21.8 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 144

Chandauli:नेशनल हाईवे पर आपस में टकराए दो बाइक सवार,एक कि हालत नाजुक ट्रामा सेंटर रेफर

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकलडीहा रोड स्थित पुलिस चौकी के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा एक कि हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पडेया गांव निवासी राजु रंजन मौर्य 35 वर्ष नेशनल हाईवे से सैयदराजा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव निवासी रंजीत सिंह से टकरा गई। घटना में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख लोगो की मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनो बाइको को कब्जे में कर तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने राजू रंजन की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी दयाराम गौतम ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा एक कि हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Congress Worker को बौद्धिक व शारीरिक सबल प्रदान करेगा प्रशिक्षणः Dr. Pramod Kumar Pandey

Chandauli मुख्यालय पर पत्रकारों से रूबरू Dr. Pramod Kumar Pandey
Chandauli मुख्यालय पर पत्रकारों से रूबरू Dr. Pramod Kumar Pandey

पांच दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण को लेकर सेवा दल के मुख्य संगठक ने की प्रेसवार्ता

Young Writer, Congress News Chandauli: UP Congress Sevadal के मुख्य संगठक डा. प्रमोद कुमार पाण्डेय गुरुवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने 14 से 18 सितंबर तक चंदौली में आयोजित होने वाले प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा व तैयारियों को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 14 को चंदौली में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई द्वारा प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद लोकतंत्र व संविधान से संबंधित सभी विषयों पर प्रशिक्षकों द्वारा चर्चा होगी। प्रशिक्षण के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बौधिक व शारीरिक रूप से सबल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रोफेसर अवधेश प्रधान, प्रोफेसर सतीश राय, प्रोफेसर आनंद दीपायन, प्रोफेसर आरके मण्डल, प्रोफेसर क्षेमेन्द्र त्रिपाठी, प्रोफेसर अवधेश सिंह, डा. आर्दूल चौबे अपनी सेवाएं देंगे। बताया कि उक्त शिविर में शारीरिक बौद्धिक प्रशिक्षण के अतिरिक्त विभिनन विषयों पर ग्रुप डिस्कशन किया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस की नीतियां और वर्तमान राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक विषयों पर चर्चा होगी। कहा कि शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं लीडरशीप डेवलपमेंट, लोकतंत्र और मौजूदा लोकतंत्र पर अध्ययन करने के साथ ही संविधान व लोकतंत्र की बारीकियों पर चर्चा की जाएगी।

Dr. Pramod Kumar Pandey ने बताया कि उक्त प्रादेशिक शिविर में यूपी के सभी जिले के चयनि स्वयंसेवक के अतिरिक्त वाराणसी एवं मिर्जापुर मण्डल के सभी जिला व शहर के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी प्रशिक्षण लेंगे। शिविर में 300 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाना निर्धारित है। जिसका आगाज 14 सितंबर को शुरू हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि लालजी देसाई के द्वारा प्रभातफेरी निकानली जाएगी, जो प्रशिक्षण स्थल से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क पहुंचेगा। उद्घाटन अवसर पर राष्ट्र ध्वज के पीछे-पीछे कांग्रेसी चलेंगे। देशभक्ति गीत बजेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ता देशभक्ति नारे बुलंद करेंगे।

कहा कि पूरा का पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुशासित तरीके से सम्पन्न होगा। प्रतिदिन सुबह छह से रात्रि 10 बजे तक प्रशिक्षण के अलग-अलग सत्र चलेंगे। बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कमी आई थी, लेकिन जनता का विश्वास बढ़ा तो कांग्रेसी की जिम्मेदारियां भी बढ़ी है। ऐसे में अब ऐसे प्रशिक्षण भी बढ़ाने की आवश्यकता पड़ी है। सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण को 2027 के चुनाव की तैयारियों से जोड़ा जाना स्वाभाविक है। इससे कार्यकर्ता बौद्धिक व शारीरिक रूप से मजबूत होंगे, जो किसी भी राजनीतिक दल के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, सतीश बिन्द, रामजी गुप्ता, डा. नारायण मूर्ति ओझा, प्रेमशंकर तिवारी, आनंद शुक्ला, प्रदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Chandauli में होगी MBBS की पढ़ाई‚ Baba Kinaram Medical College को मिली मान्यता

बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज का जायजा लेते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।
बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज का जायजा लेते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।

Chandauli जनपद में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज को मिला ‘परमिशन’
एक अक्टूबर से मेडिकल कॉलेज का शैक्षणिक सत्र होगा प्रारंभ

Young Writer, चंदौली। जनपद के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा निरीक्षण के दौरान नौबतपुर क्षेत्र में बाबा कीनाराम राजकीय स्ववित्तपोषित मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। जनपद में हर्ष एवं गौरव का विषय है कि 10 सितंबर को मान्यता की अनुमति प्राप्त हुआ है। 01 अक्टूबर से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। मेडिकल कालेज में 100 सीट की मान्यता प्राप्त हुआ है। फर्स्ट ईयर के बच्चों का एडमिशन काउंसलिंग के माध्यम से कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज के दूसरे कैम्पस जिसमें हॉस्पिटल एवं अन्य सुविधाएं बनाई जानी है। यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तीव्र गति से पूर्ण कराया जा रहा है। माह नवम्बर तक लगभग सभी बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी। एवं एक बिल्डिंग माह अप्रैल तक पूर्ण होगी। क्षेत्र के स्टूडेंट मेडिकल की पढ़ाई व शिक्षण कार्य कर सकेंगे। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी वाईके राय, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, सीएमएस, कार्यदाई संस्था सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

NAUGARH: MNREGA में काम करने वाले मजदूरों ने अधिकारियों से मांगी मजदूरी

Naugarh में बंधी निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी।
Naugarh में बंधी निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारी।

जांच के दौरान अधिकारियों की टीम के साथ शिकायतकर्ताओं से भिड़े मजदूर

Young Writer, Naugarh: मनरेगा योजना से कराए गए बंधी निर्माण कार्य का भुगतान होने में विलंब से आक्रोशित मजदूरों ने शिकायतकर्ताओं को खदेड़ दिया। खण्ड विकास अधिकारी के काफी समझाने बुझाने पर मजदूर शांत हुए। मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर मरवटिया गांव के दक्षिण तरफ मनरेगा योजना से कराए गए बंधी निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की जांच करने के लिए जिलास्तरीय जांच टीम मौके पर गई थी।

जानकारी पाकर मनरेगा योजना के अन्तर्गत बंधी निर्माण कार्य करने वाले मजदूर भी मौके पर पहुंच गए। मजदूरी भुगतान होने में विलंब से आक्रोशित मजदूरों ने जिला स्तरीय जांच टीम के सामने ही शिकायतकर्ताओं को काफी भला बुरा कहने लगे, जिन्हें काफी समझा बुझाकर शांत कराया गया। जांच टीम में शामिल डीसी मनरेगा आरके चतुर्वेदी ने बताया कि मनरेगा योजना से कराए गए बंधी निर्माण कार्य का स्थलीय सत्यापन व मस्टरोल के अनुरूप कार्य करने वाले मजदूरों का बयान दर्ज किया गया है। खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शिकायत होने से बंधी निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की पारिश्रमिक भुगतान में विलंब हुआ है। मजदूरों को काफी समझा बुझाकर जल्द ही मजदूरी भुगतान कराए जाने का आश्वासन देकर आक्रोश शांत कराया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगनरायन यादव सहित अनेकों मजदूर व गांव वासी मौजूद रहे।

Chandauli:जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज की बिल्डिंग का किया निरीक्षण,प्लास्टर, बीम, जोड़ाई आदि की गुणवत्ता को गहनता से देखा


चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निर्माण बिल्डिंग के प्लास्टर, बीम, जोड़ाई आदि में गुणवत्ता को गहनता से देखा तथा समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणधीन मेडिकल कालेज की बिल्डिंग का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को निर्देश दिया।उन्होंने गुणवत्ता की जांच टेक्निकल टीम द्वारा समय समय पर कराते रहे।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता अच्छी रखते हुये समय सीमा में कार्यदायी संस्था कार्य पूर्ण कराए। निरीक्षण के दौरान परिसर में जल भराव की समस्या सामने आयी। जिसमे पाया गया की वर्तमान में सीवर लाइन जाम होने एवं ओवरफ्लो के कारण यह समस्या बन रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये सीएमएस व एच एम सी एच के प्रभारी से स्पष्टिकरण मांगा। साथ ही परिसर में गंदगी देख नाराज जिलाधिकारी ने सफाई इंचार्ज को जेल भेज दिया तथा नामित सफाई एजेन्सी का भुगतान रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने एचएमसीएच प्रभारी को दो दिन में पानी का रिसाव तथा सीवर लाइन ठीक कराने को कहा तथा सीएमएस और कार्यदाई संस्था को तत्काल मोटर पम्प लगा कर परिसर का सारा पानी निकलने के निर्देश देते हुए कहा कि। दो दिन बाद पुनः मेरे द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आम जनमानस को किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े उनकी सुगमता के लिए हर संभव प्रयास कर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करे। अगर परिसर के अन्दर जलभराव, आवागमन इलाज के दौरान लापरवाही, परिसर से बाहरी दुकानों का संचालन सहित अन्य किसी भी प्रकार की दुर्व्यवस्था दिखाई दी तो सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुये जुर्माना तय कर वसूल किया जायेगा। कहा कि इलाज के लिए बाहरी दवा ना लिखी जाय। ऐसा करने वाले के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाईके राय, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, सीएमएस, कार्यदाई संस्था सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Chandauli:ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत,नगर पंचायत के इस वार्ड का है निवासी

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के छितो गांव के समीप बुधवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में पर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि नगर के वार्ड नंबर चार कमला नगर निवासी रामबिलास का 23 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार किसी काम के छितो गांव के रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहा था। इसी दौरान वो तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुचे मंडी चौकी प्रभारी एसआई रावेंद्र सिंह ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और जांच पड़ताल कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। मनीष के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। इस बाबत एसआई रावेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:हाईटेंशन करेंट की चपेट में आकर दो विजली संविदा कर्मी झुलसे,हालत गंभीर



शहाबगंज। भूसीकृत पुरवा गांव में विजली बनाते समय दो विजली संविदा कर्मी हाइटेंशन करेंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज एक निजी चिकित्सालय में कराया गया। वही घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम लिया। तथा प्रशासन से हर आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन परिजनों को दिया।
विद्युत उपकेंद्र शहाबगंज से निकली भूसीकृत पुरवा फीडर की लाईन में भूसी गांव के पास हाईटेंशन का तार मंगलवार की रात में टूट गया था। जिसके कारण उक्त फीडर की आपूर्ति ध्वस्त हो गयी। बुधवार को टूटे तार को लाईनमैन बाबूनंदन, बृजेश मौर्या व राजेन्द्र जोड़ने गये थे।तार को खिंचते समय अचानक से विजली का करेंट प्रवाहित हो गये।तेज आवाज के साथ राजेन्द्र व बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों का इलाज एक निजी चिकित्सालय में कराया गया।जहा उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Chandauli:शिव मंदिर पर बिरहा मुकाबला का हुआ आयोजन,बोले रामकेश यादव हम सभी को अपनी संस्कृति बचाने के जरूरत

चंदौली। मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड के संजय नगर शिव मंदिर के पास मंगलवार को बिरहा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जनपद ही नहीं गैर जनपद से आए लोकगीत कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की और विधा पर प्रकाश डाला। इसका शुभारंभ सेवानिवृत्त जिला भूमि सरक्षण अधिकारी इंजीनियर रामकेश सिंह यादव नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने फीता काटकर किया। वह कलाकारों ने अपने लोकगीत प्रस्तुत की। इसमे निर्णायक मंडल में इंजीनियर राम केस सिंह यादव, शिव बच्चन सिंह, सियाराम चौहान, निसार अहमद और मुनव्वर ने लोकगीत कलाकार स्वर्गीय रामदेव यादव के पुत्र शारदा प्रसाद यादव को प्रथम स्थान का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान इंजीनियर रामकेश सिंह यादव ने कहा कि हम सभी को अपनी संस्कृति और विधा को बचाए रखने के लिए आज आगे आने की जरूरत है। पहले बिरहा की विधा में कलाकार अपनी गीत के माध्यम से भारत की संस्कृति और सभ्यता को सजाने का काम करते थे। उसे बचाए रखने के लिए अब समाज के सभी लोगों को आगे आने की जरूरत। संयोजक श्रीराम यादव ने कहा कि बिरहा विधा जो कहीं न कहीं भारतवर्ष के संस्कृति और सभ्यता को सहेजने और संवारने का काम करती है अब लुप्त होने के कगार पर है। इस दौरान मंगल कवि, काशीनाथ यादव, हरिद्वार यादव, सुरेंद्र यादव, वकील सोनकर, जवाहरलाल यादव उपस्थित रहे।

Jan Sahayog Sansthan: Project Chhalaang के Volunteers और Blood Donors को सम्मान देकर बढ़ाया हौसला

जन सहयोग संस्थान के सम्मान समारोह में प्रमाण-पत्र के साथ रक्तदाता व वालेंटियर्स।
जन सहयोग संस्थान के सम्मान समारोह में प्रमाण-पत्र के साथ रक्तदाता व वालेंटियर्स।

जन सहयोग संस्थान ने वालेंटियर्स व रक्तदाताओं का किया सम्मान
प्रोजेक्ट छलांग में सहयोग देने वाले सदस्यों का मिला प्रमाण-पत्र

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान की ओर से सोमवार को प्रोजेक्ट छलांग में समर कैंप को सफल बनाने में महत्त्व पूर्ण भूमिका निभाने वाले वॉलंटियर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले वालेंटियर्स ने प्रोजेक्ट छलांग के समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के विकास और शिक्षा में खेल के माध्यम से सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्थान ने इनके प्रयासों और सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ जन सहयोग संस्थान के माध्यम से रक्तदान कर जीवन की रक्षा करने वाले रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया।

इस दौरान रक्तदान के बाबत डा.बबिता और काउंसलर संध्या ने प्रकाश डाला। बताया कि रक्तदान करने से जरूरतमंद लोगों की सहायता होती है। साथ ही रक्तदान करने वाले के रक्तदाताओं में नए आरबीसी का निर्माण भी होता है। वॉलेंटियर्स को समर कैंप को सफल बनाने के उपलक्ष्य में संस्था के उपसचिव डा. जय प्रकाश गुप्ता ने आभार जताया। साथ ही सभी वॉलेंटियर्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित पिरामल फाउंडेशन की तरफ से शशांक श्रीवास्तव ने वालेंटियर के सहयोग की सराहना की। कहा कि जन सहयोग संस्थान की तरफ से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना भरपुर सहयोग प्रदान किया।

अंत में सभी वालेंटियर्स और रक्तदाता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने के लिए एक-एक पौधा प्रदान किया गया। साथ ही संकल्प दिलाया कि सभी पौधरोपण कर पर्यावरण और पृथ्वी का संतुलन बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी, सचिव प्रियंका गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा सहित छलांग कार्यक्रम के सहयोगी प्रेम कुमार मौर्य, अंकित सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, विकास यादव, प्रज्ञानिधि उपस्थित रहे।

Chandauli:पुलिस ने नेशनल हाईवे से दो तस्करों को दबोचा,जाने रात में किसकी करते थे तस्करी

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवान पुर गांव के समीप रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो गौ तस्करों को धर दबोचा जिनके पास से एक पिकअप सहित 9 गोवंश बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को कोतवाली ले आई। और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

दरसअल नवीन मंडी चौकी प्रभारी एसआई रावेंद्र सिंह क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जौनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर से एक पिकअप में दो तस्कर 9 राशि गोवंश लादकर हाईवे के रास्ते बिहार जा रहे हैं। सूचना पर एसआई रावेंद्र सिंह ने भगवान पुर नेशनल हाईवे के समीप घेरे बंदी कर दिया। इसी दौरान कुछ में एक पिकअप आता दिखाई दिया जिसको रोकने का प्रयास किया लगा लेकिन पिकअप में बैठे सवार अपने वाहन की रफ्तार तेज कर दिए। पुलिस ने पिकअप वाहन का पीछा कर दोनों तस्करों को धर दबोचा जिनके पास से 9 गोवंश बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछताछ किया तो दोनों ने अपना नाम सतेंद्र गांव बलुआ व मुगलसराय बताया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली के आई और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस बाबत एसआई रावेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान भगवानपुर से दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें विभिन्न धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Chandauli
light rain
21.8 ° C
21.8 °
21.8 °
54 %
1.3kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights