17.6 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 160

Chandauli:पुलिस में 63 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख बताई जा रही कीमत

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान जयराम पुर गांव के समीप लग्जरी वाहन सहित 63.500 किग्रा गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। और उसको गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गांजे की अनुमानित कीमत 15 लाख बताई जा रही है। उक्त मामले का खुलासा सीओ सदर राजेश राय ने पुलिस लाइन में किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि थानाप्रभारी गगन राज सिंह पुलिस टीम के साथ जयरामपुर कट पर नवहीं के तरफ से आनें जानें वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक काली कार दिखाई दी जो पुलिस को देख कर भागने लगा लेकिन सकरा मार्ग होनें के कारण बीच रास्ते में ही उसका वाहन फस गया। पुलिस ने तत्काल घेरे बंदी कर वाहन सहित गांजा तस्कर को धर दबोचा पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। तो उसके डिग्गी से 21 बण्डल अवैध गांजा जिसका वजन 63.500 कि0ग्रा0 बरामद किया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि मेरी गाडी की डिग्गी में नाजायज गांजा है। जिसे वह राउरकेला से सस्ते दामों पर खरीद कर वाराणसी में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचकर अपना जीवन यापन करता हूँ। पुलिस ने थाना चाँद जिला भभुआ बहुवरा गांव निवासी तस्कर आशुतोष पाण्डेय को एनडीपीएस एक्ट मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, कुलदीप, नन्द कुमार, सुमित तिवारी विजय कुमार गौड़ मौजूद रहें।

Accident : Bike ने मारी जोरदार टक्कर‚ घायल हो गए दो Sub-Inspector

Bike की टक्कर के बाद अस्पताल में भर्ती घायल Sub Inspector.
Bike की टक्कर के बाद अस्पताल में भर्ती घायल Sub Inspector.

Young Writer : अलीनगर थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल के समीप शनिवार की देर रात पीछे से तेज रफ्तार बाइक चालक ने उपनिरीक्षक के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान लौंदा चौकी प्रभारी व आलू मिल चौकी प्रभारी घायल हो गए। इनमें एक चौकी प्रभारी को गंभीर चोट लगी है। दोनों उपनिरीक्षको को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लौदा चौकी प्रभारी जितेंद्र उपाध्याय व आलू मिल चौकी प्रभारी राजेश सिंह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गस्त करने के लिए अलीनगर कस्बे की ओर जा रहे थे। जैसे ही इंडियन ऑयल गेट के समीप पहुंचे कि पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चौकी इंचार्ज की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। इनमें दोनों लोग घायल हो गए। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल व चालक को थाने लाया गया है।

Four Lane Road चौड़ीकरण का Commissioner Varanasi ने किया निरीक्षण

रेमा मोड पर औचक निरीक्षण करते कमिश्नर कौशल राज शर्मा व जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे।
रेमा मोड पर औचक निरीक्षण करते कमिश्नर कौशल राज शर्मा व जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे।

Commissioner Varanasi ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Young Writer, चंदौली। आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी कौशल राज शर्मा शनिवार को रेमा मोड चकिया बाईपास तिराहा से बबुरी-लेवा तक स्वीकृत चौड़ीकरण रोड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। और कहा कि इसमें गुणवत्ता परक कार्य होने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान Commissioner Varanasi कौशल राज शर्मा ने चौड़ीकरण रोड़ से जुड़े संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि जो भी शासन के मंशा है। उसके अनुरूपी कार्य करें। प्रस्तावित फोर लेन रोड़ चौड़ीकरण की कुल दूरी 13.765 किलो मीटर तक की है। पीडब्ल्यूडी विभाग को चिन्हित भूमि अधिग्रहण व मुआवजा राशि को वितरण में तेजी लाने की जरुरत है, ताकि इस पर जल्द से कार्य शुरू हो जाए। संबंधित विभाग को तय मानक एवं समय सीमा में कार्य करें। इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी को स्वीकृत चौड़ीकरण रोड़ की उपयोगिता एवं कार्य की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर आलोक कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कार्यदाई संस्था उपस्थित रहे।

Samajwadi Party : दलितों‚ पिछड़ों‚ अल्पसंख्यकों व महिलाओं का छिना जा रहा संवैधानिक अधिकार

Chandauli सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद वीरेंद्र सिंह।
Chandauli सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद वीरेंद्र सिंह।

संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में स्थित लोहीया भवन सपा कार्यालय पर रविवार को जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की अध्यक्षता में संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर के पूर्व सांसद जगदीश प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सपा कार्यालय पर जो संविधान स्थापित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान की भाजपा सरकार से संविधान को बचाना है। और उन समस्त लोगो को उनके हक और अधिकार को दिलाना है। जो संविधान में दिए गए अधिकारों से वंचित हैं।

चंदौली संसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में पिछड़े‚ दलित‚ अल्पसंख्यक व महिलाओं के लिए जो व्यवस्था दी गई है। इस वर्गाें की आज भी उनका लाभ नही मिल पाया है। समाज के सभी वर्गों को हक और अधिकार को दिलाने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए का गठन कर उनकी आवाज बनने का काम किया है।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में वंचित वर्गों के लोगो को मुख्य धारा में लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था दिए थे। लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार संविधान व आरक्षण को खत्म करना चाहती है। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी गांव में जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के बताए हुए रास्तों पर चलने के साथ उनको प्रेरित करें। इस दौरान बाबूलाल लाल यादव, योगेंद्र यादव चकरु, रमेश यादव, अंजनी सिंह, चंद्रशेखर यादव, निरंजन कन्नौजिया, चंद्रभान यादव, अजय मौर्या, दिलीप पासवान आदि उपस्थित रहे।

Crime In Naugarh: पिस्टल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली

नौगढ़ जंगल में एक बदमाश के पैर के पट्टी बाधते पुलिसकर्मी।
नौगढ़ जंगल में एक बदमाश के पैर के पट्टी बाधते पुलिसकर्मी।

बदमाशों ने नौगढ़ जंगल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम

Young Writer, Chandauli: विगत दिनों पूर्व नौगढ़ जंगल में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में रविवार को पुलिस के गिरफ्त से भाग रहे दो बदमाशों को नौगढ़ व चकिया पुलिस ने घेरे बंदी कर दो आरोपियों को गोली मार दी। और उनको चकिया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।

दरसअल नौगढ़ थाना क्षेत्र के गहिला बाबा स्थान के पास तीन बदमाशों द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया था। जिसके खिलाफ थाना नौगढ में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना में सम्मलित अपराधियों को गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष नौगढ़ अपने टीम के साथ रिमाण्ड लेने के लिए न्यायालय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के लिए ले जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिस जीप का टायर दिलबगरा पहाडी जंगल में पंचर हो गया। जिसको देखने के पुलिस गाडी से उतर गई। इसी दौरान बदमाश अभिषेक यादव के द्वारा उपनिरीक्षक अवधेश सिंह की सरकारी पिस्टल कमर से छीन ली और भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायर किया। जिसमें से पहला फायर सरकारी वाहन के दाहिने तरफ के बीच वाले शीशे पर लगा जिसके बाद बदमाश जंगल में भागने लगे तभी थानाध्यक्ष नौगढ़ द्वारा आरटी सेट से कंट्रोल व थाना को अवगत कराया गया। और बार्डर के थानों को घेराबन्दी के लिए संदेश पास कराया गया। भेजे गये संदेश के पश्चात थानाध्यक्ष चकिया भी मौके पर पहुंच गए।

थानाध्यक्ष नौगढ व थानाध्यक्ष चकिया के द्वारा घेरा बन्दी कर बदमाशों  को आत्मसमर्पण के लिये बोला गया तो बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे। जिसके कारण पुलिस टीम के द्वारा आत्मरक्षार्थ  की गयी। फायरिंग मे दोनो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस द्वारा अपनी सरकारी पिस्टल बरामद कर घायल बदमाशों को चकिया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। इस दौरान बाबत एसपी ने बताया कि नौगढ़ जंगल में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए है। जिनका इलाज़ चकिया संयुक्त जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

Chandauli:विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आशा कार्यकर्ती ने की आत्यहत्या,परिजनों में मचा कोहराम


नौगढ़। थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में शुक्रवार को एक आशा कार्यकर्ती ने पति से कहा-सुनी के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर कर लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहा शनिवार को इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताते है कि देवरी गांव निवासी आशा कार्यकर्ती सुषमा देवी 32 वर्ष उसके पति बिनोद विश्वकर्मा से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई इसी बात से नाराज आशा कार्यकर्ती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी सुषमा को अचेत हालत में देख परिजनों में हड़कंप मच गया।उन्होंने तत्काल उसको प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहा शनिवार को इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही पुत्री अनामिका 12 वर्ष नेहा 10 वर्ष व पुत्र दिव्यांश 08 वर्ष अभिमान 06 वर्ष का रो रोकर काफी बुरा हाल है।

History Sheeter, Top Ten & Most Wanted Criminal पर नखें पैनी नजरः DIG Varanasi

Chandauli जनपद दौरे के दौरान कोतवाली का निरीक्षण करते DIG Varanasi
Chandauli जनपद दौरे के दौरान कोतवाली का निरीक्षण करते DIG Varanasi

DIG Varanasi ने पुलिस लाइन में मातहतों संग की समीक्षा बैठक

Young Writer: पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी, परिक्षेत्र डा. ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आगामी त्योहारों के मद्देनजर समीक्षा बैठक की। मातहतों को निर्देश दिया कि अवांछनीय तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्रवाई अवश्य की जाए। हिस्ट्रीशीटर, टाप टेन सूची में शामिल आरोपियों की निगरानी व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया।

DIG Varanasi ने पर्वों के दौरान संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी से छोटी घटनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने के लिए समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण की हिदायत दी। लुटेरे, अवैध शराब व पशु तस्करों आदि पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन करने, सक्रिय दुर्दांत अपराधियों का जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई कराने सहित उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम पंचायत व व्यापारी बंधुओं व प्रतिष्ठान मालिकों, समाजसेवियों व अन्य लोगों संग वार्ता कर व सामंजस्य बना जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित व संचालन की कार्रवाई कराएं। आपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियोजन व मानिटरिंग सेल की ओर से समन्वय बना प्रभावी पैरवी कर दिलाई जाए। महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों में गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए। वाहनों की सघन चेकिंग, रात्रि गश्त, पैदल गश्त का निर्देश दिया। मिशन शक्ति अभियान के क्रम में महिला बीट अधिकारी शक्ति दीदी की ओर से सार्वजनिक स्थानों, कस्बों व गांवों में चौपाल लगाकर जागरूक करने का निर्देश दिया।

एंटी रोमियों के वाहनों को दिखाई हरी झंडी
चंदौली।
पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी की ओर से जनपदीय एंटी रोमियो पुलिस टीम के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शिविर पुलिस लाइन व पुलिस आफिस के समस्त कार्यालयों व शाखाओं का जायजा लिया। सदर कोतवाली का निरीक्षण कर नियुक्त समस्त चौकीदारों को खाकी कोट का वितरण करने, उनके ग्राम अंतर्गत घटित होने वाले अपराध व निवास करने वाले अपराधियों के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही डीआइजी ने कोतवाली परिसर में पौधारोपण किया।

Court Order : बलात्कार, डकैती व युवती के अपहरण के मामले में आरोपी को मिली जमानत

Young Writer, चंदौली। अपर सत्र न्यायाधीश व फास्ट ट्रैक कोर्ट-प्रथम चंदौली की अदालत ने बलात्कार, डकैती जैसे गंभीर धाराओं में निरूद्ध आरोपी की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश दिया है। उक्त मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शफीक खान ने तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत किया। इसके अलावा अदालत ने जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के तर्कों को सुना और पुलिस प्रपत्र, एफआईआर व केस डायरी का अवलोकन करते हुए आरोपी शाकिर अंसारी उर्फ रिन्कू की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया।

अपर सत्र न्यायाधशी एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट-प्रथम चंदौली ने विचारण के दौरान पाया कि धारा-161 सीआरपीसी के बयान में पीड़िता ने कथन किया है कि उसे 26 जून 2024 को अपनी मां को सूचना दिया, उससे तीन दिन पूर्व से अभियुक्त आजाद खां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा व 29 जून 2024 को आपसी सुलह समझौते की बात थाने पर बतायी गयी। वहीं प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार घटना 26 जून 2024 की है। घटना की सूचना पीड़िता द्वारा अपनी मां को दिनांक 29 जून 2024 को दी गयी।

तत्पश्चात उभयपक्षों में सुलह हो गयी। फिर 05 अगस्त 2024 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। इस प्रकार प्रथम सूचनारिपोर्ट एवं वादिनी के बयान में घटना की तिथि में भिन्नता है। इसके अलावा प्रथम सूचना रिपोर्ट व वादिनी के बयान बयान अंतर्गत धारा-161 व 164 सीआरपीसी में अभियुक्त शाकिर अंसारी उर्फ रिंकू पर केवल पीड़िता को मोटरसाइकिल से बैठाकर ले जाने का कथन किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध पीड़िता से बलात्कार किए जाने का कोई कथन नहीं किया गया है।

न्यायालय दोनों पक्षों की दलीलें व तर्कों को सुनने के बाद साक्ष्यों के अवलोकन के उपरांत अभियुक्त शाकिर अंसारी उर्फ रिंकू की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। अभियुक्त को 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र एवं इसी धनराशि के व्यक्तिगत बंधपत्र और इसी धनराशि के दो प्रतिभू दाखिल करने पर मजिस्ट्रेट की संतुष्टि पर जमा पर रिहा करने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी शर्तों निर्धारित की है कि जमानत पर बाहर आने के बाद अभियुक्त मुकदमे के विचारण के दौरान न्यायालय में स्वयं या अपने अधिवक्ता के जरिए उपस्थित होकर विचार में सहयोग करेगा। इसके अलावा आरोपित अपराध के समान किसी अन्य अपराध में संलिप्त नहीं होगा और ना ही इस मामले से जुड़े किसी व्यक्ति को न्यायालय या पुलिस के समक्ष साक्ष्यों को प्रस्तुत न करने के लिए डराने-धमकाने जैसा कृत्य नहीं करेगा। साथ ही न्यायालय की अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाएगा।

Chandauli:ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मिलकर मनरेगा भुगतान के साथ विभिन्न विकास कार्यो पर कि चर्चा,बोले क्षेत्र के हर गांवों का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता


चंदौली। सदर ब्लाक के 88 ग्राम पंचायतों ग्राम में विकास के लिए ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने लखनऊ पहुकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की और क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने किसानों की खेतो में पानी की समस्या छुट्टा पशुओं पर रोक व मनरेगा भुगतान के साथ विभिन्न कार्यो का मांग किया। वहीं उपमुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुख को आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श कर सहयोग किया जाएगा।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने कहा कि क्षेत्र के हर गांवों का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। गांवों में विकास की गति को तेज करने के साथ ही ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों से हर संभव सहयोग करने की अपील की जा रही है। विकास खण्ड को माडल बनाने में सभी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ आम जनता को भरपूर मिल रहा है। ग्राम पंचायतों में हर घर में बिजली,हर परिवार को शौचालय और हर गरीब को आवास आवंटन कराया जा रहा है। इस दौरान नीरज सिंह, इंद्रा प्रकाश सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, दिलीप सिंह, मौजूद रहे।

Youth Congress: सक्रिय राजनीति में आकर देश व समाज की सेवा करें युवा

पंडित कमलापति पार्क में पौधरोपण करते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी।
पंडित कमलापति पार्क में पौधरोपण करते यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी।

Chandauli में यूथ कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, किया पौधरोपण

Young Writer, Youth Congress News: यूथ कांग्रेस का स्थापना दिवस शुक्रवार को जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जनपद के युवा कांग्रेसियों ने पंडित कमलापति पार्क स्थित कमलापति की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और पार्क में पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस की स्थापना व उसके इतिहास पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान प्रदेश सचिव संदीप दुबे ने कहा कि यूथ कांग्रेस वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन है और आज भी देश के युवा तेजी से यूथ कांग्रेस के साथ जुड़कर राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए देश सेवा करने का काम कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि हमें यूथ कांग्रेस को जनपद चंदौली जन-जन पहुंचाना होगा।एक-एक गांव, कस्बा व नगर तक पहुंच होगी, तभी युवा संगठन से जुड़ेंगे और युवा शक्ति जनपद की सक्रिय राजनीति में आकर चंदौली के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे, जिसकी नींव पंडित कमलापति त्रिपाठी (Pt.Kamalapati Tripathi ) ने अपने कार्यकाल के दौरान रखी। कहा कि आज जो भी नाम व पहचान चंदौली का है वह कमलापति की देन है। उन्होंने चंदौली को अपना कर्मभूमि मानकर इसका सर्वांगीण विकास किया। हमें ऐसे महापुरुषों के राजनैतिक व सामाजिक जीवन को पढ़ने व जानने की जरूरत है ताकि इनसे प्रेरणा लेकर देश व समाज की सेवा की जा सके। इस मौके पर नरेंद्र तिवारी, बाबा बबलू, प्रकाश शर्मा, जीतेश मिश्रा, प्रियांशु, निलेश, इरफान, अजय, अभिनाश, मनीष लोग मौजूद रहे।

Chandauli
scattered clouds
17.6 ° C
17.6 °
17.6 °
85 %
0.4kmh
37 %
Sun
32 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights