16.9 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 162

Minister of Road Transport and Highways Nitin Gadkari के समक्ष रखा चंदौली में एलिवेटेड पुल निर्माण का मुद्दा

Minister of Road Transport and Highways of India Nitin Gadkari को पत्रक सौंपती साधना सिंह।
Minister of Road Transport and Highways of India Nitin Gadkari को पत्रक सौंपती साधना सिंह।

राज्यसभा सांसद ने चंदौली में एलिवेटेड पुल निर्माण का उठाया मुद्दा

Young Writer: चंदौली नगर में एलिवेटेड पुल के निर्माण का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। अबकी बार राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने चंदौली में एक किलोमीटर के दायरे में आमजन की समस्याओं को देखते हुए पिलर पर पुल के निर्माण की आवश्यकताओं पर बल दिया। उन्होंने इस विषय को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाक़ात की। कहा कि चंदौली नगर क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-19 के एक किलोमीटर के भाग को पिलर की संरचना देकर एलिवेटेड रोड बनाना जाना वर्तमान की मांग है।

बता दें कि इसी विषय के संदर्भ में उन्होंने छह अगस्त को उच्च सदन में विशेष चर्चा नियम के अंतर्गत सांसद साधना सिंह ने मांग किया। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने पत्र देकर विषय से अवगत कराते हुए बताया कि उक्त सड़क का डिज़ाइन पच्चीस वर्ष पूर्व कराया गया था और उस दरम्यान इस बात का ध्यान में नहीं रखा गया कि आने वाले भविष्य में जब चंदौली का विकास होगा तब इस खंड में स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों व आपातकाल की सुविधाओं का कितना नुक़सान या कठिनाई होगा। कहा कि इस खंड में कचहरी, न्यायालय, कई बैंक, सघन बाज़ार, नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस लाइन व चंदौली मुख्यालय भी है जिस कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। एलिवेटेड रोड के बनाने से इस सभी समस्याओं के समाधान होगा। राज्यसभा सांसद की इस मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस विषय पर जल्द समाधान का भरोसा दिया।

GRP व RPF ने Railway Station से 11 शराब तस्कर धराए, शराब बरामद

रेलवे : young Writer

Young Writer, DDU Nagar: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन शराब तस्कर पकड़े गए। अलग अलग समय पर 11 तस्करों से 48 हजार की शराब बरामद किया गया। सोमवार से अब तक महिला सहित 18 तस्करों से एक लाख से अधिक की शराब बरामद हो चुकी है।

शराब तस्करों ने बिहार शराब पहुंचाने के लिए ट्रेन को सुरक्षित रास्ता मान लिया है। वहीं जीआरपी और आरपीएफ धड़ पकड़ में जुटी है। मंगलवार की सुबह सबसे पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन से जमुनीपुर बाढ़ पटना निवासी मोनू कुमार के पास से 5400 रुपए मूल्य की शराब बरामद की। इसके कुछ देर बाद दो व्यक्ति भरत सिंह निवासी सासाराम और धर्मेंद्र कुमार निवासी पटना को दस हजार रुपए के शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके पहले राजू यादव निवासी खंडरीवा बक्सर को 58 सौ रुपए की शराब के साथ जबकि राहुल यादव और गोलू यादव निवासी पटना को दस हजार रुपए के शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद रोहित यादव को 11800 रुपए मूल्य के शराब के साथ और वैशाली निवासी नीरज कुमार को 5800 रुपए की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सबंध में जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

Highway निर्माण में लापरवाही से परेशान हैं Chahaniya कस्बे के लोग

चहनियां कस्बा में सकलडीहा मार्ग पर खोदे गये सड़क, बिखरी गिट्टियां व पानी मे आते जाते लोग।
चहनियां कस्बा में सकलडीहा मार्ग पर खोदे गये सड़क, बिखरी गिट्टियां व पानी मे आते जाते लोग।

Young Writer, चहनियां। कस्बा में नाली निर्माण से लेकर हाइवे निर्माण में लापरवाही से लोग नाराज है। कम्पनी से लेकर अधिकारी तक सुनने को तैयार नहीं है। विगत दस माह से यहां रहने वाले ही नहीं, आने जाने वाले लोग भी परेशान है।
चन्दौली से लेकर चहनियां तीरगांवा तक हाइवे का निर्माण कार्य चल रहा है, किन्तु चहनियां कस्बा में हाइवे निर्माण में कम्पनी द्वारा लापरवाही से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मण्डल अध्यक्ष भानू प्रताप यादव, सरिद्वार यादव, शिवलाल जायसवाल, रामजी मोदनवाल, रामबिलास गुप्ता, दीपू, विजय गुप्ता, गोलू गुप्ता आदि कस्बावसियांेे ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जब से कम्पनी द्वारा कस्बा में हाइवे निर्माण के लिए काम लगाया गया है तब से लोग परेशान है। विगत दस माह से नाली निर्माण से लेकर सड़क निर्माण तक कही नाली अधूरी है तो कही नाली को इतना ऊंचा कर दिया है कि लोगों को घरों में जाने के लिए लोगो को सीढ़ी का प्रयोग करना पड़ रहा है ऊपर से कस्बावासियों के घरों के सामने गिट्टी फेंकने से पानी की निकासी न होने से पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यदि इसका पिसी ही करा दिया जाय तो लोग आसानी से आ जा सकते है व अपना धंधा भी कर सकते है।

Chandauli:विशेष चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने 442 वाहनों का काटा चालान 8.56 लाख का लगाया जुर्माना, तीन वाहनों को किया सीज


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक यातायात सुरेन्द्र यादव मय यातायात टीम द्वारा मंगलवार को जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 442 वाहनों का चालान करते हुए 856600 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसी प्रकार प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया।
विदित हो कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गाे, पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस चंदौली द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिये सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत रोड पर लोगो को जागरुक किया गया। साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने सलाह दी गयी। साथ ही अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। सभी को अवगत कराया कि सीट बेल्ट का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

Chandauli:भूत-प्रेत को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष जमकर हुई मारपीट, पुलिस ने 10 लोगो को भेजा जेल


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव में सोमवार की रात एक दूसरे पर भूत-प्रेत का आरोप लगाते हुए दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगो को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। सभी को 151 के तहत मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया।

दरअसल विगत माह पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला किसुन्दास पुर गांव निवासी बिरजू सोनकर का 30 वर्षीय पुत्र मनु सोनकर रेवसा गांव के खेत में बखत चरा रहा था। इस दौरान वो आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई थी। जिसको लेकर उसके परिजनों ने गांव के ही प्रेम सोनकर पर आरोप लगाने लगे कि तुम मेरे घर के बेटे पर भूत प्रेत किए थे। तभी आकाशीय बिजली के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए। और जमकर मारपीट करने लगे। सोर गुल सुनकर मौके पर जुटे आप पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने प्रथम पक्ष से मनोहर सोनकर, विकास सोनकर, चंदन सोनकर, विष्णु सोनकर दिलीप सोनकर व दूसरे पक्ष से बाबू सोनकर, लाल बाबू सोनकर पप्पू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। और उनको कोतवाली लाकर 151 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि भूत-प्रेत की चक्कर में दो पक्ष आपस मे मारपीट कर लिए थे। जिनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

UP Panchayat By Election 2024 : कवई पहाड़पुर में शांतिपूर्वक हुआ मतदान

कवई पहाड़पुर में उपचुनाव के दौरान मतदान करने के लिए कतारबद्ध मतदाता।
कवई पहाड़पुर में उपचुनाव के दौरान मतदान करने के लिए कतारबद्ध मतदाता।

Young Writer: Dhanapur Block क्षेत्र के कवई-पहाड़पुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न हुआ। इस दौरान सुबह 07 बजे मतदान शुरू होकर शाम 05 बजे सम्पन्न हुआ। विदित हो कि कवई-पहाड़पुर ग्राम सभा के निवासी निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान रमा देवी की बीमारी के चलते निधन हो गया। जिसके बाद से प्रधान पद रिक्त चल रहा था।

धानापुर ब्लाक क्षेत्र के कवई-पहाड़पुर ग्राम सभा के अंतर्गत चार गांव पहाड़पुर, कवई, खरीहनियां और बनवा आते हैं। प्रधान पद हेतु कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। उपचुनाव के दौरान कुल पांच बूथों पर 4700 मतदाता के सापेक्ष 2839 मत पड़े तथा 60 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान केंद्र पर पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। इसके अलावा नायब तहसीलदार सकलडीहा,  बीडीओ धानापुर व एडीओ पंचायत सौरभ सिंह ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उप चुनाव के ग्राम प्रधान पद के लिए राधिका देवी, चंद्रा देवी, मालती देवी, वर्तनी देवी और हीरामनी देवी कुल पाँच प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। ऐसे में मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि अबकी बार जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है। इसके लिए मतगणना आठ अगस्त को सम्पन्न होगी।

Accident: सांड के जोरदार टक्कर से पलटी Scorpio‚ जानिए सवार व सांड के साथ क्या हुआ…

Photo

Young Writer: Chandauli District के नसीरपुर पट्टन गांव के पास सोमवार की देर रात स्कॉर्पियो सांड से टकराने से अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर पलट गई। हालांकि इसमें सवार दो लोग आंशिक रूप से चोटिल हो गए। वहीं सांड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी वंश नारायण उर्फ बंशू, मटकुट्टा गांव निवासी संदीप शर्मा 19 वर्ष व चंदन चौहान 24 वर्ष सोमवार कि देर रात मुगलसराय पार्टी मनाने के लिए आए हुए थे। देर रात अपने घर वापस लौटते समय जैसे ही नसीरपुर पट्टन गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क पर खड़ा सांड से स्कॉर्पियो की जबरदस्त तरीके से टकरा गई। जिससे स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। इसमें सवार वंश नारायण व संदीप शर्मा आंशिक रूप से चोटिल हो गए। जबकि सांड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तेज धमाका की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर स्कॉर्पियो में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाल। वही आंशिक रूप से चोटिल दोनों लोगों का स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराया। वही सांड को भी सड़क से हटाया गया, जिसके बाद अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया था।

Crime In Mughalsarai: उचक्कों ने बैंक के बाहर अधेड़ को गुमराह कर उड़ाए पचास हजार

Mughalsarai कोतवाली में पीड़ित की शिकायत को सुनती पुलिस।
Mughalsarai कोतवाली में पीड़ित की शिकायत को सुनती पुलिस।

Young Writer, DDU Nagar: मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के बाहर एक किसान से 50 हजार रुपए की उचक्कागिरी का मामला प्रकाश में आया है। बैंक से पैसे निकालने के दौरान किसान से दो लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित किसान मुग़लसराय कोतवाली पहुँचकर तहरीर दी। वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई।

बताते हैं कि Ali Nagar थाना क्षेत्र के जफरपुर निवासी 58 वर्षीय किशोरी लाल कारपेंटर के साथ किसानी का कार्य करते हैं। किशोरी लाल ने एक लाख रुपए में रेहन पर खेत तय किया था। जिसके लिए 50 हजार रुपए कम पड़ रहे थे। जिसके लिए किशोरी लाल मंगलवार को अपने खाते से पैसा निकालने के लिए बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे, जहां उन्होंने 50 हजार रुपए निकाल लिए। पैसे मिलन के दौरान किशोरी लाल से दो लोग मिले। जिन्होंने पेन मांगने के नाम पर किशोरी लाल से बात करना प्रारंभ कर दिया। दोनों उचक्कों ने किशोरी लाल से तरह-तरह की बातें करते हुए बैंक से बाहर आ गए।

इस दौरान उन्होंने अपने पैसे अपने साथ लिए झोले में रख लिए। वहीं दोनों उचक्कों में एक नए बातों ही बातों में उनसे झोला ले लिया। और झोले में से उनके रखे 50 हजार रुपए निकालकर नोट के शेप में कागज के बंडल को रुमाल में लपेटकर उनके झोले में रखकर झोला वापस दे कर चले गए। पीड़ित किशोरी लाल भी अपने घर चले गए। घर पहुंचने के बाद उन्होंने जब अपना झोला देखा तो वो आवक रह गए। झोले के अंदर उन्हें रुमाल में बंधे कागज के बंडल मिले। बाद में उन्होंने घटना की शिकायत मुग़लसराय कोतवाली में की। जिसके बाद मुग़लसराय पुलिस जांच में जुट गई है।

Chandauli:कृषि विभाग टीम ने खाद की दुकानों पर की छापेमारी,20 दुकानों से भरे गए सेम्पल चार को कारण बताओ नोटिस संचालको में मचा हड़कंप


चंदौली। कृषि विभाग की चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र मरूफपुर सकलडीहा कमालपुर व बिसुनपुरा गांव में खाद की दुकानों पर छापेमारी की इसको लेकर दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने 32 दुकानों पर छापेमारी कर 20 दुकानों से नमूने लिए। वही अभिलेख नही दिखाने पर चार दुकानदारों से कारण बताओ नोटिस मांगा

दरसअल जिलाधिकारी द्वारा सभी उर्वरक से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्तर पर किसानों को उर्वरक उपलब्धता में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। जिसको लेकर कृषि अधिकारी बिनोद कुमार यादव ने जिले में अभियान चलाने के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर खाद की दुकानों पर अभियान चलाया इस दौरान उन्होंने 32 खाद की दुकानों पर छापेमारी की जिसको लेकर दूकान संचालकों में हड़कंप मच गया। वही कुछ दुकानदार सटर डाउन कर फरार हो गए। इस दौरान कृषि विभाग की टीम ने 20 दुकानदारों से नमूने संग्रहित किए और पांच दुकानदारों द्वारा अभिलेख नही दिखाने पर उनसे कारण बताओ नोटिस मंगा कृषि अधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। दुकानदार किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराए। शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान उप कृषि निदेशक भीम सिंह,अपर कृषि अधिकारी डॉ पूजा त्रिपाठी,स्नेह प्रभा,चंदन सिंह,अभिषेक यादव,आदि मौजूद रहें।

Chandauli MP Birendra Singh Sansad में बोले PM Fasal Bima योजना के तहत किसानों को दें मुआवजा

Chandauli MP BIrendra Singh
चंदौली सांसद बीरेंद्र सिंह।

Young Writer, Chandauli: चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने संसद में प्रश्नकाल के दौरान किसानों के मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने चंदौली जनपद की लगभग 1000 एकड़ गेहूं की फसल जो जल गई थी उस मुद्दे को उठाया और प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने उन प्रभावित किसानों को भी मुआवजा देने की बात कही जो भूमिहीन खेतिहर मजदूर है और बंटाई पर कृषि कार्य करते है। सांसद बीरेंद्र सिंह द्वारा संसद भवन में किए गए इन प्रश्नों के उत्तर में कृषि मंत्री कोई सीधा जवाब न देकर उससे कन्नी काटते नजर आए। विदित हो कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के सुरक्षा की गारंटी है जिसपर भारत सरकार बहुत गंभीर नजर नहीं आई। भूमिहीन कृषि मजदूर के सवाल पर भी कोई स्पष्ट एवं सीधा जवाबकृषि मंत्री ने द्वारा नहीं दिया गया, जिस पर सांसद चंदौली ने दुख व्यक्त किया। कहा कि किसानों का हित सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए, क्योंकि सरकार अक्सर अपने किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है।

Chandauli
broken clouds
16.9 ° C
16.9 °
16.9 °
87 %
1.1kmh
69 %
Sun
31 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights