20.2 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 176

Chandauli:बिना हेलमेट बाइक चलाने पर होगी कार्यवाई,बोले कस्बा इंचार्ज सड़क पर बढ़ते हादसे चिंता का विषय


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने नगर दो पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। सड़क पर पुलिस को देख कुछ बाइक सवार गली कूचों से भगाते नजर आए। पुलिस ने बिना हेलमेट चल रहे बाइको सवारों का ई चालान किया।
इस दौरान कस्बा इंचार्ज शिव बाबू यादव ने कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाना अपने जान को जोखिम में डालना है। बाइक को निर्धारित गति तक ही चलाना चाहिए। खासकर युवाओं को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए। इससे सड़क हादसों में कमी आ सकें।सड़क पर बढ़ते हादसे चिंता की बात है। इसलिए बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को जागरूक किया जा रहा है। जो भी बाइक सवार सड़क पर बिना हेलमेट बाइक चलाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। इस दौरान कॉस्टेबल शेखर यादव,इंद्रजीत यादव, देवेश कुमार बबलू कुमार, मौजूद रहे।

Chandauli:बिना हेलमेट बाइक चलाने पर होगी कार्यवाई,बोले कस्बा इंचार्ज सड़क पर बढ़ते हादसे चिंता का विषय


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पुलिस ने नगर दो पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। सड़क पर पुलिस को देख कुछ बाइक सवार गली कूचों से भगाते नजर आए। पुलिस ने बिना हेलमेट चल रहे बाइको सवारों का ई चालान किया।
इस दौरान कस्बा इंचार्ज शिव बाबू यादव ने कहा कि बिना हेलमेट बाइक चलाना अपने जान को जोखिम में डालना है। बाइक को निर्धारित गति तक ही चलाना चाहिए। खासकर युवाओं को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए। इससे सड़क हादसों में कमी आ सकें।सड़क पर बढ़ते हादसे चिंता की बात है। इसलिए बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को जागरूक किया जा रहा है। जो भी बाइक सवार सड़क पर बिना हेलमेट बाइक चलाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। इस दौरान कॉस्टेबल शेखर यादव,इंद्रजीत यादव, देवेश कुमार बबलू कुमार, मौजूद रहे।

शिक्षकों ने भदोही सांसद Dr. Vinod Bind को सौंपा ज्ञापन, जताया विरोध

शिक्षकों ने भदोही सांसद Dr. Vinod Bind को सौंपा ज्ञापन, जताया विरोध
भदोही सांसद डा. विनोद बिंद को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से मंगलवार को डिजिटलाइजेशन के विरोध में भदोही सांसद डा.विनोद बिंद को पत्रक सौंपा गया। कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आनलाइन हाजिरी का कार्य कष्टकारी होगा। यह व्यवस्था आगे चलकर शिक्षक और कर्मचारियों के शोषण का माध्यम बनेगी।
देश के भविष्य निर्माता के साथ इस तरह का व्यवहार उनके अंदर क्षोभ पैदा कर रहा है। इससे शिक्षक समुदाय अपने को अपमानित करने जैसा महसूस कर रहा है। शासनादेश के वापसी तक सभी शिक्षक और कर्मचारी इसका विरोध करते रहेंगे। कहा कि उच्चाधिकारियों के समक्ष शिक्षकों से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं, लेकिन समाधान के बजाय नित नए आदेश जारी कर शिक्षकों को शिक्षण कार्य से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है,ताकि समाज में शिक्षकों के प्रति नकारात्मक माहौल बन सके। शिक्षक संघ तुगलकी शासनादेश के वापसी तक विरोध करता रहेगा। शिक्षक हित से जुड़े़ अर्द्ध दिवसीय अवकाश, अर्जित, प्रतिकर अवकाश मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय, शशि कांत गुप्त, बलराम पाठक, संजय यादव, मनोज कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।

पंचायत उपचुनावः रिक्त प्रधान व सदस्यों के पदों के लिए उपचुनाव 6 अगस्त को

Young Writer, चंदौली। जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत) की ओर से जनपद में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पड़े पदों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रधान के एक और पंचायत सदस्य के आठ पदों के लिए 22 जुलाई को नामांकन और छह अगस्त को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं मतगणना का कार्य आठ अगस्त को होगा। भाजपा सांसद डा. विनोद बिंद की मां रामदेयी धानापुर ब्लाक के कवई पहाड़पुर गांव से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गई थीं। उनकी मृत्यु के बाद यहां उपचुनाव होना है।
चकिया ब्लाक के बियासड़, अमरा, कुर्थियां, भलुआ बिलौड़ी, सदर ब्लाक के भटपुरवा, पुरवा मैढ़ी, चहनियां के अगस्तीपुर और धानापुर ब्लाक के मेढ़ान में ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं धानापुर ब्लाक के कवई पहाड़पुर गांव की प्रधान रामदेयी का बीते आठ जनवरी को निधन हो गया था। इन रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है। 22 जुलाई को नामांकन, 23 को नामांकन पत्रों की जांच, 24 को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन, छह अगस्त को मतदान और आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।

AIMIM Party ने की बुल्डोजर नीति व माब-लिंचिंग पर रोक की मांग

Chandauli कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते एआईएमआईएम के कार्यकर्ता।
Chandauli कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते एआईएमआईएम के कार्यकर्ता।

Young Writer, चंदौली। एआईएमआईएम पार्टी ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर बिछियां धरना पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एआईएमआईएम पदाधिकारियों ने सरकार को निशाने पर लेते हुए अपने मांगों से संबंधित पत्रक डीएम को सौंपा। आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानूनी प्रक्रिया को ताक पर रखकर मुसलमानों, दलितों व गरीबों के खिलाफ द्वेष पूर्वक बुलडोजर नीति का इस्तेमाल कर रही है, जो पूरी तरह से गलत है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य में व्याप्त आतंक और दहशत को समाप्त किया जाए और प्रत्येक नागरिक के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मुसलमानों, दलितों और गरीबों को झूठे मुकदमों में फंसाना बंद किया जाए। कहा कि देश और प्रदेश में फैले नफरत के माहौल को समाप्त किया जाए। धर्म और जाति के नाम पर समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ बिना किस भेद के कठोर कार्यवाही की जाए। मोब-लिंचिंग की घटना को रोकने के लिए उचित कदम उठाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाए। माब-लिंचिंग से जुड़े मामलों का निपटारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए किया जाए। जिला महासचिव संजय सिंह ने कहा कि सरकार मुसलमान, दलित और गरीबों के साथ सौतेला व्यवहार अपना रही है। कहा कि यहां के विधायक, नेता जिले का विकास करने की बजाय धर्म की राजनीति कर रहे हैं। यूपी में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। बावजूद इसके बिहार सरकार से यूपी सरकार सीख नहीं ले रही है। आरोप लगाया कि डीएम साहब को समय तो नहीं है, उनके पीए ने पत्रक लेकर मांगों के बाबत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर शेख मोहिउद्दीन, वसीम अहमद, जकारिया अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Sakaldiha: सात दिन के अंदर रिपोर्ट नहीं देने पर लेखपाल होंगे निलंबित

सकलडीहा सभागार में अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण के बारे में जानकारी देते एसडीएम अनुपम मिश्रा।
सकलडीहा सभागार में अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण के बारे में जानकारी देते एसडीएम अनुपम मिश्रा।

सकलडीहा एसडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन समाप्त

Young Writer: सकलडीहा संयुक्त बार के अधिवक्ता बीते एक सप्ताह से विभिन्न मांगों को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। सोमवार को अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद तहसील प्रशासन व अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में एसडीएम अनुपम मिश्रा व तहसीलदार राहुल सिंह ने अधिवक्ताओं की एक-एक समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा देते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।

आरोप था कि लेखपाल व कानूनगो की मनमानी के कारण अंश निर्धारण और धारा 38 (2)की रिपोर्ट देने में विलंब हो जाता था। जिसके कारण वादकारियों की काफी समस्या होता है। शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन अंजान बना हुआ था। जिसे लेकर अधिवक्ता बीते एक सप्ताह से न्यायिक कार्य का विरोध कर रहे थे। सोमवार को होहल्ला मचाने के बाद तहसील प्रशासन ने अधिवक्ताओं के साथ संयुक्त रूप से बैठक करके समस्या का निस्तारण कराने का भरोसा दिया। चेताया कि कोई भी लेखपाल सात दिवस के अंदर रिपोर्ट नहीं देने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किया जायेगा। इसके साथ ही कोई भी शिकायत डाक के माध्यम से संबंधित को भेजा जायेगा। गांवों में रोस्टर लगाकर अंश निर्धारण कराया जायेगा। अंश निर्धारण में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अमित सिंह, राजेन्द्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह, अध्यक्ष अंगद कुशवाहा,मनोज पांडेय, उपेन्द्र नारायण सिंह, शिवकुमार सिंह, नितिन तिवारी,अजय कुमार सिंह,जगदीश सिंह,पंकज सिंह यादव, उमाशंकर, राजेश्वर सिंह, बुद्धिराम, अतुल तिवारी, अशोक मिश्रा, कुबेर सिंह, श्यामजी प्रसाद, प्रभु पाठक, अरूण कुमार उपस्थित रहे।

Police Action: चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चार चोरों को पुलिस ने पकड़ा

Chakia कोतवाली में पकड़े गए चोरों से पूछताछ करते चकिया सीओ।
Chakia कोतवाली में पकड़े गए चोरों से पूछताछ करते चकिया सीओ।

Young Writer: चकिया कोतवाली क्षेत्र के भटवारा खुर्द निवासी प्रभु दयाल पटेल के घर से विगत 13 जुलाई को अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक अपराधी और तीन नाबालिक बाल अपचारियों को आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया, जो रिश्ते में जीजा साले हैं ।                                    

उक्त मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि विगत 13 जुलाई को एक प्रार्थना पत्र प्रभु दयाल पटेल निवासी भटवारा खुर्द द्वारा चोरी के बाबत मिला था जिसमें उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर 2 लाख के आभूषण चोरी किए जाने का आरोप अज्ञात चोरों पर पर लगाया था जिस मामले में 14 जुलाई को चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ लोग संदिग्ध स्थिति में दुलहिया दाई मंदिर के पहाड़ के पास है सूचना मिलते ही कोतवाल अतुल प्रजापति और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। जिस पर सोनहुल गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसने प्रभु दयाल पटेल का घर खाली पाकार दोपहर में छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया था और आभूषण को यहीं पहाड़ी में लाकर छुपा दिया था जिसे आपस में चोरी किए गए आभूषणों का बटवारा करने आए थे। उनकी निशान देही पर पुलिस ने चोरी हुए सोने का मांग टीका, नथिया, झाला, सिकड़ी और सोनाटा कंपनी का गोल्डन घड़ी आभूषण को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार और तीन बाल अपचारी को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई गिरीश चंद्र राय, अवधेश यादव, जल भरत यादव, दीपचंद गिरी, रमेश कुमार मौजूद रहे।

Central Public School में पढ़ाई को रोचक बनाने पर फोकस: Dr. Vinay Kumar Verma

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में बच्चों को टाफी देते सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल में बच्चों को टाफी देते सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा।

सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विभिन्न शाखाओं में प्री-प्राइमरी के बच्चों में टाफी का हुआ वितरण

Young Writer, चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप के चंधासी, साहूपुरी, परशुरामपुर व धूस खास ब्रांच में सोमवार को प्री प्राइमरी क्लास के सभी बच्चों में कोको क्रन्च टॉफी का वितरण किया गया। वहीं मंगलवार को उतरौत ब्रांच में वितरण किया जाएगा।
विद्यालय के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने बताया कि हर साल जुलाई के महीने में छोटे बच्चों को उपस्थिति के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से टॉफी व अन्य चीजों का वितरण किया जाता है। कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को रोचक तरीके शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पढ़ाई के प्रति बच्चों का रुझान बढ़े। इसलिए विद्यालय में समय-समय पर्सनालिटी डेवलपमेंट, खेलकूद गतिविधियां के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों का सम्पूर्ण शैक्षिक विकास हो और उनका व्यक्तित्व निखरे और वे आगे चलकर एक बेहतर समाज का हिस्सा बने और देश व समाज की तरक्की में अपना योगदान दें। इस दौरान कोको क्रन्च टॉफी प्राप्त कर बच्चे चहक उठे।

Chandauli:शिक्षक संयुक्त मोर्चा डिजिटलाइजेशन के अव्यवहारिक आदेश के विरुद्ध हुआ लामबंद,मांगे पूरी नही होने पर 23 को जिला मुख्यालय और 29 को महानिदेशक कार्यालय पर देंगे धरना

चंदौली। शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने डिजिटलाइजेशन के अव्यवहारिक आदेश के विरोध में सोमवार को जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के संयोजक सन्तोष सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश के सभी जनपदों में इस व्यावहारिक आदेश का आज विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे जैसे अन्य विभागों की भांति आकस्मिक अवकाश की श्रेणी में हाफ डे लीव का विकल्प दिया जाए। शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति 30 EL प्रदान किया जाए। अवकाश के दिनों में कार्य करने पर प्रतिकर अवकाश का विकल्प दिया जाए। प्राकृतिक आपदा स्थानीय स्तर पर मौसम की प्रतिकूलता होने पर विभाग द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति में शतिथिलता प्रदान किया जाए। पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन के नेटवर्क के अधीन होता है। एक ही समय में अधिक लोड से सर्वर क्रैश होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए । महिला शिक्षकों का फोटो बीईओ को भेजना उनके निजता का हनन इसमें संशोधन किया जाए,पुरानी पेंशन की बहाली,शिक्षा मित्र अनुदेशकों को नियमित करना आदि मांगे नही मानी गई तो लखनउ में महानिदेशक कार्यालय पर अनिशिचित्कालीन धरना प्रदर्शन प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर किया जाएगा। जब तक पूर्ण नहीं की जाएंगे इसका विरोध अनवरत चलता रहेगा। संयोजक आनंद सिंह ने बताया की महानिदेशक के इस अव्यावहारिक आदेश के खिलाफ जनपद स्तर पर हर संगठन शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक आज एक हो चुका है। उन्होंने बहुत गंभीरता और जिम्मेदारी से कहा है। कि जब तक शिक्षक समस्याओं जैसे शिक्षकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा, कैशलेस मेडिकल की सुविधा, शिक्षकों को पुरानी पेंशन की व्यवस्था, शिक्षामित्र अनुदेशक को शिक्षक के रूप में समायोजित कर समान कार्य समान वेतन देना, आदि समस्याओं को समाधान नहीं किया जाएगा। तब तक हम इस आदेश का पूर्णतः विरोध करते रहेंगे सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तो हम 23 तारीख को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा है किसी भी कारणवश विद्यालय जाने में कोई भी समस्या हो जाने पर कुछ देर हो सकता है। उसमें संशोधन न होने पर हमारी जायज मांगे पूरी न हऔर काली पट्टी बांधकर शिक्षक शिक्षण कार्य करेंगे। इस दौरान जनपद के सभी संगठनों के पदाधिकारी गण अजय सिंह,देवेंद्र यादव, उपेंद्र बहादुर सिंह,सुनील सिंह,आनंद,संजय सिंह, फैयाज अहमद, विनोद सिंह, इम्तियाज ,यशवर्धन सिंह आनंद मिश्रा संदीप दुबे सिंह,सुनील यादव,अजय गुप्ता,प्रवीण मौर्या,राजेश यादव ,प्रदीप ,इंद्रजीत यादव,विकास यादव,अभिनव सिंह ,विकास चंद सिंह,बलराम पाठक राजकुमार जायसवालआदित्यसिंह,महेंद्र पांडेय,वीरेंद्र यादव ,प्रीति अग्निहोत्री,सुनीता वर्मा,श्याम सुंदर सिंह,सुधीर सिंह,इरा सिंह,देवेंद्र यादव,अच्चयुता नंद,अजय सिंह सपना,अरुण रत्नाकर,कन्हैयालाल गुप्ता,हजारों अध्यापक उपस्थित रहे।

Ditrict Hospital Chandauli में जिला अस्पताल जांच बंद मरीज व तीमारदार परेशान

जिला अस्पताल के पैथोलॉजी सेंटर पर पसरा सन्नाटा।
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी सेंटर पर पसरा सन्नाटा।

Young Writer, चंदौली। मुख्यालय पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में इन दोनों ब्लड की जांच न होने से मरीजों व तीमरदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इससे मरीज और उनके तीमारदारों को बाहर का सहारा लेना पड़ रहा है।जिसकी चलते उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1000 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते है। इसमें 300 से अधिक मरीजों को चिकित्सक ब्लड जांच के लिए लिखते हैं,लेकिन इन दोनों ब्लड जांच न होने के कारण मरीज और तीमारदार दोनों परेशान है। वहीं स्वास्थ्य महकमा कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर लोगों के ब्लड करने में तत्परता नहीं दिखाई है। जिसके चलते मरीजों को बाहर जांच करना पढ़ता था। जिससे उनका आर्थिक स्थिति की क्षति उठानी पड़ती थी। यही नहीं जनप्रतिनिधि भी ब्लड जांच न होने के दौरान निरीक्षण किया था। लेकिन उन्हें भी नहीं मालूम चल पाया कि ब्लड जांच हो रहा है कि नहीं। यह भी जनप्रतिनिधि नहीं देख पाए। वहीं विभाग का दावा है सोमवार तक सभी जांच शुरू हो जाएंगी।

केमिकल खत्म होने से जांच पूरी तरह ठप
चंदौली।
जिला अस्पताल में ब्लड, यूरिया, किडनी, मलेरिया सहित विभिन्न प्रकार की जांच निशुल्क होती है। तीन दिन पहले केमिकल खत्म हो जाने के बाद जांच पूरी तरह से ठप हो गई। जहां जांच की पैथोलॉजी काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करायने के लिए सैकड़ो लोग जमा होते थे, आज वहां पूरा वीरान पड़ा हुआ था। यही नहीं जब कुछ लोग पर्ची लेकर जांच के लिए पहुंचते तो कौन काउंटर पर बैठे रजिस्ट्रेशन संचालक की ओर से जांच बंद है। तब मरीज और तीमारदार परेशान हो जाते थे। और मजबूरी में बाहर जांच करने को जाते थे। जहां पर आर्थिक क्षति उठानी पड़ती थी। इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि केमिकल नही होने के कारण जांच नहीं हो रहा हैं। जल्द ही केमिकल मंगा कर जांच शुरू कर दी जाएगी।

Chandauli
few clouds
20.2 ° C
20.2 °
20.2 °
52 %
2.4kmh
19 %
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights