21.9 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 165

Central Public School के सावन महोत्सव में होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं‚ अभिभावक होंगे निर्णायक

सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप में 7 से 14 अगस्त तक मनेगा सावन महोत्सव

Young Writer, चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप में सावन महोत्सव मनाने जा रहा है। यह महोत्सव सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभी शाखाओं में सात अगस्त से शुरू हो गया। इस दौरान प्रतिदिन नए-नए आयोजन होंगे, जिसमें स्कूली बच्चों को प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। इसके अतिरिक्त कई ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जो स्कूल में पढ़ने वाली बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती प्रदान करेगी।

यह जानकारी देते हुए विद्यालय ग्रुप के सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 7 अगस्त से 14 अगस्त के बीच सावन महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग दिन अलग-अलग अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सात 7 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद आठ अगस्त को सावन में हरियाली व झूला झूलते हुए पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। नौ अगस्त को सावन पर आधारित गीत व कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 10 अगस्त को कजरी प्रतियोगिता, 11 अगस्त को अपने-अपने घर अथवा सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। वहीं 12 अगस्त को सावन पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता, 13 अगस्त को सावन पर निबंध प्रतियोगिता व 14 अगस्त को सावन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

CMD Dr. Vinay Kumar Verma ने बताया कि सभी प्रतियोगिता इसीए पीरियड में होगी। इन प्रतियोगिता की वजह से रोज की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों की सूची पहले ही बनाई जाएगी। जरूरत अनुसार थोड़ा बहुत फेर बदल किया जा सकता। सभी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में केवल अभिभावकों को ही बुलाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी सूची भी पहले से ही तय कर ली जाएगी।

Congress ने किसानों के हक में बिजली कटौती व खाद की किल्लत का उठाया मुद्दा

Chandauli कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
Chandauli कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।

बिजली कटौती व खाद की किल्लत ने बढ़ाई किसानों की चिंताः धर्मेन्द्र तिवारी

Young Writer, Congress News

चंदौली। किसानों की इस समस्या को लेकर चिंतित कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिले में अघोषित बिजली कटौती व खाद की किल्लत की वजह से किसान परेशान हैं। स्थिति यह है कि धान के फसल की रोपाई के समय पर बिजली, नहरों में पानी और खाद नही मिल पा रहा है। मांग किया कि समय रहते किसानों की समस्याओं का हल नही निकला तो कांग्रेसी जिले में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Congress जिलाध्यक्ष Dharmendra Tiwari ने आरोप लगाया कि लोकसभा में भाजपास रकार हार का बदला लेने व किसानों को सबक सिखाने के नाम पर किसानों को परेशान व प्रताड़ित कर रही है, जो निंदनीय है। जिलाध्यक्ष कांग्रेस धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि जिले का किसान बिजली के कटौती की मार झेल रहा है। यहां खेत पानी की उपलब्धता नहीं होने के कारण सूख रहे हैं। ऊपर से खाद की किल्लत ने किसानों की नींद हराम कर रखी है। कहा कि जिले की नहरें सिल्ट और जंगली घास-फूस तथा जलकुंभी पटी पड़ी है। नहरों की सफाई नही होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। नहरों की सफाई की जाय, समय पर पम्प कैनाल चलाए जाय और बिजली की उपलब्धता कम से कम 18 घंटे सुनिश्चित की जाए।

वहीं मुख्यालय पर जुटे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनों बिजली विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए। कहा कि बिजली की मनमानी कटौती, बिना रोस्टर के बिजली सप्लाई, लो बोल्टेज की समस्या व ट्रांसफार्मर जलने से कई गांव हफ़्तों तक अँधेरे में डूबे रहे है। जिससे छोटे कल-कारखाने, उद्योग का उत्पादन प्रभावित हो रहा है वही दूसरी ओर गर्मी व उमस लोग परेशान हैं। इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, मधु राय, आनंद शुक्ला, रजनीकांत पांडेय, राजेंद्र गौतम, गंगा प्रसाद, प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, संगीता सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

PM Fasal Bima Yojana: किसान 10 अगस्त तक करा लें अपनी फसलों का बीमा

खेती Young Writer Chandauli किसानी

Young Writer, PM Fasal Bima Yojana
चंदौली। उप कृषि निदेशक भीमसेन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ फसलों का बीमा कराने की अवधि 31 जुलाई से बढ़ाकर दिनांक 10 अगस्त कर दी गयी। ऐसे में ऋणी एवं गैरऋणी किसान 10 अगस्त तक खरीफ फसलों का बीमा करा सकते है। गैरऋणी कृषक अपना आधार कार्ड, स्वप्रमाणित फसल बुआई का घोषणपत्र, नवीनतम खतौनी की नकल, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ निकट के कामन सर्विस सेन्टर अथवा बैंक शाखा से फसल पर देय प्रीमियम अंश को जमा करते हुए अधिसूचित फसल- धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर का बीमा करा सकते है।

वहीं ऋणी कृषक अपने बैंक शाखा से सम्पर्क करके बीमा करा सकते है। फसल बीमा का लाभ प्रतिकूल मौसमी स्थितियों में अधिसूचित फसलों को क्षति होनी की स्थिति में क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाता है। असफल बुआई, फसल की मध्य अवस्था में क्षति, खड़ी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कीटों से क्षति, ओलावृष्टि, जल-भराव, बादल फटना, भूस्खलन, बिजली गिरने से क्षति, फसल कटाई के उपरान्त आगामी 14 दिन की अवधि तक खेत में सुखाई हेतु रखी हुई फसल, चक्रवात, बेमौसम व चक्रवाती वर्षा से नुकसान की जोखिम को कवर करता है। उक्त परिस्थितियों में किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलेगा। किसानों की सुविधा हेतु अधिक जानकारी के लिये टोल फ्री नंबर-14447 जारी किया गया है। बीमित कृषक आपदा की स्थिति में Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के तहत क्षतिपूर्ति हेतु 72 घन्टे के अन्दर सूचना देना अनिवार्य है। उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसानों से अपील किया कि अधिक से अधिक किसान भाई अपने फसलों का बीमा करायें।

Widow Pension: Bank Account को आधार से लिंक करा लें विधवा पेंशन की लाभार्थी

विधवा पेंशन

Young Writer, चंदौली। निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थी महिलाएं अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें। लाभार्थी अपने बैंक शाखा में जाकर बैंक खाते में आधार लिंक तत्काल अपडेट करा लें, ताकि पेंशन की राशि उनके खाते में प्रेषित करने में कोई बाधा न आए।
इस बाबत जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिलाओं को पेंशन नहीं मिल रही है तो वे अपने बैंकों पर जाकर सम्पर्क करें या फिर अपने नजदीकी जनसेवा पर जाकर सम्पर्क कर अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें। वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को भुगतान आधार वेस्ड प्रणाली के अन्तर्गत होने से अधिक संख्या में लाभार्थियों का आधार रिसेट हो गया है। लाभार्थियों का बैंक में एनपीसीआई नहीं होने के कारण पेंशन का भुगतान नहीं हो सका है। जिस कारण निराश्रित महिलाओं का पेंशन रूका हुआ है। कहा कि जिन लाभार्थियों के बैंक में Aadhar Link (NPCI) अपडेट नहीं है वैसे लाभार्थी शीघ्र से शीघ्र अपने बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खातें में आधार लिंक अपडेट करा लें, ताकि पात्र निराश्रित महिलाओं के खाते में पेंशन प्रेषित किया जा सके।

Swachh Bharat Mission : साफ-सफाई को लेकर सख्त दिखे डीएम, अधिकारियों को चेताया

समितियों पर खत्म होने से पहले करें खाद की डिमांडः डीएम
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।

डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई स्वच्छ भारत मिशन की बैठक

Young Writer: Chandauli जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिशाषी अधिकारी को नगरीय क्षेत्रीय में साफ सफाई के कड़े निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी एमआरएफ सेंटर की क्रियाशीलता के बारे में जानकारी मांगी। उन्हें अवगत कराया गया कि चकिया को छोड़कर सभी जगहों पर एमआरएफ सेंटर क्रियाशील हैं। जिलाधिकारी ने चकिया के अधिशासी अधिकारी को चेतावनी दी। कहा कि प्रत्येक दशा में कूड़ा निस्तारण केंद्र क्रियाशील रखें। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा डोर टू डोर कलेक्शन को लेकर सभी अधिशाषी अधिकारियों को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने रेजिडेंशियल एरिया में कम से कम एक बार एवं कमर्शियल एरिया तथा सभी बाजारों में दो बार सफाई कराने के निर्देश दिया। उन्होंने चंदौली में हाइवे के किनारे की गंदगी को यथाशीघ्र साफ कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के किनारे कहीं भी कूड़ा इकट्ठा नहीं होना चाहिए। अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय ने कहा कि सभी वार्डों में बारी बारी से अभियान चलाकर समन्वित सफाई कार्यक्रम प्रारंभ कराया जाए। इस दौरान कूड़ों के निस्तारण के साथ झाड़ियों एवं नालियों की सफाई कराई कराई जाए। अपर जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक को अभियान चला कर रोकने का निर्देश दिया। कहा कि आम जन में कपड़े के थैले यूज करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, उप जिलाधिकारी व प्रभारी ईओ मुगलसराय अविनाश कुमार आदि उपस्थित रहे।

DM Chandauli का फरमान‚ समितियों पर खत्म होने से पहले करें खाद की डिमांड

समितियों पर खत्म होने से पहले करें खाद की डिमांडः डीएम
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।

खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चलाकर हो छापेमारी  

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जनपद के उर्वरक उपलब्धता वितरण एवं निकट भविष्य में फास्फेटिक एवं यूरिया उर्वरक की मांग की दृष्टिगत समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी उर्वरक से संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर से किसानों को उर्वरक उपलब्धता में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए अन्यथा की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जनपद में एक अगस्त को यूरिया की 1000 एमटी की रैक आ चुकी है।

चार अगस्त से पहले 1760 एमटीडीएपी की रैक आने की संभावना है जिसमें उर्वरक की मांग की प्रतिपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में उपस्थित थोक व फुटकर विक्रेताओं की उर्वरक परीक्षक द्वारा लगातार छापेमारी उर्वरक की उपलब्धता व कालाबाजारी को रोकने के लिए लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहें। इससे किसानों को उर्वरक संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि इस बात पर ध्यान जरूर दे कि कही भी किसी केंद्र पर किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा तो नहीं लिया जा रहा है या खाद की उपलब्धता हो और किसानों को न दी जा रही है। यदि ऐसा कुछ कहीं पाया गया तो जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई तय होगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर हर्षिका सिंह, जिला कृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, साधन सहकारी समितियों के सचिव एवं खाद विक्रेता उपस्थित रहे।

PM Modi से मिले भदोही सांसद Dr. Binod Bind, समाज के उत्थान के साथ चिकित्सा क्षेत्र को लेकर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते सांसद डा. विनोद बिंद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते सांसद डा. विनोद बिंद।

Young Writer, चंदौली। भदोही सांसद डा.बिनोद बिंद अपने लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिंद समाज के सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक उत्थान के मुद्दे को प्रधानमंत्री के समक्ष रखा और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पहल किए जाने का आग्रह किया। इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के विकास पर भी बल दिया।

इस दौरान उन्होंने PM Narendra Modi को पत्र देकर अवगत कराया कि वह चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं। ऐसे में चिकित्सा क्षेत्र की सुविधाओं में विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल है। बताया कि भदोही जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना अब तक नहीं हो पायी है। इस कारण मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भदोही के छात्राओं को दूसरे जनपदों में जाना पड़ता है। कहा कि यदि सरकार भदोही में मेडिकल कालेज की स्थापना कर दे तो यहां के छात्रों को बड़ी सुविधा होगी। मध्यम व गरीब परिवार के छात्र-छात्राएं अपने गृह जनपद में मेडिकल की पढ़ाई का सपना पूरा कर सकेंगे। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधा और सेवाओं में भी विस्तार होगा और वाराणसी के ट्रामा सेंटर पर निर्भरता भी काफी हद तक कम होगी।

Dr. Binod Bind ने कहा कि भदोही कालीन के कारोबार के लिए देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है। यहां कारपेट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही समय-समय पर प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जाए, ताकि विदेशों के खरीदार सीधे कालीन कारोबारियों से जुड़ सके, जिससे कालीन के कारोबार को मजबूती मिलेगी और लोगों का आर्थिक तरक्की भी होगी। उन्होंने भदोही जनपद में बहुप्रतिष्ठित कोनिया पुल के निर्माण समेत आधा दर्जन प्रमुख मार्गों पर ओवरब्रिज के निर्माण की आवश्यकताओं पर बल दिया।

Jan Sahayog: जन सहयोग संस्था की प्रेरणा पर पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान के नेतृत्व में गौतम नगर निवास विजय मौर्य ने शुक्रवार को अपने बच्ची अनन्या मौर्य का जन्मदिन अनेखो अंदाज में मनाया। उन्होंने जनसहयोग संस्था के साथ मिलकर 15वें जन्मदिन पर 15 पौधरोपित किए और उन पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया। उक्त पौधरोपण कार्यक्रम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका को लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित भी करते हैं। ऐसे कार्यक्रम लोगों में पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। पौधरोपण का कार्यक्रम स्थानीय ग्राम सिरसी समीप स्थित एक राइस मिल में किया गया। इस दौरान शीशम, इमली, आंवला, जामुन, अमरूद का पौधा लगाया गया। जिसमें संस्था के सचिव प्रियंका गुप्ता सहित सहयोगी विकास यादव, विजय मौर्य, प्रेम कुमार, प्रज्ञानिधि गुप्ता ने अपना योगदान दिया।

बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए Home Minister Amit Shah से चंदौली सांसद Birendra Singh

Amit Shah Minister of Home Affairs of India
अमित शाह से मुलाकात करते सांसद बीरेंद्र सिंह।

Young Writer: नौजवानों बेरोजगारों के भविष्य को देखते हुए चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र के धानापुर व सकलडीहा में आरक्षित भर्ती केंद्र खोले जाने के बाबत पत्रक के माध्यम से मांग की। आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इसको अमल में लाने का काम किया जाएगा।
चंदौली जनपद नक्सल प्रभावित व धान का कटोरा कहा जाता है। लेकिन यहां से नौजवान बड़ी तादाद में पुलिस ,पीएसी व आर्मी के भर्ती के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। यहां के नौजवानों को भर्ती होने के लिए देश के कोने-कोने में जाना पड़ता है। लेकिन चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने नौजवानों बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने व भर्ती केंद्र जनपद में खोले जाने का आश्वासन दिया था। इसको ध्यान में रखते हुए गुरुवार को दिल्ली में इन्होंने Amit Shahए Minister of Home Affairs of India से मिलकर संसदीय क्षेत्र के धानापुर और सकलडीहा में सरकारी भूमि उपलब्ध होने  के उपरांत आरक्षी भर्ती केंद्र खोले जाने की मांग पत्र के माध्यम से किया। इस दौरान इन्होंने कहा कि इससे नौजवानों को केंद्रीय सुरक्षा बलों में भर्ती होने का इनके जनपद में अवसर मिलेगा। इस दौरान गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां के बेरोजगारों को देखते हुए कैडेट भर्ती केंद्र खोले जाने का काम अमल में लाया जाएगा।

Baburi : सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Young Writer, बबुरी। कस्बे के सिरकुटिया मोहल्ले में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर गुरुवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ले के निवासियों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। और मांग की कि सड़क निर्माण में मानकों का पालन किया जाए।
लगभग एक साल पहले सिरकुटिया मुहल्ले के मौर्या बस्ती में सड़क बनाई जा रही थी। घटिया सामग्री के प्रयोग किए जाने के बाद ग्रामीणों ने उस समय निर्माण कार्य रोक दिया था। विरोध जताने पर ठेकेदार सड़क निर्माण का खानापूर्ती करते हुए रातों रात सड़क ढाल कर गायब हो गए। साल भर के अंदर ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी। जगह जगह से सीमेंट उखड़ कर सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। एक साल बाद उक्त सड़क पर सीमेंट बालू की पर्त चढ़ाने का कार्य होने जा रहा था। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कार्य को रोकवा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण में ढाई इंच महीन गिट्टी का उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्माण नहीं किया जाएगा। तब तक काम नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर पुल्लू मौर्या, मुहम्मद अब्बास, राधेश्याम मौर्य, शिव तपस्या मौर्य, श्रीराम मौर्य, कपिल मौर्य, गोविंद, बबलू मौर्य, भानू मौर्य, सुजीत मौर्य, अरविंद मौर्य आदि मौजूद रहे।

Chandauli
overcast clouds
21.9 ° C
21.9 °
21.9 °
61 %
1.6kmh
91 %
Sun
31 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights