19.6 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 177

Chandauli:हरिओम हॉस्पिटल के डॉ विवेक ने ग्रामीणों को पौधा वितरित कर उसे सिंचित करने की दिलाई शपथ,बोले पौधारोपण से ही समाज को किया जा सकता है स्वस्थ

चंदौली जिले के हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विवेक सिंह ने पर्यावरण को संतुलित करने तथा लोगों को स्वस्थ रखने के लिए जागृत करने का एक पहल की रविवार के दिन हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विवेक सिंह द्वारा लोगों को जागृत करने के साथ-साथ स्वस्थ रखने का जिम्मा उठाया गया।
जिसमें उनके सहयोग के रूप में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शिक्षा समाज समिति भी घर-घर जाकर अब लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।
जिसके लिए रविवार को कांटा गांव में एक कैंप लगाकर हरिओम अस्पताल द्वारा वहां के लोगों को इस बार गर्मी के प्रकोप के बारे में बताते हुए बताया गया कि यदि आसपास का वातावरण संतुलित करना है तो सबसे पहले हमें पौधारोपण करना पड़ेगा क्योंकि सबसे ज्यादा हमें स्वस्थ रखने के लिए वृक्ष ही सहायक सिद्ध होते हैं ।


यदि हम सभी लोग संकल्प लेने की प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाएंगे तो हमारा वातावरण निश्चित ही संतुलित हो जाएगा और हमारा समाज अपने आप में खुद ही स्वस्थ हो जाएगा । वहीं उन्होंने सरकार की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए सभी गांव वासियों को संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि सभी लोग यदि अपने आसपास इस समय पौधारोपण करें तो निश्चय ही 1 साल में उन्हें उनके स्वास्थ्य को संतुलित करने वाला वृक्ष तैयार हो जाएगा। इस दौरान डॉक्टर विवेक द्वारा गांव के लोगों को फलदार और सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे को वितरित किया गया और कहा गया कि यदि ग्रामीण ऐसे ही अपने घर पर पौधा लगाए तो निश्चय ही वह पौधा एक दिन वृक्ष का रूप लेकर समाज तथा क्षेत्र को हरा भरा रखने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ रखने का काम करेगा ।
इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों को नीम,आम ,जामुन ,अमरूद, सहित ऐसे पौधे वितरित किए गए जो कार्बनडाई ऑक्साइड को अपने अंदर ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोगों को देते हैं ।
इस दौरान उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत लोगों को बीमारियों से स्वस्थ किया जा सकता है लेकिन यह जो पौधरोपण का कार्य किया जाएगा ।वह उनके साथ-साथ उनकी आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान ग्राम सभा के सम्मानित लोगों के साथ-साथ ग्राम प्रधान वह अस्पताल के कर्मचारी एवं अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

Chandauli:हरिओम हॉस्पिटल के डॉ विवेक ने ग्रामीणों को पौधा वितरित कर उसे सिंचित करने की दिलाई शपथ,बोले पौधारोपण से ही समाज को किया जा सकता है स्वस्थ

चंदौली जिले के हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विवेक सिंह ने पर्यावरण को संतुलित करने तथा लोगों को स्वस्थ रखने के लिए जागृत करने का एक पहल की रविवार के दिन हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विवेक सिंह द्वारा लोगों को जागृत करने के साथ-साथ स्वस्थ रखने का जिम्मा उठाया गया।
जिसमें उनके सहयोग के रूप में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शिक्षा समाज समिति भी घर-घर जाकर अब लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।
जिसके लिए रविवार को कांटा गांव में एक कैंप लगाकर हरिओम अस्पताल द्वारा वहां के लोगों को इस बार गर्मी के प्रकोप के बारे में बताते हुए बताया गया कि यदि आसपास का वातावरण संतुलित करना है तो सबसे पहले हमें पौधारोपण करना पड़ेगा क्योंकि सबसे ज्यादा हमें स्वस्थ रखने के लिए वृक्ष ही सहायक सिद्ध होते हैं ।


यदि हम सभी लोग संकल्प लेने की प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाएंगे तो हमारा वातावरण निश्चित ही संतुलित हो जाएगा और हमारा समाज अपने आप में खुद ही स्वस्थ हो जाएगा । वहीं उन्होंने सरकार की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए सभी गांव वासियों को संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि सभी लोग यदि अपने आसपास इस समय पौधारोपण करें तो निश्चय ही 1 साल में उन्हें उनके स्वास्थ्य को संतुलित करने वाला वृक्ष तैयार हो जाएगा। इस दौरान डॉक्टर विवेक द्वारा गांव के लोगों को फलदार और सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे को वितरित किया गया और कहा गया कि यदि ग्रामीण ऐसे ही अपने घर पर पौधा लगाए तो निश्चय ही वह पौधा एक दिन वृक्ष का रूप लेकर समाज तथा क्षेत्र को हरा भरा रखने के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ रखने का काम करेगा ।
इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों को नीम,आम ,जामुन ,अमरूद, सहित ऐसे पौधे वितरित किए गए जो कार्बनडाई ऑक्साइड को अपने अंदर ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोगों को देते हैं । इस दौरान उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत लोगों को बीमारियों से स्वस्थ किया जा सकता है लेकिन यह जो पौधरोपण का कार्य किया जाएगा ।वह उनके साथ-साथ उनकी आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ रखने में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान ग्राम सभा के सम्मानित लोगों के साथ-साथ ग्राम प्रधान वह अस्पताल के कर्मचारी एवं अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

पाइप के अभाव में सात माह से बंद पड़ा नलकूप,किसान परेशान


सकलडीहा। धानापुर ब्लॉक के छरबनिया गांव में नलकूप संख्या 166 बीते सात माह से पाइप के अभाव में बंद पड़ा है। सिंचाई के लिये खेतों में पानी नहीं जाने से किसान परेशान है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। समस्या का समाधान नहीं होने पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान (गुड्डू) ने आंदोलन की चेतावनी दिया है।
किसानों ने आरोप लगाया कि नलकूप विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण  धानापुर ब्लॉक के  छरबनिया गांव में नलकूप संख्या 166 जो जनवरी महीने से ख़राब पड़ा है। जिसके कारण किसान सिंचाई के लिये परेशान हैं। धान लगाने का समय है और नलकूप में मात्र पांच फुट प्लास्टिक पाइप की आवश्यकता है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों की ओर से जनवरी से लेकर आज तक पांच फुट की पाइप उपलब्ध नहीं कराया गया। जिससे पता चलता है कि नलकूप विभाग अपने दायित्व से कितना लापरवाह हैं। जिला में तमाम कई नलकूप ख़राब पड़े हैं।  जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान (गुड्डू) ने समस्या का शीध्र समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

मुहर्रम की सातवीं तारीख इस्लामी तारीखों में बेहद अहमःअली कबीर हुसैनी


चंदौली। करबला में शहादत के वक्त इमाम हुसैन ने अपने चाहने वालों से कहा था कि जब कभी ठंडा पानी पीना अपने इमाम की कुर्बानी को याद करना। करबला की जंग में इंसानियत के साथ-साथ हम सबकी जिंदगी में पानी का महत्व भी बताती है। यजीदी फौजों को जब ये लगा कि वो इमाम और उनके बहत्तर साथियों से जीत नहीं सकते तो उन्होंने पानी के एकमात्र स्रोत नहरे फ़रात पर फौजों का कब्जा लगा दिया। इमाम के काफिले में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे रेगिस्तान में तीन दिन तक पानी को तरस गए। स्वर्गीय डाक्टर अब्दुला मुजफ्फर के अजाखाना-ए-रजा में सातवीं मुहर्रम की मजलिस खिताब फरमाते हुए मौलाना अली कबीर हुसैनी ने पानी को खुदा की सबसे बड़ी नेमत बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में पानी का संकट पैदा हो गया है। इमाम हुसैन ने कहा था कि पानी हमेशा इज्जत करो। रसूले अकरम की भी हदीस है। कि पानी पिलाना सबसे बड़ा सवाब का काम है। इसलिए हम सबका फर्ज है। कि पानी की किसी भी हाल में न खुद बर्बादी करें। न दूसरों को करने दें।  मुहर्रम की सातवीं तारीख को इस्लामी तारीखों में बेहद अहम है। क्योंकि इसी दिन से ये तय हो गया था। कि यजीद बिना जंग के इमाम हुसैन को करबला से निकलने का रास्ता नहीं देगा। इमाम हुसैन ने अपनी ओर से हर संभव प्रयास किया कि जंग न हो लेकिन यजीद किसी भी हाल में लड़ाई करना चाहता था। उसने नहरे फरात पर फौजों का कब्जा बिठा दिया। बच्चे, बूढ़े, जवान बूंद बूंद पानी को तरसने लगे। मौलाना ने इमाम हुसैन ने के भतीजे जनाबे कासिम के मसायब पढ़े। जनाबे के कासिम को करबला के मैदान में बेरहमी से कत्ल करने के बाद उनकी लाश पर हजारों घोड़े दौड़ा दिए गए थे। जिसकी वजह इमाम हुसैन को सिर्फ उनके शरीर के टुकड़े मिले। मौलाना ने इमाम की चार साल की बेटी सकीना और खेमे में मौजूद दूसरे बच्चों के मसायब पढ़े जिन पर इमाम हुसैन के कत्ल के बाद बहुत जुल्म ढाए गए। उन्हें जेल में भूख प्यासा रखा गया। दुलहीपुर से आई अंजुमन नासेरूल अजा ने अपने पुरखुलूस अंदाज में मसायबी नौहे पढ़े जिसके बाद मजलिस में मौजूद अज़ादार रोने लगे। वहीं बनारस से आई अंजुमन ए सदाए अब्बास नक्खीघाट ने नौहाख्वानों ने इमाम हुसैन की बहन जनाबे जैनब के हवाले से नौहे पढ़े जिसमें इमाम हुसैन के बाद करबला का दर्दनाक मंजर पेश हुआ। मातमख्वानी  और सीनाजनी करने वालों में ऐंलहीं सिंकदरपुर, धारा मठना, डिग्घी, बसिला, बिछियां से आई अंजुमनें और अजादार प्रमुख रहे। इस दौरान अरशद जाफरी, सरवर मिर्जापुरी, खुर्रम, शहंशाह, सैयद अली इमाम  दानिश, रियाज अहमद, नौशाद, सफदर हुसैन,  मायल चंदौलवी आदि मौजूद रहे।

Chandauli:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


धानापुर। चहनियां मार्ग पर निदिलपुर गांव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे  बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
 जाल्हूपुर निवासी रोहित 26 वर्ष शेटरिंग का कार्य करता था। और रविवार को सुबह जमानिया में साइट से वापस अपने जाल्हूपुर जा रहा था। निदिलपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। और बाइक सवार को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। और एक छोटी बहन भी है।

Chandauli:लापता मजदूर का गांव के कुएं में मिला शव,क्षेत्र में सनसनी


धानापुर। थाना क्षेत्र के पगही गांव के नरहरपुर से लापता मजदूर की कुएं में शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतक रुपचंद एक दिन पहले रिश्तेदार को गांव के बाहर छोड़ने गया था। इसके बाद देर रात घर नहीं लौटा। परिजनों ने छानबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को कुएं में लाश मिली। मृतक के बड़े भाई के बेटे की शादी थी और लोग तैयारियों में जुटे थे। रुपचंद की मौत से शादी का खुशी मातम में बदल गई। मृतक की चार बेटियां और दो बेटे हैं। पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार पिकअप ने खड़ी ट्रक के मारी टक्कर,चालक गंभीर


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर के समीप शुक्रवार की देर रात एक तेज़ रफ़्तार पिकअप ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दिया। घटना में चालक केबिन में फसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आप पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने लोगो की सहायता चालक को केबिन से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि कैमूर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी चालक आदित्य 40 वर्ष चंदौली के रास्ते बिहार जा रहा था। जैसे ही वो नौबतपुर के समीप पहुचा की उसकी पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई। और खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में चालक केबिन के अंदर फस गया। तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने वहा मौजूद लोगों की सहायता चालक को केबिन से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Chandauli:जिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चे की मौत,परिजनों किया हंगामा पुलिसफोर्स में तब्दील हुआ परिसर


चंदौली। पण्डित कमला पति त्रिपाठी जिला अस्पताल में शनिवार को बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई और परिजनों को समझा बुझाकर मनाने का प्रयास किया।
सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुंदेहरा निवासी राजा बाबू की पत्नी अनीता चौहान को जिला अस्पताल में ही 18 जून को आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। इसके एक हफ्ते बाद परिजनों बच्चे को लेकर घर चले गए। छह दिन पहले बच्चे की तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया,लेकिन शनिवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया।

इससे आक्रोशित परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगते हुई हंगामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन मानने को तैयार नहीं हुए और लापरवाही बरतने वाले डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे।इसकी जानकारी होते ही कोतवाल गगन राज सिंह पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझा मामले को शांत कराया। सीएमएस डॉक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृश्टा को सूचित कर दिया गया है और सबको कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की नहर में डूबने से मौत


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह पर्यटक स्थल पर दोस्तों के साथ घूमने आए दुल्हीपुर निवासी 22 वर्षीय शाहिद जमाल की बांध के पास राइट कर्मनाशा नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद शाहिद के दोस्त मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नहर से बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया।
दुल्हीपुर के सतपोखरी निवासी स्वर्गीय जैनुल आब्दीन के दो पुत्रों में शाहिद सबसे बड़ा था। जो पेसे से ऑटो ड्राइवर था।
शुक्रवार को लतीफशाह मजार पर जियारत करने वह पिकनिक मनाने अपने दोस्तों के साथ आया था लतीफशाह डैम से निकली राइट कर्मनाशा नहर में शाहिद नहाने लगा। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा साथी दोस्त जब तक कुछ कर पाते तब तक शाहिद डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्त मौके से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद नहर में एक युवक का शव उतराया हुआ देख आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से युवक के शव को बाहर निकलवाया जहां उसकी पहचान दुल्हीपुर निवासी शाही जमाल के रूप में हुई। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि युवक के शव को जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

Chandauli:अनियंत्रित मैजिक पलटने से 26 घायल 6 रेफर,जागेश्वरनाथ धाम वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे बाराती


चकिया। बबुरी थाना क्षेत्र के उतरौत गांव निवासी शंकर वियार की पुत्री पुनम का विवाह चकिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर से होना था। परिवार के लोग व रिश्तेदार गांव के ही मैजिक वाहन से जागेश्वर नाथ के लिए निकल ही थे। कि फिरोजपुर गांव के पास पहुंचते ही मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए वहीं 6 की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया घटना की सूचना मिलते ही सांसद छोटेलाल खरवार विधायक कैलाश आचार्य उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर पुलिस क्षेत्राधिकार आशुतोष मौके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। बबली थाना क्षेत्र के शंकर विआर की पुत्री पूनम का विवाह बाबा जागेश्वर नाथ धाम से होना था। शंकर बिआर जो पेसे से ड्राइवर है वह मैजिक वाहन से अपने परिजनों को लेकर जागेश्वर नाथ मंदिर जा रहे थे कि फिरोजपुर गांव के पास पहुंचे थे। कि वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
घायलों में ममता 12 वर्ष शिवानी 8 ज्योति 20 प्यारी 60 लालमुनी 70 सुधा 50 नूरजहां 55 शिव 18 सागर 10 विवेक 10 रामविलास 45 सुषमा 40 काजू 12 पूजा18 शाहजहां 45 विकास 15 कुमारी 60 संतरा 36 नगीना 60 का इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। वही सुग्रीव 50 श्यामदेई 50 मोनू 20 उर्मिला 38 फुलमनी 35 रामविलास 45 की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Chandauli
scattered clouds
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
48 %
2kmh
41 %
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights