Young Writer: बबुरी थाना अंतर्गत चंदाइत गांव मंे हजरत इमाम हुसैन के चालीसवे के अवसर पर दुलदुल व आलम का जुलूस निकला गया। जुलूस में आई अंजुमन जंजीरी मातम किया तथा नोहाखानी कर माहौल को मातमी बना दिया। नासरिया अंजुमन द्वारा इमामबाड़े से इमाम हुसैन के चेहल्लुम का जुलूस उठाया गया। जुलूस उठाने से पहले सैयद अली जांवाज नजफी व रिजवान अलमारूफी ने मजलिस पढी और इमाम हुसैन और उनके खानदान के लोगों पर हुई सख्तियों का बयान किया। जिसे सुनकर लोग रोने लगे और इमाम हुसैन को याद किया। जुलूस में अंजुमन हुसैनिया सूरमाबाद बिहार, अंजुमन जवादिया लौंदा चंदौली, अंजुमन गुलमाने सारीकुल हुसैन लखनऊ के सदस्यों ने जंजीरी का मातम किया। वही जुलूस में सम्मिलित लोगों ने सीनाजनी एवं नोहा खानी कर माहौल को मातमी बना दिया। जबकि शायरे अहलेबैत सैयद शाहनवाज, सदफ हुसैन, सैयद रहबर हुसैन व निजामत कर रहे साहिल मुज़फ्फरपुर की सुनकर लोग रोने लगे। इसके बाद लोगों ने अंगारे का मातम किया, फिर अपने कदीमी रास्तों से होते हुए चेहल्लुम का जुलूस गांव के पोखर के पास पहुंचा, कुछ देर बाद वहां से वापस लौटकर देर रात करबला पहुंचा। इस दौरान कमेटी के सैयद कैसर अब्बास, सैयद अली इमाम, अख्तर हुसैन, सैयद शफीउर हसन, रिजवान अली, सलमान जाफरी, रुमीश जाफरी, अफजल अली, मुख़्तार, फिरोज, अरमान अली मौजूद रहे।
Chandauli:डीएम ने बंधी डिवीजन के सहायक अभियंतों का रोका वेतन,बोले कृषि संबंधित समस्याओं को अधिकारीगण त्वरित करें निस्तारण
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस एवं सिंचाई बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान दिवस में अनुपस्थित होने के कारण राजेश यादव अधिशाषी अभियंता बंधी डिवीजन को स्पष्टीकरण जारी करने एवं समस्त सहायक अभियंता बंधी डिवीजन के वेतन रोकने का आदेश दिया। जनपद में सिंचाई व्यवस्था हेतु किसानों द्वारा समस्त नहरों की साफ-सफाई एवं अतिक्रमण मुक्त कराते हुए व्यवस्था कराने तथा उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सहकारी समितियों पर कराने की मांग की गयी।
जिस पर जिलाधिकारी ने द्वारा सहायक आयुक्त/निबन्धक सहकारिता को समितियों पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया तथा सिंचाई विभाग द्वारा जो परियोजना किसान हित में तैयार की गयी है उसे शासन से स्वीकृत कराते हुए कार्य कराना सुनिश्चित करें। विकास खण्ड-नौगढ़ एवं चकिया क्षेत्र की समस्त बन्धियों पर गहरीकरण करने के लिये बन्धी प्रखण्ड को प्रोजेक्ट बनाकर कार्य करने के लिये निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को ससमय बीज की उपलब्धता एवं वितरण, प्रतिनिधि, एसबीआई जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी को निर्देशित किया गया कि फसल बीमा के प्राप्त दावों के सापेक्ष बीमित धनराशि समय से उपलब्ध कराने तथा अगली बैठक में फसल बीमा योजना का प्रस्तुतीकरण एवं अधिक से अधिक कृषकों के मध्य प्रचार-प्रसार कर फसल बीमा से आच्छादित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पीडी डीआरडीए, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
गुलिस्ता एकता सेवा ट्रस्ट ने चंदौली में ट्रांसजेंडर सेल के गठन की मांग
चंदौली। गुलिस्ता एकता सेवा ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर हर्षिका सिंह व एएसपी विनय कुमार सिंह से मिला। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने ट्रांसजेंडर सेल का गठन करने एवं ट्रांसजेंडरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। साथ ही मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा।
इस दौरान सलमा किन्नर ने एसडीएम को बताया कि जनपद चंदौली में 150 से अधिक ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग निवास करते हैं। ऐसे में उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या अभद्रता होती है तो वे अपनी समस्याएं व शिकायत दर्ज कराने के लिए इधर-उधर भटकते हैं। ऐसे में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों सहूलियत को देखते हुए जनपद चंदौली में अन्य जिलों की भांति ट्रांसजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया जाए, ताकि प्रकोष्ठ का गठन होने से ट्रांसजेंडर अपनी बातों को सुगमतापूर्वक अन्य सदस्य के समक्ष रख सके तथा अपराध का निवारण समयबद्ध तरीके से हो सके। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने एसडीएम के समक्ष ट्रांसजेंडर समाज की बातों व मांगों को मजबूती के साथ रखा।
Jal Jamao : कालेश्वर महादेव मार्ग पर जलभराव से स्कूली बच्चों को परेशानी
Young Writer, सकलडीहा। मंगलवार को सुबह से रात भर हुई बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जगह-जगह जलभरॉव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। स्कूल से लेकर मुख्य मार्ग व विभिन्न सरकारी कार्यालय परिसर में पानी जमा हुआ है। गुरूवार को कॉलेश्वर मार्ग पर जलभरॉव के बीच स्कूली बच्चे और दर्शनार्थी मंदिर पर जाने के लिये मजबूर रहे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जलभरॉव की समसया से निजात दिलाने की मांग उठाया है।
बारिश के कारण तहसील परिसर, डायट मार्ग, सकलडीहा पीजी कॉलेज, खेल ग्राउंड, सीओ कार्यालय मार्ग, कस्बा मार्ग, कॉलेज गेट से लेकर क्षेत्र में जलभरॉव की समस्या से निजात नही मिल रहा है। आरोप है कि तहसील और ब्लॉक प्रशासन की ओर से नाला निर्माण और अवैध अतिक्रमण को हटाये नहीं जाने के कारण जलभरॉव की स्थिति बनी हुई है। सकलडीहा इटवा साईं हॉस्पिटल मार्ग पर जलजमाव से आने जाने वाले छात्रों को हो रही काफी परेशान वही कॉलेश्वर मार्ग पर जलभरॉव के कारण स्कूली बच्चों के साथ मंदिर पर आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष केके सोनी ने जिला प्रशासन से नालो पर हुए अवैध अतिक्रमण हटाने व नाला की साफ सफाई की मांग उठाया है। उधर बीडीओ केके सिंह ने बताया कि शीघ्र ही साफ सफाई अभियान चलाकर जलभराव की समस्या से शीध्र ही निजात दिलाया जायेगा।
Free Popcorn Making Machine पाने के लिए सात सितंबर तक करें आवेदन
स्वरोजगार के लिए मुफ्त वितरण होगी पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन
Young Writer, Chandauli News:
चंदौली जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पापकॉर्न (मूजा) का कार्य करने वाले परम्परागत कारीगर एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों को उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने व आत्मनिर्भर बनाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में पापकॉर्न मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
इसके लिए जनपद को 10 अदद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके लिए आनलाईन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट http://upkvib.gov.in पर किया जायेगा, जिसकी अन्तिम तिथि सात सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र प्राप्त होने के उपरान्त मुख्यालय द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से चयन किया जायेगा। चयनित लाभार्थियों को इस योजना के अन्तर्गत Popcorn Making Machine का वितरण कराया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, फोटोग्राफ, शिक्षा प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/परिवार आईडी की आवश्यकता होगी। इसके अलावा आवेदन की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आनलाइन आवेदन की हार्ड कापी समस्त प्रमाण पत्रों सहित गंगा रोड रामजी कटरा में स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड चंदौली में जमा किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 7703006951 व 7800649332 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Automatic Block Signalling System से युक्त होगा DDU Nagar-Gaya Rail Khand
Young Writer, Railway News:
पूर्व मध्य रेल के लगभग 417 किमी लंबे डीडीयू-गया-प्रधानखंटा रेलखंड को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग सिस्टम से लैस किया जाना है। जिसमें से लगभग 61.86 किलोमीटर रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग सिस्टम की कमीशनिंग की जा चुकी है।
अनुग्रह नारायण रोड-पहलेजा (23 किमी) तथा मानपुर-गुरपा (38.86 किमी) रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली की कमीशनिंग की जा चुकी है। जो यह कार्य करना प्रारंभ कर दिया है । जबकि 23.63 किलोमीटर लंबे डीडीयू-सैयदराजा तथा 13.4 किलोमीटर लंबे पहलेजा-सासाराम रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग सिस्टम की कमीशनिंग सितंबर माह के अंत तक कर ली जाएगी।
अभी परंपरागत सिगनलिंग सिस्टम चल रहा है। जिसमें एक ब्लाक सेक्शन में ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंच जाने के बाद ही पीछे वाली ट्रेन को आगे बढ़ने के लिए ग्रीन सिग्नल मिलता है, जिससे खाली रेल लाइनों की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पाता है। ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम में दो स्टेशनों के मध्य लगभग प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर सिग्नल लगाए जाते हैं। सिग्नल के सहारे ट्रेनें एक-दूसरे के पीछे चलती रहेंगी। अगर आगे वाले सिग्नल में तकनीकी खामी आती है तो पीछे चल रही ट्रेनों को भी सूचना मिल जाएगी, जिससे जो ट्रेन जहां रहेंगी वहीं रुक जाएंगी।
Automatic Block Signalling System के लागू हो जाने से एक ही रूट पर लगभग एक किमी के अंतर पर एक के पीछे एक ट्रेनें चल सकेंगी। इससे रेल लाइनों पर ट्रेनों की रफ्तार के साथ ही संख्या भी बढ़ सकेगी। वहीं कहीं भी खड़ी ट्रेन को निकलने के लिए आगे चल रही ट्रेन के अगले स्टेशन तक पहुंचने का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा।एक ब्लॉक सेक्शन में एक के पीछे दूसरी ट्रेन आसानी से चल सकेगी। इसके साथ ही कंट्रोल रूम को ट्रेनों के सही लोकेशन की जानकारी मिलती रहेगी।
Naugarh Crime News: कोठी घाट में शव मिलने से सनसनी‚ हत्या की आशंकाएं
Young Writer, Naugarh Crime News:
मछली मारने के लिए करीब एक पखवाड़े पूर्व हुए विवाद को लेकर ग्राम पंचायत बाघी के कोठी घाट निवासी रामप्रसाद निषाद के 20 वर्षीय पुत्र राम अवतार की हत्या कर शव चिकनी के जंगल में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर चकरघट्टा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
बताते हैं कि नौगढ थाना क्षेत्र के कोठी घाट निवासी राम अवतार का एक पखवाड़े पूर्व कोठी घाट बस्ती के ही रहने वाले सुरेन्द्र साहनी पुत्र समई साहनी से विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। 24 अगस्त को आरोपी का भाई प्रदीप साहनी मृतक के घर पर जाकर उसको साथ लेकर नौगढ बाजार गया था।
आरोपी सुरेंद्र व प्रदीप ने रामऔतार को साथ लेकर कहुअवा घाट पुल पर पहुंचे और रील बनाने लगे। आरोपी दोनों सगे भाई शाम तक अपने घर पहुंच गए। मृतक को देर रात तक घर नहीं पहुंचने से चिंतित परिजनों ने पूछताछ किया तो गोल मटोल जवाब पाकर 25 अगस्त को अल सुबह से ही खोजबीन शुरू कर दिए। कहीं भी पता नहीं हो पाने से मृतक के पिता रामप्रसाद ने मंगलवार को देर शाम नौगढ थाने में गुमशुदगी दर्ज किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बुधवार को सुबह पैदल के रास्ते लापता किशोर का खोजबीन करने के लिए निकले कोठी घाट बस्ती के हरिश्चंद्र धनोज आकाश सुभाष व दानी ने चिकनी पहाड़ी बजनवा डीह बाबा के समीप झाड़ी में दुर्गन्धयुक्त शव को देखकर परिजनों को जानकारी दिया। सीओ आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। हत्या के कारणों की जांच पड़ताल जारी है।
Accident : Wagon R के धक्के से सड़क किनारे शौच कर रहे युवक की मौत
Young Writer, Sakaldiha: सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा पेट्रोल पंप के समीप गुरूवार की सुबह 5 बजे कार के धक्के से 40 वर्षीय एक युवक की मौत होगयी। युवक सड़क के किनारे शौच कर रहा था। अचानक कार के असुलित होने पर कार की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को सकलडीहा सीएचसी ले गयी। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

बताते हैं कि धरहरा गांव के पास स्व. छेदी डोम का लड़का 40 वर्षीय श्याम सुंदर डोम अपने पत्नी माधुरी और दो बच्चे मनीषा 5 और सुषमा 3 वर्ष के साथ पेट्रोल पंप के समीप रहता था। सुबह श्याम सुंदर शौच के लिये सड़क के किनारे बैठा हुआ था। इसी बीच सकलडीहा से धरहरा डेढ़ावल मार्ग की ओर जा रही नयी बैगन आर कार असंतुलित होकर शौच कर रहे युवक को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गया। मौका देख कार में सवार लोग व चालक फरार होगये। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और पैंथर पुलिस युवक को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से सीएचसी ले गयी। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि कार के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी है। शव को पीएम के लिये भेजा जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कमलापति के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी श्रद्धांजलि,बोले कमलापति ने चंदौली को दी आर्थिक तरक्की व मजदूरी
चंदौली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही सैयदराजा शहीद स्मारक स्थल पर शीश नवाया। इसके साथ ही उन्होंने सन् 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पंडित कमलापति त्रिपाठी द्वारा चंदौली के उत्थान व विकास के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।
सैयदराजा में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की देन है कि आज हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इनके सर्वोच्च बलिदान से ही देश आजाद हुआ। हम सभी को उनके बलिदान को भूलना नहीं चाहिए। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मुख्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश, प्रदेश व खासकर चंदौली की आर्थिक उन्नति व मजबूत के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। चंदौली के कण-कण में कमलापति बसे हुए हैं। बोर्ड से उसका नाम मिटाने से उसकी ख्याति व शख्सियत मिटने वाली नहीं है। उनके नाम को मिटाने व बदलने का षड्यंत्र करने वाली भाजपा चंदौली की मिट्टी को कैसे बदलेगी? कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी कमियों को छिपाने के लिए उल्टा-सीधा बयान दे रहे हैं। इनसे महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था संभल नहीं पा रही है। बेटियों के साथ बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। बेटियों की लाशें लटकते हुए मिल रही है, जो संभालना सरकार का काम है, लेकिन अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए देश व प्रदेश में भाजपा हिन्दू-मुस्लिम करना चाहती है। वही देश के भाईचारे व अखण्डता को तोड़ने की फिराक में है, लेकिन कांग्रेस के रहते हुए ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने नए डिजिटल पॉलिशी एक्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों की अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने की आजादी से सरकार घबराई हुई है और इसी घबराहट में वह ऐसे कानून लाकर लोगों की आजादी पर शिकंजा कसने का प्रयास कर रही है। यूपी के आठ रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने के सवाल पर कहा कि नाम बदलने से अब काम नहीं चलने वाला है। जनता के प्रति जो जिम्मेदारी सरकार की है उसे पूरा करना होगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा, आदि उपस्थित रहे।

इनसेट—
भाजपा शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर हो रही सांप्रदायिक बयानबाजी
चंदौली। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बुधवार को सत्ता के लिए देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा नेता और असम के मुख्यमंत्री हेमंत शर्मा बिस्वा, सांसद कंगना रनौत समेत योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रहे। भाजपा देश में भाईचारे की माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के रहते हुए ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के इशारे और उनकी सह पर भाजपा के नेता देश के किसानों का अपमान कर रहे है। अल्पसंख्यक समुदाय को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत निशाना बनाकर देश का माहौल खराब करने पर तुले है। ये लोग देश व प्रदेश में हिन्दू-मुस्लिम का माहौल बनाकर उसका राजनीतिक लाभ लेने के प्रयास में है। यही वजह है कि रेलवे स्टेशनों का नाम बदला जा रहा है, लेकिन अब नाम बदलने से काम चलने वाला नहीं है। देश में प्रतिदिन दो-तीन रेल हादसे हो रहे हैं, जिसे रोक पाने में देश के रेल मंत्री नाकाम हैं। कहा कि रील मंत्री बनने का प्रयास नहीं करे, रेल से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करते हुए रेल मंत्री बनकर दिखाएं। ये तभी होगा, जब देश में रेल हादसे रुकेंगे और यात्री सुविधाओं बेहतर होंगी। सांप्रदायिक बयानबाजी से देश की तरक्की व विकास होने वाला नहीं है।
इनसेट–
संविधान की लड़ाई लड़ती रहेगी कांग्रेसरू अजय राय
सकलडीहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बुधवार को सकलडीहा में व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने डा. आम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यापर्ण किया। कहा कि संविधान की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस सदैव् लड़ती रहेगी। अंत में धरहरा पहुंचकर कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार पांडेय साजू के पिता चन्द्रबली पांडेय के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, अरुण कुमार द्विवेदी, राजेश कनौजिया, अजीत पांडेय, मुकेश नंदन, व्यापारी नेता नागेन्द्र गुप्त, रत्नेश गुप्ता, मेहताब अहमद, राधेश्याम जायसवाल, इमरान, रामअशीष राय आदि मौजूद रहे।
PM Awas Yojana Gramin के पात्रता की शर्तें बदली‚ DM Chandauli ने बताया सरकार ने कौन-कौन से किए बदलाव
डीएम ने प्रेसवार्ता कर आवास योजना की नई पात्रता शर्तों के बारे में दी जानकारी
Young Writer, PM Awas Yojana Gramin News: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के आवास विहीन परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराया जाता है। यह जानकारी देते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर योजना में आए व्यापक बदलाव की जानकारी दी। बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्र के पक्का मकान विहीन सभी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और पात्रता के दायरे में बाइक वालों को भी शामिल किया है।
उन्होंने DM Chandaul ने कहा कि PM Awas Yojana Gramin के तहत जिन परिवार के पास मोटर चालित तीन व चार पहिया वाहन हो। इसके अतिरिक्त यंत्रीकृत तीन व चार पहिया कृषि उपकरण हो। 50 हजार अथवा इससे अधिक की क्रेडिट सीमा वाला किसान क्रेडिट कार्ड धारी परिवार होने वाला हो। वहीं सरकारी कर्मचारी का परिवार, गैर कृषि उद्यमो में सरकार द्वारा पंजीकृत परिवार, वे परिवार जिनका कोई सदस्य 15000 से अधिक प्रतिमाह कमा रहा हों। आयकर देने वाले परिवार, व्यवसाय कर देने वाले परिवार, वे परिवार जिनके पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हों।
वे परिवार जिनके पास 5 एकड़ या इससे अधिक असिंचित भूमि हों। उपरोक्त मानक के परिवार प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्र नही होंगे। डीएम ने बताया कि लाभार्थियों के चयन के लिए खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड मुख्यालयों पर सभी ग्राम प्रधानगण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण तथा ग्राम पंचायत सचिव के साथ बैठक कर आवास के सर्वेक्षण एवं नये मानक के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी। बताया कि 30 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायतों हेतु सर्वेक्षणकर्ता कर्मचारी की तैनाती कर दी जाएगी। वहीं ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह के अन्दर ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा बैठक आयोजित कर ग्रामवासियों को संशोधित मानक एवं सर्वेक्षण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। सर्वेक्षण का कार्य केवल सरकारी कर्मचारियों से ही कराया जायेगा। संविदा कर्मचारी से सर्वे का कार्य नहीं कराया जाना है।
विभिन्न माध्यमों से आमजन को किया जाएगा जागरूक
चंदौली। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता एवं अपात्रता के मानकों की ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर वाल राइटिंग करायी जायेगी, जिससे जन सामान्य को इसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हो सके। सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण होने तक इस बीच आयोजित होने वाली सभी तहसील एवं थाना दिवसों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नये मानकों एवं चयन प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी देने की व्यवस्था खण्ड विकास अधिकारी द्वारा की जायेगी। कहा कि सर्वेक्षण के दौरान यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो जनपद स्तर पर विकास भवन में बनाए गये कन्ट्रोल रूम फोन नंबर 05412-260001 पर दूरभाष द्वारा एवं विकास खण्ड मुख्यालयों पर संरक्षित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लाभार्थी चयन 2024 शिकायत रजिस्टर पर दर्ज की जायेगी। कहा कि ग्राम पंचायत सचिव एवं खण्ड विकास अधिकारी को जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त होगे, उसकी अलग पत्रावली बनाकर रखी जायेगी तथा जो भी निस्तारण होगा, उसको भी उस पत्रावली में रक्षित किया जायेगा।











