22.5 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 174

जनसमर्थन से सपा बनी देश की तीसरी बड़ी पार्टी: जमील अहमद


अल्पसंख्यक सभा के जिला महासचिव बने किफलैन अहमद
चंदौली। सपा कार्यालय पर सोमवार को अल्पसंख्यक सभा की बैठक हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने अल्पसंख्यक सभा के नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें दायित्व सौंपा। उन्होंने संगठन को सक्रिय व सशक्त बनाए रखने के उद्देश्य से किफलैन अहमद को जिला महासचिव व शमशेर सिद्दीकी को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है और सभी वर्गों का हित समाजवादी पार्टी में निहित है। जिस तरह से लोकसभा चुनाव में सर्वसमाज ने अपने अपार समर्थन से सपा को देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनाया। इसी समन्वय के साथ साथ मिलकर आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प को पूरा करना है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि सपा में सभी वर्ग समाज का सम्मान है। इसमें सभी के हित हेतु योजनाएं चलाई गयी थी जो भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनते ही सभी योजनाएं लागू करने का काम करेगी। जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज कराकर भाजपा जैसी दमनकारी पार्टी के ताबूत में अंतिम कील ठोक दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया करने जा रही है। इस अवसर पर औसाफ अहमद गुड्डू, निरंजन कन्नौजिया, मुहम्मद यासीन, नुरूल हक अंसारी, शेर अली अंसारी, अकरम अहमद, उमर अंसारी, शाबीर जमाल, इमरान रिंकू, अफरोज अहमद आदि उपस्थित रहे। संचालन इमरान अहमद ने किया।

इनसेट

सपा नेता दिलीप पासवान मंगलवार को अल्पसंख्यक सभा के उपाध्यक्ष शमशेर सिदिकी के आवास पहुच कर उनको बधाई दी इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने शमशेर को फूल मालाओं सम्मानित किया और एक दूसरे का मुह मीठा कर हर्ष जताया

Panchayat By Election UP: चिंता देवी का राउतपुर प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Panchayat By Election UP: चिंता देवी का राउतपुर प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय
राउतपुर प्रधान पद की उम्मीदवार नामांकन प्राप्त करते बीडीओ केके सिंह।

Young Writer, Sakaldiha: सकलडीहा ब्लाक के रिक्त ग्राम पंचायत के पद पर चुनाव के क्रम में सोमवार को बीडीओ केके सिंह के कार्यालय में राउतपुर ग्राम सभा में प्रधान पद पर सिंगल उम्मीदवार चिंता देवी ने नामांकन किया। 24 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद शेष प्रक्रिया किया जायेगा। हालांकि सिंगल उम्मीदवार होने पर निर्विरोध चुना जाना तय है। इस मौके पर आरओ मनोज कुमार सिंह जिला भूमि संरक्षण अधिकारी और हवलदार यादव को सहायक चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।

राउतपुर ग्राम पंचायत के प्रधान अनिल कुमार सिंह यादव का बीते 20 जून को ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई थी, जिससे यहां की सीट रिक्त हो गई था। जिससे कारण राउतपुर गांव का विकास कार्य बाधित हो गया था। जिसे लेकर डीएम के निर्देश पर चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की तैयारी तेज कर दिया गया है। ब्लॉक प्रशासन की ओर से  22 जुलाई को 10 से 4 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया किया गया था। नामांकन के लिये मृतक प्रधान की पत्नी चिंता देवी और पुत्री सोनम ने दो नामांकन पत्र खरीदा था। जिसमें सिर्फ चिंता देवी सिंगल उम्मीदवार द्वारा नामांकन किया गया। इस बाबत आरओ मनोज कुमार सिंह जिला भूमि संरक्षण अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी हवलदार यादव ने बताया कि 23 जुलाई को 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच के बाद 24 जुलाई को 10 से 3 बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया पूरा किया जायेगा। हालांकि सिंगल उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध चुना जाना तय है। इस मौके पर बीडीओ केके सिंह, राकेश यादव, प्रमोद यादव सहित अन्य रहे।

Railway News: East Central Rail में 244 आरओबी एवं 383 आरयूबी कार्यरत

रेलवे : young Writer

Young Writer, DDU Nagar: सड़क एवं रेल मार्ग पर यात्रियों की कुशल आवाजाही सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दिशा में कार्य करते हुए रेल परिचालन में संरक्षा एवं ट्रेनों की गतिशीलता में वृद्धि और सड़क उपयोगकर्ता की सुविधा के मद्देनजर लेवल क्रॉसिंग गेटों पर रोड ओवर ब्रिज व रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में वर्तमान में 244 आर.ओ.बी. तथा 383 आर.यू.बी. कार्यरत है । इनमें धनबाद मंडल में 130 आरओबी एवं 141 आरयूबी, डीडीयू  मंडल में 40 आरओबी एवं 60 आरयूबी, दानापुर मंडल में 39 आरओबी तथा 66 आरयूबी, सोनपुर मंडल में 15 आरओबी तथा 55 आरयूबी जबकि समस्तीपुर मंडल में 20 आरओबी तथा 61 आरयूबी कार्यरत है। इसके अतिरिक्त 109 आरओबी तथा 304 आरयूबी/एलएचएस का निर्माण किया जाना है । इनमें धनबाद मंडल में 22 आरओबी एवं 57 आरयूबी/एलएचएस, डीडीयू मंडल में 27 आरओबी एवं 21 आरयूबी/एचएचएस, दानापुर मंडल में 16 आरओबी तथा 15 आरयूबी, सोनपुर मंडल में 12 आरओबी तथा 11 आरयूबी जबकि समस्तीपुर मंडल में 32 आरओबी तथा 10 आरयूबी का निर्माण किया जाएगा ।

Naugarh: राशन नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

Young Writer, नौगढ़: देवखत गांव के कोटेदार रामसागर के विरुद्ध गबन का आरोप के अन्तर्गत थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद पोर्टिबिलिटी सिस्टम से माह जुलाई का खाद्यान्न का लाभ अब तक आधे से भी कम लाभार्थियों को मिल पाने से से आक्रोशित राशनकार्ड धारकों ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया कि अन्त्योदय राशनकार्ड के कुल 225 व पात्र गृहस्थी के 209 लाभार्थियों में अब तक 76 लाभार्थियों को ही लाभान्वित किया गया है। 50 लाभार्थियों को राशन लेने के लिए सोमवार को सूची दी जा रही है। पाश मशीन से राशन वितरण 24 जुलाई तक ही होना है।

पूर्ति निरीक्षक की शिथिलता से 308 लाभार्थी लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे। माह जुलाई का राशन नहीं मिल पाने व 03 लाभार्थियों का पाश मशीन में अंगूठा लगवा कर राशन नहीं दिए जाने से क्षुब्ध राशनकार्ड धारकों ने शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि के नेतृत्व में देवखत गांव की कोटे की दुकान के सामने धरना प्रदर्शन कर के नौगढ चकिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। सूचना पाकर तत्कालीन उपजिलाधिकारी आलोक कुमार व सीओ आपरेशन कृष्ण मुरारी शर्मा ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझा बुझाकर आक्रोश शांत कराया था। समस्या का समाधान नहीं होने से काफी आक्रोशित ग्रामीणों का समूह दोपहर बाद तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन करने लगा था। तत्कालीन उपजिलाधिकारी आलोक कुमार व पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार राय ने शनिवार को क्षेत्र के अन्य कोटे की दुकानों पर बचे हुए जुलाई माह का खाद्यान्न को देवखत गांव के राशनकार्ड धारकों को पोर्टिबिलिटी सिस्टम से दिलवाए जाने व आरोपी कोटेदार रामसागर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने का भरोसा देकर आक्रोश शांत कराया।

पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र में संचालित 46 कोटे की दुकानों में से देवखत गांव की दुकान निलंबित होने पर क्षेत्र की 45 कोटे की दुकानों पर माह जुलाई का बचा हुआ खाद्यान्न को पोर्टेबिलिटी सिस्टम से दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के एक सौ से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। 24 जुलाई तक अधिकांश लाभार्थियों को लाभान्वित कर दिया जाएगा।

UP Mining Department: निजी उपयोग के लिए 100 घनमीटर खनन की मिलेगी आनलाइन अनुमित

Young Writer, UP Mining Department: प्रदेश सरकार ने 100 घनमीटर तक खनन व परिवहन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है। इस कार्य के लिये सम्बन्धित व्यक्ति को वेबसाइट पर अपनी आवश्यक सूचना भरते हुये रजिस्टर करना है और उपरोक्त रजिस्ट्रेशन की प्रति के साथ वह स्वयं के खेतों से व्यक्तिगत उपयोग हेतु साधारण मिट्टी का खनन व परिवहन कर सकता है। यह जानकारी खनन अधिकारी चंदौली गुलशन कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि 100 घनमीटर मिट्टी से अधिक खनन व परिवहन के लिये परमिट प्राप्त करने की आवश्यकता है। जिसमें उन्हें विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाईन आवेदन करना है और यह जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाईन अनुमोदन के उपरान्त निर्गत किया जाएगा। सामान्यतः 01 ट्रैक्टर ट्राली से 03 घनमीटर साधारण मिट्टी का परिवहन किया जाता है, जिसके आधार पर 100 घनमीटर साधारण मिट्टी के परिवहन के लिये लगभग 33 ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रयोग किया जा सकता है। यह उल्लेखनीय है कि किसी भी दशा में दूसरे प्रदेश में इस प्रदेश से मिट्टी खुदाई कर परिवहन की अनुमति नहीं दी जायेगी।

Chandauli:सावन के महीने में बाजार में गुड़ के जलेबी की धूम,लोग खाने के साथ घर के लिए करा रहे पार्सल

चंदौली। गुड़ की जलेबी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। इस दौरान गुड़ की जलेबी खाने को मिल जाए तो उसका मजा ही कुछ और हैं। सावन के पवित्र महीने में बाजारों में जगह-जगह गुड़ के जलेबी की धूम मची हुई है। जहा लोग खाने के साथ- साथ घर के लिए पार्सल करा रहे हैं। जो टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिहाज से भी नुकसानदायक नहीं है। सावन के महीने में स्पेशल गुड़ की जलेबी काफी पसंद किया जा रहा है। स्वाद से भरी गुड़ की जलेबी खाते ही मुंह में रस घुल जा रहा है। दुकान के संचालक बल्लू मोदनवाल ने बताया कि सावन के महीने में हमारे दुकान में मशहूर गुड़ की जलेबी बनाई जाती है। यह जलेबी नॉर्मल मैदे की बनी होती है। जो काफी अलग है।

जोनल प्रतियोगिता में आकृति गोल्ड मेडल, वैष्णवी आस्था व आकांक्षा ने सिल्वर,व अदिति ने कांस पदक पर जमाया कब्जा

चंदौली। जिले के कटसिला गांव में स्थिति सेंट जॉन्स स्कूल के बच्चों ने वाराणसी में सेंट जॉन्स स्कूल में तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय को एक गोल्ड,तीन सिल्वर एवं एक कांच मेडल हासिल किया। और जोनल प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम रोशन किया।
वाराणसी के बीएलडब्लू स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में जोनल प्रतियोगिता 19 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित की गई थी। सीआईएससीई बोर्ड के 19 विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। जिसमें चंदौली जिले के कटशिला स्थित सेंट जॉन्स विद्यालय के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा।

जबकि छात्रों द्वारा इस प्रतियोगिता में कोई कामयाबी नहीं मिली लेकिन छात्राएं मेडल दिलाने में कामयाब रही। वही छात्रों ने एक गोल्ड ,तीन सिल्वर तथा एक कांस पदक हासिल कर विद्यालय नाम रोशन करने का कार्य किया। वही खेल के मनोबल को आगे बढ़ाया। आकृति यादव ने ऊंची कूद (हाईजंप)में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाब रही। वैष्णवी पांडेय ने (हडलरेस )या बाधादौड़ में पूरे जोनल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को सिल्वर पदक दिलायी। वहीं आस्था सिंह ने (शॉर्टफुट) गोला फेक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को द्वितीय पुरस्कार के रूप में कांस पदक हासिल करने में कामयाब रही जबकि जबकि 3 किलोमीटर की वॉक दौड़ वाक रेस में अदिति तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को कंस पदक दिलाने में कामयाब रही। इस कामयाबी को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य जॉवी जॉन ने छात्राओं का हौसला बुलंद करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे ही प्रतिभाग करने की सलाह दी और हौसले को बुलंद किया। इस दौरान विद्यालय के खेल अध्यापक प्रकाश पाल व प्रियंका तिवारी सहित विद्यालय अन्य अध्यापकों ने छात्राओं की कामयाबी पर उन्हें शाबाशी देते हुए उनके हौसले को बुलंद किया और कहा कि ऐसे ही खेल को आगे बढ़ते रहें तो निश्चय ही एक दिन विद्यालय बुलंदी की ओर रहेगा।
अब देखना है कि स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा किस प्रकार का प्रदर्शन किया जाता है और व खेल को कितनी ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करते हैं।

Karnataka: सावन के पहले सोमवार को रामलिंगेश्वर में Manoj Singh W ने टेका मत्था

सावन के पहले सोमवार को रामलिंगेश्वरम मंदिर मत्था टेकते मनोज सिंह डब्लू।
सावन के पहले सोमवार को रामलिंगेश्वरम मंदिर मत्था टेकते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, Karnataka Ramalingeshwara Temple: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने सावन के पहले सोमवार को कर्नाटक के रामलिंगेश्वर मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान परिवार की सुख समृद्धि के साथ ही जनकल्याण के लिए मंगल कामना की। साथ ही मंदिर के पुरोहितों से मंदिर वहां मौजूद अमृत कुण्ड के पौराणिक महत्व की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम अपने वनवास के दौरान कर्नाटक के चड़िकापुर में अपने वाणों से अमृत कुण्ड की स्थापना की, जो आज भी रामलिंगेश्वर मंदिर में मौजूद है। बारहों महीना उक्त अमृत कुण्ड से अनवरत पानी निकलता है। इस कुण्ड की महत्ता के बारे में लोग बताते हैं कि अपने स्थापना काल से लगायत अब तक यह कुण्ड कभी सूख नहीं, इससे अनवरत जलधारा निकलती रहती है जिसका आचमन यहां आने वाले भक्तों के साथ ही जंगल के पशु-पक्षी भी करते चले आ रहे हैं। क्योंकि कुण्ड से निकलने वाली जलधारा मंदिर प्रांगण से होकर जंगल में बहती है।

Manoj Singh W ने बताया कि उक्त अमृत कुण्ड को सुखाने के लिए कई बार संस्थाओं ने मोटर पम्प लगाकर इसका पानी खाली करने का प्रयास किया, लेकिन यह कुण्ड कभी खाली नहीं हुआ। कहा कि कर्नाटक में सामान्य पानी 700 से 800 फीट नीचे मिलता है, वहीं रामलिंगेश्वर मंदिर स्थित अमृत कुण्ड में बिना किसी मोटर पम्प के अनवरत जलधारा बहती रहती है, जो इस मंदिर के दिव्यता का जीवंत प्रमाण है। स्थानीय लोग बताते हैं कि रामेश्वरम से पहले प्रभु श्रीराम ने यहां शिवलिंग की स्थापना की, जो आगे चलकर मंदिर का स्वरूप धारण किया और आज यहां भव्य रामलिंगेश्वर मंदिर स्थापित है, जो लोगों के आस्था का केंद्र है।

Chandauli:गुरुपूर्णिमा का मेला देख कर साइकिल से घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर,मौत

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव के समीप रविवार की देर रात एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया घटना में तीनों गभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने साइकिल सवार को मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि पुरवा गांव निवासी विक्रम 30 वर्ष चंदौली से गुरुपूर्णिमा का मेला देखकर जसुरु के रास्ते अपने घर पुरवा जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज़ बाइक सवार युवकों उसके साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना को देख मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि बाइक और साइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:नए सरकार के कुटिया पर लगे मेले में लगी आग,मचा भगदड़


चंदौली। मुख्यालय स्थित नए सरकार के कुटिया पर लगे मेले में उस वक्त भगदड़ मच गया। जब एक दुकान के सिलेंडर में आग लग गया। दुकान में आग लगते ही वहा मौजूद लोगो में अफरा तफरी मच गया। और लोग उधर उधर भागने लगे। देखते ही देखते दो चार दुकान उसके जद में आ गए। मौके पर मौजूद आस पास के दुकानदारों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली

दरसल गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति नए सरकार के कुटिया के समीप मेले का आयोजन होता है। इसी दौरान मेले में लगे चाऊमीन के दुकान पर रखे सिलेंडर में आग लग गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को देखते ही वहाँ मौजूद लोगों में भगदड़ मच गया। लोग उधर उधर भागने लगे। मौके मौजूद लोगों ने तत्काक घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया। तब जाकर वहां लगाए दुकानदारों ने राहत की सांस ली। इस बाबत क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि किसी दुकानदार ने अंडे व चाउमीन का दुकान लगाया था। जिसका गैस का पाइप पुराना था। पाइप में लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गया। जिसे फायर ब्रिगेड की सहायता से बुझा दिया गया है। मौके पर कोई हताहत नही हुआ है।

Chandauli
few clouds
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
48 %
2.2kmh
23 %
Sun
22 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
39 °
Thu
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights