21.8 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 143

Chandauli:पुलिस ने डीएम ऑफिस के समीप दो चोरों को किया गिरफ्तार,सोने के आभूषण बरामद


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर डीएम ऑफिस के समीप नेशनल हाईवे पर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने चोरी के एक सोने की चैन तीन अंगूठी बरामद कर दोनों को कोतवाली लें आई। और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
दरसअल वाराणसी जिले के लंका शिवगंगा कालोनी निवासी डा. अंकित त्रिपाठी पं० कमलापति त्रिपाठी अस्पताल में चिकित्सक के पद तैनात हैं। जो जिला अस्पताल के बगल में प्रहलाद मौर्या के मकान मे किराये पर रह रहा थे। कुछ दिन की छुट्टी लेकर घर चले गए थे। इसी बीच रात को उनके दोस्त चिकित्सक का रुम को देखने आए तो रुम का ताला टूटा हुआ था। और समान सब बिखरा पड़ा था। चिकित्सक के मित्रो ने घटना की जानकारी मकान मालिक प्रहलाद मौर्या को दी मकान मालिक ने मौके पर पहुच कर तत्काल 112 नं0 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। चिकित्सक जब सुबह कमरे पर पहुचा तो उसके कमरे में रखे एक सोने की चैन, दो सोने अंगुठी, एक जोड़ी चाँदी का पायल, एक जोड़ा छररा चाँदी का एवं एक लैपटाप चोरी हो गया था। चिकित्सक ने इसकी लिखित तहरीर सदर कोतवाली में दी जिसमे पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गई थी। सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चिकित्सक के कमरे में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर वाराणसी की तरफ जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने डीएम ऑफिस के समीप नेशनल हाईवे पर धर दबोचा जिनकी पहचान फुटिया गांव निवासी अश्विनी सिंह उर्फ पिंटू व अनुज उर्फ चिरंजीवी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। इस दौरान
उपनिरीक्षक दुर्गेश यादव, विजय कुमार इन्द्रजीत यादव मौजूद रहें।

बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ेगी यूथ कांग्रेस: अरुणेश सिंह


चंदौली। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह के निर्देश पर प्रदेश महासचिव अरुणेश सिंह अन्नू व प्रदेश महासचिव एवं सहप्रभारी अनुराग मिश्रा की मौजूदगी में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य पर चर्चा हुई। इसके अलावा आने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर मंथन-चिंतन किया गया।


जनपद चंदौली में यूथ कांग्रेस ब्लॉक स्तर और न्याय पंचायत व बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने का कार्य करने जा रही है। जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने बताया कि पहले ही जिला चंदौली के चारों विधानसभा की बैठक संपन्न हो चुकी है और सभी विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के मनोनयन के साथ ही कमेटियों का गठन हो चुका है। अब आने वाले समय में यूथ कांग्रेस बूथ स्तर पर बैठक करने जा रही है। बैठक के माध्यम से युवाओं को कांग्रेस के विचारधारा से जोड़ने का कार्य करने जा रही है। कहा कि कमेटियों का गठन कर उन्हें सक्रिय बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि आने वाले दिनों में यूथ कांग्रेस बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दे सके। बैठक में प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस अरुणेश सिंह अन्नू, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस संदीप दुबे, प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस श्रीवेंद्र मिश्रा, मोहम्मद गुफरान, विकाश खरवार, प्रकाश शर्मा, किशलय सिंह, राघवेन्द्र, रोहित कुमार, जितेंद्र मिश्रा, भोला खरवार, जय प्रकाश, अभिषेक, बबलू, फिरोज, किशन, आसिफ, आदित्य, अफरोज, विजय कुमार, अविनाश, लक्ष्मण, दिनेश आदि मौजूद रहे।

चंदौली टाउन में इतने घंटे ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति,जाने क्या है वजह


चंदौली। 33/11 केवी चन्दौली पॉवर हाउस से निकलने वाले 11 केवी पोषक चंदौली टाउन-1 कचहरी के पास जर्जर एबी केबल को बदलने का कार्य किया जाना है। जिसके लिये सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक टाउन-1 फीडर की बिजली आपूर्ति बन्द रहेगी। यह जानकारी एसडीओ विद्युत विवेक मोहन श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि जर्जर केबल को बदलने व विद्युत संबंधित मरम्मत कार्य के मद्देनजर रविवार को सुबह 10 बजे टाउन-1 फीडर को बंद कर दिया जाएगा, लिहाजा चंदौली टाउन-1 फीडर से जुड़े उपभोक्ता बिजली आधारित अपने कामकाज को 10 बजे से पूर्ण करके असुविधा से बच सकते हैं।

लापरवाहीः Chahaniya में नाली खोदकर छोड़ने से आवागमन को लेकर बढ़ी परेशानी

Chahaniya में नाली निर्माण के लिए खोदकर छोड़ा गया गड्ढा।
Chahaniya में नाली निर्माण के लिए खोदकर छोड़ा गया गड्ढा।

गत एक माह से कस्बावासियों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है
Young Writer, चहनियां।
कस्बा में बलुआ मार्ग पर नाली बनवाने के लिए गड्ढा खोदवाकर छोड़ दिया गया है। विगत एक माह से कस्बा के लोगों को परेशानियों के साथ धंधा भी चौपट हो रहा है।

चहनियां कस्बा में खण्डवारी देवी इंटर कालेज से सौ मीटर की दूरी पर पहले का बना नाली क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां नये नाली के निर्माण के लिए व्यापारियों के घरों व दुकानों के सामने नाली विगत एक माह पूर्व खोदकर छोड़ दिया गया है। एक तरफ लोगों को आने जाने के लिए परेशानियो का सामना तो करना ही पड़ रहा है ऊपर से व्यापार-धंधा भी चौपट हो रहा है।

कस्बावासियों का कहना है कि चन्दौली से चहनियां तीरगांवा तक हाइवे निर्माण में लापरवाही तो दिखाया ही जा रहा है। अब बलुआ मार्ग पर भी लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ नाली के लिए गढ्ढा तो खोदा ही गया है दूसरी तरफ इसमे से निकला मिट्टी सड़क के किनारे पटरी लेते हुए सड़क पर फैली है। सब्जी मंडी, इंटर कालेज व बलुआ पुल से वाराणसी जाने वालो की भीड़ से जाम लग जाता है। बारिश होने पर फिसलन भी हो जाती है। एक माह से लापरवाह बने हुए है। कस्बावासियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुये इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

Scorpio से कर रहे थे पशु तस्करी‚ बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

बलुआ थाने में गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस।
बलुआ थाने में गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस।

Young Writer, Chahaniya: बलुआ पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान महेशपुर रानेपुर नहर पुलिया के पास से एक नही बल्कि चार गोवंश को एक स्कॉर्पियो से बरामद किया है। साथ ही एक शातिर गौ तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान की।

Balua Police ने चेकिंग के दौरान महेशपुर रानेपुर नहर पुलिया के पास से एक स्कार्पियो वाहन से चार गोवंश बरामद किया है। जिन्हें पशु तस्कर क्रूरता पूर्वक बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने एक शातिर गौ तस्कर मेराज फारूकी (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है, जो ग्राम जौहरगंज थाना सैदपुर जनपद गाज़ीपुर का निवासी बताया गया है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध चंदौली व गाजीपुर में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक स्कॉर्पियो, चार गोवंश, एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर मेराज फारूकी ने बताया कि वह अपने सहयोगी मुकेश राम पुत्र अज्ञात निवासी मंसूरपुर थाना दुर्गावती बिहार व भोदल पुत्र अज्ञात निवासी बहरियाबाद जनपद गाजीपुर घूम-घूमकर गांवों से गोवंशों को खरीदकर एकत्र करते थे। फिर वाहन पर लादकर बिहार के रास्ते पश्विम बंगाल में ले जाकर वध हेतु अच्छे दामों पर बेच देते है, जिससे उनकी अच्छी आमदनी होती है। पुलिस टीम में बलुआ थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, उप निरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह, उप निरीक्षक अनिल यादव, हेड कांस्टेबल सतेंद्र नाथ पाण्डेय, कांस्टेबल रामजी पाण्डेय, कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे।

वामपंथी नेता Sitaram Yechury को विभिन्न दलों ने दी श्रद्धांजलि

बिछियां धरनास्थल पर सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देते विभिन्न दलों के लोग।
बिछियां धरनास्थल पर सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देते विभिन्न दलों के लोग।

Young Writer, Chandauli: बिछियां धरनास्थल पर आयोजित भाकपा माले के धरनास्थल पर शुक्रवार को जारी रहा। इस दौरान धरनास्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाकपा माले के दिवंगत महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाकपा माले से विभिन्न दलों के राजनेता शामिल हुए और दिवंगत सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं संघर्षों पर प्रकाश डाला।

इस दौरान भाकपा-माले के राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह ने कहा कि सीताराम येचुरी का इस दुनिया से जाना लोकतांत्रिक आंदोलन संघर्ष की आवाज का चले जाना है। उनके निधन से अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। धरनास्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों में सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, बबलू सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव के अलावा चंद्रिका यादव, धर्म पाल, कंचन देवी, शबनम, बबीता, सुनैना देवी, सविता देवी, किसान यूनियन के मणिदेव चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश चौहान, आनन्द कुमार, प्रभाकर मौर्य आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने किया।

प्रादेशिक प्रशिक्षण से Kamalapati Tripathi की कर्मभूमि पर ऊर्जावान होगी ‘Congress’

पंडित कमलापति त्रिपाठी

चंदौली मुख्यालय पर शनिवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण का होगा आगाज
Young Writer, Congress News: कांग्रेस के तेवर हालिया दिनों में काफी बदले हैं। शीर्ष नेतृत्व के प्रति जनता के बढ़े भरोसे ने कांग्रेस के हौसले को मजबूती देने का काम किया है, जिसे कांग्रेस अब और निखारने व संवारने की दिशा में अग्रसर है। खासकर यूपी में कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां पिछले कुछ वर्षों की तुलना में काफी बढ़ी हैं। शायद कांग्रेस यूपी में अपने खोए हुए जनाधार को सिर्फ से समेटते की रणनीति को अमलीजामा पहचाने की कोशिशों में हैं। उनके प्रयास, कार्यक्रम व आंदोलन सबकुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में पंडित कमलापति त्रिपाठी की कर्मभूमि रही चंदौली भी लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस की राजनीति गतिविधियों से गुलजार नजर आएगी।

चंदौली जिला मुख्यालय पर 14 सितंबर को शुरू हो रहा कांग्रेस सेवादल का प्रादेशिक प्रशिक्षण पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें उद्घाटनकर्ता सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई के अलावा राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, सांसद इमरान मसूद, आराधना मिश्रा के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के दिग्गज प्रोफेसर अवधेश प्रधान, प्रोफेसर सतीश राय, प्रोफेसर आनंद दीपायन, प्रोफेसर आरके मण्डल, प्रोफेसर क्षेमेन्द्र त्रिपाठी, प्रोफेसर अवधेश सिंह, डा. शार्दूल चौबे प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी सेवाएं देंगे। इसके पीछे मंशा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता बौद्धिक और शारीरिक रूप से सशक्त हो सके।

इस कार्यक्रम में अन्य जिलों के कांग्रेसियों का जमावड़ा होगा, जो सुबह 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगने वाली पाठशाला में राजनैतिक ज्ञान को अर्जित और आत्मार्पित करेंगे। कुल मिला पांच दिवसीय प्रशिक्षण से चंदौली जिला मुख्यालय सहित जनपद के कोने-कोने से आने वाले 300 से अधिक कांग्रेसी प्रशिक्षण की गाथा गाएंगे, जिससे यहां के माहौल में एक बार फिर कांग्रेस की राजनैतिक का रंग चढ़ना स्वाभाविक है। फिलहाल यह सब कुछ चुनावी तैयारियों में क्रम में किया जाना सुनिश्चित है, जैसा कि सेवादल के मुख्य संगठन डा. प्रमोद कुमार पांडेय अपनी प्रेस वार्ता में कह चुके हैं।
 

Inspection: Mughalsarai Tehsil के लिए DM Chandauli ने महेवा में देखी जमीन

मुगलसराय तहसील के लिए जमीन का निरीक्षण करते डीएम व एसडीएम।
मुगलसराय तहसील के लिए जमीन का निरीक्षण करते डीएम व एसडीएम।

Young Writer, Chandauli: चंदौली जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने शुक्रवार को मुगलसराय तहसील के लिए महेवा स्थित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुगलसराय एसडीएम आलोक कुमार को निर्देशित किया कि यथाशीघ्र किसान से वार्ता कर जमीन अरेंज करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने एसडीएम को प्रपोजल तैयार कर भेजने का निर्देश दिया।

Mughalsarai एसडीएम आलोक कुमार ने महेवा स्थित जमीन एवं रास्ते की वर्तमान उपलब्धता के बारे में जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे को अवगत कराया। बताया कि अन्य जमीन की उपलब्धता के लिए किसानों एवं ग्राम प्रधान से वार्ता की जा रही है। किसान एवं ग्राम प्रधान द्वारा सहयोगात्मक रुख अपनाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मंडी के लिए भी जमीन चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस संबंध में एसडीएम द्वारा अवगत कराया गया कि गंगेहरा में जमीन तलाशी जा रही है। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Diarrhea से बचाव के लिए साफ-सफाई का रखें ध्यान, पीए साफ पानी: डा.रविकांत

चिकित्साधिकारी डा.रविकांत सिंह।
डा.रविकांत सिंह।

Young Writer:

नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा.रविकांत सिंह ने बताया कि ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीणों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। डायरिया से रोकथाम व बचाव के लिए बार-बार हाथ धोएं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा चाय, काफी, सोडा, चॉकलेट के सेवन से बचें। अच्छी तरह पका हुआ खाना खाएं और शुद्ध पानी पिए।

उन्होंने बताया कि डायरिया से बचाव हेतु प्रत्येक गांव में एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मिलकर साफ-सफाई हेतु ग्रामीणों को निर्देशित कर रहे हैं प्रत्येक गांव में स्वच्छता हेतु शपथ भी दिलाया जा रहा है। सितंबर माह पीड़ित सीजन है इस माह में डेंगू टाइफाइड मलेरिया आदि संक्रामक रोगों का भय बना रहता है। घर के अगल-बगल पानी का जमाव न होने दे जो भी पानी प्रयोग में हो उसको उबाल कर प्रयोग करें। डायरिया का प्रारंभिक लक्षण पतली दस्त होना, उल्टी आना, बहुत तेज दर्द होना, वजन कम होना आदि लक्षण हैं। प्रत्येक गांव में एएनएम व आशा बहनों द्वारा जानकारी होने पर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराया जाता है उनके पास ओ आर एस किट पर्याप्त मात्रा में रहता है और खाने के लिए टेबलेट भी उपलब्ध रहता है स्थिति कंट्रोल में न होने पर ब्लॉक स्तरीय टीम तुरंत इलाज हेतु गांव को रवाना होती है।

Chandauli Bus Depo निर्माण को लेकर CM Yogi Adityanath से मिले विधायक रमेश जायसवाल

Lucknow में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते विधायक रमेश जायसवाल।
Lucknow में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते विधायक रमेश जायसवाल।

Young Writer, Chandauli: मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद के विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की। साथ ही चंदौली में बस डिपो निर्माण की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने विधायक के प्रस्ताव व मांगों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाने का भरोसा भी दिया।

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि चंदौली में बस डिपो के चयनित स्थल को कार्ययोजना में शामिल कर कैबिनेट में पास कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से जनपद के अन्य विकासपरक परियोजनाओं को लेकर चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सारी समस्याओं का समाधान कियाा जाएगा। मुगलसराय विधायक ने बस डीपो के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का भी आभार व्यक्त किया। कहा कि चंदौली में बस डीपो का निर्माण हो जाने से स्थानीय जनता को सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का बेहतर तरीके से लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगा। बताया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी प्रयास जारी रहेगा, ताकि मुगलसराय विधानसभा को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित किए जाने का सपना पूर्ण किया जा सके।

Chandauli
light rain
21.8 ° C
21.8 °
21.8 °
54 %
1.3kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights