21.8 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 145

Chandauli:पुलिस ने नेशनल हाईवे से दो तस्करों को दबोचा,जाने रात में किसकी करते थे तस्करी

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवान पुर गांव के समीप रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो गौ तस्करों को धर दबोचा जिनके पास से एक पिकअप सहित 9 गोवंश बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को कोतवाली ले आई। और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

दरसअल नवीन मंडी चौकी प्रभारी एसआई रावेंद्र सिंह क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जौनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर से एक पिकअप में दो तस्कर 9 राशि गोवंश लादकर हाईवे के रास्ते बिहार जा रहे हैं। सूचना पर एसआई रावेंद्र सिंह ने भगवान पुर नेशनल हाईवे के समीप घेरे बंदी कर दिया। इसी दौरान कुछ में एक पिकअप आता दिखाई दिया जिसको रोकने का प्रयास किया लगा लेकिन पिकअप में बैठे सवार अपने वाहन की रफ्तार तेज कर दिए। पुलिस ने पिकअप वाहन का पीछा कर दोनों तस्करों को धर दबोचा जिनके पास से 9 गोवंश बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछताछ किया तो दोनों ने अपना नाम सतेंद्र गांव बलुआ व मुगलसराय बताया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली के आई और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस बाबत एसआई रावेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान भगवानपुर से दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें विभिन्न धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

UP Khadi Gramodyog Board : कौशल सुधार योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

up khadi gramodyog board
up khadi gramodyog board

Young Writer, Chandauli:
चंदौली जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि यूपी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विभागीय मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र आहोपट्टी आजमगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण योजनान्तर्गत 15 दिवसीय प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाता है। इसके तहत जनपद में सामान्य वर्ग के 50 एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 50 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। सामान्य वर्ग (अनुसूचित जाति के अतिरिक्त अन्य समस्त जाति) के 25 प्रशिक्षणार्थी को दर्जी एवं 25 प्रशिक्षणार्थी को ब्यूटी पार्लर तथा अनुसूचित जाति के 50 प्रशिक्षणार्थियों में से 25 प्रशिक्षणार्थी को दर्जी एवं 25 प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर क्षेत्र में चयन किया जाएगा।

इसके बाद यूपी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र आहोपट्टी आजमगढ़ द्वारा जनपद स्तर, तहसील स्तर व ब्लाक स्तर पर निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त किये जाने हेतु आनलाईन आवेदन विभाग की वेबसाइट upkvib.gov.in पर आनलाइन सेवा के अन्तर्गत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम साफ्टवेयर पर किया जायेगा, जिसकी अन्तिम तिथि 20 सितंबर तक निर्धारित है। प्रशिक्षणार्थियों को विभाग द्वारा 250 प्रतिदिन की दर से प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों को 3750 प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु ग्रामीण एवं नगर पंचायत क्षेत्र (जिनकी जनसंख्या 20 हजार से अधिक न हो) के मूल निवासी एवं 18 से 45 वर्ष तक के आवेदक ही पात्र होगें। प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्राप्त आनलाइन आवेदन पत्रों के तहत स्कोर कार्ड के आधार पर किया जायेगा। योजनान्तर्गत आनलाईन आवेदन करने हेतु आवेदक का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता (यदि हो तो), जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति) व पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है। आनलाइन करने के उपरान्त उसकी हार्ड कापी गंगा रोड रामजी कटरा में स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय चन्दौली को उपलब्ध कराना होगा। कहा कि यदि आनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आती है तो जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चंदौली के सीयूजी मोबाइल नंबर-7703006951 पर सम्पर्क कर सकते है।

Jan Sahayog Sansthan: Anemia पीड़ित महिला की मदद के लिए अरुण पासवान ने किया रक्तदान

Chandauli : ब्लड बैंक चंदौली में रक्तदान करते अरुण पासवान।
Chandauli : ब्लड बैंक चंदौली में रक्तदान करते अरुण पासवान।

अजीत सोनी व सपा नेता दिलीप पासवान की प्रेरणा से किया रक्तदान

Young Writer, Chandauli: सपा नेता दिलीप पासवान की प्रेरणा व पहल पर सोमवार को पड़या निवासी अरुण पासवान ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती महिला की मदद की गुहार पर रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक में सपा नेता दिलीप पासवान के साथ ही जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी रहे, जिन्होंने अरुण पासवान के सहयोग की सराहना की और युवाओं को अरुण पासवान से प्रेरणा लेने की बात कही।

विदित हो कि एक निजी अस्पताल में नेगुरा गांव निवासी राजकुमारी ऐनिमिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होकर उपचार के लिए भर्ती है। महिला को रक्त की जरूरत है, जिस पर परिजनों ने जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी से सम्पर्क किया। सहयोग की इस कड़ी में उन्होंने सपा नेता दिलीप पासवान से संवाद किया। सपा नेता की प्रेरणा व पहल पर उनके सहयोग अरुण पासवान महिला की मदद के लिए आगे आए और सोमवार को ब्लड बैंक चंदौली पहुंचकर रक्तदान किया। यह पहला अवसर था जब अरुण पासवान ने रक्तदान किया। कहा कि अब वह आगे भी लोगों की मदद के लिए रक्तदान करते रहेंगे। साथ ही अपने साथियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि बीमार व घायलों को रक्त की कमी से ना जूझना पड़े।

वहीं जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने अरुण पासवान के सहयोग को सराहा। कहा कि अरुण पासवान जैसे युवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, क्योंकि आज भी बहुत से लोग अपने परिवार व रिश्तेदारों की मदद के लिए रक्तदान करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। ऐसे में अनजान महिला की मदद करना पुनीत एवं पावन कार्य है।

Chandauli:जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्थाओं को देख भड़की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार

चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमला पति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में दुर्व्यवस्थाओं को देख सोमवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी वह अन्य कमियों को देख सीएमओ व सीएमएस को जमकर फटकार लगाई। और उसको तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
इन दौरान उन्होंने एमरजेंसी वार्ड का रजिस्टर जांच के साथ वार्डो में भर्ती महिलाओं का कुशल क्षेम जाना और उनके परेशानियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए।

अगर किसी मरीज द्वारा कोई शिकायत मिलती है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। कहां की रोटी कपड़ा मकान पढ़ाई और दवाई जिंदगी की आवश्यक जरूरतें हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए पूरी तरीके से कटिबंध है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। इस दौरान शिवराज सिंह,ओमप्रकाश सिंह,गोपाल सिंह, व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जाति जनगणना की मांग को लेकर किसान न्याय मोर्चा करेगा सम्मेलन


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिग्घी गांव में रविवार को किसान न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े सभी वर्गों को आरक्षण का लाभ देने एवं जाति का जनगणना करने की मांग को लेकर बैठक किया गया। बैठक में आर्थिक रूप से पिछड़े सभी वर्गों को संविधान के मंसा के अनुरूप आरक्षण देने एवं जाति जनगणना करने की मांग की गई।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मार्च 2019 में लोकसभा में एक विधेयक लाकर आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10% आरक्षण देने का बिल पास किया गया। जिसमें सरकार ने जनरल लोगों को ही 10%आरक्षण देने का प्रस्ताव पास किया गया। लेकिन उच्च न्यायालय ने कहा कि आरक्षण का लाभ जो आर्थिक रूप से पिछड़े हैं उनको दिया जाना चाहिए।  उसमें किसी अगड़े पिछले का भेद नहीं किया जा सकता। कहा कि संविधान की मंशा के अनुसार आर्थिक रूप से पिछड़े सभी लोगों को 8 लाख तक की सीमा पर टैक्स माफ तथा अन्य सुविधा देने के लिए प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए। बैठक में प्रस्ताव पारित कर जनपद में जाति जनगणना की मांग के लिए एक सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में महेंद्र प्रसाद यादव, शमीम अहमद मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, देवी चरण कुशवाहा, घनश्याम शर्मा, दाताराम बिना, रामविलास, सियाराम तिवारी,आदि लोगों उपस्थित थे। अध्यक्षता कृष्णकांत यादव व संचालन सुशील यादव ने किया।

Chandauli:ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजनों में कोहराम


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि भगवान पुर गांव निवासी अजय कुमार का 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार देर रात रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी अचानक किसी ट्रेन ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में अखिलेश रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंचे मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने तत्काल शव को कब्जे में कर उसके शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में परिजन व गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। इस बाबत एसआई रावेंद्र ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। जिसकी सूचना परिजनों को दे दी गयी है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Dr. Bhimrao Ambedkar की जीवनी को पढ़ने व आत्मसात करने की जरूरतः दिलीप पासवान

Chandauli में गांव भ्रमण के दौरान पासवान बस्ती में युवाओं से रूबरू सपा नेता दिलीप पासवान।
Chandauli में गांव भ्रमण के दौरान पासवान बस्ती में युवाओं से रूबरू सपा नेता दिलीप पासवान।

Young Writer, Chandauli

चंदौली जनपद के पासवान समाज में राजनीतिक भागीदारी की चेतना को जागृत करने व समाज में शिक्षा की अलख को जगाने के लिए समाजवादी पार्टी के नेता दिलीप पासवान ने शनिवार को आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटा। इसके बाद वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर चर्चा की। युवाओं से बातचीत कर उनकी शिक्षा-दीक्षा के बारे में जानकारी ली। साथ ही युवाओं को एकजुट होने के साथ ही शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पासवान समाज के युवाओं को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के जीवनी को पढ़ने और उसे आत्मसात करने की जरूरत है। जिस तरह उन्होंने अछूत होते हुए शिक्षा के महत्व को समझा और तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद खुश को शिक्षित बनाया। साथ ही उन्होंने संविधान का निर्माण कर देश के दलितों, पिछड़ों व असहाय वर्ग की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने जैसा अभूतपूर्व कार्य किया। यह सबकुछ उन्होंने अपने शिक्षा व ज्ञान की बदौलत किया, जिन्हें आज पूरा विश्व पूजता है। ऐसे में हम सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर शिक्षा हासिल करते हुए सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा। अंत में उन्होंने महिलाओं को भी उनके हक और अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया। इसके पूर्व उन्होंने ग्राम सभा तेतरिया, विशुनपुरा, मचिया, दरबेशपुर गांवों के पासवान बस्ती में जाकर समाज के लोगों से मुलाकात की।

Chandauli:एडीएम से मिला अधिवक्ताओं का प्रतिनिधमंडल,कासगंज के मृतिका अधिवक्ता को एक करोड़ की आश्रित सहायता की मांग

चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह व राकेश रतन तिवारी की अध्यक्षता में बार काउसिंल उ०प्र० के तहत आहूत की गई। साथ ही कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या सम्बन्ध में कलेक्ट्रट पहुचकर एडीएम सुरेंद्र प्रताप सिंह को सात सूत्री मांगों को सौंपा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार मृतिका अधिवक्ता को एक करोड़ की आश्रित सहायता दिया जाए। और दोषियों को 48 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया जाए। व उसके परिजनों में से एक सदस्य को नौकरी दिया जाए। अधिवक्ताओं के हित में प्रोटक्शन बिल पास किया जाए। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी ने कहा कि प्रदेश में जिला स्तर पर अधिवक्ताओं की सुरक्षा प्रदान किया जाए। साथ ही कचहरी परिसर में अराजक तत्वों के जमावड़ा को दुरूस्त किया जाय। इस दौरान महामंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह,राज बहादुर सिंह,बीरेंद्र सिंह,आदि मौजूद रहें।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज के डायरेक्टर डॉ धनंजय सिंह ने महिला के आरोप को बताया साजिश,बोले महिला वार्डन ने किया है लाखों का घोटाला

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव स्थित यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज के डायरेक्टर डॉ धनंजय सिंह पर महिला वार्डन ने छेड़खानी और जबरदस्ती गहना छीनने का आरोप लगाया हैं। महिला वार्डन की शिकायत के एडीजी वाराणसी से शिकायत के बाद चंदौली कोतवाली पुलिस ने डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को कालेज के डायरेक्टर ने पत्रकार वार्ता कर अपना पक्ष रखते हुए सभी आरोप को निराधार बताया हैं। वही महिला पर लाखो रुपए के गबन का आरोप भी लगाया है।
दअरसल महिला पिछले 10 वर्षों से उनके संस्थान के साथ जुड़ी थी। शुरु में वार्डेन का काम देखती थी। जबकि बाद में उसे रिसेप्शन और अकांउंट के काम में लगा दिया गया था। एक माह पूर्व फीस जमा करने में गड़बड़ी की बात पता चली तो सीए के जरिये आडिट करवाई, जिसमें पता चला कि लगभग 40 से 45 लाख का घोटाला सामने आया। आरोपी महिला ऋतु कुमारी से जब पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि अपने निजी कार्य के लिए उसने फीस के पैसों में गड़बड़ी की है। पहले तो महिला ने पैसे लौटाने की बात कही. पिछले एक महीने से पैसे देने में टालमटोल कर रही थी। जब दबाव बनाया गया तो उसने गबन किए पैसे लौटाने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। और रातोरात कॉलेज कैम्पस छोड़कर चली गई। जिसके बाद दिन पांच सितंबर को संस्था के मैनेजर प्रवीण मिश्रा के जरिये डायरेक्टर ने महिला के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दिलाई। इस कार्रवाई की जानकारी मिलने के अगले ही दिन महिला कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ एडीजी कार्यालय पहुंची और फर्जी आरोप लगाते हुए डायरेक्टर पर मुकदमा दर्ज करवाया। डायरेक्टर डा. धनंजय सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच और गबन किया गया धन वापस दिलाने की मांग की है।

बैराफ फार्म आंदोलन में खलल डालने का हो रहा प्रयासः भाकपा माले

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाकपा माले के सदस्य।
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाकपा माले के सदस्य।

Young Writer, चंदौली। चकिया के शिकारगंज स्थित सीलिंग प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त घोषित बैराठ फॉर्म की जमीन पर चल रहे शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरने में व्यवधान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाकपा(माले) का प्रतिनिधिमंडल अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि सीलिंग प्रक्रिया के अतिरिक्त घोषित भूमि बैराठ फॉर्म की जमीन को इलाके के बनवासियों, गरीबों, भूमिहीनो में बंटे जाने सहित कई सवाल को लेकर पिछले 30 अक्टूबर 2023 से ही भाकपा(माले), किसान महासभा तथा अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा(खेग्रामस) के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।

बताया कि 27 अगस्त को अबुबकर और चंद्रदेव चौहान द्वारा बस्ती में घूम-घूमकर मोबाइल से वीडियो बनाया जा रहा था। पुनः 30 अगस्त को दोपहर व शाम करीब 6.30 बजे उक्त अबुबकर वीडियो बना रहा था तो महिलाओं ने टोका।  इस पर अबुबकर झगड़े पर उतारू हो गया। धरनास्थल पर मौजूद आंदोलन के नेतृत्वकारी भाकपा(माले)ब्लॉक सचिव विजई राम, अखिल भारतीय खेत एव ग्रामीण मजदूर सभा ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव, पनारू यादव, पिंटू यादव, विष्णु वनवासी, विनोद वनवासी ने जाकर बीचबचाव किया। किंतु झगड़े का आधार बनाकर उक्त नेतृत्वकारी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अबूबकर द्वारा शिकारगंज चौकी तथा थाना चकिया में फर्जी तरीके से मारपीट करने मोबाइल की छिनैती का प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय पुलिस को मिलाकर, चल रहे अनिश्चित कालीन धरने पर अशांति पैदा करने तथा आंदोलन को डिस्टर्ब करने की कोशिश किया जा रहा है। मांग किया कि शांतिपूर्ण आंदोलन में व्यवधान पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किया जाए अन्यथा 10 सितंबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अनिल पासवान, विजई राम, संजय यादव, रमेश चौहान तथा पिंटू शामिल थे।

Chandauli
light rain
21.8 ° C
21.8 °
21.8 °
54 %
1.3kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
32 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights