17.6 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 161

Chandauli : ढोढिया के 100 लाभार्थियों में वितरित हुआ घरौनी, खबर में जानिए क्या होगा घरौनी योजना से लाभ

Chandauli : ढोढिया के 100 लाभार्थियों में वितरित हुआ घरौनी, खबर में जानिए क्या होगा घरौनी योजना से लाभ
ढोढिया गांव में लाभार्थी ग्रामीणों को घरौनी प्रदान करते लेखपाल।

Young Writer : कमालपुर क्षेत्र के ढोढ़ियां ग्राम सभा में लगभग 100 लाभार्थी को घरौनी वितरण किया गया। इस दौरान घरौनी पाकर लाभार्थी ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। घरौनी वितरण करते हुए लेखपाल अनिल कुमार ने कहा कि पीएम स्वामित्व योजना की तर्ज पर यूपी में शुरू की गई। घरौनी योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाना है। इसके तहत उन्हें घरौनी प्रमाण-पत्र या घरौनी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इसमें लोगों के पुश्तैनी मकानों या उनके जमीन के ब्यौरे के प्रमाण-पत्र को घरौनी कहा गया है।
घरौनी को आवासीय अभिलेख या प्रॉपर्टी कार्ड भी कहा जा सकता है। आप इसे इस तरह से समझ सकते हैं जैसे खेत की जमीन का लेखा-जोखा खतौनी में होता है, ठीक उसी प्रकार घर की जमीन का लेखा-जोखा घरौनी में किया गया है। इस तरह ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों के खेत व मकान का लेखा-जोखा सरकार के पास रहेगा। यदि आप चाहे तो इसे डाउनलोड करके ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

घरौनी योजना से क्या होगा लाभ
कमालपुर।
घरौनी योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे प्रदेश के भू-माफियाओं पर लगाम लगेगी और ग्रामीणों की जमीन पर कोई कब्जा भी नहीं कर पाएगा। अक्सर देखा गया है कि गांवों में जमीनी विवाद के चलते लड़ाई-झगड़े की घटनाएं होती हैं, लेकिन इस योजना से इन जमीनी विवादों पर लगाम लगेगी और जमीन के मालिक को अपना मालिकाना हक मिल सकेगा। घरौनी प्रमाण-पत्र के जरिये आसानी से बैंक से लोन ले पाएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान डॉ फिरोज खान, रवि राय, मुनीब राय, गुफरान खान, मंजीत मौर्या, सुखराज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Chandauli:बिजली विभाग की टीम ने 152 बकायदारों के काटे कनेक्शन अधिशाषी अभियंता ने दी चेतावनी, कहा अवैध बिजली कनेक्शन धारियों पर होगा एफआईआर


चंदौली। अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार चौधरी व उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने क्षेत्र के बसारिखपुर गांव में बड़े बकायादारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इससे अवैध बिजली कनेक्शन धारियों में हड़कंप मच गया। वही ग्रामीण बिजली विभाग की टीम को देखते ही अपने घरों में ताला लगा कर फरार हो गए।
इस दौरान बिजली विभाग टीम ने 152 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने के साथ दो उपभोक्ता पर धारा 135 में बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया। अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार चौधरी कहा कि 25 हजार से ऊपर वाले बिजली उपभोक्ता अगर समय से बिजली का भुकतान नही करते हैं। तो ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपखंड अधिकारी विवेक मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में अनदेखी न करें। बिजली बिल को समय से भुगतान नहीं करने वालों पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जायेगी। लगातार बिल भुगतान को लेकर उपभोक्ताओं से अपील व अनुरोध किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी बिजली उपभोक्ता समय से बिजली बिल का भुकतान नही कर रहे हैं। जिन बिजली उपभोक्ता का 25 हजार से ऊपर बिल बकाया है। उनका कनेक्शन काट दिया जायेगा। इस दौरान अवर अभियंता सुनील कुमार,अमित शेखर सिंह, राजकुमार,दीपक दास मौजूद रहे।

Chandauli DM Office के पास जसुरी नहर पर बीचोबीच कई फीट धंसी सड़क

ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Young Writer, चंदौली। जनपद चंदौली में सड़क धंसने का सिलसिला शुरू हो गया। जिलाधिकारी कार्यालय से आधा किलोमीटर दूर जसुरी गांव के समीप मुख्य गंगा नहर से सटे सड़क गुरुवार की दोपहर एकाएक धंस गयी। संयोग अच्छा रहा कि जिस वक्त सड़क धंसी उससे कुछ सेकेंड पहले ही वहां से स्कूली बच्चों का वाहन वहां से गुजरा। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल सिंचाई विभाग के अफसरों को सूचना दिया। वहीं जानकारी होते ही कोतवाली भी मौके पर पहुंच गयी। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया और सड़क की गुणत्ता की जांच करा ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

जसुरी गांव के ग्रामीण बताते हैं कि गुरुवार की दोपहर दो बजे जसुरी नहर से होकर गुजरी सड़क बीचोबीच अचानक धंसने लगी। यह देखकर ग्रामीणों ने वहां से गुजरने वाले बाइक सवार व चार चक्का वाहनों को सतर्क किया। इसके बाद चार फीट से ज्यादा गोलाई में धंस चुकी सड़क के चारों तरफ पेड़ की टहनियां लगा दी, ताकि कोई भी वाहन चालक हताहत नहीं होने पाए। ग्रामीणों की सूचना पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और सड़क के बीचोबीच हुए गड्ढे को तत्काल मरम्मत किए जाने की बात कही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मरम्मत का कार्य नहीं हो सका था। वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीण सड़क धंसने की घटना को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों व सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ आक्रोशित नजर आए। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं दिया गया, यही वजह है कि सड़क बीचोबीच कई फीट अंदर धंस गयी। बताया कि यह मार्ग से पड़या, जसुरी गांव के अलावा धूरीकोट, पुरवा, मद्धूपुर, जगदीशसराय, कटसिला, भिखारीपुर आदि गांव के लोगों का आना-जाना होता है। यदि सड़क की तत्काल मरम्मत नहीं की गई तो रात्रि में कोई भी उक्त गड्ढे में गिरकर हताहत हो सकता है।

सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर हो रही कमीशनखोरी
चंदौली।
जसुरी गांव के पास सड़क धंसने की सूचना पर जगदीशसराय गांव निवासी समाजवादी नेता दिलीप पासवान मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति देखकर सरकारी तंत्र पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी अपने चरम पर है। यही वजह है कि प्रभुश्रीराम की नगरी अयोध्या से लगायत चंदौली तक जगह-जगह सड़कें धंस जा रही है। इस मामले में जिला प्रशासन संज्ञान ले और सड़क की गुणवत्ता की जांच कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करे। साथ ही संबंधित विभाग के अफसरों को भी दंडित करना सुनिश्चित करे।

Central Public School: सावन महोत्सव के दूसरे दिन CPS Group के बच्चों ने पेंटिंग पर आजमाया हाथ‚ दिखाया अपना हूनर

Central Public School: सावन महोत्सव के दूसरे दिन CPS Group के बच्चों ने पेंटिंग पर आजमाया हाथ‚ दिखाया अपना हूनर

Central Public School के सभी ब्रांचों में हुआ आयोजन

Young Writer, चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप में 7 दिवसीय सावन महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और पेंटिंग प्रतियोगिता में अपना हुनर आजमाया। इसके अलावा उतरौत ब्रांच में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंशिका सिंह, द्वितीय स्थान पर वर्तिका पाठक और तृतीय स्थान अवि विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में दीपा वर्मा, प्रिया सिंह, अर्चना पाठक व दरखशां बानो शामिल थीं। अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल नेहा मसीह ने किया।

चंधासी ब्रांच में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवांगी कुमारी, दूसरे पर आदेश सोनकर व तीसरे स्थान पर ऋतिक यादव रहे। वहीं निर्णायक मंडल में रुपाली चक्रवर्ती, रिंकी तिवारी, परवाना बानो व संगम गुप्ता शामिल रहीं। अतिथियों का स्वागत वाईस प्रिंसिपल विधु श्रीवास्तव ने किया।

परशुरामपुर ब्रांच में प्रथम स्थान पर जुली यादव, द्वितीय स्थान पर ख़ुशी यादव व तृतीय स्थान पर शिवम् गुप्ता रहे, जबकि निर्णायक की भूमिका में सीमा यादव, ममता राय, सविता देवी, पूजा यादव, अंजुम आरा, प्रतिमा व शबाना शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल बिभा सिंह ने किया।

साहूपूरी ब्रांच में प्रथम स्थान पर सुहानी यादव द्वितीय स्थान पर अनुराग पटेल व तृतीय स्थान पर अरसान सिद्दीकी रहें, वही निर्णायक की भूमिका में रेनू यादव, विद्या यादव, शिल्पा तिवारी, ज्योति सोनकर व अनिशा पटेल शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रिंसिपल सपना पांडेय ने किया।

धूस ब्रांच में प्रथम स्थान पर अभिषेक कुमार गोंड़, द्वितीय स्थान पर रिद्धि जायसवाल व तृतीय स्थान पर आदित्य यादव रहे, जबकि निर्णायक मंडल में रीना प्रजापति, पुष्पा यादव, प्रीति देवी, रूबी मिश्रा, चंदमून यादव व वंदना यादव शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रिंसिपल प्रीति गुप्ता ने किया। सभी सफल बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया, जबकि सभी निर्णायकों को प्रशस्ति पत्र दिया।

Chandauli को Filaria मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता व जागरूकता बहुत जरूरी

फाइलेरिया से बचाव की दवा को 10 अगस्त से चलेगा सर्वजन दवा सेवन ‘आईडीए’ अभियान

Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सर्वजन दवा सेवन ट्रिपल ड्रग थेरेपी (आईडीए) अभियान को लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टी फुण्डे ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से स्वास्थ्य समेत अन्य सहयोग विभागों से अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी, आईसीडीएस, आपूर्ति, पंचायती राज को निर्देशित किया कि अपना योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त जनपद बनाने लिए जन सहभागिता के साथ-साथ जागरूकता भी बेहद जरूरी है। अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. युगल किशोर राय ने कहा कि किसी भी संदेश को जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु ट्रिपल ड्रग थेरेपी ‘आईडीए’ अभियान को लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कहा कि यह अभियान 10 अगस्त से 2 सितंबर तक जनपद के सात ब्लाकों क्रमशः चकिया, चंदौली, चहनिया, नियामताबाद, शाहबगंज, सकलडीहा एवं डीडीयू नगर के सभी 25 वार्डों में संचालित किया जाएगा। यह अभियान तीन ब्लॉक नौगढ़, धानापुर और बरहनी में नहीं चलेगा। नौगढ़, धानापुर और बरहनी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (10 अगस्त) के अंतर्गत एक वर्ष से 19 वर्ष तक बच्चों को पेट के कीड़ों (कृमि) से छुटकारा दिलाने के लिए एल्बेण्डाज़ोल की गोली खिलाई जाएगी।

CMO Chandauli ने कहा कि आईडीए अभियान में जनपद के तहत जिले की करीब 15.67 लाख आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवा स्वास्थ्य टीम के सामने खिलाई जाएगी। दवा खिलाने के लिए कुल 1299 टीमें (दो सदस्यीय) गठित की गई हैं। टीमों के पर्यवेक्षण के लिए 216 सुपरवाइज़र तैनात किए गए हैं। ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर व स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने समक्ष दवा खिलाएँगे। सभी दवाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। यह दवाएं उम्र और ऊंचाई के अनुसार खिलाई जाएंगी। दवाएं खाली पेट नहीं खानी है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिला और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खानी है। इस मौके पर नोडल अधिकारी डा.हीरालाल, जिला मलेरिया अधिकारी पीके शुक्ला, सुधीर राय, सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह, डा.मंजीत सिंह चौधरी, गुलशन आरा, मलेरिया रामज्ञान, दीप्ति शर्मा, सौम्या पाण्डेय, चन्द्रगुप्त मौजूद रहे।

UP Police: पदोन्नति पाकर Sub Inspector बने हेड कंस्टेबल लालचंद

Young Writer: चंदौली पुलिस महकमे के परिवहन शाखा में नियुक्त हेड कास्टेबल लालचंद प्रजापति पदोन्नत होकर उपनिरीक्षक बन गए हैं। उनकी पदोन्नति के बाद गुरुवार को एसपी आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव व एएसपी विनय कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में लालचंद प्रजापति के कंधो पर स्टार लगाया गया। साथ ही इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करने के साथ ही नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Youth Congress: Madhwendra Murti Ojha ने चंदौली के युवाओं को यूथ कांग्रेस से जोड़ने पर दिया जोर

मुगलसराय विधानसभा इकाई की बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष व अन्य।
मुगलसराय विधानसभा इकाई की बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष व अन्य।

Young Writer, Congress News: चंदौली यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा जनपद में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा पूरी शिद्दत के साथ जुटे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को मुगलसराय विधानसभा इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और संगठन के साथ ही कांग्रेस की नीति-निर्देशों से भी अवगत कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि चंदौली का युवा देश का भविष्य है और आगे वाले वाले समय में मुगलसराय के सभी 25 वार्ड में यूथ कांग्रेस युवाओं को जोड़ने जा रही है। कहा कि संगठन सभी तैयारियां आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर कर रहा है।

हम सभी का प्रयास है कि आगामी विधानसभा में मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का युवा उम्मीदवार बतौर विधायक निर्वाचित हो। इसके लिए हम सभी को अभी से अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देना होगा। युवाओं को कांग्रेस से जोड़कर उनकी ताकत को सही दिशा देने की जरूरत है। कहा कि आज के युवाओं को राजनीति से जोड़कर ही देश में बड़ा बदलाव व राजनीतिक क्रांति लायी जा सकती है। राजनीति के माध्यम से ही देश में बदलाव लाया जा सकता है। पढ़-लिखे युवा सांसद-विधायक चुने जाएंगे, तभी तो वे देश के विकास व जनकल्याण की दिशा में प्रभावशाली नीति व नियमों का निर्धारित संसद व विधानसभा के जरिए निर्धारित करने में अपना योगदान देंगे। यूथ कांग्रेस की इस संगठन की मीटिंग में जायदा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य को हासिल करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर मोहम्मद गुफरान, राघवेन्द्र पटेल, संदीप, कृष्ण देव, अविनाश, प्रियांशु, अजय, विजेंद्र, आकाश, नागेश्वर, निखिल, नवनीत आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने किया।

Govt Scheme : Free O Level & CCC Computer Course के लिए online करें आवेदन

ट्रिपल सी और ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स

ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन करें युवा

Young Writer, Chandauli: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक व युवतियों के लिये संचालित Free O Level & CCC Computer प्रशिक्षण योजनान्तर्गत 12 अगस्त तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु विभागीय वेबसाइट पर दिये गये लिंक के माध्यम से आनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिंटआउट प्राप्त कर आय, जाति, आधार व अन्य शैक्षिक अभिलेख को स्वप्रमाणित करते हुए उसकी समस्त हार्ड कापी दो प्रतियों में कार्यालय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, बिछियां कला विकास भवन में 12 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। प्रशिक्षार्थियों की ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी पिछड़ी जाति के साथ ही जनपद का निवासी होना चाहिए। इसके अलावा उसकी न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इण्टरमीडिएट होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के माता-पिता, अभिभावक की वार्षिक आय शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो। साथ ही उसकी अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

Chandauli:SRVS स्कूल बस के धक्के से वृद्ध महिला की मौत,चालक फरार


शहाबगंज। थाना क्षेत्र के रसिया गांव में गुरुवार के सुबह एसआरबीएस स्कूल की बस से कुचलकर गुलाबी देवी 60 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद मौके से बस चालक फरार हो गया । वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दिया । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूली बस को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार रसिया गांव में गुरुवार के सुबह गांव निवासी 60 वर्षीय गुलाबी देवी हैंड पंप से पानी लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी।

तभी एसआरबीएस स्कूल की बस बैक करते समय महिला चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। वहीं एसआरवीएस के डायरेक्टर श्याम जी सिंह भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।महिला के पति मुरारी यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोपी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बाग ने बताया कि स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत हुई है।बस चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है ।जल्दी उसे पकड़ लिया जाएगा और बस को स्थाई थाने में लाकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज में विश्व स्तनपान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन,छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक


चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एव पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में बुधवार को विश्व स्तनपान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विश्व स्तनपान दिवस के बारे में चित्र-पोस्टर प्रतियोगिता व लिपि के माध्यम से विश्व स्तनपान दिवस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।


इस दौरान छात्र छात्राओं ने बताया की स्तनपान जन्म के बाद किसी भी नवजात शिशु के लिए बहुत ही लाभकारी है। कंगारू मदर केयर को छात्र छात्राओं ने चलचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह ने बताया की हर नवजात शिशु के लिए 6 महीने केवल स्तनपान ही नवजात शिशु के संपूर्ण सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। प्रिंसिपल डॉ जेनेट जे ने स्तनपान के बारे में बताया की स्तनपान से ही हर मनुष्य का संपूर्ण शारीरिक एवम मानसिक विकास संभव है। इस मौके पर प्रवीण मिश्रा,कॉलेज फैकल्टी वर्तिका सिंह,शालिनी श्रीवास्तव,रिंकू मौर्या,सोनी चौहान,वंदना पाठक,अनुराधा प्रजापति,नीलम यादव,कंचन यादव,प्रदीप,धर्मेंद्र,आरती,इंदू पल,मधु सेठ, जुली,प्रियंका दुबे,अर्चना राज,रीता पाल आदि उपस्थित रहें।

Chandauli
scattered clouds
17.6 ° C
17.6 °
17.6 °
85 %
0.4kmh
37 %
Sun
32 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights