चंदौली। जनपद में पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा लगातार साइबर ठगो से बचने लिए प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। वही बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर तिरगांवा गांव निवासी बृजेश यादव साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर बड़ी ठगी का शिकार हो गए। व्हाट्सएप पर आरटीओ के नाम से भेजी गई एक संदिग्ध एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। जिसके बाद उनके बैंक खाते से तीन लाख चार हजार रुपए की रकम अज्ञात खातों में ट्रांसफर कर ली गई। भुक्तभोगी ने बलुआ थाने में तहरीर दिया।
बृजेश यादव के मोबाइल पर सरकारी विभाग का नाम देखकर उन्होंने अनजाने में फाइल डाउनलोड कर ली। इसके तुरंत बाद साइबर ठगों ने उनके मोबाइल और बैंक खाते पर नियंत्रण हासिल कर लिया। कुछ ही समय में खाते से पूरी जमा पूंजी निकाल ली गई, जिसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही संबंधित बैंक को भी पूरे मामले की सूचना दी गई। बावजूद इसके काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो ठगी की गई रकम वापस हो सकी है और न ही किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी मिल पाई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जीवन भर की जमा पूंजी लुट जाने से वे आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि साइबर अपराधी लगातार सरकारी विभागों के नाम का दुरुपयोग कर आम नागरिकों को ठग रहे हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने कहा कि यह घटना आम जनता के लिए चेतावनी है । किसी भी अनजान लिंक फाइल को डाउनलोड करने से पहले सतर्कता बरतें ।अन्यथा भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Chandauli:आरटीओ के नाम से आई फाइल,इंस्टॉल करते ही तीन लाख की पूंजी मिनटों में हो गई साफ
Chandauli:नवजात शिशु को डब्बे में भरकर ले गई पुलिस,सामने आई मानवता को झकझोर देने वाली घटना
इलिया। थाना क्षेत्र के बेन गांव में रविवार को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहा गांव की एक गली में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। साथ ही ग्रामीणों ने बीच घटना आग की तरह फैल गई।
दरसअल ग्रामीणों ने गांव निवासी सत्य प्रकाश और सुनील कुमार के मकान के बीच स्थित गली में नवजात को मृत अवस्था में देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौक़े पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र कुमार मौर्य ने घटना की जानकारी तत्काल इलिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौक़े पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर विधिवत डब्बे में पैक किया। और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नवजात की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे जन्म के बाद गली में फेंका गया है। घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गली के बीच नाड़ी लगी अवस्था में फेंका गया नवजात समय से पूर्व जन्मा हुआ प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Chandauli:ऑटो पलटने से एक युवक की मौत,एक गंभीर
चंदौली/चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सिकरौरा के समीप शुक्रवार की देर शाम को टेम्पो अनियंत्रित होने से 26 वर्षीय अरविंद की मौत हो गयी। वही 28 वर्षीय अरविंद उर्फ भांगी बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया।
बिसुपुर गांव के रहने वाले अरबिंद यादव पुत्र श्याम नारायण यादव और अरबिंद उर्फ भांगी पुत्र रामाश्रय यादव किसी काम से पक्खोपुर गये थे। देर शाम को टेम्पू से घर लौटते समय सिकरौरा गांव के समीप टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गयी। टेम्पू चालक टेम्पू छोड़कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनो को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहाँ डॉक्टरों ने अरबिंद को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र से शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। अभी एक सप्ताह पूर्व ही मृतक अरविंद को संतान हुई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता श्याम नारायण, माता दुलारी देवी, पत्नी पूनम देवी, भाई बजरंगी, मिथिलेश, अखिलेश अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।
सरकारी काम में बाधा सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं में केजी नन्दा अस्पताल संचालक समेत 13 पर एफआईआर दर्ज
चंदौली। नगर स्थित बहुचर्चित केजी नंदा अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। बुधवार की रात कोतवाली में हुई हंगामे की घटना को लेकर अस्पताल संचालक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी समेत 13 नामजद और 150 अज्ञात पर कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उक्त प्रकरण की तहरीर चंदौली कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह ने दिया, जिस पर पुलिस ने थाने में हंगामा करने समेत सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने जैसे धाराओं में मुकदमा लिखा है। इसके साथ ही चिकित्सक डा. आनंद प्रकाश तिवारी व उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है।चंदौली पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, राज्य महिला आयोग की सदस्य का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित था। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया और महिलाओं से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिली कि केजी नंदा हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हैं। महिलाओं की समस्याएं जानने के उद्देश्य से आयोग की सदस्य पुलिस बल के साथ हॉस्पिटल पहुंची। वहां बातचीत के दौरान हॉस्पिटल के प्रबंधक डा.आनंद प्रकाश तिवारी एवं उनके सहयोगियों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं दिया गया, जिस कारण महिलाओं से पूरी जानकारी प्राप्त किए बिना ही आयोग की सदस्य को वापस लौटना पड़ा। इसके पश्चात प्रबंधक आनंद प्रकाश तिवारी, उनके सहयोगी शिवेन्द्र तिवारी सहित भुलाई तिवारी, अमन तिवारी, प्रदीप मिश्रा, अजीत कुमार पाण्डेय, सतीश मिश्रा, सतेन्द्र यादव, छोटू प्रजापति, मिंटू पाण्डेय, वीर यादव, प्रमोद (ड्राइवर), ज्ञान तिवारी, अलख तिवारी तथा लगभग 150 महिला-पुरुष सहयोगियों के साथ शाम करीब 8 बजे थाना परिसर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने मरीजों को गुमराह कर, पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाना परिसर में दाखिल हुए और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने की नियत से बल प्रयोग का प्रयास किया। गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की और थाना परिसर में सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई। करीब तीन घंटे तक थाना का कार्य पूर्ण रूप से बाधित रहा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
Chandauli:सीओ ने नगर में पैदल गस्त कर आमजन व व्यापारियों को सुरक्षा का कराया एहसास
चंदौली। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए शुक्रवार को सीओ देवेंद्र कुमार ने पुलिस टीम से साथ नगर में पैदल गस्त किया। साथ ही दुकानदारों व आमजन से वार्ता कर उसको सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। कहा कि सभी दुकानदार अपने दुकानों के सामने सीसी टीवी कैमरा अवश्य लगाएं जिससे चोरों संदिग्धों व अराजकतत्वों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा सकें।
उन्होंने ने बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना है। साथ ही पुलिस कर्मियों को नियमित रात्रिकालीन पेट्रोलिंग और बाजारों में सुचारु यातायात सुनिश्चित करना हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 तत्काक हेल्पलाइन पर सूचना दे। गश्त के दौरान सीओ ने बाजार में दुकानदारों से बातचीत कर पुलिस के साथ सहयोग एवं संपर्क में रहने की अपील की जिससे आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लग सके और नागरिकों में विश्वास बढ़े। इस दौरान सदर कोतवाल संजय सिंह, दुर्गेश यादव, कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह,अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Chandauli:बिना हेलमेट व नो पार्किंग में खड़े वाहनो पर पुलिस की पैनी नजर,239 वाहनों का किया चालान
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात टीम व जनपद पुलिस टीम द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 239 वाहनों का चालान कर साथ तीन लाख से ज्यादा रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही वाहनों चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया।
दसरल जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार नगर सहित क्षेत्रों में विशेष अभियान चला रही हैं। साथ ही आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। पुलिस द्वारा चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने अवयस्क को वाहन न चलाने देने सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के बारे में सख्त हिदायत दी जा रही हैं। चेकिंग अभियान में पुलिस ने दौरान बिना हेलमेट-116 वाहन, नो पार्किंग-40 वाहनों व तीन सवारी वाले-16 वाहन सहित कुल-239 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में चालान की कार्यवाही की गई।
Chandauli:अटल सेतु ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,पैर व हाथ की टूटी हड्डियां,हालत गंभीर
चंदौली। नगर के अटल सेतु ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर मौक़े से फरार हो गया। दुर्घटना में युवक के हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। उक्त रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के माटीगाँव निवासी भरत विश्वकर्मा का पुत्र राम बालक विश्वकर्मा 30 वर्ष सैयदराजा से घर लौट रहा था। जैसे ही वो अटल सेतु ओवरब्रिज पर पहुचा की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी और मौक़े से फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। साथ ही कई जगह उसके पैर की हड्डी टूट गई। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
सैम हॉस्पिटल में 21 दिसंबर को नि:शुल्क मेगा आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
चंदौली। सैम हॉस्पिटल की ओर से दिनांक 21 दिसंबर को एक निशुल्क मेगा आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
इस स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत मरीजों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच एवं फ्री खून की जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जाएगा। सैम हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. एस. जी. इमाम ने इस अवसर पर कहा सैम हॉस्पिटल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस निशुल्क मेगा आयुष्मान कैंप के माध्यम से हम लोगों को न केवल जांच सुविधाएं दे रहे हैं, बल्कि उन्हें आयुष्मान भारत योजना के लाभों के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अज्मे जहरा की विशेष सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे महिला मरीजों को विशेष रूप से लाभ मिल सकेगा। महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों को आयुष्मान भारत योजना की पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया और लाभों की पूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकें।
यंग इंडिया व नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रदर्शन,पुलिस ने बल पूर्वक किया गिरफ्तार
चंदौली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण दृवेदी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में यंग इंडिया व नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता भजपा सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए भजपा कार्यालय का धेराव करने के जा रहे थे। जहा पुलिस चौकी के पास पुलिस व कार्यकर्ताओं के साथ हल्की नोकझोंक हुई वही पुलिस को चमका देते हुए कार्यकर्ता भजपा कार्यलय के समीप पहुच गए। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक गिरफ्तार कर लिया और पुलिस वाहन में बैठाकर कोतवाली ले आई।
महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि न्यायालय ने भाजपा सरकार की बदनियती को बेनक़ाब कर दिया है। नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार देश के मुख्य विपक्षी दल कॉंग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व विपक्ष के नेता राहुल गाँधी व सोनिया गाँधी को फँसाकर पूरे देश की राजनीति को विपक्ष विहीन करना चाहते थे। लेकिन न्यायालय ने अपने निर्णय में दूध का दूध व पानी का पानी कर दिया है। ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पिछले एक दसक से केंद्र में भजपा सरकार द्वारा मुख्य बिपक्षी दल कॉंग्रेस पार्टी व उसके नेताओं के ख़िलाफ़ राजनीतिक प्रतिशोध व बदले की भावना से ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से कार्यवाही की जा रही है। जो आज पूरे देश के सामने बेनक़ाब हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा पूर्व कॉंग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के विरुद्ध दुर्भावना से ग्रसित होकर यंग इंडिया मामले को लेकर ईडी की कार्यवाही की गई जिसका मामला न्यायालय में चल रहा था। जिस पर न्यायालय ने मामले में अपना फ़ैसला देते हुवे कॉंग्रेस नेतृत्व के ख़िलाफ़ की जा रही कार्यवाही को अबैध व दुर्भावना से ग्रसित पाया है। न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि यह मामला उनके क्षेत्राधिकार से बाहर है। इस दौरान मधु राय, गंगा प्रसाद, तरुण पाण्डेय, डॉ रामधार जोसेफ, रजनी कांत पांडे, सतीश बिंद, रामा नंद यादव, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, दया राम पटेल, अरविन्द पांडे, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, संतोष तिवारी, हम्मीर शाह, राधेश्याम यदुवंशी, असगर अली, शमशाद खान, दिलीप यादव, अमलेंदु पांडे, बदरुद्वजा अंसारी, राज किशोर सिंह, राकेश सिंह, चन्द्र शेखर तिवारी, अविनाश विश्वकर्मा, नियाज़ अहमद आदि मौजूद रहे।
Chandauli:रवि गोष्टि व निवेश मेले में किसानों को नैनो डीएपी यूरिया के बारे में दी गई जानकारी,बोले एसएफए किसान खेतों में अच्छी पैदावार के लिए करें प्रयोग
चंदौली। शहाबगंज में कृषि विभाग द्वारा बुधवार को रवि गोष्टि व कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इफको व उद्यान ने प्रतिभाग किया। जिसमें किसानों को खेती के बाबत विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इफको एसएफए मयंक सिंह द्वारा फसलों में बढ़ोतरी के लिए किसानों को नैनो डीएपी यूरिया के विशेषताओं के बारे में बताया गया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि किसान अपने खेतों में अच्छी फ़सल उगाने के लिए नैनो डीएपी नैनो यूरिया नैनो ज़िक सागरिका तरल का प्रयोग अवश्य करे। जिससे खेतो में फसलों की पैदावार बेहतर को साथ ही किसानों को फसलों का अधिक लाभ मिले फसलों में नैनो के प्रयोग से किसान अपनी कृषि लागत को कम कर सकते हैं। जिससे अच्छी उपज के साथ-साथ पशुओं के लिए चारा अच्छा मिल सकता हैं। कहा कि नैनो सभी बी पैक्स के साथ एग्री जक्शन पर,उपलब्ध है। नैनो डीएपी यूरिया से किसान रबी की फसल गेहू, चना, सरसो. मटर आलू बीज का शोधन कर बुवाई कर सकते है। इस दौरान निशिकांत मौर्य, पियूष सिंह, आलोक सिंह, रोहित जायसवाल, भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।











