22.5 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 173

Crime : अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को तलाश रही थी पुलिस‚ नहर में मिला शव

Young Writer : अलीनगर थाना क्षेत्र के धनिका गांव निवासी किशोरी सोमवार की भोर में घर से अचानक गायब हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। इसी बीच कि मंगलवार को बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव के समीप नहर में किशोरी का शव पुलिस ने बरामद कर शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जिसकी शिनाख्त पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने गुमशुदा श्रेया तिवारी के रूप में किया।

अलीनगर थाना क्षेत्र के धनिका गांव निवासी कक्षा 8 की छात्रा श्रेया तिवारी की सराय पकवान गांव निवासी राहुल कुमार से प्रेम प्रसंग फेसबुक के माध्यम से चल रहा था। अचानक दोनों सोमवार को घर से भागने का फैसला किया। सोमवार की भोर करीब तीन बजे दोनों घर से निकलकर पैदल तारापुर चौराहे पहुंचे और यहां से राहुल अपनी मौसा के गांव बबुरी पहुंच गए। इधर घर से गायब पुत्री की काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर पिता दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कार्यवाही में जुट गई। पुलिस ने राहुल सहित पिता सुरेंद्र व मौसे को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।

पूछताछ के आधार पर पता चला कि मौसा के घर पहुंचने के बाद मौसा दोनों को साथ लेकर भूपौली पुलिस चौकी से आगे श्रेया को घर जाने की बात कह कर छोड़ दिया। 100 मीटर आगे जाने के बाद श्रेया एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर चली गई। जबकि मंगलवार को एक अज्ञात शव बलुआ थाना क्षेत्र के बेलवानी गांव के समीप नहर में मिली। जिसको पुलिस ने पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया। जहां परिजन ने पहुंचकर शव की पहचान श्रेया के रूप में किया। इस संबंध में ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Chandauli Majhwar Station पर जल्द होगा प्रमुख ट्रेन का ठहरावः साधना सिंह

Ashwini Vaishnaw Union Minister of Railways of India

Young Writer, Chandauli: राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मण्डल के कई विषयों को उनके संज्ञान में लाया। उन्होंने डीडीयू स्टेशन पर नागरिक सुविधाओं के विस्तार की आवश्यताओं पर चर्चा की। इसके अलावा स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण की अपार संभावना के बारे में बताया।

उन्होंने Minister of Railways, Ashwini Vaishnaw से कोविड काल से पूर्व की भांति ट्रेन के ठहराव व परिचालन को बहाल करने हेतु पत्र भी सौंपा। उन्होंने रेलवे के खाली पड़े भूखंड पर ब्यवसायिक मार्केट काम्प्लेक्स के निर्माण का भी आग्रह किया, ताकि परिसर की भव्यता भी बढ़े साथ-साथ लोगों को नये व्यापारिक परिसर मिलने के अलावा रेल की आय में भी वृद्धि हो सके।

Sadhana Singh ने मुग़लसराय और चंदौली को जोड़ने वाली पुराने पुल के संबंध में भी आग्रह किया कि इसके अलावा एक नया पुल का भी प्रावधान किया जाये, ताकि आवागमन में सहूलियत बढ़ सके। सांसद द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पुराना पुल है जो कि संकरा है और अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। नये पुल के निर्माण से स्टेशन के सामने लगने वाले जाम की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगी। रेल मंत्री ने उपरोक्त सभी विषयों पर संज्ञान लेकर जल्द ही इनके समाधान और निष्पादन का आश्वासन दिया। साधना सिंह ने चंदौली के लोगों को भरोसा दिया कि जल्द ही यात्री ट्रेनों का ठहराव चंदौली मझवार स्टेशन पर किया जाएगा।

Chandauli:अनियंत्रित होकर पलटी बच्चों से भरी बस,मची चीख-पुकार


चंदौली। जनपद के चकिया थाना अंतर्गत गोगहरा कमहरिया गांव में बुधवार को बच्चे से भरी बस अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलट गई। घटना को लेकर मौके पर चीख पुकार मचने लगी। घटनास्थल जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में आधा दर्जन से बच्चे घायल हुए हैं। वही स्कूल बस पर RBS स्कूल कमहरिया चकिया लिखा हुआ है। ग्रामीण ने सभी घायल बच्चों को तत्काल प्राइवेट वाहनों से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया। और कुछ बच्चों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा है। प्रशासन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं

उपलब्धिः Central Public School को सीबीएसई से मिली इंटरमीडिएट स्तर की मान्यता

Central Public School

इंटरमीडिएट तक होगी सांइस‚ कामर्स‚ एग्रीकल्चर और ह्युमनिटीज वर्ग की पढ़ाई

सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप के सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा ने शिक्षकों व कर्मचारियों को सराहा

Young Writer: चंदौली जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विद्‍यालय‚ सेंट्रल पब्लिक स्कूल को सीबीएसई नई दिल्ली से सीनियर सेकेंडरी (Intermediate) लेवल की मान्यता प्राप्त हुई। सीबीएसई ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल को कक्षा-9 से 12 तक की मान्यता प्रदान की है। यानी अब सेंट्रेल पब्लिक स्कूल में साइंस, कामर्स, ह्युमनिटीज व एग्रीकल्चर की पढ़ाई की सुविधा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध होगी।

Vinay Kumar Verma
डा.विनय कुमार वर्मा।

इस बात की जानकारी देते हुए सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप के सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा ने बताया कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल की सभी शाखाएं अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारने का काम पूरी शिद्दत से कर रही है। इस काम में स्कूल के शिक्षक, प्रधानाचार्य के साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूरी निष्ठा व समर्पण से जुटे हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। इस बीच सेंट्रल पब्लिक स्कूल को सीबीएसई से इंटरमीडिएट तक की मान्यता मिलना स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों के मेहनत को प्रदर्शित करता है। जिस तरह से उन्होंने सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभी स्कूल शाखाओं में पठन-पाठन का बेहतर माहौल तैयार किया है वह अपने आप में अद्भुत व सराहनीय है। उनके द्वारा स्थापित गुरु-शिष्य परम्परा से बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार का सृजन हुआ है जिसकी आज के परिवेश में अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने मान्यता मिलने की उपलब्धि पर सभी को शिक्षकों को बधाई दी और आगे ऐसे ही पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ सेंट्रल पब्लिक स्कूल को जनपद का अग्रणी स्कूल ग्रुप बनाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।

Budget 2024 से आत्मनिर्भर व विकसित बनेगा India: Dr. Mahendra Nath Pandey

Dr. Mahendra Nath Pandey

पूर्व केंद्रीय मंत्री Dr. Mahendra nath Pandey ने केंद्र सरकार के बजट को सराहा

Young Writer, चंदौली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने मंगलवार को संसद में बजट-2024 प्रस्तुत किया। जिसे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जमकर सराहा और इसे आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कदम बताया। कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन और उनकी टीम को 2024-25 के लिए एक उत्कृष्ट और प्रभावशाली बजट प्रस्तुत किया, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

इस बाबत डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा तथा यह बजट भारत की विकास गति को बनाए रखने के लिए एक ठोस रोडमैप प्रस्तुत करता है और अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का प्रयास करता है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सपना देखा है। कहा कि यह बजट कई दृष्टियों से अद्वितीय है और एनडीए सरकार की 9 प्रमुख प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करके भारत की वृद्धि की दिशा में ऊंचा उठाने में सफल होगा।

यह बजट 2027 तक भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस बजट में कृषि, युवा, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के समर्थन के लिए कई नीतियों और कार्यक्रमों की घोषणा की गई है। बुनियादी ढांचा, कृषि, बैंकिंग, ऊर्जा, उद्योग, अनुसंधान और विकास, एमएसएमई सेक्टर और रक्षा जैसे क्षेत्रों को विशेष ध्यान और देखभाल की गई है। कहा कि यह बजट मांग को बढ़ावा देगा। युवाओं के लिए नई अवसरों का सृजन करेगा और भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच पर ले जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने भारत के आर्थिक और सामाजिक विकास को एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन दिया है। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद केंद्रीय मंत्री मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

DDU Railway Station के स्टालों पर बिक रहा एक्सपायर पेय पदार्थ

एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ जब्त करते डिप्टी एसएस कमर्शियल इंस्पेक्टर।
एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ जब्त करते डिप्टी एसएस कमर्शियल इंस्पेक्टर।

रेल यात्रियों के हंगामा होने पर जब्त कर किया गया पेयपदार्थ नष्ट

Young Writer, डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्थित खान पान के स्टालों पर एक्सपायरी डेट का सामान बिक रहा है। ईट राइट दर्जा प्राप्त स्टेशन पर घटिया सामग्री बेचे जाने से यात्रियों में आक्रोश है। सोमवार की रात इसी तरह का मामला सामने आया। यहां प्लेटफार्म संख्या तीन पर एक यात्री को एक्सपायरी डेट का ठंडा दिया गया। जिसको लेकर स्टेशन पर काफी हो हल्ला हुआ। वहीं यात्री ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।

एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ जब्त करते डिप्टी एसएस कमर्शियल इंस्पेक्टर।
एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ जब्त करते डिप्टी एसएस कमर्शियल इंस्पेक्टर।

इसी वर्ष डीडीयू रेलवे स्टेशन को ईट राइट का दर्जा दिया गया है। इसका अर्थ होता है कि यहां का खाना खाने के योग्य है। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन के स्टालों पर अधिकारियों की नाक के नीचे घटिया सामान बेचा जा रहा है। पिछले दिनों ही यह बात सामने आई थी कि स्वास्थ्य विभाग ने चार वर्षों से स्टालों से खाद्य पदार्थों का सैंपल नहीं लिया है। यहां सिर्फ फूड सेफ्टी ऑफिसर ही खाने की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। इसका नतीजा है कि स्टालों पर बासी बिरयानीए अंडा सहित अन्य खाद्य सामग्री बेची जा रही है। सोमवार की रात एक व्यक्ति प्लेटफार्म संख्या तीन पर संकरे ओवरब्रिज के नीचे स्थित स्टाल से नीबू पानी ;पेय पदार्थद्ध खरीदा। जब उसने इसे पिया तो उसका स्वाद अजीब लगा। जब उसने बोतल को ध्यान से देखा तो पेय पदार्थ एक्सपाायरी डेट का था।

इसकी शिकायत करने पर दुकानदार उल्टे सामान खरीदने वाले को ही डांटने लगा। यात्री ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से की। इसके बाद दुकानदार समझौते पर अड़ गया। यात्री ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। सूचना पर पहुंचे डिप्टी एसएस कमर्शियल इंस्पेक्टर पहले तो बात सुनने को तैयार नहीं था। तब काफी हो हल्ला व अधिकारी के दबाव में एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ जब्त कर नष्ट कर दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि दण्ड प्रक्रिया के तहत कार्रवाई किया जाएगा।इस बाबत मंडल पीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामले का जांच कर कार्रवाई किया जाएगा।

Agniveer Scheme को वापस ले केन्द्र सरकारः ठाकुर प्रसाद

अग्निवीर योजना के विरोध में ज्ञापन सौंपते इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ता।
अग्निवीर योजना के विरोध में ज्ञापन सौंपते इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ता।

Young Writer, चंदौली। अग्निवीर योजना वापस लेने की मांग को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा ने मंगलवार को बिछियां धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नाम संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि नौकरी की उम्र में रिटायरमेंट वाली अग्निवीर योजना को वापस लिया जाए। क्योंकि यह नौजवानों की जिंदगी के साथ-साथ देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है। कहा कि सरकार को देश की सुरक्षा व नौजवानों के भविष्य को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।
इस दौरान इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार, नौजवान जिस उम्र में नौकरी पाते हैं उस उम्र में अग्निपथ योजना लाकर नौजवानों को रिटायर कर रही है जो बेहद ही शर्मनाक है। मांग करते हुए कहा कि सरकार अग्निपथ योजना वापस ले नहीं तो इंकलाबी नौजवान सभा पूरे देश में आंदोलन को और तेज करेगी। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है जिसका समाधान करने की बजाय केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खेलने का काम कर रही है, जिससे युवाओं में सरकार की नीति और फैसलों को लेकर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर बबलू बियार, ओंकार, रौशन, दीपक, धर्मेंद्र मौर्य, अमित कुमार सहित दर्जनों इंकलाबी नौजवान सभा कार्यकर्ता शामिल रहे।

DM Chandauli का फरमान‚ समन्वय बनाकर समय से निर्माण परियोजनाओं को करें पूरा

Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।
Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में भूमि अधिग्रहण से संबंधित बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद चंदौली में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने भारतमाला रिंग रोड, फ्रेट विलेज, सैदपुर-सकलडीहा मार्ग, मुगलसराय-भूपौली-चहनियां मार्ग चौड़ीकरण, हिंगुतरगढ़-नादी रामगढ़ गुरेरा मार्ग चौड़ीकरण व अन्य परियोजनाओं की प्रगति को देखा।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आम सहमति बना कर सभी परियोजनाओं में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कार्यों में शिथिलता ले जाने पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बैठक में सहायक अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि काश्तकारों की समस्याओं का मौके पर जाकर राजस्व विभाग की टीम के साथ निस्तारण कर कार्यों में प्रगति लाएं। साथ ही अभिलेख जांच करते हुए काश्तकारों की सूची पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सत्यापित कराकर यथाशीघ्र सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर हर्षिका सिंह, एसडीएम बिराग पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:खेत से लौट रहे युवक को मनबढ़ों ने मारी गोली,मची सनसनी


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव में जमीनी मामले में मंगलवार को खेत से लौट रहे एक युवक को तीन मनबढ़ युवकों ने तमंचे से फायर झोक दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगो ने उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और कोतवाल गगन राज सिंह सहित क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई। और मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल। झांसी गांव का निवासी वीरेंद्र पाल का पुत्र 50 श्यामसुंदर पाल 19 वर्ष मंगलवार को गांव के दक्षिण दिशा में खेत से काम करके वापस लौट रहा था। इसी बीच नहर के मुख्य माइनर पर बाइक सवार तीन युवकों ने श्याम सुंदर को रोक लिया और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसी बीच एक युवक ने श्याम सुंदर को निशाना बनाते हुए तमंचे से फायर कर दिया। तमंचे से गोली चलने के चलते श्याम सुंदर के पीठ में गहरा जख्म हो गया। और जमीन पर गिर गया। यह देख खेत में काम कर रहे आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हालांकि लोगों को मौके पर आते देख तीनो मनबढ़ युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आननफानन में लोगों ने घायल श्यामसुंदर पाल को अपने साधन से वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम झांसी गांव के तीन युवकों की तलाश में जुटी हुई है। जिनकी शिनाख्त प्रदुम पासवान जितेंद्र पासवान और कन्हैया पासवान के रूप में हुई है। इस बाबत एएसपी विनय कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में गोली चली है। घटना में युवक के पीठ में गोली लगी है। जिसका इलाज़ वाराणसी में कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

UP Govt समस्याओं का निदान कर सुरक्षित करें शिक्षामित्रों का भविष्य

समस्याओं को लेकर राज्यसभा सांसद को ज्ञापन शिक्षामित्र।
समस्याओं को लेकर राज्यसभा सांसद को ज्ञापन शिक्षामित्र।

अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद से मिले शिक्षामित्र

Young Writer, Shikshamitra News: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद साधना सिंह से मिला। इस दौरान शिक्षामित्रों ने राज्यसभा सांसद को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और नई शिक्षा नीति में समायोजन के नियमों में संशोधन करते हुए शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित किए जाने की मांग की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों की दिशा और दशा बहुत ही दयनीय थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार द्वारा सितम्बर 2000 से शिक्षामित्रों की नियुक्ति की। इसका परिणाम सकारात्मक दिखा तो सभी विद्यालयों में अध्यापकों के अनुपात को पूरा करने के लिए शिक्षामित्रों की अनवरत नियुक्तियां की गई और सरकार की मंशा को शिक्षामित्रों ने पूरा किया। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश बन्द विद्यालय खुल गए। प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौट आयी। कहा कि सरकार द्वारा दूरस्थ विधि से बीटीसी प्रशिक्षण कराया गया और तत्कालीन सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक पद पर किया गया, लेकिन उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समायोजन रद्द कर दिया गया।

इसके बाद CM Yogi Adityanath से कई बार वार्ता हुई। बैठक में सहमति भी हुई कि शीघ्र ही सभी शिक्षामित्रों की समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा, परन्तु अभी तक किसी भी प्रकार का कोई निस्तारण नहीं हो पाया। आज शिक्षामित्र अपने भविष्य को लेकर बहुत ही चिन्तित है। आज हम 24 वर्षों की सेवा के बाद अपने-अपने घर की जिम्मेदारियों तले दबे हुए हैं। मां-बाप की दवाई, बच्चों की पढ़ाई, यही नहीं हमारे बेटे-बेटियों की शादी का बोझ भी हमारे ऊपर है। ऐसी विषम परिस्थिति में शिक्षामित्रों की समाधान कराकर नया जीवन प्रदान करें।

मांग किया कि शिक्षामित्रों को समान कार्य के बदले समान वेतन/मानदेय देते दिया जाए। 14 नवंबर 2023 को राज्य सरकार द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया जाए। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों की 24 वर्ष की सेवाओं को देखते हुए समायोजन हेतु नियमों में संशोधन कराकर शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित किया जाए। शिक्षामित्रों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के साथ ही ईपीएफ से आच्छादित किया जाए। साथ ही शिक्षामित्रों को आयुष्मान योजना से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर मनोरमा सिंह, पूजा सिंह, सुनीता मौर्य, कल्पना, मंजू, जेपी सिंह, अजीत तिवारी, रामकरन, मनोज तिवारी, राजन राय, दामोदर, जय प्रकाश पांडेय, जसवंत, प्यारेलाल, अविनाश, राजेश सिंह, युनूस, नन्दलाल गिरी आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
few clouds
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
48 %
2.2kmh
23 %
Sun
22 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights