Young Writer, नौगढ़। बारिश से बजरडीहा गांव में मंगलवार को सायंकाल अमरनाथ यादव का खपरैल का मकान गिर गया। इस घटना में मकान के अंदर रखा हुआ घर गृहस्थी का हजारों रूपए का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया, जिससे गरीब परिवार को काफी परेशानी हो रही है।
बताते हैं कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव निवासी अमरनाथ यादव का खपरैल का मकान बारिश के दौरान गिर गया। संयोग अच्छा था कि हो रही बरसात में परिवार के लोग दूसरे घर में बैठे थे, जिससे कोई भी अनहोनी नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान संजय कुमार यादव ने बताया कि मकान गिर जाने से गरीब परिवार को काफी समस्या हो गई है। उपजिलाधिकारी को सूचना देकर के सहयोग राशि दिलाए जाने की मांग किया गया है।
Naugarh: बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान खाक
Chandauli: कुछ घंटों की बारिश में डूब गई चंदौली नगर की गलियां, सड़कें व वार्ड
गंदगी व जलजमाव से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा
Young Writer, चंदौली। नगर में हुई कुछ घंटों की बारिश ने ही नगर पंचायत की पोल खोल कर रख दी है। बुधवार की सुबह हुए बारिश में सड़कों, गलियों व वार्डों के निचले इलाकों के साथ ही सरकारी दफ्तरों में जलजमाव हो गया। वही नगर गलियों में पानी लगने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलजमाव व गंदगी के कारण लोगों को संक्रामक रोगों का खतरा फैलने भय सता रहा है।

विदित हो कि बारिश से बचने के लिए नगर पंचायत द्वारा जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है। नगर में वार्डों की अधिकांश नालियां जाम पड़ी हैं। वही पुरानी बाजार में स्थित नाला पूरी तरह से गंदगी व कूड़े करटक की चपेट में है, जिससे बरसात का पानी निकालने में मुश्किल हो रही है। नगर में नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से मच्छरों का भी प्रकोप बढ गया है। नगर में नालों की स्थिति दयनीय है और नालों के पैक रहने से वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल रहा है। बरसात में जलजमाव की समस्या के देखते हुए। नगर पंचायत की तरफ से अभी तक नालों तथा नालियों की साफ-सफाई का कार्य पूरा तो दूर शुरू भी नहीं किया जा सका है। जबकि नालों की साफ-सफाई बरसात आने से पूर्व ही करा ली जाती है, ताकि बरसात के दिनों में नाला नाली ओवर फ्लो न हो। हालत यह है कि साफ सफाई न होने से नगर की नालियां जाम है और उसका गंदा पानी गलियों के अलावा सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है।
Munshi Premchand Jayanti: कुबेरनाथ राय ललित निबंधकार सम्मान-2024 से नवाजे गए डा. उमेश प्रसाद सिंह
‘रास्ते फिसल रहे हैं’ निबंध-संग्रह के लिए मिली उपलब्धि
Young Writer
जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डा. उमेश प्रसाद सिंह अपने ललित निबंधों के कारण हर दिन एक नई ख्याति अर्जित कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजेश्वरी एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर डा. उमेश प्रसाद सिंह को उनके निबंध-संग्रह ‘रास्ते फिसल रहे हैं’ के लिए कुबेरनाथ राय ललित निबन्धकार सम्मान-2024 से नवाजा। उन्हें यह सम्मान मुख्य अतिथि डा. राघव शरण शर्मा ने प्रदान किया।

इस दौरान कार्यक्रम में काशी व यूपी के साथ ही पूरे देश के दिग्गज साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने। साहित्यकारों ने इस पावन अवसर पर मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं व उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की। इसके साथ ही राजेश्वरी एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट ने विभिन्न विधाओं में अपनी लेखनी से साहित्य को जीवंतता प्रदान करने वाले देश के कई साहित्यकारों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में जनपद चंदौली के जाने-माने साहित्यकार व ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह को उनकी उम्दा लेखनी के लिए कुबेरनाथ राय ललित निबंधकार सम्मान-2024 से नवाजा गया।


इस मौके पर डा. उमेश प्रसाद सिंह ने हिन्दी साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं और आम पाठकों पर उसके प्रभावों का जिक्र किया। कहा कि मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं असाधारण होने के साथ ही उसकी भाषा व उसका भाव बेहद साधारण होता था, जिससे आम पाठक उससे खुद को आसानी से जोड़ पाता है। आज हम सभी को हिन्दी साहित्य के उस दौर को वर्तमान में फिर से पुनर्स्थापित करने के लिए आगे आना होगा, ताकि आम पाठक को हिन्दी साहित्य से जोड़ा जा सके। सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात समीक्षक डा. रामसुधर सिंह, वाराणसी, मुख्य अतिथि डा. हरेराम पाठक, नई दिल्ली, राघव चड्ढा, सविता चड्ढा, प्रीति राही, विशिष्ट अतिथि डा. इंदीवर, डा. प्रकाश उदय थे। कार्यक्रम का संचालन डा. राघवेंद्र नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर भोपाल, बंगलौर, बंबई और देश के अन्य हिस्सों से प्रसिद्ध विचारक और साहित्यकार सम्मिलित थे।
Chandauli:कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने 14 उपनिरीक्षकों को किया इधर से उधर,देखे सूची किसको कहा मिली तैनाती
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए एक बार फिर 14 उपनिरीक्षकों को उधर से उधर कर दिया। और उनको तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

Action: हैंडपम्प को चहारदीवारी से घेरा तो पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर FIR दर्ज करने का जारी हुआ निर्देश
Young Writer, Chahaniya: बलुआ थाना क्षेत्र के महुआरी खास गांव में पूर्व प्रधान बालमूर्ति यादव सहित चार लोगों द्वारा हैंडपाइप को चहारदीवारी में करने पर गांव के कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर जांच करने के लिए शिकायत से सम्बंधित विभाग पंचायत विभाग को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर उपनिदेशक (पंचायत) एके सिंह ने पूर्व प्रधान सहित चारांे के विरुद्ध FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।
बताते हैं कि महुआरी खास गांव में पूर्व प्रधान सुनैना देवी पति पूूर्व प्रधान बालमूर्ति यादव, सियाराम प्रजापति, नन्दलाल वर्मा व मोहन सिंह ने सरकारी हैण्डपम्प का बाउंड्री कराकर निजी उपयोग में ले रहे है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी चारदिवारी बाउंड्री नहीं हटाई गयी। ऐसे में गांव के कृष्ण कुमार यादव ने जनसुनवाई मुख्यमंत्री पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in/) पर इसकी शिकायत कर दी। जनसुनवाई के जांच वाराणसी मण्डल पंचायत को सौंपी गई। जिसपर ग्राम पंचायत सचिव प्रेमचंद कन्नौजिया ने स्थलीय निरीक्षण किया, जांच में तथ्य सही पाया गया। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा चारों व्यक्तियों को नोटिस दिया गया कि चहारदीवारी हैण्डपम्प से हटा लें। इसके बावजूद भी चहारदीवारी नहीं हटायी गयी। जिस पर उपनिदेशक (पंचायत) वाराणसी मण्डल एके सिंह ने पूर्व प्रधान सहित चारों के विरुद्ध बलुआ थाने में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश जारी किया है।
Irrigation Problem: अधिकारियों से बोले मनोज‚ सूखी नहरें व खेतों की दरारें देख फट रहा किसानों का कलेजा
रेरुआ पम्प कैनाल पहुंचकर सपा नेता ने किसानों की समस्याओं को सुना
Young Writer, चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को रेरुआ चिरईगांव स्थित पम्प कैनाल के दौरे पर रहे। इस दौरान स्थानीय किसानों ने उन्हें पम्प कैनाल के मोटर के जलने की जानकारी दी। साथ ही सिवान में सूख रहे खेतों को दिखाया। गुहार लगाई कि पम्प कैनाल का संचालन कराकर किसी तरह रोपे गए धान की फसल को बचा लिया जाए। किसानों की पीड़ा व सूखे हुए खेतों की स्थिति को देख मर्माहत हो उठे। इसके बाद उन्होंने एक्सईएन लघु डाल से टेलीफोन पर वार्ता की और मोटर जलने के प्रकरण को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि रेरुआ चिरईगांव में पम्प कैनाल का मोटर पिछले 15 दिनों से चला हुआ है, जिस कारण क्षेत्र में सिंचाई संकट पैदा हो गयी। ऐसी विषम परिस्थिति में स्थानीय किसानों ने निजी संसाधनों के उपयोग से किसी तरह धान की रोपाई तो कर दी, लेकिन वर्तमान में जिन खेतों में धान रोपे गए है वह पूरी तरह से सूख गए हैं वहां दरारे पड़ गयी है। वहीं आधे से अधिक किसान अभी तक धान की रोपाई करने से वंचित है, क्योंकि उन्हें धान की खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
Manoj Singh W ने कहा कि किसानों की प्राथमिकता की बातों के बीच किसानों को सिंचाई जैसी अहम सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जो सरकार के दावों पर बड़ा सवाल है। कहा कि किसानों की दिक्कत व परेशानी को देखते हुए तत्काल मोटर को दुरूस्त करके पम्प कैनाल का संचालन किया जाए, ताकि किसानों के खेतों में रोपी गयी धान की फसल बर्बाद होने से बच जाए। कहा कि सिंचाई संकट के कारण क्षेत्र में खेत और किसानों दोनों की स्थिति काफी गंभीर है। किसान हताश व मायूस है। क्योंकि उन्हें इस बार का डरा सता रहा है कि यदि समय पर बारिश नहीं हुई और पम्प कैनाल की स्थिति ऐसी ही बनी रही तो अबकी बार भी उनके खेत सूखे रह जाएंगे। ऐसे में सिंचाई विभाग तत्काल पम्प कैनाल का संचालन शुरू करें, अन्यथा किसानों का आक्रोश कब फूट पड़ेगा कहा नहीं जा सकता। इस पर एक्सईएन ने बताया कि मोटर को आज शाम तक ठीक कर लिया जाएगा, जिससे पम्प कैनाल का संचालन शुरू हो सके।
पूर्व विधायक ने किसानों को पानी दिलाने की उठायी मांग
सकलडीहा। नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण जिले में किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। मंगलवार को पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू ने फोन कर पानी के अभाव में सूख रही फसलों के बारे में डीएम को अवगत कराया। डीएम ने बुधवार से पानी दिलाने का भरोसा दिलाया। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बरहनी क्षेत्र के रैथा, चिरई मुड्डा सहित कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब चार सौ एकड़ से अधिक फसल पानी के अभाव में सूख रहा है। किसानों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को फोन से अवगत कराते हुए समस्या का निदान दिलाने की मांग उठाया। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है।
Youth Congress की Mughalsarai व Chakia विधानसभा इकाई गठित
आमजन के हित में संघर्ष के लिए तैयार रहे कांग्रेसीः माधवेंद्र मूर्ति
Young Writer, चंदौली। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने जनपद में संगठन को नया विस्तार दिया है। उन्होंने मुगलसराय के साथ ही चकिया विधानसभा इकाई गठित करते हुए वहां के अध्यक्ष व महामंत्री समेत पूरी इकाई को संगठन व पार्टी का दायित्व सौंपा। साथ ही उन्हें जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि नए पदाधिकारी पद के साथ नए दायित्व को भी संभालने का काम करेंगे।
Youth Congress जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ने मुगलसराय विधानसभा के अध्यक्ष का दायित्व प्रकाश शर्मा को सौंपा, वहीं आदित्य राज, जितेंद्र कुमार व मोहित कुमार को महासचिव बनाया। इसके अलावा आकाश कुमार, विशाल वर्मा व कृष्ण देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। वहीं सैयद तौसिफ हैदर, आकाश कुमार शर्मा व राहुल सिंह को सचिव बनाया। इसके साथ ही उन्होंने विकास कुमार खरवार को चकिया विधानसभा अध्यक्ष व शशांक शेखर मिश्रा, कृष्ण कुमार यादव व आशु खरवार को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं मोहम्मद अनीश खान, अमित कुमार चौहान व मोहम्मद अजहरूद्दीन को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा विष्णु कुमार खरवार, किशन कुमार भारती, श्रवण कुमार व अभिषेक कुमार को विधानसभा सचिव का दायित्व सौंपा है। कहा कि नए पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जैसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
कंदवा। थाना क्षेत्र के सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर कोदई गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा समझाने बुझाने पर चक्का जाम समाप्त हुआ।
बताते हैं कि कोदई गांव निवासी किशन का चार वर्षीय आर्यन घर से खेलते खेलेगे गांव के सामने रोड की तरफ चला गया। इसी दौरान जमानिया की तरफ से गुजर रही ट्रक के चपेट मे आ गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर पई के समीप पकड लिया। उधर घटना गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। और ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। देखते देखते मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरफ आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया और उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है तीन भाइयों मे सबसे छोटा आर्यन की माता सुगिया घटना के बाद से बेसुध है।
Chandauli:आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन की मौत,धान की रोपाई करते समय हुआ हादसा
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किशोरी सहित एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल तीनो के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दरसअल चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ मुन्ना जायसवाल के खेतों में धान की रोपाई करने के लिए जनपद सोनभद्र जिले के चौरा खास गांव निवासी मजदूरों का दल 14 की संख्या में दो दिनों पूर्व आया था। मंगलवार को बरवाडीह गांव के सीवान में सुरेंद्र जायसवाल के खेत में धान की रोपाई करते समय पूजा 20 वर्ष नेहा 19 वर्ष पुत्री रामनारायण साहनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर देवदत्त पुर गांव निवासिनी शिवकुमारी 54 वर्ष पत्नी रामजनम यादव की भी गांव के सीवान में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चकरघट्टा धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद सोनभद्र के चोपन कोतवाली अंतर्गत चौराखास गांव निवासिनी पूजा 20 वर्ष व नेहा 19 वर्ष की थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में व शिवकुमारी 54 वर्ष की देवदत्त पुर गांव में वज्रपात से मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
UP Vidhan Sabha मानसून सत्र : सकलडीहा विधायक ने सदन में खोला चंदौली पुलिस का काला चिट्ठा
सकलडीहा विधायक ने नियम-56 के तहत शराब‚ पशु व गांजा तस्करी का मुद्दा विधानसभा में उठाया
Young Writer: Chandauli पुलिस की कार्य प्रणाली इन दिनों सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह के निशाने पर है। सकलडीहा विधानसभा सत्र के दौरान नियम-56 के तहत पशु तस्करी, गांजा व शराब की तस्करी के मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया। सदन को बताया कि जनपद चंदौली के थाना-मुगलसराय, थाना-अलीनगर, थाना-चंदौली व थाना-चंदौली की पुलिस के साथ ही जनपद स्तरीय बड़े-छोटे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की इसमें मिलीभगत है। आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी मिलकर संगठित रूप से पैसे की वसूली कराते हैं। यही वजह है कि आज तक शराब, पशु व गांजा तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार बार्डर के पास बलिया जनपद पुलिस के कारनामे का भी जिक्र किया।

उन्होंने अपने पत्र के जरिए सदन के पटल पर तस्करी जैसे अपराध के मुद्दे को रखा। बताया कि चंदौली जनपद बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़ का बार्डर लगता है। बिहार में शराब की बिक्री पर रोक है। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर शराब व गांजा की तस्करी जनपद चंदौली में पुलिस विभाग की मिलीभगत से हो रही है। तस्करी के इस खेल में थाना-मुगलसराय, थाना-अलीनगर, थाना-चंदौली व सैयदराजा की पुलिस के अतिरिक्त जनपद स्तरीय पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने सदन को बताया कि हर महीने शराब तस्करों व पशु तस्करों की गाड़ी पकड़कर चालान होता है, लेकिन तस्करी का कार्य यूपी-बिहार के बार्डर पर आज तक नहीं रुक पाई है, जिससे पूर्ण रूप से पुलिस विभाग में थानों के अधिकारी-कर्मचारी व जिला स्तरीय अधिकारी सभी मिलकर संगठित रूप से पैसे की वसूली कराते हैं। कहा कि जनपद चंदौली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी है। थानों पर बैठे दरोगा-इंस्पेक्टर जनप्रतिनिधियों का फोन तक नहीं उठाते हैं। उन्होंने सदन में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शासन स्तर पर अधिकारियों की एक टीम गठित कर गांजा‚ पशु व शराब तस्करों के साथ तस्करी में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की।










