28.1 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 166

Chahaniya ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य।
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य।

Young Writer, चंदौली। जिले के चहनिया विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ एक बार फिर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। अपने अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर उचित कार्यवाही की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने आज रात 12 तक इंतजार करने का निर्देश दिया है। लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्य अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

जिलाधिकारी ऑफिस में धरने पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पूरा जिला प्रशासन काम कर रहा है। और उनके दबाव में नियम के अनुसार कार्यवाही नहीं की जा रही है। हमारे अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान इस दौरान मौके पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि अगर जिलाधिकारी आज इस पर कोई फैसला नहीं करते हैं। तो वह सामूहिक इस्तीफा देने को विवश होंगे या वह सामूहिक आत्महत्या की कोशिश करेंगे। नाराज लोगों का कहना था कि रोज-रोज घुट-घुट कर मरने और धमकी सुनते से अच्छा है कि एक ही दिन सारे लोग मर जाएं। हालांकि उनकी जिद के आगे जिलाधिकारी मौके पर उपस्थित हुए और उनसे आज रात 12 बजे तक इंतजार करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि आज रात 12 के पहले क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव पर वह अपना कोई न कोई फैसला जरूर दे देंगे।

लापरवाही:अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बच्चों से भरी स्कूली बैन,मची अफरा-तफरी

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर गांव में गुरुवार को बीएडबी स्कूल के बच्चो से भरी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गयी। घटना को लेकर उसमें बैठे बच्चों में अफरा तफरी मच गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने बच्चों को वाहन से बाहर निकाला। और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया घटना को लेकर स्कूल के बच्चे दहशत में है।
धानापुर थाना क्षेत्र के खरखोलिया गांव स्थित बी एड बी इंटरनेशनल बिद्यालय का मैजिक बच्चो को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान नौदर गांव में जलजीवन मिशन के तहत सड़क के किनारे खोदे गये गढ्ढे में मैजिक का पहिया जाने से बच्चो को लेते हुए मैजिक गढ्ढे में पलट गयी।

यह देख खेत मे कार्य कर रहे लोग दौड़ पड़े। और घटना को लेकर वहां अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने किसी तरफ बच्चों को मैजिक के अंदर से बाहर निकाला जिसमें छात्रा गजेंद्रपुर की 14 वर्षीय कृतांजली यादव,नेकनामपुर की 14 वर्सीय अवंतिका, महमदपुर की 16 वर्सीय श्रेयांशी, 12 वर्सीय अंश घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ कराया गया। डा. अनुराग यादव ने बताया कि बच्चे सुरक्षित है। सभी का उपचार किया गया। केवल दहशत के कारण बच्चे डरे हुए है।

Chetna Manch : अभिनव अरुण को गजल व मुनक्का काे भोजपुरी गीत के लिए मिला सम्मान

चेतना कविता पुरस्कार-2024‚ मोहम्मद रफी को दी गई स्वरांजलि

Young Writer, DDU Nagar (Mughalsarai)

Chetna Manch: चेतना साहित्यिक मंच चन्दौली द्वारा बुधवार को DDU Nagar स्थित आर्य समाज मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी के गजलकार अभिनव अरुण को दुष्यंत कुमार हिंदी गजल सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं चंदौली की मुनक्का मौर्या को रामजीयावनदास बावला सम्मान से नवाजा गया। उनके अलावा सम्मान समारोह में शामिल न हो पाने वाले दिल्ली के आचार्य अनमोल को गोपाल दास नीरज गीत सम्मान व बिहार की डॉ शिप्रा मिश्रा को सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला काव्य सम्मान की घोषणा की गई। उन लोगों को कोरियर से सम्मान पत्र भेजा जाएगा।

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की स्मृति में वर्ष 2024 के लिए चेतना कविता सम्मान का आयोजन किया गया था। इसमें पूरे देश से रचनाकारों ने अपनी रचनाएं भेजी थी। निर्णायक मंडल के शिवकुमार पराग (देश के जाने -माने गज़लकार व गीतकार )‚ केशव शरण (प्रसिद्ध कवि व ग़ज़लकार)‚ धर्मेंद्र गुप्त साहिल ( प्रसिद्ध ग़ज़लकार व काव्य छंद मर्मज्ञ ) द्वारा अलग -अलग कर अंको के आधार पर निर्णय दिए गए थे l

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध ग़ज़लकर धर्मेंद्र गुप्त साहिल, विशिष्ट अतिथि पूर्व रेल राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र, पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल यादव, उपन्यासकार रामजी प्रसाद भैरव,दीनानाथ देवेश,अरुण आर्य, सुरेश अकेला, रौशन मुग़लसरायी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता चेतना साहित्य मंच के अध्यक्ष डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, अतिथियो का स्वागत चेतना मंच के महामंत्री प्रकाश चौरसिया व धन्यवाद ज्ञापन चेतना मंच के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कियाI संचालन चेतना मंच के संस्थापक व संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने किया।

मोहम्मद रफी को दी गई स्वरांजलि

चेतना सांस्कृतिक मंच द्वारा शहंशाह -ए तरंन्नुम मोहम्मद रफी साहब को कलाकारों ने उनको गीतों को गाकर स्वरांजलि दिया। स्वरांजलि देने वालों में सर्वश्री ताहिर वारसी, विनोद श्रीवास्तव,एसएन जायसवाल, उमेन्द्र चंदेल, अरुण तिवारी, वापी‚ विजय राही मंगल, सत्येन्द्र, निधि आदि शामिल थे। संचालन चेतना सांस्कृतिक मंच के सचिव प्रमोद आग्रहरी ने किया।

Chandauli:एसपी की बड़ी कार्यवाई थाना प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी निलबिंत,महकमें में मचा हड़कंप


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार को कार्य में अनिमियता पाए जाने पर कंदवा थाना प्रभारी सहित सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलबिंत कर दिया एसपी के इस कार्यवाही से पूरे महकमें में हड़कंप मच गया।
दरसअल एसपी बुद्धवार की रात्रि में सादे वर्दी में कंदवा थाने पर पहुंचे जहां अवैध वसूली में संलिप्तता उजागर हुआ। व कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात नही मिले जहां एसपी ने थाना प्रभारी के कार्य मे लापरवाही देखते थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सलिल स्वरूप आदर्श उपनिरीक्षक अमरनाथ साहनी मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, मुख्य आरक्षी श्याम सुन्दर, मुख्य आरक्षी नागेन्द्र कुमार, आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। एसपी के कार्यवाही से पूरे महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

Chandauli:डंफर की चपेट में आने से विवाहिता की मौत,सास व पति घायल


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास डंपर की चपेट में आने से 36 वर्षीय विवाहिता चंद्रकला देवी की मौत हो गई वहीं चंद्रकला के पति और सास घायल हो गए। आनन फानन में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के लोहपुरवा गांव निवासी माधव अपनी माता घुराही देवी और पत्नी चंद्रकला को बाइक पर बैठाकर दवा के लिए बांड़ेपर जा रहे थे। सिकंदरपुर गांव के पास माधव की बाइक पर बैठी उसकी पत्नी चंद्रकला अचानक से फिसल का सड़क पर गिर पड़ी। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद डंपर चालक डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल चंद्रकला को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि चंद्रकला के शव को अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया गया सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा वही डंपर की तलाश की जा रही है। चंद्रकला की मौत से पति माधव सहित पुत्र अभिषेक रुपेश और बेटी सावित्री का रो रो कर बुरा हाल था।

Chandauli:खेत में बकरी चराने गए वृद्ध पर जंगली सुवर ने किया हमला,मौत


सैयदराजा। थाना क्षेत्र के ऐलही गांव में बुधवार को बकरी चराने गए। एक वृद्ध पर जंगली सुवर ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को जब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। वृद्ध के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि ऐलही गांव निवासी विश्वनाथ राम 65 वर्ष गांव के ही खेत में बकरी चराने गए थे। इसी दौरान जंगली सुवर ने अचानक उनके पर हमला बोल दिया। घटना में विश्वनाथ राम बुरी तरह जख्मी हो गए। और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल वृद्ध जे शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सैयदराजा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि जंगली सुवर के हमले से वृद्ध की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Rajyasabha MP Darshana Singh ने उठाया चंदौली में औद्योगिक पार्क स्थापित करने का मुद्दा

Rajya sabha MP Darshana Singh
राज्यसभा में बोलती दर्शना सिंह।

Young Writer, चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सदन में आकांक्षी जनपद चंदौली के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने जनपद चंदौली में औद्योगिक पार्क स्थापित किया जाने की आवश्यकता जताई। कहा कि इससे जनपद के विकास के साथ साथ अन्य पूर्वांचल के अन्य जनपदों को भी इसका फायदा मिलेगा।

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया कि जनपद चंदौली में सरकारी औद्योगिक पार्क के स्थापना से जनपद चंदौली के आम नागरिकों हेतु रोजगार के सृजन के साथ साथ बहुत सारे उद्योगपतियों को भी फायदा होगा, जो वर्तमान में सरकारी औद्योगिक पार्क उपलब्ध ना होने के कारण दूसरे प्रदेशों में जाते है। दिल्ली से कोलकाता तक राष्ट्रीय राजमार्ग होने से चंदौली में आवागमन भी बेहद सुविधाजनक हो गया है। इसलिए यहां पर औद्योगिक पार्क बनाया जाए। इस पर उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांग पर बेहद संवेदनशीलता से विचार करेगी और इस संबंध में सकारात्मक निर्णय जल्द लिया जाएगा। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने बताया कि जनपद चंदौली दिल्ली-आगरा-कोलकाता राजमार्ग से जुड़े होने के कारण यह क्षेत्र इकोनॉमिक जोन के लिए पूरी तरह उपयुक्त माना जा रहा है। यहां बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री लगने से इस इलाके की तकदीर बदल जाएगी। इंडस्ट्रियल पार्क को विकसित करने के लिए नेशनल हाईवे-19 से जोड़ा जाएगा।

Training : स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधान, पंचायत सहायक व सफाई कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

जिला पंचायत संसाधन केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित प्रधान, पंचायत सहायक व सफाई कर्मी।
जिला पंचायत संसाधन केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित प्रधान, पंचायत सहायक व सफाई कर्मी।

Young Writer, चंदौली। जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) चंदौली पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत दो दिवसीय ठोस तरल अशिष्ट प्रबंध प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी मंडल के तहत जनपद गाजीपुर विकास खंड जमानिया और चंदौली विकासखंड नियामताबाद के चयनित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी तथा खंड प्रेरक शामिल हुए।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का शुभारंभ उपनिदेशक पंचायत एके सिंह, वरिष्ठ फैकल्टी सह प्रबंधक डीपीआरसी चंदौली सुनील सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण में एके सिंह द्वारा एसबीएम ग्रामीण फेज-2 के तहत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के ग्राम को मॉडल किए जाने हेतु निम्न मानक को पूर्ण करना होगा। खुले में शौच मुक्त को स्थाई बनाए रखना होगा, जो लोग शौचालय का प्रयोग नहीं कर रहे उन्हें प्रयोग कराना है जिनके घर में शौचालय नहीं है उनको आवेदन करना होगा। दूसरा ठोस कचरे का प्रबंधन करना होगा तीसरा तरल अशिष्ट प्रबंध करना होगा और चौथा ग्राम पंचायत में दृश्यमान स्वच्छता होना चाहिए। प्रशिक्षण में गाजीपुर जमानिया के 107 प्रतिभागियों तथा चंदौली के नियामताबाद के 47 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में निदेशालय से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, अजय कुमार तथा सुनील सिंह के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ओडीएफ प्लस के घटक, कार्य योजना का निर्माण,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तकनीक विकल्प तरल अशिष्ट प्रबंध के तहत तकनीक विकल्प पर चर्चा किया गया।

Minister of Defence Rajnath Singh के गांव भभौरा पहुंचे डीएम‚ स्कूल व पंचायत भवन का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Young Writer, Chandauli: जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने चकिया स्थित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन स्थित कंप्यूटर कक्ष एवं उसमें रखे रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने रजिस्टर ठीक से अपडेट नहीं होने पर ऑपरेटर एवं सचिव को निर्देशित किया कि रजिस्टर में सभी आने वाली शिकायत एवं डिमांड को अपडेट किया जाय एवं साथ ही उसका निस्तारण भी कराया जाय।

जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत को पंचायत भवन की दीवाल पर रोस्टर के अनुसार लेखपाल एवं सचिव के नाम लिखवाने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि रोस्टर के अनुसार निश्चित दिवस पर लेखपाल व सचिव वहां उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का संज्ञान लें साथ ही उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी समस्याओं को रजिस्टर में अवश्य अंकित किया जाय। जिलाधिकारी ने वहां स्थित सचिव कक्ष के बारे में जानकारी ली। उनको सचिव कक्ष से चोरी हुए कुर्सी, मेज, लैपटॉप आदि के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने एफआईआर कार्यवाही के बारे में जानकारी लेते हुए सचिव को वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने वहां बने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया।उन्होंने वहां पर उपस्थित ग्रामवासियों से उसके क्रियाशीलता के बारे में पूछताछ की।उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा सामुदायिक शौचालय नियमित खुलने की पुष्टि की गई।इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण कर आम जनमानस को वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय भाभौरा के विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित एएनएम से संचारी रोगों से बचाव के दृष्टिगत किए वाले कार्यों एवं टीकाकरण में तेजी लाए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी बच्चों का डाटा ई-कवच पर अपडेट करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने कमरे में बैठने की अच्छी व्यवस्था न होने एवं उसका संचालन अच्छे से न होने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यवाही करने की चेतावनी दी। उन्होंने केंद्र के बाहर रखे बालू को तुरंत हटवाने साथ ही साफ सफाई कराने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वहां उगी झाड़ियों को तत्काल साफ कराने का निर्देश दिया गया।

भभौरा विद्यालय के बच्चों से रूबरू हुए डीएम
चंदौली।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे बुधवार को भभौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एस्ट्रो लैब, पाल लैब, स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर स्मार्ट क्लास, एस्ट्रो क्लास आदि के प्रतिदिन चलने के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित अध्यापकों से सायंकाल में बच्चों को टेलिस्कोप से प्लैनेट दिखाने का निर्देश दिया,साथ ही पैरेंट टीचर मीटिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित रसोइयों से भी बातचीत की एवं उनके रुके हुए मानदेय को यथाशीघ्र भुगतान कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Plantation: Manoj Singh W का आरोप‚ कागजों में पौधरोपण पर कीर्तिमान स्थापित कर रही BJP Sarkar

Plantation: Manoj Singh W का आरोप‚ कागजों में पौधरोपण पर कीर्तिमान स्थापित कर रही BJP Sarkar
ग्रामीणों के बीच पौध का वितरण करते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।


सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने मरूई में पंचवटी वृक्ष का किया रोपण

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बुधवार को मरूई गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने पौधरोपण अभियान को गति प्रदान करते हुए पंचवटी पौध लगाए। इसके साथ ही पौधरोपण का कीर्तिमान स्थापित करने वाली यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि सरकार कागजों पर पौधरोपण कर हरियाली लाने का सपना आम जनता को दिखा रही है और इसकी आड़ में सरकार में बैठे लोग और अधिकारी बड़ा भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यूपी सरकार ने अबकी बार 36.50 करोड़ पौध लगाने का दावा किया है, अकेले चंदौली जनपद में 63 लाख पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें डीएफओ के जानकारी के मुताबिक 62 लाख से अधिक पौध लगाए जा चुके हैं। जबकि 63 लाख पौध लगाए जाने शेष है। कहा कि यूपी सरकार की ओर से पौधरोपण को लेकर जारी किए गए आंकड़ों को लेकर जब कुछ विशेषज्ञ प्रोफेसरों से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि यूपी में 22 करोड़ पेड़ सही मायने में रोपित कर दिए जाएं तो यहां हरियाली लौट आएगी। साथ ही यहां का पर्यावरण संतुलित और शुद्व हो जाएगा। लेकिन सूबे के अधिकारियों को भ्रष्टाचार की ऐसी लत लग चुकी है कि वे पौधरोपण जैसे पावन मिशन में भी हेरफेर करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Manoj Singh W ने कहा कि यदि धरातल पर पौध नहीं लगाए गए हैं तो उनकी खरीद के नाम पर आवंटित हुई धनराशि का बंटरबांट किया गया है। इस बात की प्रबंध आशंकाएं है। इसकी जांच होनी चाहिए। अंत में उन्होंने जिला प्रशासन ने जनपद चंदौली में लगाए गए पौधों की जानकारी और उनकी लोकेशन का विवरण मांगा है ताकि वे उन पौधों की देखरेख व संरक्षण बड़ा होने तक कर सके। उन्होंने मरूई के ग्रामीणों के बीच पौध वितरित किया। साथ उन्हें पौधों की देखभाल व संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

Chandauli
scattered clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
36 %
3.6kmh
45 %
Sun
31 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights