29.6 C
Chandauli
Sunday, March 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 168

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही : SDM के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले CHC अधीक्षक समेत आधा दर्जन चिकित्सक

धानापुर सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा।
धानापुर सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा।

डीएम और सीएमओ को कार्रवाई के लिए भेजेंगे रिपोर्ट

Young Writer, धानापुर। एसडीएम सकलडीहा अनुपम मिश्रा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम को सीएचसी धानापुर में बड़ खामियां देखने को मिली। वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक समेत आधा दर्जन चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। चिकित्साधिकारी व डाक्टरों की लापरवाही पर एसडीएम अनुपम मिश्रा काफी नाराज दिखे और उन्होंने सभी के खिलाफ कार्यवाही के लिए डीएम निखिल टीकाराम फुंउे और सीएमओ डा. वाईके राय को रिपोर्ट प्रस्तुत कर कार्यवाही की संस्तुति की।
दरअसल एसडीएम सकलडीहा लगातार मिल रही जन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को एसएचसी धानापुर का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण में सीएचसी के अधीक्षक सहित आधा दर्जन डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। इस पर एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी और सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है। धानापुर सीएचसी पर उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां केवल डा. अमरनाथ सिंह ओपीडी में मरीज देखते मिले। चिकित्सा अधीक्षक सहित दस स्वास्थ कर्मी अस्पताल से नदारद मिले। मौके से नदारद रहने वाले चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश प्रसाद सहित डा. शुभ्रा तायल, डा. संदीप कुमार, डा. एके यादव, डा. अजय कुमार मिश्रा, कालिका प्रसाद, डा. श्वेता बरनवाल, डा. चंदरभाल, डा. राजेश भारती व सविता देवी के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.आरबी शरण ने बताया कि मामले की कमेटी द्वारा प्रकरण की जांच कराकर आगे कार्यवाही की जाएगी।

MNREGA PAYMENT PROBLEM: ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी कर ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन

नियामताबाद ब्लाक पर तालाबंदी करते ग्राम प्रधान।
नियामताबाद ब्लाक पर तालाबंदी करते ग्राम प्रधान।

Young Writer: प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधान संघ के निर्देश पर जनपद के सभी विकास खण्डो पर तालाबंदी करके अपने मौलिक अधिकार को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में ग्राम प्रधान संघ नियमताबाद के अध्यक्ष आनंद गुप्ता के नेतृत्व में विगत दिनों खंड विकास अधिकारी नियमताबाद शरद चन्द्र शुक्ला को मनरेगा भुगतान के संबंध में पत्रक दिया गया था और अवगत कराया गया था की 29 जुलाई तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो ग्राम प्रधान खंड विकास कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।प्रधानों की मांग पूरी न होने पर प्रधान संघ ने कार्यालय पर ताला जड़ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान सतीश सिंह, सौरभ कुमार बिंद,रामेश्वर यादव, मेराज अहमद, शंकर यादव,कलावती, मनोज यादव ,श्याम नारायण ,अनिल चौहान, दीनदयाल, महेंद्र आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

शहाबगंज। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह के नेतृत्व मनरेगा मैटेरियल के बकाया भुगतान को लेकर सोमवार को प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रर्दशन किया। इस दौरान प्रधानों ने कहा कि ग्रामपंचायतों में मनरेगा से बड़े पैमाने पर पक्का काम चल रहा है। लेकिन दो वर्ष गुजरने के बाद भी अभी तक मैटेरियल का भुगतान नहीं हुआ है। जिसके कारण सामग्री आपूर्ति करने वाली फर्मों ने सामान देना बंद कर दिया है, जिसका सीधा असर ग्रामपंचायतों के विकास कार्य पर पड़ रहा है। इसलिए मनरेगा के भुगतान लिए तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राधाकृष्ण मालवीय, मुन्ना भास्कर, अभय कुमार सिंह, मनोहर केशरी, नित्यानंद, यदुनाथ चौहान, सतीश चौहान, सजाऊद्दीन, आलमीन, शमशाद, लालब्रत पासवान, बाबिल सिंह, नित्यानंद, नीरज सिंह,रमेश पासवान, धर्मेन्द्र मौर्य, शिवकुमार, बसंत चौहान, निरंजन चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

सकलडीहा। विकास खण्ड कार्यालय पर सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम प्रधान संघ ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।कहा कि जल्स मनरेगा द्वारा कराए गए कार्य का भुगतान नहीं हुआ तो हमलोग आमरण अनशन पर बैठेंगे। तालाबन्दी से ब्लाक का वीभन्न कार्य प्रभावित हुआ और ब्लाक कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। प्रधानों ने आरोप लगाया कि मनरेगा का पक्का कार्य दो साल पूर्व कराया गया है, लेकिन आजतक भुगतान नहीं हुआ। प्रदर्शन करने वालो में प्रधान संघ अध्यक्ष जेपी चौहान, टुनटुन सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, मन्टू पाण्डेय, सुरेंद्र यादव, राम मूरत राजभर, नंदलाल यादव, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे

Highway निर्माण में लापरवाही से चहनियां के लोग नाराज

चहनियां कस्बा में पिच में जगह जगह निकला छड़।
चहनियां कस्बा में पिच में जगह जगह निकला छड़।

Young Writer : चहनियां कस्बा में नाली निर्माण से लेकर हाइवे निर्माण में लापरवाही से लोग नाराज है। कम्पनी के सुस्त रवैये से एक तरफ विगत दस माह से लोग परेशानी में चल रहे है तो दूसरी तरफ धंधा पर भी असर पड़ रहा है। कम्पनी से लेकर अधिकारी तक सुनने को तैयार नहीं है। कस्बावासी जल्द ही चक्का जाम करेंगे।

चंदौली से लेकर चहनियां तीरगांवा तक हाइवे का निर्माण कार्य चल रहा है। किन्तु चहनियां कस्बा में हाइवे निर्माण में कम्पनी द्वारा लापरवाही से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मण्डल अध्यक्ष भानू प्रताप यादव, सरिद्वार यादव, शिवलाल जायसवाल, रामजी मोदनवाल, रामबिलास गुप्ता, दीपू, विजय गुप्ता, गोलू गुप्ता आदि कस्बावसियों का कहना है कि जबसे कम्पनी द्वारा कस्बा में हाइवे निर्माण के लिए काम लगाया गया है तब से स्थानीय लोग परेशान है।

विगत दस माह से नाली निर्माण से लेकर सड़क निर्माण तक कही नाली अधूरी है तो कही नाली को इतना ऊंचा कर दिया है कि लोगो को घरों में जाने के लिए लोगों को सीढ़ी लगाकर अपने घरों में जाना पड़ रहा है ऊपर से सामने गिट्टी फेंक दिया गया है। इसका पीसी भी नही करवाये है कि लोग आसानी से आ जा सके व अपना धंधा कर सके। दूसरी तरफ जहां सड़क ढाल दिये है नाली की तरफ छड़ डालकर छोड़ दिये है। आने जाने वाले लोग छड़ से घायल हो रहे है। सबसे ज्यादा बच्चे चोटहिल हो रहे है। कस्बा में आधा अधूरा काम छोड़ कर बाहर काम कर रहे है। यदि कम्पनी व अधिकारी नहीं सुने तो जल्द ही चक्का जाम करेंगे।

शांति बनाए रखने के साथ ही अपराध नियंत्रण के साथ ही यातायात प्रबन्धन पर फोकस करे Chandauli Police : ADG Varanasi

Chandauli पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीजी वाराणसी।
Chandauli पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीजी वाराणसी।

एडीजी जोन वाराणसी ने समीक्षा बैठक में जिले के अफसरों को दिए निर्देश

Young Writer, चंदौली: आगामी त्योहारों एवं जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ ही यातायात प्रबन्धन व पुलिस विभाग में संसाधनों की स्थिति एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने सोमवार को समीक्षा बैठक में परखा। इस दौरान उन्होंने तीनों नवीन कानूनों के प्रशिक्षण की स्थिति की भी जानकारी ली। इसके पूर्व एडीजी जोन वाराणसी को पुलिस लाइन चंदौली में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी। सलामी के तत्पश्चात समस्त राजपत्रित अधिकारियों को अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करें।

उन्होंने सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, गौ तस्करी, वाहन चोरी, मादक पदार्थ तस्करी, के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगेस्टर के अभियुक्तों की धारा 14 (1) अंतर्गत संपत्ति सीजर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शासन द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने पर जोर दिया। ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवरलोड वाहनों के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश एसपी चंदौली व जनपद पुलिस को दिया। कहा कि सभी मुख्य बाजार व मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करें।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का भली-भांति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करते हुए समय से उनको निस्तारित करें। महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति के माध्यम से प्रोग्राम चलाकर जनता को लगातार जागरूक करें। इसी क्रम में आगामी पर्वों की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। आगामी पर्व सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र अंतर्गत अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, आगामी पर्वों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी सी छोटी घटनाओं पर गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में पुलिस विभाग में उपलब्ध सभी संसाधनों की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर उसके उपयोग व रखरखाव के बारे में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 लागू किये जाने के सम्बन्ध में तीन नये कानूनों को 01 जुलाई 2024 से लागू किये जाने के सम्बन्ध में जनपद में थाना कार्यालय में कार्यरत मुख्य आरक्षी, आरक्षी, प्रधान लेखक व लेखक को नये कानून के सम्बन्ध में प्रशिक्षण की स्थिति का जानकारी कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी आपरेशन अनिल यादव, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Divyang news: दिव्यांगों में सहायक उपकरण बांटने के लिए लगेगा विशेष कैम्प

जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश नायक
जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश नायक ।

Chandauli में एक अगस्त से ब्लाकवार आयोजित होगा विशेष शिविर

Young Writer, चंदौली। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देशानुसार विभिन्न ब्लॉक परिसर में सहायक उपकरण हेतु मेगा कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
जनपद में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण एवं बनावटी हाथ-पैर व कैलीपर्स आदि से लाभान्वित करने हेतु विशेष अभियान एक अगस्त से चलाया जा रहा है। इस अभियान में विकास खण्ड परिसर में निम्न तिथियों को चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जायेगा।

चिन्हांकन शिविर में ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें 03 वर्ष पूर्व योजना का लाभ प्राप्त हुआ है उनको वर्तमान वर्ष में सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, ब्रेल कि, स्मार्ट केन, कैलीपर्स एवं बनावटी हाथ-पैर आदि सहायक उपकरण से लाभान्वित करने हेतु चयन किया जाएगा। साथ ही ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बन सके हैं उनका प्रमाण पत्र व यूनिक डिसेबिलिटी कार्ड (यूडीआईडी) बनाये जाने की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। शिविर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं यथा-दिव्यांग पेंशन शादी प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान निर्माण व संचालन एवं करेक्टिव व कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी, योजनान्तर्गत पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जायेगा।

बताया कि उक्त शिविर एक अगस्त को बरहनी ब्लाक व चहनियां ब्लाक, पांच अगस्त को चकिया, सात अगस्त को चंदौली ब्लाक, 12 अगस्त को धानापुर, 14 को नौगढ़, 17 को नियामताबाद, 20 अगस्त को शहाबगंज एवं 22 अगस्त को सकलडीहा ब्लाक में आयोजित होगा। शिविर में लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजन को आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड की छाया प्रति एवं दिव्यांगता प्रदर्शित करती हुए 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना आवश्यक होगा।

Chandauli:खंड विकास अधिकारी के मनमाने रवैए से नाराज ग्राम प्रधानों सदर ब्लाक कार्यालय में किया ताला बंदी,मनमानी करने का लगाया आरोप

चंदौली। खंड विकास अधिकारी के मनमाने रवैए से नाराज ग्राम प्रधानों ने सोमवार को सदर ब्लाक कार्यालय में ताला बन्द कर दिया। आरोप लगाया कि बीडीओ की मनमानी से ग्राम सभाओं में कार्य बाधित पड़ा हुआ है। ग्राम प्रधानों ने बीडीओ को हटाने की मांग किया। ग्राम प्रधानों ने इस सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे को सौंपा।
इस अवसर पर प्रधान संघ के सदर ब्लाक अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि खंड विकास अधिकारी लगातार ग्राम प्रधानों की उपेक्षा कर रहे हैं। रोजगार सेवकों से आवास की जांच कराई जा रही है। यह कहीं से उचित नहीं है। सिर्फ ग्राम प्रधानों को उपेक्षित किया जा रहा है। यदि आवासों की जांच करानी है तो सेक्रेटरी व अन्य सक्षम अधिकारी से कराई जानी चाहिए। कहा कि सदर बीडीओ को यहां तैनात हुए करीब एक माह हो चुका है। लेकिन पौधरोपण के अलावा एक भी कार्य की आईडी जारी नहीं की गई है। इससे ग्राम सभाओं में कार्य बाधित पड़ा हुआ है। इसे देखते हुए तैनात खंड विकास अधिकारी को हटाते हुए दूसरे अधिकारी को सदर ब्लाक में तैनात किया जाए। ताकि ग्राम सभाओं का विकास कार्य हो सके। इस मौके पर पवन सिंह, राजेंद्र गौतम, मनोज सिंह, सुषमा गिरी, अवधेश यादव, राजेश कुमार, देवेन्द्र प्रताप सिंह, जोखू राम सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।

Chandauli:हरिओम हास्पिटल की एक और शाखा आयुष्मान हास्पिटल का एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने फीता काट कर किया शुभारंभ,बोले डॉ विवेक अस्पताल पूरी तरह गरीबों को समर्पित

चंदौली। मुख्यालय पर संचालित हरिओम हास्पिटल की एक और शाखा आयुष्मान हास्पिटल का सोमवार को एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने फीता काट कर शुभारंभ किया। हरिओम अस्पताल के संचालक डा.विवेक ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि चंदौली में आयुष्मान अस्पताल गरीबों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएगा। चिकित्सकों से उम्मीद है। कि यहां अपनी समस्याओं के साथ आने वाले मरीजों का अच्छा इलाज बेहतर करें। जिससे अस्पताल की सार्थकता सिद्ध हो। पुलिस और चिकित्सक का काम लगभग एक जैसा होता है। दोनों के पास लोग अपनी समस्या के साथ आते हैं। और अपेक्षा रखते हैं। कि उन्हें राहत मिलेगी।

संचालक डा. विवेक सिंह ने कहा कि आयुष्मान अस्पताल पूरी तरह गरीबों को समर्पित है। यहां कैश का कोई काउंटर नहीं रखा गया है। गरीब और आयुष्मान योजना से जुड़े मरीजों का मुफ्त उपचार किया जाएगा। और प्रत्येक माह एक गरीब का 50 हजार तक का मुफ्त इलाज अस्पताल प्रबंधन की ओर से किया जाएगा। बतौर विशिष्ट अतिथि आर्टिस्टिक निखिल टी फंडे, एसपीआदित्य लांग्हे, एडिशन सीएमओ ने अस्पताल की सुविधाओं का अवलोकन किया। और उचित मार्गदर्शन भी दिया।इस अवसर पर वैभव सिंह,डा. रजनी चौरसिया, डा. ममता सिंह, वैभव सिंह, संजय सिंह, पल्लव सिंह आदि मौजूद रहे।

Shahabganj में पत्रकार संग अभद्रता किए जाने पर भड़का उपजा, एडीओ पंचायत के स्थानान्तरण की घोषणा पर माने पत्रकार

ढाई घंटे चला धरना, एडीओ पंचायत के स्थानान्तरण पर माने पत्रकार

Young Writer, Shahabganj: यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने शहाबगंज के एडीओ पंचायत को हटाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को विकासखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। लगभग ढाई घंटे तक चले धरना के बाद मौके पर पहुंचे डीपीआरओ ने दो दिनों के अंदर एडीओ पंचायत को स्थानांतरित करने का घोषणा किया, तब जाकर पत्रकारों ने धरना स्थगित कर किया। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने इस मामले में मांगे पूरी न होने पर आगे आमरण अनशन करने का भी चेतावनी दी।

प्रिंट मीडिया के पत्रकार लोकेश पांडेय तथा एक अन्य पत्रकार साथी द्वारा बीते शुक्रवार को खबर प्रशासन के बाद एडीओ पंचायत अरविंद कुमार सिंह द्वारा उनके साथ टेलीफोन पर अभद्रता पूर्वक बातें की गई तथा मौखिक मुलाकात के दौरान पत्रकारिता को नीच कर्म की उपाधि दी। एडीओ पंचायत द्वारा बदसलूकी के मामले को संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने गंभीरता से लेते हुए चकिया तहसील इकाई के बैनर तले शहाबगंज ब्लॉक कार्यालय के समक्ष भारी संख्या में संगठन के सदस्यों के साथ धरना पर बैठ गए।

जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पत्रकार कलम का सिपाही होता है और सच्चा समाज सेवक होता है। अपनी लेखनी से समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करता है। समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए वह अपने लेखनी के माध्यम से उजागर कर सही मार्गदर्शन का बोध कराता है। इसके बावजूद भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों को सही मार्गदर्शन करने हेतु जब पत्रकार अपने लेखनी चलाता है तो उसके साथ भ्रष्टाचारी बदसलूकी करते हैं तथा अभद्र टिप्पणी के साथ पत्रकारिता को नीच कर्म कहते हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को ब्लॉक तथा जिले में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कहा कि जब तक इसके स्थानांतरण की मांग पूरी नहीं होती पत्रकार धरना समाप्त नहीं करेंगे। इसी बीच एडीओ पंचायत मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से माफी मांगी, लेकिन पत्रकार अपनी मांगों पर अड़े रहे। मौके पर आए डीपीआरओ को जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित सभी पत्रकारों द्वारा पत्रक सौंपकर तत्काल भ्रष्ट एडीओ पंचायत को हटाए जाने की मांग की गई। डीपीआरओ ने दो दिनों के अंदर एडीओ पंचायत को शहाबगंज ब्लॉक से स्थानांतरण का सार्वजनिक घोषणा कर धरना समाप्त कराया। इस अवसर पर उपजा के प्रदेश संगठन मंत्री संतोष यादव, शीतल राय, राधेश्याम पांडेय, गोविंद केसरी, अरविंद पटवा, आशुतोष मिश्रा, लोकेश पांडेय, विजय विश्वकर्मा, मोहन पाण्डेय, राकेश केसरी, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष वैभव मिश्रा ने किया।

Naugarh: नौगढ़ में त्रासदी व अकाल के संकेत‚ सावन में बारिश नहीं होने से सूखे पडे़ सिवान

नौगढ़ क्षेत्र में बारिश नहीं होने से सूखा पड़ा सिवान।
नौगढ़ क्षेत्र में बारिश नहीं होने से सूखा पड़ा सिवान।

नौगढ़ में बारिश नहीं होने से सूख रही धान की नर्सरी

Young Writer, Agricuture News (Chandauli): नौगढ़ में बरसात नहीं होने से सिंचाई के अभाव धान की नर्सरी सूख रही है, जिससे सूखे का आसार मानकर किसान काफी निराश हो रहे हैं। सावन माह का एक सप्ताह बीत जाने पर भी खेतों में धूल उड़ रही है। ताल-तलैया, पोखरा, नदी, नालों में पानी का अभाव होने से खेती का काम बाधित पड़ा है।

कुपित भगवान ईन्द्रदेव को मनाने के लिए पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुरूप गांव गांव में हरीकीर्तन पूजा पाठ जलाभिषेक हवन किया जा रहा है। खेती किसानी पर आश्रित परिवारों को भविष्य में भरण पोषण करने में उत्पन्न होने वाली समस्या की चिंता होने लगी है। एक वर्ष पूर्व भी नाकाफी बरसात होने से क्षेत्र में लगभग 09 प्रतिशत ही खेतों में धान की रोपाई हो सकी थी। इस दौरान बैंक व साहुकारों से ब्याज पर ऋण लेकर अनेकों लोगों ने पेट की आग बुझाने व कपड़ा दवा ईलाज का लाभ लिया था।

वर्ष 2023 में धान की समुचित पैदावार होने से किसानों को आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार करने का मौका मिला। इस वर्ष सूखे का आसार प्रतीत होने से किसानों में भरण पोषण घर मकान निर्माण बेटे बेटियों की शादी विवाह ईत्यादि आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर काफी बेचौनी हो रही है। किसान नवीन सिंह, कल्लू प्रसाद, ज्ञान चन्द्र, रामलाल, शिवशंकर, रामजी, बचाऊ, अशोक, राजेश, राजेन्द्र, कमला आदि का कहना है कि एक वर्ष पूर्व सूखा पड़ जाने से ब्याज पर कर्ज लेकर आवश्यकताओं की पूर्ति करना पड़ा था। जिसकी पूरी तरह से अदायगी अभी तक नहीं किया जा सका है। इस वर्ष भी सूखे का आसार प्रतीत हो रहा है। काफी महंगे दर पर धान का बीज खरीद कर नर्सरी डालकर के खेतों की जुताई में रूपया ब्यय कर दिया गया है। अभी तक बरसात होने का कोई भी आसार नहीं दिख रहा है।

Eye Flu: बारिश के मौसम में बढ़ रहा आंखों में वायरल इन्फेक्शन का खतरा

इन्फेक्शन बढ़ जाए तो ये ले सकता है आई फ्लू का रूप
Young Writer, Health News: बारिश का आना मतलब हैप्पी मानसून, लेकिन ये तब तक ही खुशनुमा लग सकता है, जब तक हम इस मौसम की बीमारियों से बचे रहें। मानसून आता तो बारिश के साथ है, लेकिन साथ में कई बीमारियां भी लेकर आता है। बारिश में ज्यादा नमी के कारण बैक्टीरिया और कई आँखों से न दिखने वाले कीटाणु हवा में फैल जाते हैं। इससे वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

बारिश में भीगने या गंदे पानी के संपर्क में आने से आंखों और गले में इन्फेक्शन होना सबसे आम है। पंडित कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 150 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डा. दीपक मेहता ने कहा कि इन दोनों ज्यादातर आंखों में इन्फेक्शन जैसे जलन, सूखापन होना, आंखों का लाल हो जाना, उसमें सूजन आ जाना और कई बार आंखों से पानी आना। वहीं अगर इन्फेक्शन बढ़ जाए तो ये आई फ्लू का रूप भी ले सकता है। कहा कि आई फ्लू, जिसे कंजंक्टिवाइटिस या श्पिंक आईश् भी कहते हैं। सरल शब्दों में इसे आंख आनाश् कहते हैं। आई फ्लू या आंखों से जुड़ा इन्फेक्शन संक्रमण फैलने से होता है। ये एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैल सकता है। कहा कि बारिश में होने वाला दूसरा आम इन्फेक्शन है, थ्रोट इन्फेक्शन यानी गले में होने वाला इन्फेक्शन। जैसे गले में खराश होना कफ होना जलन या खुजली होना, सर्दी-खांसी होना। यह सब कुछ इसके आम लक्षण हैं। सबसे ज्यादा ये बच्चों में होता है।क्योंकि उनकी इम्यूनिटी एडल्ट्स जितनी स्ट्रॉन्ग नहीं होती है।

Chandauli
broken clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
30 %
3.4kmh
84 %
Sun
29 °
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights