22.8 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 142

Chandauli:मौसा के घर घूमने आए युवक का नहर में मिला शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के नहर में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव के शव को बाहर निकाला और कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वही युवक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

बताते हैं कि इलिया थाना क्षेत्र के खखडा गांव निवासी सिदार्थ 20 वर्ष शुक्रवार को कटसिला गांव निवासी अपने मौसा जयप्रकाश राम के घर आया हुआ था। मंगलवार की रात सिदार्थ अपने दोस्तों के साथ नहर किनारे शौच करने के लिए इस दौरान उसका बोलत नहर में गिर गया। जिसको निकालने के लिए सिदार्थ नहर किनारे उतरा और उसका पैर फिसल गया। इस दौरान वो गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई। वही सिदार्थ के पिता योगेश ने आरोप हत्या का आरोप लगाया कि सिदार्थ का गला घोंटकर मार दिया है। उसके बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया गया है। उस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा हत्या की तहरीर नही मिली है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

PM Modi Birthday: विधायक रमेश जायसवाल ने लाभार्थियों को सौंपी PM Awas की चाभी

लाभार्थी को PM Awas की चाभी सौंपते मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल।
लाभार्थी को PM Awas की चाभी सौंपते मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मिल रहा आवासः विधायक
Young Writer, Chandauli:
नियामताबाद ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी वितरण व प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल रहे। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री देश का गौरव होता है देश की आन बान शान उसमें समाहित होता है आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन है इस दिवस पर ब्लॉक सभागार में 14 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व सात लाभार्थी जिनका आवास बन चुका है। उनको चाबी वितरण किया।

केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के गरीबों को सभी योजनाओं से जोड़ा है। गरीब को केंद्र में रखकर काम करने की पहले की सरकारों की कोई योजना नहीं थी। ना उनमें कोई मंशा थी। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास मिल रहा है। दस साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने गरीबों व किसानों का दर्द समझा विकसित राष्ट्र बनाने की पहल कर देश को समृद्धिशाली बनाया। बहादुरपुर की रहने वाली ग्रामीण खैरुन्निसा जो की 35 वर्ष से तिरपाल लगाकर गुजारा कर रही थी। आज आवास मिलने पर धन्यवाद देते हुए कहा किसी सरकार ने हम गरीबों की सुधि नहीं ली आज आपके द्वारा प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र मिला है इसकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हैं। खंड विकास अधिकारी शरद चंद्र शुक्ला ने कहा कि ब्लॉक सभागार में विधायक के हाथों प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र व चाभी वितरण किया गया। स्वच्छता अभियान को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया और ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां भी ली। इस अवसर पर आईएसबी धर्मेंद्र कुमार सिंह,एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, लेखाकार अभिमन्यु कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रविकांत सिंह, नवीन श्रीवास्तव  प्रिया गुप्ता, संजय कनौजिया, मोहित चौरसिया, विनोद सेठ आदि लोग उपस्थित रहे।

50 लाभार्थियों को मिली पीएम आवास की चॉभी
सकलडीहा।
विकास खंड के विभिन्न गांवों के पात्र पचास लाभार्थियों को आवास पूर्ण होने पर मंगलवार को सकलडीहा बीडीओ के के सिंह द्वारा उन सभी लाभार्थियों को उनका गृह प्रवेश कराकर चाभी उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान पीएम आवास की चाभी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। बीडीओ केके सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 के 4 आवास लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और 2023-24 के 50 लाभार्थियों को गृह प्रवेश व चाभी वितरण किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, एडीओ सहकारिता आशीष सिंह, इस्तखार बाबू, बाबू लाल, रमेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, बिजेंद्र यादव, गुप्तेश्वर राय, महेन्द्र कुमार लहरी,लल्लन राय, सुदर्शन राम सहित अन्य लाभार्थी व उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Chandauli में बारिश बनी आफत‚ गरीब व मजदूर परिवारों के मकान गिरे

टाण्डा में गिरे मकान से सामान निकालते लोग।
टाण्डा में गिरे मकान से सामान निकालते लोग।

टाण्डाकला में बारिश से गिरा कच्चा मकान
चहनियां।
बलुआ थाना क्षेत्र के टाण्डाकला में मंगलवार की भोर से हो रहे लगातार बारिश से नन्दलाल पासवान का कच्चा गिर गया। परिजन उस समय बगल के मकान में थे। टाण्डाकला में नन्दलाल पासवान किसान है। भोर से ही हो रही लगातार बारिश से इनका मकान गिर गया। बारिश में कच्चा मकान के कारण परिजन बगल वाले मकान में रुके हुए थे। मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसमें रखा घर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। लेखपाल ने पहुंचकर रिपोर्ट लगाया। बाढ़ का दौरा करने पहुँचे उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने गिरे मकान का मुआयना भी किया।

ढोढिया में बारिश के दौरान गिरे मकान के पास मौजूद महिला।
ढोढिया में बारिश के दौरान गिरे मकान के पास मौजूद महिला।

बारिश के दौरान दो मजदूरों का कच्चा मकान गिरा
कमालपुर।
क्षेत्र में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी थी। लगातार हो रही बारिश से ग्राम सभा ढोढियां के दो मजदूर परिवारों का कच्चा मकान गिर गया, जिससे पीड़ित परिवार के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि उस समय मकान में कोई नहीं था   जिसके चलते जनहानि होने से बच गई।
ग्राम प्रधान डा.फिरोज खान ने कहा कि जगधन राम और असलम खान का कच्चा मकान लगातार हों रही बारिश के कारण मंगलवार सुबह गिर गया। दोनों लोग मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। इस विषम परिस्थिति में दोनों परिवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जनधन का कच्चा मकान गिरने से उनके गृहस्थी का सामान और बकरी भी मलबे में दब गयी, जिससे बकरी को काफी चोटे आई। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई तथा इसकी जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार को दी।

Chandauli में बाढ़ के मद्देनजर डीएम चंदौली ने प्रभावित इलाकों का लिया जायजा‚ बोले पर्यटन की दृष्टि से पहाड़ों पर ना आएं सैलानी

बहादुरपुर गांव में गंगा के तटीय इलाके का दौरा करते डीएम व एसपी।
बहादुरपुर गांव में गंगा के तटीय इलाके का दौरा करते डीएम व एसपी।

लतीफशाह बीयर का जायजा लिया, बोले 24 घंटे में जलस्तर होगा कम

Young Writer, Chandauli: चंदौली जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे व एसपी आदित्य लांग्हे मंगलवार को जनपद के बहादुरपुर गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने तटीय इलाके में जाकर गंगा के जलस्तर को देखा। साथ ही बाढ़ के संभावना को देखते हुए ग्राम प्रधान व गांव के संभ्रांत ग्रामीणों से बातचीत की। डीएम ने पहले आए बाढ़ की स्थितियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद प्रशासनिक तंत्र को गंगा का पानी बढ़ने की दशा में राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

लतीफ शाह बियर से गिरता पहाड़ों का पानी।
लतीफ शाह बियर से गिरता पहाड़ों का पानी।

इस दौरान डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जनपद चंदौली बहादुरपुर गांव गंगा से सटा हुआ इलाका है, जहां बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव रहता है। जिसे देखते हुए तटीय इलाके का जायजा लिया गया है। बताया कि फिलहाल गंगा का जलस्तर स्थिर है, लेकिन पानी चेतावनी के स्तर को छू चुका है। इसलिए बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए ग्राम प्रधान व स्थानीय संभ्रांत नागरिकों से बातचीत की गयी है। इसके अतिरिक्त बहादुरपुर गांव में पहले आए बाढ़ की स्थिति को भी जाना गया है, ताकि गंगा का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित बाढ़ चौकियों व सुरक्षित स्थानों पर सिफ्ट किया जा सके। बताया कि बाढ़ के दौरान यदि फसल या किसी भी ग्रामीण की सम्पत्ति को क्षति होती है तो उसका आंकलन करते हुए तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

मूसाखांड बांध से छोड़ा जा रहा बारिश का पानी।
मूसाखांड बांध से छोड़ा जा रहा बारिश का पानी।

DM Chandauli ने बताया कि लोगों को बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सतर्क रखने की अपील की गयी है। वहीं पुलिस व प्रशासनिक टीम भी गंगा के तहत पर नजर बनाएं हुए हैं। यदि किसी भी समय बाढ़ का पानी गांव में घुसता है तो तत्काल स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। बाढ़ के प्रभाव के दरम्यान लोगों व उनके मवेशियों को शिविर में सुरक्षित रखने का पूरा प्रबंध किया गया है।

मुजफ्फरपुर बीयर के ऊपर से गिरता पानी।
मुजफ्फरपुर बीयर के ऊपर से गिरता पानी।

इसके अलावा डीएम व एसपी ने चकिया के लतीफशाह का भी जायजा लिया और पानी के बहाव को देखते हुए लोगों को बांध व बीयर से दूर का आह्वान किया। कहा कि बैरियर लगाकर सैलानियों को आने से रोका जा रहा है। आह्वान किया कि दूसरे जनपद के लोग पर्यटन की दृष्टि से लतीफशाह, नौगढ़ आदि स्थलों पर ना आएं। बताया कि लतीफशाह व अन्य बंधों में जलस्तर बढ़ने से छह गांव आंशिक रूप से प्रभावित होने की आशंका है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर रखी है। बाढ़ चौकिया सक्रिय कर दी गयी है। इसके अलावा नदी व बंधे के आसपास के इलाकों में सर्वे का कार्य चल रहा है। यदि कोई व्यक्ति या पशु फंसा हुआ पाया गया तो उसे रेस्क्यू किया जाएगा।

औरवाटांड बांध से छोड़ा जा रहा पानी।
औरवाटांड बांध से छोड़ा जा रहा पानी।

Congress News : प्रादेशिक प्रशिक्षण में बोले सांसद इमरान मसूद‚ सेवादल कांग्रेस की रीढ़ इसे मजबूत करने की जरूरत

सेवादल के प्रादेशिक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते अजय राय।
सेवादल के प्रादेशिक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते अजय राय।

Young Writer, Congress News Chandauli: चंदौली में आयोजित कांग्रेस सेवादल के प्रादेशिक प्रशिक्षण के चौथे दिन मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर चर्चा की। इसके साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता इमरान मसूद ने भी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपना मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ है, जो कमज़ोर हो गई थी। नेहरू गांधी व कलाम के समय में प्रभात फेरी से लेकर घर-घर जाना व विचारधारा का प्रचार प्रसार करने का काम सेवादल काम करती थी। इसके लिए सेवादल को मजबूत करना होगा। कहा कि आज सरकार में बैठे लोग राहुल गांधी से डरते हैं क्योंकि सिर्फ राहुल गांधी ही ऐसे नेता है जो घुटने नहीं टेकते।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अयोध्या में दलित की बेटी से ब्लात्कार हुआ। उसे न्याय देने की बजाय आज पूरा प्रशासनिक अमला भाजपा नेता के बेटे को बचाने में लगा हुआ है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। राम मंदिर की छत टपक रही है और राम पथ पूरा धंस गया। भाजपा के केंद्रीय मंत्री बिट्टू व महाराष्ट्र के विधायक संजय गायकवाड़ के बयान पर कहा कि भाजपा अपने नेताओं से ऐसे बयानबाजी कराकर राहुल गांधी को विलचित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन भाजपाई यह समझ लें कि राहुल गांधी व कांग्रेस अपने उद्देश्यों के प्रति पूरी तरह से तटस्थ हैं। इ

सके पूर्व कांग्रेस सेवादल के प्रदेशिक प्रशिक्षिण शिविर के चौथे दिन की शुरूआत प्रातः 6 बजे वंदेमातरम्  व ध्वजारोहण के साथ हुई। तत्पश्चात पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार डा.दिनबंधु तिवारी व प्रोफेसर अवधेश प्रधान का व्याख्यान हुआ। डा.दीनबंधु तिवारी ने महात्मा गांधी के अहिंसात्मक आंदोलन की विस्तृत व्याख्या की। कहा कि आज गुलामी का दूसरा रूप पूंजीपतियों व सरकार की तानाशाही से आज़ादी की दूसरी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर देवराज सुमन, डा.शार्दुल चौबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सतीश बिंद के साथ मधु राय, नारायणमूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, हसीना खातून, सरिता यादव समेत 300 शिविरार्थी उपस्थित थे। आभार जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी व संचालन डा.प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जाना हाल
चंदौली।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी के घायल पूर्व अध्यक्ष हीरालाल शर्मा को देखने अली नगर स्थित आवास पर पहुंचे।उन्होंने उनके कुशल क्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पिछले दिनों घर में निर्माण के दौरान दीवार गिर जाने के कारण हीरालाल शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रदेश अध्यक्ष  कुछ देर उनके साथऔर परिजनों से भी बात की, उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, रामजी गुप्ता, राजेश्वर पटेल आर के शर्मा शाहिद तौसीफ, ओमप्रकाश ओझा फसाहत हुसैन मनीष मरोलिया बाबू नेहाल अख्तर  अरुण द्विवेदी, नवीन पांडेय संतोष तिवारी मृत्युंजय शर्मा धर्मवीर भारती आदि उपस्थित रहे।

Dr. Mahendra Nath Pandey के राजनीतिक दबदबे से टेंशन में चंदौली सांसद Birendra Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री की तर्ज पर खुद के लिए मुख्यमंत्री से मांगी सुरक्षा

Young Writer, Chandauli: चंदौली लोकसभा से चुनाव हारने के बाद पूर्व कंेद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय का राजनीतिक कद और बढ़ा है। शासन-प्रशासन उन्हें आज भी केंद्रीय मंत्री ही मानता है और यही वजह है कि उन्हें आज भी उसी अनुरूप सरकारी प्रोटोकाल, सुरक्षा व सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है। यह दावा विपक्ष के नेता व चंदौली के जीते हुए सांसद बीरेंद्र सिंह का है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में उल्लेख है। देखा जाए कि चुनाव हारने के बाद चंदौली समेत पूर्वांचल व उत्तर प्रदेश में कायम डा.महेंद्रनाथ पांडेय के राजनीतिक दबदबे से कहीं न कहीं सपा सांसद चुनाव जीतने के बाद भी टेंशन में नजर आ रहे हैं, जिसकी झलक मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखे खत में साफ देखी जा सकती है।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी दावा किया है कि चंदौली के प्रशासनिक तंत्र व सरकारी कामकाज में डा.महेंद्रनाथ पांडेय का हस्तक्षेप कायम है और वह अपने राजनीतिक कौशल से सरकारी तंत्र पर अपना दबदबा कायम किए हुए हैं। सांसद बीरेंद्र सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय पर कई कथित आरोप लगाते हुए खुद की सुरक्षा में बरती जा रही विसंगतियों का जिक्र किया और उन्होंने खुद के लिए डा.महेंद्रनाथ पांडेय जैसी सुरक्षा की मांग भी मुख्यमंत्री से की गई है। इस मांग के साथ उन्होंने यह जिक्र भी किया है आज भी चंदौली का पुलिस महकमे के द्वारा डा.महेंद्रनाथ पांडेय की सुरक्षा को लेकर माकूल प्रबंध किए जाते हैं और थानेदार बार्डर टू बार्डर उन्हें अपनी सुरक्षा व निगहबानी में जनपद का दौरा कराते हैं। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि डा.महेंद्रनाथ पांडेय का प्रभाव व प्रभुत्व जनपद के जनप्रतिनिधियों व माफियाओं पर लिहाजा वर्तमान में सबसे ज्यादा खतरा उन्हें है। इसलिए उन्होंने संभावित खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने डा.महेंद्रनाथ पांडेय को दिए जा रहे सुरक्षा की श्रेणी के समतुल्य सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।

Chandauli:सड़क हादसे में घायल सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष की इलाज़ के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। मुख्यालय स्थित अटल सेतु ओवरब्रिज पर शनिवार की देर रात अज्ञात तेज़ रफ़्तार कार ने सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रणधीर को टक्कर मार कर फरार हो गया था। जहा ट्रामा सेंटर में इलाज़ के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

विदित हो कि मुख्यालय कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता व सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह 55 वर्ष अपने चचरे भाई अभयराज सिंह 45 वर्ष के साथ शनिवार को बाइक से पुरवा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह के पिता की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। देर रात घर लौटते वक्त जैसे ही दोनों लोग बाइक से अटल सेतु ओवर ब्रिज पर चढ़े की सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना ने दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों लोगो को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने रणधीर सिंह की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहा मंगलवार को इलाज़ के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश प्राइवेट नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज एसोसिएशन के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बने धनंजय सिंह,महासचिव बने धर्मेंद्र


चंदौली। उत्तर प्रदेश प्राइवेट नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज एसोसिएशन की एक बैठक रविवार को लखनऊ के एक होटल में हुई। जिसमे सर्व सम्मति से डा. धनंजय सिंह को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में धर्मेंद्र गुप्ता को एक बार फिर महासचिव और जय सिंह को ट्रेजरार की जिम्मेदारी सौपी गई। उपाध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह मलिक, डा. गायत्री सिंह, तारा देवी, सुधीर सिंह, डा. विवेक यादव और संदीप गोयल को चुना गया। इसी तरह नीरज शर्मा और सुमित शर्मा सचिव चुने गए। इसके अलावा सर्वसम्मति से 11 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद प्राइवेट नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों की‌ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि शासन की ओर से दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए पठन- पाठन व्यवस्था में सुधार किया जाएगा ताकि प्रदेश के निकलने वाले छात्र पूरे देश में नाम रोशन करें। इस दौरान कॉलेजों के संचालन में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि जल्द ही एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल विभागीय उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर एक-एक समस्या से अवगत कराएगा। ताकि समय रहते उसका निस्तारण भी किया जा सके।

पौधों की देख-रेख का जिम्मा संभालेंगे वृक्षसखा व वृक्ष सखी: Dr. Vinay Kumar Verma (Chetna Manch)

DDU Nagar के सुभाष नगर वार्ड में पौधरोपण करते चेतना मंच के लोग।
DDU Nagar के सुभाष नगर वार्ड में पौधरोपण करते चेतना मंच के लोग।

चेतना मंच के डा. विनय कुमार वर्मा बोले‚ हर पौधे के लिए तय किए जाएंगे वृक्षसखा व वृक्षसखी

चेतना पर्यावरण मंच ने वृक्षों को बचाने के लिए शुरू किया अभियान‚ सुभाष नगर में हुआ पौधरोपण

Chetna Manch, DDU Nagar(Chandauli News): चेतना मंच परिवार से संबद्ध चेतना पर्यावरण मंच द्वारा रविवार को सुभाष नगर वार्ड में ब्रह्म बाबा मंदिर के पास तालाब के किनारे 25 पौधे लगाए गए। पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी किया। इस अभियान की विशेष बात यह है कि जो भी पौधे लगाए जाएंगे उनकी सुरक्षा के लिए बकायदा ट्री गार्ड लगवाए जाएंगे साथ ही उसी मोहल्ले के जागरूक लोगों को वृक्षसखा व महिलाओं को वृक्षसखी बनाया जाएगा। उन्हें उन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी।

DDU Nagar के सुभाष नगर वार्ड में पौधरोपण करते चेतना मंच के लोग।
DDU Nagar के सुभाष नगर वार्ड में पौधरोपण करते चेतना मंच के लोग।

पौधरोपण अभियान के दौरान चेतना मंच के संस्थापक व संयोजक डा.विनय कुमार वर्मा ने कहा कि पहले से मौजूद पौधों के लिए भी वृक्षसखा व वृक्षसखी तय किए जाएंगे। चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि जितने भी पौधे लगे हुए हैं वे बचे रहे। इसीलिए वृक्षसखा व वृक्षसखी अभियान शुरू किया जा रहा है।

पर्यावरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते Dr. Vinay Kumar Verma
पर्यावरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते Dr. Vinay Kumar Verma

चेतना पर्यावरण मंच के अध्यक्ष सुजीत मिश्रा ने कहा कि अभी पौधरोपण व वृक्षसखा व वृक्षसखी अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद नदी, तालाब, पोखर व कुओं को बचाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार उदय गुप्ता जी सहित कुमार रवि, मनोज सिंह, संदीप मिश्रा, गौतम राय, सत्यम वर्मा आदि उपस्थित थे।

Eid-Milad Un Nabi : Chandauli में अकीदत व एहतराम के साथ निकला बरावफात का जुलूस

बिछियां गांव से बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।
बिछियां गांव से बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।

Young Writer, चंदौली। हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन या जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य इलाकों को इस्लामिक झंडे व झालरों से सजाया गया था। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मुस्लिम बंधुओं ने मुहम्मद साहब के सुन्नतों को अपने जीवन में उतारने और उसके अनुरूप अपना जीवन जीने का संकल्प लिया। इस मौके पर जनपद में जगह-जगह गाजे-बाजे के जुलूस भी निकाला और मुहम्मद साहब को याद किया।

इसी कड़ी में चंदौली मुख्यालय पर जुलुस मे सभी मुस्लिम समाज के लोग नए नए परिधानों मे सजकर हांथो मे इस्लामिक धर्म झंडे को लिए पूरे नगर मे नातिया कलाम, हुज़ूर की आमद मरहबा-सरकार की आमद मरहबा-हिंदुस्तान जिंदाबाद-हिंदुस्तान मेरी शान और नारे तकबीर अल्लाहु अकबर की सदा से पूरा नगर गूंज उठा वही इस अवसर पर गंगा जमुनी तहजीब के तहत हिन्दू भाइयों ने शरबत वितरण कर पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन की बधाई दिया। जुलुस बबुरी रोड से निकलकर शंकर मोड़ होते हुए इलिया रोड से पुनः बबुरी रोड पर आकर समाप्त हुआ। जुलुस में जिला प्रशासन से थाना प्रभारी गगनराज सिंह, कस्बा इंचार्ज दुर्गेश यादव मय फोर्स भीड़ और परिवहन को नियंत्रित रखा। वहीं बिछिया में भी मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस निकाला और मुहम्मद साहब को याद किया।

शहाबगंज में बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्मिल बंधु।
शहाबगंज में बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्मिल बंधु।

शहाबगंज। हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार सोमवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी के मुकद्दस मौके पर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बारावफात का जुलूस गांजे-बाजे और लाव लश्कर के साथ निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में जुलूस में शामिल लोग इस्लामी झंडे और तिरंगे झंडे को हाथ में लेकर श्सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते चल रहे थे। क्षेत्र के मदरसा गरीब नवाज बड़गावां व खालिलिया साबिरिया गौसूल उलूम अरबिक पब्लिक स्कूल सिहोरिया गांव से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला। इस अवसर पर उक्त जुलूस के माध्यम से बच्चों ने समाज को अमन-चैन का पैगाम दिया। इसी बीच युवाओं ने जगह-जगह रुक कर मोहम्मद साहब के नारे लगाए। जुलूस बड़गांवा, ठेकहां, सिहोरिया, शहाबगंज होते हुए शिवपुर इसरौलिया से भ्रमण कर पुनः अपने नियत स्थान पर पहुंचा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान कारी अली अकबर, जुनैद अहमद गुड्डू, हाफीज हसीब अहमद, मुस्लिम अंसारी, सबा परवीन, ज्ञानेश्वर यादव, महताब अहमद, अल्तजा हुसैन, पप्पू, सेगा आदि लोग मौजूद थे।

नियामताबाद क्षेत्र में बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।
नियामताबाद क्षेत्र में बरावफात पर जुलूस निकालते मुस्लिम बंधु।

नियामताबाद। ब्लाक क्षेत्र से सोमवार को मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस निकाला गया। इसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जुलूस के दौरान तकबीर अल्लाह हू अकबर हुजूर की आमद मरहबा जैसी सदाएं वातावरण में गूंजती रही। बता दे की पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की योम-ए पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह जुलूस निकाला जाता है इसी क्रम में अंजुमन मख़दुमिया इस्लामियां इत्तेहादे मिल्लत कमेंटी मखदूमाबाद लौंदा, अलीनगर, शकूराबाद, मुगलसराय रोड, बहादुरपुर गांव से पड़ाव तक, दुल्हीपुर, मलोखर, हरिशंकरपुर, कुंडा कला, नाथूपुर, सेमरा, बसिला, दिग्गी, कठोरी, नसीरपुर पट्टन, रेमा गोधन, नकटी, तड़ियां, रेवसा गांव में सादगी के साथ निकला गया। इस अवसर पर खुर्शीद प्रधान, एहतेशाम अली, मुजिब मिल्की, सद्दाम हुसैन, साकिब, फैजान, साबरी, आजम, जियाउल हक, नखडू, इरशाद, अबुलेश, सलाहुद्दीन, गुड्डू, मोहम्मद अहमद, आजाद अहमद राजू, मोहम्मद इंसाफ, फैज अजीम, तारिक अली, केप्शी, तामसील अहमद मिल्की, नन्हे नेता, अब्बुबाबू,  हिसामुद्दीन पप्पू, सोहेल अहमद उपस्थित है।

कमालपुर। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को बड़े ही अक़ीदत व एहतराम के साथ ईद-मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया जुलूस निकालकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइस का इजहार किया स इस जुलूस में प्रमुख रूप से ढोढ़ियां, नौरंगाबाद, इनायतपुर, जमुर्खा, हेतमपुर, पहाड़पुर व कमालपुर सहित दर्जनों गांवों के लोग शामिल रहें स मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने घरों एवं मस्जिदों में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर कुरानख्वानी की और नियाज फातिहा कराया स मस्जिद व मोहल्लों में खूब रौनक रही घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाए गए तथा एक-दूसरे को मुबारकबाद से पर्व की बधाई दे रहें थे। इस अवसर पर गुफरान खान, अरशद प्रधान, डा.अब्दुल्लाह खान, सारिक खान , जावेद खान, इबरार खान, रेकाबुद्दीन खां, आजम खान, असरफ अंसारी, तज़म्मुल अंसारी, मजीद अंसारी, इरशाद अली, सलमान खान आदि लोंग उपस्थित थे।

डीडीयू नगर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर पीडीडीयू नगर क्षेत्र में बड़े धूमधाम से जुलूस निकाला गया। इस धार्मिक जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जुलूस के दौरान तकबीर अल्लाह हू अकबर और हुजूर की आमद मरहबा जैसे उद्घोषों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस भव्य जुलूस में नगर के कसाब महल मिनारा मस्जिद से जुलूस निकाला गया जो काली महाल, मुस्लिम महल, शाहकुटी एल, सट्टी, जीटी रोड, धर्मशाला रोड होते हुए कसाब महल चौराहे पर पहुंचा जहां मुस्लिम महल गौसिया मस्जिद के इमाम फकीहूद्दीन साहब ने हुजूर साहब के बारे में तकरीर किया। इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से मिनारा मस्जिद के मस्जिद हाफिज, मुमताज साहब हाफिज मुख्तार साहब, फहीमुद्दीन शोएब आलम इस फाजिल शादाब आलम, मोहम्मद कमरुद्दीन, तारिक अली, , तामसील अहमद मिल्की, नन्हे नेता, अब्बु बाबू उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
22.8 ° C
22.8 °
22.8 °
48 %
2.2kmh
100 %
Fri
22 °
Sat
28 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights