29 C
Chandauli
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 14

Chandauli:सात लाख के गांजे के साथ पुलिस ने तस्कर को दबोचा



चंदौली। एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान अलीनगर पुलिस टीम ने बुधवार को आलमपुर नहर के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त कार्यवाही मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की। पूछताछ में अभियुक्त ने गांजा वाराणसी से बिहार ले जाने की बात बताई। बरामद गांजे की कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर अलीनगर पुलिस टीम द्वारा पंचफेड़वा रिंग रोड़ पुल के पास पहुंच कर वाराणसी की तरफ से आने वाली गाडियों की चेकिंग की जा रही थी कि कुछ देर में एक ट्रक वाराणसी की तरफ से आती हुई दिखायी दिया। उक्त ट्रक को पुलिस टीम द्वारा रोककर चालक को पकड़ लिया गया। ट्रक को चेक किया तो ट्रक के डाले व ड्राइबर केबिन के बीच में बने रैंक में कुल 37 बण्डल कुल वजन बण्डल सहित 79.500 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपचन्द्र पुत्र रामचन्द्र निवासी बहेवा थाना बिधूना जनपद औरैया के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गांजा स्वामी के कहने पर उड़ीसा से लेकर गाजीपुर के रास्ते बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी आलू मिल अनिल कुमार यादव, चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर पंकज सिंह चौकी ताराजीवनपुर, नील कमल यादव, प्रवेश कुमार सिंह, राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:अवैध कफ सिरप कांड से संबंधित दो फर्जी फर्मों के शटर तोड़कर पुलिस ने किया जांच

डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव इलाके में कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में दो फर्जी दवा फर्मों के शटर तोड़कर उनकी गहन जांच पड़ताल किया गया। रविवार को पड़ाव चौराहे पर स्थित आकाश प्लाजा कटरा में समृद्धि इंटरप्राइजेज नामक दवा फर्म की जांच किया गया।यह फर्म वर्ष 2022 में पंजीकृत थी। दुकान लंबे समय से बंद होने के कारण, मकान मालकिन पूनम अरोड़ा की मौजूदगी में शटर का ताला तोड़कर टीम अंदर दाखिल हुई। फर्म वाराणसी निवासी अंजलि रानी कसेरा पत्नी प्रशांत कुमार के नाम से पंजीकृत है। जांच में सामने आया कि फर्म का संचालन फर्जी तरीके से किया जा रहा था। मकान मालकिन पूनम अरोड़ा ने बताया कि अनुबंध के बाद फर्म संचालक केवल दो बार ही दुकान पर आया था। जिसके बाद दुकान लगातार बंद रही। हालांकि किराया हर दो-तीन महीने में दिया जाता था। इससे पहले शुक्रवार को भी जांच दल ने कार्रवाई की थी। टीम ने पड़ाव-भूपौली मार्ग पर मढ़िया गांव स्थित नगीना यादव के कटरे में पंजीकृत श्विष्णु मेडिकल हॉलश् की जांच किया गया। इस दौरान मकान मालिक नगीना यादव ने बताया कि लगभग दस महीने पहले वाराणसी निवासी विष्णु नामक व्यक्ति ने तीन हजार रुपये अग्रिम देकर दुकान किराए पर लिया था। दुकान किराए पर लेने के बाद तीन महीने तक दुकान नहीं खोला गया। बाद में एक दिन आकर केवल बोर्ड लगाकर फोटो खिंचवाकर फिर गायब हो गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े इस मामले में फर्जी रूप से संचालित दवा फर्मों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मनुष्य को जाति धर्म से ऊपर उठकर करना चाहिए मानव सेवाःराज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????


चंदौली। मानव विकास एवं कल्याण संस्था चंदौली हॉस्पिटल व एमडी.डी. नर्सिंग पैरामेडिकल एंड फार्मेसी कालेज की तरफ से रविवार को गरीबों व असहायों के लिए कंबल वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथी राज्यसभा सभा संसद दर्शन सिंह व मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। वही चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण कर स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए उचित परामर्श दिया गया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कि मानव सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म हैं। प्रत्येक मनुष्य को जाति धर्म से ऊपर उठकर मानव सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। इससे समाज में समरसता कायम होती है। जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना सर्वहारा वर्ग की मदद करना समाज के पिछड़े वर्ग के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना व पीड़ित मानवता की सेवा करना मनुष्य का पहला कर्तब्य हैं। चंदौली हॉस्पिटल व एमडी.डी. नर्सिंग पैरामेडिकल कालेज की तरफ से कड़ाके की ठंड व शीतलहर में ठिठुरते गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल बटाना सराहनीय हैं। ऐसे आयोजन गरीबों व असहायों के लिए हमेशा होना चाहिए। गरीबों की सेवा के लिए सभी को एक मंच पर आकर सहयोग करना चाहिए। ग़रीब व असहाय हमारी संस्कृति के एक हिस्सा है।


विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा वस्त्रदान एवं अनदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस विकराल ठंडी में संस्था के माध्यम से जो डॉ बृजेश कुमार यह पुनीत कार्य लगभग 25 वर्षों से कर रहे हैं। वास्तव में यह काबिले तारीफ है। संस्था के प्रबंधक डॉ बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि मानव विकास एवं कल्याण संस्था व चंदौली हॉस्पिटल द्वारा 25 वर्षों से गरीबों व असहायों में कंबल वितरण किया जा रहा है। संस्था व हॉस्पिटल गरीबों के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहेगी। इस दौरान आरपी कुशवाहा, सर्वेश कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण सिंह, साहब सिंह, जयेश कुमार, डॉ राम जन्म मौर्य, हरदेव सिंह, कुशवाहा श्रवण कुशवाहा, ओम प्रकाश मौर्य, रामवीर सिंह, राम भजन मौर्य, डॉ कमल मौर्य, राम धवल पासवान, संतोष मौर्य, पिंटू मौर्य, आकांक्षा तनु इनेंतं, खातून, प्रीति मौर्या, आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ जितेंद्र मौर्य ने किया।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन युवक को मारी टक्कर,शव हुआ क्षत-विक्षत,परिजनों में मचा कोहराम


शहाबगंज। थाना क्षेत्र के चकिया-चंदौली रोड पर ठेकहां केराडीह गांव समीप शनिवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर कर रहे 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
मृतक की पहचान शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांवा निवासी 32 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई। वह किसी काम से ठेकहां गांव की तरफ से आ रहा था। तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद वाहन शव के ऊपर से गुजर गया। जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर सड़क पर फैल गया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शहाबगंज पुलिस को दी। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मृतक के परिजनों को भी इस दुखद घटना की जानकारी दी है। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के दो पुत्री है। पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सीसीटीवी के माध्यम से उक्त वाहन की तलाश की जा रही है।

सीओ सदर के चेकिंग अभियान में 120 बंडल चाइनीज मांझा बरामद

चंदौली। आगामी त्यौहार एवं चाइनीज मांझे के उपयोग से बढ़ती घटनाओं को पुलिस महकमे ने संज्ञान में लिया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा कस्बा चंदौली में चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। उक्त अभियान में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान कुल 15 दुकानों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 120 बंडल चाइनीज मांझा की बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार द्वारा कस्बा चन्दौली क्षेत्र में मांझो की दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में जिन दुकानदारो द्वारा मांझो को मुनाफा कमाने के लिए इसे चोरी छिपे बेचते हैं या वे दुकानदार जिनके पास चाइनीज मांझे की डोर होगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर ने आमजन से अपील किया कि अपने दोस्तों और परिवार को चायनीज मांझे के खतरों के बारे में बताएं। पतंग उड़ाने के लिए सुरक्षित मांझे का इस्तेमाल करें। चायनीज मांझा बहुत तेज होता है और यह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर सकता है व चायनीज मांझा पर्यावरण के लिए भी हानिकारक होता है। किसी बाजार या दुकान पर यदि चायनीज मांझा की बिक्री की जा रही है तो नजदीकी थाना पर इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। चाइनीज मांझे से बचें और सुरक्षित रहें।

मनरेगा बचाओ संग्राम के जिला कोआर्डिनेटर बने प्रदीप मिश्रा


चंदौली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अनुमति क़े उपरांत कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा निर्देशित मनरेगा वाचाओ संग्राम का उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस क़े प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा को जनपद चंदौली का को-आर्डिनेटर  बनाया गया।
विदित है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक क़े दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी एवं प्रियंका गाँधी सहित उपस्थित सभी नेताओं ने मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया। जिसके उपरांत देश क़े सभी जनपदों में मनरेगा बचाओ संग्राम को युद्ध स्तर पर गांव-गांव तक पहुंचाने क़े लिए को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति किया गया। चंदौली जिला में कोऑर्डिनेटर का दायित्व प्रदीप मिश्रा सौंपा गया है। पार्टी की ओर से जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा बचाओ अभियान शुरू करने जा रही है। इसका पहला चरण 8 जनवरी से शुरू होगा और 25 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान क़े दौरान गाँव गांव तक लोगों को यह बताया जायेगा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मनरेगा अधिनियम को बदलकर जो वीबी जी राम जी अधिनियम जो अभी हाल ही में लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित किया गया है, इसका सिर्फ नाम बड़ा है। इस अधिनियम में रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। राज्य सरकारों क़े लिए वित्तीय सहायता की कोई गारंटी नहीं है। इस अधिनियम में सिर्फ केंद्र सरकार तय करेगी कि पैसे का आवंटन कैसे होगा, किस आधार पर होगा और किन किन पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। इसलिए अब ये रोजगार का हक़ नहीं रह गया बल्कि केंद्र सरकार का केंद्रीय कार्यक्रम बन गया है। कांग्रेस पार्टी सरकार क़े इस फैसले का विरोध करेगी क्योंकि मनरेगा केवल एक योजना नहीं है बल्कि यह संविधान की ओर से काम करने का अधिकार दिया गया है। इसे कमजोर या ख़त्म करना गरीबों और मजदूरों क़े अधिकारों पर सीधा हमला है। मनरेगा यूपीए सरकार का एक दूरदर्शी कानून था, जिसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई। इस योजना का असर इतना बड़ा था कि इसका नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया। मनरेगा योजना को खत्म करना महात्मा गांधी का अपमान है।

Chandauli:अंगीठी जलाकर सो रहे तीन युवा बेहोश,एक की मौत


नियमताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बिछड़ी में बृहस्पतिवार की देर शाम नए वर्ष की उपलक्ष्य में पांच दोस्तों ने पार्टी मनाने के बाद तीन दोस्त एक कमरे में अलाव जलाकर सो गए। अलाव से निकली गैस के कारण तीनों बेहोशी की हालत में शुक्रवार की दोपहर तक रहे। जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने दरवाजा किसी प्रकार खुलवाया।
कमरे में तीनों बेहोश हालत में मिले, जिसमें सभी को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक की मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 बिछडी इंडियन ऑयल गेट के समीप महफूज का पूरा परिवार अपने रिश्तेदारी में चले गए थे। मकान खाली होने के कारण इनका पुत्र शाहिद सिद्दीकी अपने पांच दोस्तों के साथ नए वर्ष के उपलक्ष्य में देर शाम तक शनिवार को पार्टी मनाया। इसमें भोजन की भी व्यवस्था कोयले के अलावा पर की थी। खाना बनाने और खाने के बाद दो दोस्त चले गए। तीन दोस्त चूल्हे का अलाव बिना बुझाए ही कमरे में सो गए। इससे निकली गैस के कारण तीनों बेहोश हो गए। शुक्रवार को दोपहर तक जब उनका दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। काफी देर बाद अली ने किसी प्रकार दरवाजा खोलकर बेहोश हो गया। लोगों ने तत्काल सभी को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने शाहिद 20 वर्ष की मौत घोषित कर दी। जबकि चंदरखा गांव निवासी अली 25 वर्ष, वार्ड नंबर 16 निवासी अल्मस 23 वर्ष का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Chandauli:सीओ सदर ने पेश की मानवता की मिशाल,कड़ाके की ठंड में बीच सड़क पर अचेत पड़े व्यक्ति पहुचाया अस्पताल, लोग बोले जिले में ऐसे अधिकारियों की जरूरत


चंदौली। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने मानवता का मिसाल पेश करते हुए इस कड़ाके की ठंड में सड़क पर अचेत अवस्था पड़े एक व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया साथ ही चिकित्सक से टेलिफोनिक वार्ता कर उसको बेहतर इलाज का निर्देश दिया। वही सीओ के इस कार्य से मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी सराहना की कहा कि जिले में ऐसे अधिकारियों की सख्त जरूरत है जो इंसान के कठिन परिस्थितियों में साथ दे सके।
दसरल सदर कोतवाली क्षेत्र के कोडडिया गांव निवासी रामचरण मौर्या 40 वर्ष राजगीर मिस्त्री चंदौली से कामकाज कर के साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ठंड लगने के कारण नगर के अटल सेतु ओवरब्रिज पर अचेत होकर गिर गए। वही उक्त रास्ते से अपने निवास पर जा रहे सीओ देवेंद्र कुमार की नजर रामचरण मौर्या पर पड़ गई।उन्होंने तत्काल अपने वाहन को रोक कर निजी वाहन से अपने हमराहियों की सहायता से रामचरण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सकों से टेलीफोनिक वार्ता कर उचित इलाज़ का निर्देश दिया। सीओ के इस कार्य से मौक़े पर मौजूद लोगों ने उसकी सराहना की और कहा कि जिले ऐसे अधिकारी मौजूद है जो मानवता की मिसाल पेश कर सकते हैं। इस दौरान कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर मौजूद रहे।

Farmer Registry नहीं कराया तो रूक जाएगी PM Kisan Samman Nidhi की अगली किस्त

उपनिदेशक कृषि भीमसेन।
उपनिदेशक कृषि भीमसेन।

Shamshad Ansari

Young Writer, चंदौली। जनपद के किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि भीमसेन ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त का लाभ लेने के लिए यह पंजीकरण आवश्यक है। इसे 30 जनवरी तक पूरा करना होगा।
उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे निर्धारित तिथि 30 जनवरी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। यदि इस तिथि तक पंजीकरण नहीं कराया जाता है तो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त और कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कृषि विभाग, राजस्व विभाग के कर्मचारियों और जन सेवा केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जन सुविधा केंद्रों पर निर्धारित शुल्क देकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। पंजीकरण के लिए किसानों को अपने सभी भूखंडों की खतौनी, मूल आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। कृषि विभाग ने किसानों को आगाह किया है कि वे कृषि, राजस्व, पंचायती विभाग या कॉमन सर्विस संचालक के कार्मिकों के अलावा किसी अन्य के साथ अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी साझा न करें।

Chandauli:चाय की दुकान में घुसी तेज़ रफ़्तार ट्रक दो कि मौत,एक गभीर


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुम्भा पुर गांव के समीप बुधवार की देर शाम तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक एक चाय के दुकान में घुस गई। घटना से मौक़े पर अफरा-तफरी मच गई। वही दुकान में चाय पी रहे दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व एक गभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे आप पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि बलिया जिले के बतसरी गांव निवासी दूसरा ट्रक चालक शैलेंद्र यादव व मनियार गांव निवासी धनंजय सिंह व एक अज्ञात बगही कुम्भा पुर के समीप चाय की दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बिहार से चंदौली की तरफ जा रही कोयले से लदी ट्रक सर्विस लेन पर अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गई। घटना में धनंजय व एक अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई। वही शैलेंद्र का इलाज़ चल रहा हैं। इस बाबत सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि चाय की दुकान में अनियंत्रित ट्रक घुस जाने से दो व्यक्ति की मौत हो गई हैं। एक घायल हो गया हैं। मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर कार्यवाई की जा रही हैं।

Chandauli
clear sky
29 ° C
29 °
29 °
20 %
2.3kmh
0 %
Wed
28 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights