27.2 C
Chandauli
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Home Blog Page 154

Vishwakarma Shram Samman Yojana: चंदौली में हलवाई प्रशिक्षण का हुआ आगाज

चंदौली में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते सहायक प्रबंधक शंभू कुमार सिंह।
चंदौली में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते सहायक प्रबंधक शंभू कुमार सिंह।

Young Writer, चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत ट्रेड हलवाई का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के सहायक प्रबंधक शंभू कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान से जुड़े सभी ट्रेड की बारीकियों के साथ स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम की जानकारी प्रदान किया।

मंच पर उपस्थित बैजनाथ, सेवानिवृत्ति मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य अतिथि तथा राजेश द्विवेदी का जिला समन्वयक द्वारा अंग वस्त्र प्रदान करते हुए स्वागत अभिनंदन तथा आभार व्यक्त किया गया। जिला समन्वयक, यूपीकॉन रामचंद्र यादव द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के व्यावहारिक तथा सैद्धांतिक प्रशिक्षण 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया कि कौशल विकास तथा उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के साथ विभाग से जुड़े हुए एक्सपर्ट के द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाएगा। कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि वह कुशल होकर आगे स्वरोजगार से खुद को जोड़कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सके।

बकाए बिल की वसूली के लिए बिजली कर्मियों की लोगो ने पिटाई,पांच लोगों के विरुद्ध जेई ने दी तहरीर

डीडीयू नगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार गांव में शुक्रवार को बकाए बिल की वसूली और बिजली चोरी की रोकथाम के गए बिजलीकर्मियों को कुछ लोगों ने पीट दिया। घटना में तीन बिजलीकर्मी घायल हो गए। विद्युत विभाग के जेई मुकेश कुमार ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वही पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विद्युत उपकेंद्र चंदासी में तैनात जेई मुकेश यादव ने बताया कि शुक्रवार को बिजली कर्मियों की टीम बिल बकाये की वसूली व बिजली चोरी की जांच के लिए भोगवार गांव गई थी। इस दौरान टीम गांव स्थित एक उपभोक्ता के घर पहुंची। टीम ने उपभोक्ता से बकाया विद्युत बिल 15 हजार रुपये जमा करने को कहा । चेताया कि बकाया बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। आरोप है कि इस पर उपभोक्ता और उसके परिवार वाले आक्रोशित हो गए। कुछ लोगों के साथ मिलकर कर्मियों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान बिजलीकर्मी अखिलेश मिश्रा, सरफराज और अनवर घायल हो गये। सभी लोगों को गंभीर चोटें आ गई। बताया कि उपभोक्ता व मारपीट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि घायल बिजली कर्मियों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई जा रही है।

साहित्यकार व चर्चित पत्रकार Hemant Sharma को मिलेगा ‘ठाकुर प्रसाद स्मृति साहित्य सम्मान-2024’ : Dr. Umesh Prasad Singh

Writer हेमंत शर्मा।
Writer हेमंत शर्मा।

प्रेसवार्ता में चयन समिति के अध्यक्ष डा. उमेश प्रसाद सिंह ने दी जानकारी

Young Writer, चंदौली। साहित्यकार व पत्रकार हेमंत शर्मा ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2024 से नवाजे जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को खखड़ा गांव निवासी ललित निबंधकार व पुरस्कार घोषणा चयन समिति के अध्यक्ष डा. उमेश प्रसाद सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि हेमन्त शर्मा को यह सम्मान नवम्बर माह में विन्ध्य कन्या महाविद्यालय रावर्टसगंज में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रुपये की राशि भेंटकर उन्हें अलंकृत किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह की स्मृति में स्थापित शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट रावर्ट्सगंज द्वारा 51000 राशि का ‘ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान’ वर्ष 2024 के लिए दिए जाने की घोषणा आज की जा रही है। उक्त चयन में अध्यक्ष के अलावा चयन समिति के सदस्य के रूप में प्रोफेसर पुष्पेश पन्त, प्रोफेसर कैलाश नारायण तिवारी, डा. रामसुधार सिंह एवं ट्रस्ट के सचिव डा. अजय कुमार सिंह शामिल रहे।

डा.उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि निबन्ध विधा के लिए प्रदान किए गए इस सम्मान के हेन्मत शर्मा निर्विकल्प अधिकारी हैं। उन्होंने अपने लेखन से निबंधन विधा को नए विस्तृत आयाम और अछूती ऊंचाई प्रदान की है। अपने समय के जटिल यथार्थ को उनके लेखन विलक्षण अभिव्यंजना कौशल के साथ अभिव्यक्त करता है। हिन्दी निबन्ध की जातीय विरासत को हेमन्त शर्मा अपने निबन्धों के माध्यम से और अधिक मुखरता और जीवन्तता प्रदान की है। अंत में उन्होंने सम्मान के लिए चयनित होने पर हेमंत शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर बंद हो अत्याचारः राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

चंदौली जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च में शामिल भाजपा के लोग।
चंदौली जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च में शामिल भाजपा के लोग।

Young Writer, चंदौली। हिन्दू रक्षा समिति की ओर से गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में पैदल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरीके से बांग्लादेश में हिन्दू समाज के उपर अत्याचार किया जा रहा है उसकी जितनी निन्दा किया जाए वह कम है। आज जिस तरीके से हिन्दू समाज के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे हैं उससे यह साबित होता है कि भारत का हिन्दू समाज आक्रोषित है।
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और गृह युद्ध के बीच वहां के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। बांग्लादेश की सरकार वहां के अल्पसंख्यक हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार हर हाल में हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। साथ ही वहां स्थापित मंदिरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो। जिस तरह से बांग्लादेश से हिंसा की खबरें आ रही है वह दिल दहलाने वाली है। अन्त में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबाेधित उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में राणा प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, शिवराज सिंह, सुजीत जायसवाल, शिवपूजन राम, उमाशंकर सिंह, गौरव श्रीवास्तव, प्रेम नारायण सिंह, भानु सिंह, विरेन्द्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:बिजली विभाग ने बकायदारों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान,आठ बकायदारों का काटा कनेक्शन


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के खगवल गांव में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। उक्त अभियान में अवैध बिजली कनेक्शन धरियो में हड़कंप मच गया। इस दौरान बिजली विभाग ने आठ बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटने के साथ 52000 रुपये वसूल किए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि खगवल गांव में बड़े बकायदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही 25 हजार के ऊपर बिजली बकायदारों का कनेक्शन काटे गए हैं। कहा बिजली उपभोक्ता समय से भुगतान नहीं करेंगे तो उनका चरणबद्ध तरीके से कनेक्शन काट दिया जाएगा। लगातार बिल भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं से अपील किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी बिजली उपभोक्ता समय से बिजली बिल का भुकतान नही कर रहे हैं। ऐसे लोगो के खिलाफ क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अवर अभियंता राजकुमार,अमित शेखर उपस्थित रहे।

State Highway बनने से आमजन को होगी सहूलियतः MLA Ramesh Jaiswal

State Highway निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते BJP MLA RAMESH JAISWAL
State Highway निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते विधायक रमेश जायसवाल।

197.40 करोड़ से बनने वाली सड़क का विधायक ने किया भूमिपूजन

Young Writer: मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में बन रहे फोर लेन सड़क का गुरुवार को विधायक रमेश जायसवाल ने भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गोधना मोड़ से लेवा-ठलिया मोड़ तक 197.40 करोड़ की लागत से फोर लेन सड़क बनने जा रही है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है।

इस बाबत BJP MLA RAMESH JAISWAL ने बताया कि क्षेत्रीय जनता लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रही थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखने का काम किया गया है। इसके बाद सरकार ने सड़क निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया गया। बताया कि सड़क निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष के अंदर पूर्ण करके जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। समय-समय पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता को परखा जाएगा। साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि सड़क निर्माण की गति धीमी ना होने पाए। कहा कि उक्त सड़क निर्माण परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों व किसानों को 29.50 करोड़ रुपये मुआवजा के तौर पर दिया जाएगा ताकि प्रभावित ग्रामीणों को कोई तकलीफ वनाराजगी ना हो। इसके लिए शासन से धनराशि अवमुक्त करा दिया गया है। बताया कि यह सड़क इस क्षेत्र के लोगों के लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी बहुत लाभकारी होगी। सड़क स्टेट हाईवे-120 फोरलेन बनने के बाद सारी बड़ी गाड़ियां के आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर रामध्वजा सिंह, वाल्मीकि मौर्य, मारुति, नंदन उपाध्याय, सुभाष मौर्य, सूरज सिंह, सुनील चौहान, समूह बिहार, अशोक, लवकुश, महेंद्र माही, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

नो बेड इन वार्ड’ कहकर मरीजों को लौटा रहे चिकित्सक,जिला अस्पताल के वार्ड में बेड होने के बाद भी वार्ड फुल होने की लगा दी नोटिस



चंदौली। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां तैनात चिकित्सक व चिकित्सा स्टाफ दो फाड में बंट गए हैं। इनके बीच आपसी समन्वय नहीं होने के कारण अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं से मरीजों व तीमारदारों को वंचित रखा जा रहा है। यहां तक की जिला अस्पताल के प्रमुख सीएमएस डा. सत्य प्रकाश को भी अस्पताल में कौन सी सेवा उपलब्ध है इसकी सही व सटीक जानकारी नहीं है। ताजा मामला गुरुवार का है। जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में तैनात चिकित्सक ने आकस्मिक चिकित्सा वार्ड के गेट पर वार्ड में बेड फुल होने की नोटिस चस्पा कर दी। इसके बाद धड़ाधड़ एक के बाद एक कई मरीज जो अस्पताल पहुंचे, उनकी पर्ची में नो बेड इन वार्ड लिखकर अस्पताल से लौटा दिया। दिलचस्प यह कि उक्त नोटिस जिस वार्ड इंचार्ज के हवाले से चस्पा की गई, उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। मामला संज्ञान में आने व वार्ड इंचार्ज की आपत्ति के बाद फौरन नोटिस को हटाया गया।

oppo_32


दरअसल जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर बेड फुल होने की नोटिस चस्पा कर दी गई, जिसे वार्ड इंचार्ज सरंधा राय के हवाले से चस्पा किया गया था, जो फर्जी निकली। उक्त मामले से पर्दा उस वक्त हटा जब हसनपुर निवासी रामदुलार यादव अपना दवा-ईलाज कराने अस्पताल पहुंचे। पूछताछ के बाद पता चला कि जिला अस्पताल के वार्ड में बेड की कोई समस्या नहीं है। ऐसे में अब वार्ड इंचार्ज से उक्त नोटिस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी सूचना को चस्पा करने से साफ इन्कार कर दिया। मामले का खुलासा होने पर आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में तैनात चिकित्सक द्वारा आनन-फानन में नोटिस को फाडकर हटवा दिया गया। लेकिन तब तक करीब आधा दर्जन से ज्यादा मरीज रेफर किया जा चुके थे जो स्वास्थ्य महकमें और इमरजेंसी विभाग के कार्य प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करते हैं। आरोप है कि इन दिनों जिला अस्पताल के चिकित्सक बेड का खेल भी शुरू कर दिए हैं, जिस कारण गुरुवार को अस्पताल में उपचार कराने आए हसनपुर निवासी रामदुलार यादव समेत कई मरीजों को भर्ती करने से इन्कार करते हुए लौटा दिया।


इनसेट—
मेरी जानकारी के बगैर लगी थी नोटिसः वार्ड इंचार्ज
चंदौली। बेड फुल होने की नोटिस चस्पा होने के प्रकरण में जब वार्ड इंचार्ज (मेल वार्ड) सरंधा राय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। उक्त सूची के बाबत आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में तैनात चिकित्सक से बात की गई। फिलहाल उक्त नोटिस को हटा दिया गया है। बताया कि जिला अस्पताल में 96 बेड मरीजों को आवंटित है, जबकि चार बेड अभी भी खाली है। वहीं सीएमएस डा.सत्यप्रकाश ने बताया कि मरीजों के आने जाने के क्रम में बेड फूल और खाली होते रहते है। यह वार्ड इंचार्ज और इमरजेंसी विभाग जाने। इस बाबत मुझे कोई जानकारी नहीं है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अमित सिंह ने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा।
इनसेट—-
तकलीफ के बाद भी चिकित्सक से वापस लौटायाः रामदुलार
चंदौली। चहनियां ब्लाक के हसनपुर गांव निवासी रामदुलार यादव 60 वर्ष ने बताया कि दो महीने से उनकी तबियत खराब चल रही है। अपना दवा-इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आया था, जहां चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती करने की संस्तुति की, लेकिन जब इमरजेंसी कक्ष में गया तो वहां चिकित्सक ने मेरे पर्ची पर लिख दिया कि अस्पताल के वार्ड में बेड खाली नहीं है। बताया कि मुझे काफी तकलीफ है। बीमारी की वजह से चलने फिरने में असमर्थ हूं। इसके बावजूद भी मुझे अस्पताल में भर्ती करके उपचार करके की बजाय वापस लौटा दिया। जिला अस्पताल लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन यहां तैनात चिकित्सक व चिकित्सा स्टाफ के गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। यही वजह है कि मजबूरी में अब बाहर इलाज के लिए जाना पड़ेगा।

समाजसेवा के जज्बे के साथ चेतना मंच से जुड़े‚ शिक्षा प्रेरक बनकर गरीबों की बस्तियों में जलाएं ज्ञान की ज्योतिः डा. विनय कुमार वर्मा

Vinay Kumar Verma
डा.विनय कुमार वर्मा।

Young Writer, Chetna Manch News: चंदौली जनपद के गरीबों की बस्तियों में ज्ञान की ज्योति जला रहे सामाजिक संस्था चेतना मंथ को शिक्षा प्रेरकों की दरकार है। चेतना मंच जिले भर में गरीबों की बस्तियों में ज्ञान ज्योति केंद्र चलाती है‚ जिसके संचालक की भार वहां नियुक्ति शिक्षा प्रेरकों के कंधों पर होता है। चेतना मंच ने अपनी इस पुनीत मुहिमा को विस्तार दिया है और अब गरीब बच्चों को बुनियादी व प्राथमिक शिक्षा मुहैया करने व ज्ञान ज्योति केंद्रों के संचालन के लिए 45 और शिक्षा प्रेरकों की जरूरत है‚ जो विभिनन बस्तियों में स्कूल न जाने वाले बच्चों व अशिक्षित महिलाओं को प्रतिदिन 2 से 3 घंटा पढ़ाने के दायित्वों का निर्वहन करेगी।

चेतना मंच के संस्थापक एवं संयोजक डा. विनय कुमार वर्मा ने बताया कि इस पावन कार्य में अपना अमूल्य योगदान देने वाले शिक्षा प्रेरकों को मानदेय के लिए रुपये प्रति माह 2500 रुपये दिया जाएगा। उन्होंने नए शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति को लेकर एक विशेष आग्रह भी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य के लिए केवल वही महिलाएं आवेदन करें जिनके अंदर समाजसेवा की भावना हो और वह समाज के कुछ करने की इच्छा व जज्बा रखती हैं। बताया कि नियुक्त शिक्षा प्रेरकों को उनके ही वार्ड व इलाके की बस्तियों या नजदीकी गांव व मजरे में नियुक्त किया जाएगा। अभी केवल पंडित दीनदयाल नगर (मुगलसराय) व आस-पास के इलाकों में जरूरत है। कहा कि इच्छुक युवतियां व महिलाएं नियुक्ति के लिए 9838851004 (वाट्सअप/कॉलिंग) से सम्पर्क करें। इसके अलावा चेतना मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता मोबाइल नंबर-7525027171‚ महामंत्री प्रकाश चौरसिया मोबाइल नंबर 9839042118 पर सम्पर्क कर सकती हैं।

पहली बारिश में धराशाई हुआ 22 लाख की लागत से बना चेकडैम



नौगढ़। मुख्यमंत्री सिंचाई योजनान्तर्गत तहसील क्षेत्र के लौवारी कला में लगभग 22 लाख रुपए की लागत से मार्च 2024 में बनाया गया। चेकडैम पहली बरसात में ही धराशाई हो गया। जिसकी जानकारी मिलने पर कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित ठेकेदार निर्माण के दौरान बरती गई अनियमितता पर पर्दा डालने के प्रयास में लगे हैं।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण विद बलिराम सिंह उर्फ गोबिंद सिंह ने बीते माह अप्रैल मई में निर्माण कार्य की गुणवत्ता में बरती जा रही अनियमितता का विरोध किया था। जिसपर कोई भी पहल नहीं होने से ठेकेदार ने मनमाने ढंग से चेकडैम का निर्माण पूर्ण करा दिया। आरोप है कि स्टीमेट के मुताबिक चैक डैम निर्माण में जनपद मिर्जापुर के पत्थरों का उपयोग कर सीमेंट बालू से जोडाई कराए जाने के बजाय ठेकेदार ने किनारे किनारे पत्थरों से जोड़ाई कराकर के बीच में करीब 4 फीट तक मिट्टी भरवा दिया, जिससे दीवार कमजोर हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने विभागीय अधिकारियों को प्रभाव में लेकर के मनमाने ढंग से चेकडैम का निर्माण कराया है। स्टीमेट के अनुरूप पूरा दीवाल में पत्थर का उपयोग कर गुणवत्ता परक निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किए जाने से पहली बरसात में चेकडैम धराशाई हो गया, जिससे सिंचाई की सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा।

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने चलाया पीडीए नौजवान सदस्यता अभियान,सैकड़ों लोगों ने पार्टी के प्रति जताया विश्वास

चंदौली। चकिया क्षेत्र के लोहरपुरावा में बृहस्पतिवार को लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया के नेतृत्व में पीडीए नौजवान सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहग की और पार्टी के प्रति विश्वास जताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया ने कहा कि सपा सरकार हमेशा गरीबो के हक की आवाज उठती है। और उठाती रहेगी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा गरीबों, किसानों, छात्रों के हित के लिए संघर्ष कर रहे हैं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव माही, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी मुस्ताक अहमद ,प्रदेश सचिव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नीलम बियार,जिला महासचिव राधेश्याम पटेल, जिलाउपाध्यक्ष रमेश यादव, सुनील बियार, समशेर यादव, शेख शाहनवाज़, जिला सचिव लोहिया वाहिनी रवि कन्नौजिया,विजय कन्नौजिया अविनाश कन्नौजिया, शमीम अहमद, विनोद यादव, छोटेलाल कन्नौजिया, ब्लॉक अध्यक्ष लोहिया वाहिनी शिवशंकर बियार,वीरू बियार विधानसभा उपाध्यक्ष शमशेर यादव शमसेर यादव आदि मौजूद रहें।

Chandauli
overcast clouds
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
37 %
2kmh
98 %
Sat
25 °
Sun
33 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights