21.9 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 164

Crime : मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर पति-पत्नी को किया घायल, Video वायरल

Young Writer : बबुरी थाना क्षेत्र के चुरमुली गांव में रविवार को किसी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने पति- पत्नी को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में घटना को लेकर दहशत है।

जानकारी के अनुसार चुरमुली गांव निवासी रामविलास साहनी तथा गिरिजा साहनी के परिवार में किसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह रामविलास अपनी पत्नी पूनम के साथ खेत में काम करने जा रहे थे। उसी समय गिरिजा साहनी अपने परिवार के साथ रामविलास साहनी तथा पूनम को रोक कर बहस करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष उग्र हो गए। गिरजा साहनी ने लाठी डंडे से वार कर दिया, जिससे पति पत्नी घायल हो कर गिर पड़े। इसके बाद भी दोनों को गिरजा लाठी से पीटता रहा। जिससे पति पत्नी दोनों अचेत हो गए। जानकारी होने पर रामविलास के स्वजन भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर गिरजा और उसके परिवारी जन फरार हो गये।

इस बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि लाठी डंडों से लैस लोग, लाठियां भांज रहें है। पास में ही घायल रामविलास जमीन पर मूर्छित पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर बबुरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। उन्होंने घायल रामविलास तथा पूनम को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली को भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए चंदौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामविलास के परिजनों को तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मारपीट के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Accident : स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Young Writer, कंदवा: धीना थाना क्षेत्र के डिग्घी गांव के पास शनिवार की देर शाम स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य बरहनी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज शुरू होते ही अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के मचवा गांव निवासी सुदर्शन बिंद 53 वर्ष बाइक से किसी काम के लिए धीना गए थे। काम खत्म कर वह वापस घर लौट रहे थे। अभी वह डिग्घी गांव समीप पहुंचे थे कि अमड़ा की तरफ से आ रहे Scorpio ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया‚ जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्होंने आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने हालत खराब देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू ही किया कि घायल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से मृतक की पत्नी लालमुनि और पांच बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

Chakia : युवाओं को गांजे की लत लगाकर कमा रहे थे लाखों‚ पुलिस ने पांच तस्करों को दबोचा

गांजा तस्करों के साथ पूछताछ करते पुलिस क्षेत्राधिकारी।
गांजा तस्करों के साथ पूछताछ करते पुलिस क्षेत्राधिकारी।

Chakia पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार  
युवा पीढ़ी इनके सबसे बड़े ग्राहक बिहार का एक ऐसा गांव जहां हर घर की जाती है गांजे की खेती

Young Writer, Chakia: चकिया कोतवाली पुलिस ने पिछले कई वर्षों से युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे और नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को 10 किलो गांजा के साथ कोतवाली क्षेत्र के सैदुपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत वन भीषमपुर से गिरफ्तार कर लिया गांजे की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी जा रही है। आरोपीयो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (Chakia CO) आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की सायं मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक सवार जो बिहार से गांजा लेकर मुगलसराय जाने वाले हैं जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाल अतुल प्रजापति व उनकी टीम उक्त रास्ते पर चेकिंग करने लगी। इस दौरान लगभग 9ः30 बजे रात्रि के आसपास दो बाइक पर पांच लोग दो  बोरी लादे आ रहे थे जब उन्हें हाथ दिया गया तो वह भागने लगे जिसका पीछा कर कोतवाली पुलिस ने उन्हें घर दबोचा और कोतवाली ले आई जहां तलाशी के दौरान उनके बोरी में से 10 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए आंकी जा रही हैं आरोपियों में गांजा तस्करों का मुख्य मास्टरमाइंड घनश्याम राजभर निवासी ग्राम भगरना थाना चौनपुर जिला भभुआ बिहार छोटू राय निवासी भालूबुढ़न थाना चौनपुर जिला भभुआ बिहार सोनू कुमार निवासी ग्राम धौरी थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ मोहम्मद आरिफ निवासी बेलखरा श्रीरामपुर थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर हरिहर यादव निवासी मुजफ्फरपुर थाना चकिया के रूप में हुई।

गांजा तस्कर का मुख्य आरोपी घनश्याम राजभर ने बताया कि थाना चौनपुर बिहार थाना अंतर्गत जिगनी गांव है जो एक ऐसा गांव है जहां गांजे की खेती भारी मात्रा में की जाती है और हम लोग डोर-टू-डोर गांजे की खरीदारी 1500 से 2000 प्रति किलो के रूप में करते हैं और उसे अपने साथी सोनू कुमार को देते हैं जो उसकी छोटी पैकिंग कर अलीगढ़ समेत दिल्ली तक छोटा पैकेट बनाकर इसको मंहगे दामों में बेचते हैं और जो पैसे मिलते हैं उसे हम लोग आपस में बराबर बराबर बांट लेते हैं गांजे की खरीदारी सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी करती है।
पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपीयो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।  गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल प्रजापति उप निरीक्षक अभिनव गुप्ता‚ दीपचंद गिरी‚ प्रदीप यादव‚ रामकेश पाल‚ सविनय सिंह‚ रविंद्र कुमार मौजूद रहे।

Crime : दुर्गापूजा का चंदा नहीं देने पर शरारती तत्वों ने शिक्षक का फोड़ा सिर

Young Writer, Chandauli: धीना थाना अंतर्गत क्षेत्र के महुजी गांव में शनिवार की देर शाम शरारती तत्वों ने घर में घुसकर शिक्षक सुनील कुमार सिंह का लाठी डंडे से मार कर सिर फोड़ दिया। घटना के बाद घायल शिक्षक द्वारा धीना थाना में तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। सुनील सिंह गाजीपुर जिले के जमानिया ब्लॉक में बीआरसी पर सह समन्वयक हैं।
शनिवार को घर महुजी गांव आए थे। उनके गांव के ही शरारती तत्वों द्वारा दुर्गा पूजा का चंदा मांगा जा रहा था। उनके द्वारा बाद में देने की बात की गई। इसी बात पर नाराज युवकों ने लाठी डंडे से मार कर शिक्षक का सर फोड़ दिया। शिक्षक द्वारा धीना थाना में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। धीना थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया की शिक्षक की तहरीर पर शरारती तत्वों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके शिक्षक सुनील सिंह का पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है। नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगा दी गई है।

Chandauli:बिजली विभाग बकायादारों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान मचा हड़कंप, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज


चंदौली। मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बिजली विभाग के एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव व जेई सुनील कुमार के नेतृत्व में बड़े बकायादारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान बिजली विभाग की टीम ने कनेक्शन के बाद पैसा जमा नही कर रहे 25 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया। साथ ही एक लाख के ऊपर बड़े बकायादारों के आधा दर्जन बिजली कनेक्शन काटा वही पांच कटियामारो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया
इस दौरान एसडीओ विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि प्रतिदिन बिजली विभाग की टीम क्षेत्रो में जाकर बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट रही हैं। जो बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। उसका कनेक्शन चालू कराया जा रहा है। साथ बिजली कनेक्शन लेने के बाद जो उपभोक्ता कभी भुगतान नहीं किए हैं। उनका लिस्ट ग्राम पंचायत भवन व विद्यालय पर लगाया जा रहा है। जिससे लोग जागरूक होकर जल्द से जल्द बिजली का भुगतान कर सके अगर इसके बाद भी बिजली के उपभोक्ता बिल जमा नहीं करते हैं। तो उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। इस दौरान दीपक दास,राजकुमार, अमित शेखर मौजूद रहें।

Chandauli:कैब ड्राइवर ने केरल के युवक को बनाया जहर खुरानी का शिकार,16000 हजार नगदी व एप्पल का घड़ी एयर फोन लेकर हुआ फरार

पड़ाव। कैब वाहन के ड्राइवर ने रविवार को एक केरल निवासी युवक को जहर खुरानी का शिकार बनाकर उसका 16000 नगदी एक एप्पल की घड़ी एयर फोन थैली में रखे कपड़े और कुछ जरूरी कागजात लेकर चंपत हो गया। जानकारी के अनुसार किरन जशुवा गोबिंनेनी उम्र 38 वर्ष त्रिरूवन्तपुरम केरल 3 अगस्त को मिजोरम जाने के लिए वाराणसी हवाई अड्डे पर उबर द्वारा कैब बुक की शाम 6ः30 बजे रास्ते में केरल के युवक ने कैब ड्राइवर से पानी की बोतल खरीदने के लिए कहा फिर कैब चालक ने जशुवा गोबिंनेनी से कहा की सर मेरे पास पहले से ही स्ट्रिग कोल्ड ड्रिंक है। इसे लीजिए और और पी लीजिए और जैसे ही जशुवा ने पिया कुछ समय बाद उसे उल्टी और नींद आने लगा चालक से कहा गाड़ी किनारे लगाइये तभी वह किनारे लगा कर उक्त व्यक्ति को उतार कर पानी लेने के बहाने से गाड़ी लेकर भाग गया। उसके गाड़ी में एप्पल का घड़ी इयर फ़ोन पर्श जिसमें रखा 16000 हजार नगद लेकर फरार हो गया। किसी तरह स्थानीय चौकी पर आकर पिड़ित ने आप बीती बतायी और लिखित में शिकायत दर्ज करायी सुचना के आधार पर पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एव पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट की छात्राओं ने रैगिंग विरोधी जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन


चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एव पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट द्वारा शनिवार को रैगिंग विरोधी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय कॉलेज के प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह तथा कॉलेज प्रिंसिपल डॉ जेनेट जे उपस्थित रहे। इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं ने रैगिंग विरोधी जागरुकता कार्यक्रम के बारे में चलचित्र, पोस्टर प्रतियोगिता तथा लिपि के माध्यम से रैगिंग विरोधी जागरुकता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया की रैगिंग भारत सरकार द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों में पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बावजूद अगर कही किसी प्रकार की कोई रैगिंग की जानकारी प्राप्त होती है। तो पुलिस प्रशासन सदैव कॉलेज प्रशासन तथा छात्र छात्राओं के हित में तात्पर्य है। साथ ही कॉलेज के शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं के साथ सवाल जवाब किया। प्रबंधक डॉ धनंजय सिंह ने कहा की रैगिंग अगर अपने से वरिष्ठ सहपाठियों से ज्ञान प्राप्त करने के लिए किया जाए तो यह छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सकारात्मक एवम उचित रैगिंग है। अन्यथा रैगिंग मुक्त संस्थान के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। तथा हम सभी को हमारे इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा बनाए गए । इस दौरान प्रिंसिपल डॉ जेनेट जे मैनेजर प्रवीण मिश्रा, वर्तिका सिंह,शालिनी श्रीवास्तव,रिंकू मौर्या,सोनी चौहान,वंदना पाठक,अनुराधा प्रजापति,नीलम यादव,कंचन यादव,प्रदीप,धर्मेंद्र,आरती,इंदू पल,मधु सेठ, जुली,प्रियंका दुबे,अर्चना राज,रीता पाल,गजाला नाज़मिन, प्रगति, अन्नू, शिवम् मौर्य, लवकुश यादव, शताक्छी मिश्रा,आचल वर्मा, अंजनी कुमारी आदि उपस्थित रहें।

Naugarh CHC पर टार्च की रोशनी के सहारे चल रही चिकित्सा सेवा

नौगढ़ सीएचसी पर टार्च की रोशनी में काम करते स्वास्थ्य कर्मी।
नौगढ़ सीएचसी पर टार्च की रोशनी में काम करते स्वास्थ्य कर्मी।

Young Writer: नौगढ़ बिजली कटौती के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिन में भी अंधेरा छा गया है। जिससे मोबाइल से टार्च जलाकर चिकित्सकों को मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व फार्मासिस्ट को दवा पर्ची पढ़ कर दवा वितरण करना पड़ रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डा.अवधेश सिंह की व्याप्त मनमानी से अस्पताल में मौजूद सुविधाओं का लाभ स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
शनिवार को हो रही बरसात में क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों को दिन में भी अंधेरे में ओपीडी करना पड़ा। अस्पताल में लगा 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम व 15 किलो वाट का जनरेटर कई महीनों से खराब हाल में पड़ा है। बिजली कटौती के दौरान अस्पताल में पेयजल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि ने आरोप लगाया है कि तीन दिनों पूर्व बाईक से दुर्घटना हो जाने पर अपने रूपयों से डीजल मंगाकर के अस्पताल का जनरेटर चलवा कर एक्स रे कराना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डा.अवधेश कुमार सिंह पटेल का कहना है कि अस्पताल में मौजूद समस्त सुविधाओ का लाभ दिया जाता है।

बारिश के दौरान गरीब व दिव्यांग का जमींदोज हुआ आशियाना

बारिश में जमींदोज दिव्यांग का कच्चा मकान।
बारिश में जमींदोज दिव्यांग का कच्चा मकान।

बारिश में जमींदोज हुआ दिव्यांग का कच्चा मकान
इलिया
। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा में दिव्यांग शशिकांत का कच्चा मकान शुक्रवार की रात धराशाई हो गया। संयोग अच्छा था कि मकान गिरने के बाद भी किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई, लेकिन दिव्यांग के परिवार को रहने का कोई ठिकाना नहीं रह गया है, जिससे वह परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
विदित हो कि दलित दिव्यांग शशिकांत को बंटवारे में एक छोटा सा कच्चा मकान मिला हुआ था, जिसमें वह पत्नी व बच्चों के साथ जीवन बसर कर रहा था। शुक्रवार की रात से रुक-रुक कर हो रहे बारिश के चलते जर्जर हो चुका कच्चा मकान धराशाई हो गया।

संयोग अच्छा था कि मकान गिरने का आहट मिलते ही परिवार के सभी सदस्य बाहर निकल गए, जिससे किसी तरह की अनहोनी होने से बच गया। वहीं मलबे में दबा बिस्तर, चारपाई, खाद्यान्न सामग्री को सुबह ग्रामीणों के सहयोग से मलबे से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मकान धराशाई होने के बाद दिव्यांग के परिवार को रहने का कोई ठिकाना नहीं रह गया है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। ग्राम प्रधान शीला गुप्ता ने दिव्यांग परिवार की माली हालत को देखते हुए जिला प्रशासन से आवास मुहैया कराये जाने का मांग किया है।

बारिश के दौरान बजरडीहा में गिरा खपरैलनुमा मकान।
बारिश के दौरान बजरडीहा में गिरा खपरैलनुमा मकान।

बारिश में भरभरा कर गिरा गरीब का खपरैलनुमा मकान
नौगढ़।
 बारिश से बजरडीहा गांव में शुक्रवार को रात्रि को शिवशंकर यादव का खपरैल का कच्चा मकान गिर गया। इस दुर्घटना में अंदर रखा हुआ घर गृहस्थी का हजारों रूपए का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया, जिससे बारिश के मौसम में परिवार के समक्ष पेट भरने का संकट पैदा हो गया है।
बताते हैं कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव निवासी शिवशंकर का खपरैल का मकान बारिश के दौरान भर-भरा कर गिर गया। संयोग अच्छा था कि हो रही बरसात में परिवार के लोग दूसरे घर में बैठे थे, जिससे कोई भी अनहोनी नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान संजय कुमार यादव ने बताया कि मकान गिर जाने से गरीब परिवार को काफी समस्या हो गई है। उपजिलाधिकारी को सूचना देकर के सहयोग राशि दिलाए जाने की मांग किया गया है।

गंगा कटान के कारण तेजी से भूमिहीन हो रहे धानापुर ब्लाक के किसानः Anjani Singh

अंजनी सिंह।
अंजनी सिंह।

उक्त मुद्दे को लेकर सांसद चंदौली को पत्र लिखकर समस्या के निदान की मांग

Young Writer, चंदौली। जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी नेता अंजनी सिंह ने एक बार फिर गंगा कटान का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सांसद चंदौली बीरेंद्र सिंह को पत्र लिखकर तटीय इलाके के किसानों व ग्रामीणों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने धानापुर व चहनियां क्षेत्र गंगा कटान पीड़ित किसानों की व्यथा को भी उठाया।

अपने पत्र के माध्यम से अंजनी सिंह ने अवगत कराया कि जनपद चंदौली में गंगा किनारे बसे गांवों के किसान को भविष्य में गंगा कटान से बड़ा खतरा है, क्योंकि गंगा कटान धानापुर ब्लाक में भवयावह रूप धारण करता जा रहा है। कहा कि धानापुर के सहेपुर, दीयां, पसहटा, हिंगुतरगढ़, बूढ़ेपुर, नौघरा, रायपुर, नरौली, धानापुर, बड़ौरा, गुरैनी, महुजी आदि गंगा के तटीय गांवों के किसान भूमिहीन होने की कगार पर पहुंच गए हैं। बूढ़ेपुर निवासी गोविंद उपाध्याय की चार बीघा, भोला यादव की पांच बीघा, संजय शर्मा की चार बीघा, बांके उपाध्याय की चार बीघा सहित नौघरा, नरौली व धानापुर के कई किसान परिवारों लगभग 60 बीघा जमीन गंगा में समाहित हो चुका है।

अंजनी सिंह द्वारा लिखा गया लेटर
अंजनी सिंह द्वारा लिखा गया लेटर

Anjani Singh ने कहा कि गंगा कटान को नहीं रोका गया तो तबाही का यह मंजर आगे भी अनवरत जारी रहेगा और किसान परिवार भूमिहीन होने की कगार पर आ जाएंगे। उससे उनका भविष्य संकट में पड़ जाएगा। कहा कि गंगा के मध्य में रेत का बड़ा टीला है जिसने गंगा की धारा को दो हिस्सों में बांटने का काम किया है। मुख्यधारा धानापुर की तरफ होने के कारण धानापुर ब्लाक में कटान बहुत ज्यादा तेज हो गया है। जिसे देखते हुए समय रहते हुए गंगा कटान की दिशा में त्वरित कार्यवाही किया जाए, ताकि किसानों की जमीन के साथ ही उनके भविष्य को बचाया जा सके।

Chandauli
overcast clouds
21.9 ° C
21.9 °
21.9 °
61 %
1.6kmh
91 %
Sun
31 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights