19.6 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 178

पुलिस ने पिस्टल व कारतूस के साथ दो तस्कर को दबोचा,ऊंचे दाम पर बेचने आए थे चंदौली

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भगवान पुर पुलिया के समीप दो असलाह तस्कर को धर दबोचा जिनके पास से तीन पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।

दरसअल सदर कोतवाल गगनराज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित कुमार मिश्रा व रावेन्द्र सिंह अपने हमराहियों के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि भगवानपुर नहर पुलिया के समीप दो असलहा तस्कर एक काले पिठ्ठु बैग में तीन अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ मौजूद हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेरे बंदी कर तस्करों को धर दबोचा और पूछताछ किया तो उन्होंने अपना नाम आदित्य राय निवासी असावर थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर व राधे कृष्ण राय निवासी रेवसड़ा थाना भावरकोल जिला गाजीपुर बताया। तस्करों ने बताया कि पिस्टल खंडवा, इन्दौर मध्य प्रदेश से 17000 रुपये प्रति पिस्टल लेकर आये है। जिसे ऊचे दामो पर बेचने के लिए चंदौली आये थे। यही पर एक व्यक्ति को देना था।

Plantation : पौध लगाए प्रशासन, देखभाल के साथ संरक्षण देंगे Manoj Singh W

विकास भवन सभागार में आयोजित मीटिंग में मौजूद Manoj Singh W

Manoj Singh W बोले‚ पौधरोपण में की लापरवाही तो विभाग व अधिकारियों को पिलाएंगे पानी

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू पर्यावरण एवं पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर बेहद गंभीर व संजीदा नजर आ रहे हैं। विगत एक पखवारे से वह पौधरोपण अभियान को ग्रामीण इलाकों में गति दे रहे हैं। इस पावन कार्य में सहयोग के लिए उन्होंने बीडीओ के साथ ही डीएफओ से भी पेड़ की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए सहयोग की अपील की थी, लेकिन प्रशासन ने पुनीत कार्य में सहयोग करने से दूरी बनाई। ऐसे में बीते गुरुवार को जिले के प्रशासनिक अफसरों के साथ मीटिंग के दौरान मनोज सिंह डब्लू ने पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर डीएफओ समेत प्रशासनिक अमले का आगाह किया कि अबकी बार पौधरोपण धरातल पर होना चाहिए।

उन्होंने पौधरोपण से जुड़ी जानकारी तलब की और कहा कि प्रशासन ने पौधरोपण कार्यक्रम में सहयोग नहीं किया, लेकिन वे प्रशासन द्वारा लगाए गए पेड़ों के संरक्षण में भरपूर सहयोग देंगे। खुद के खर्च से टैंकर लगाकर नियमित रूप से पेड़ों को पानी देने का दायित्व उनके द्वारा उठाया जाएगा, लिहाजा डीएफओ और अन्य विभागों जो भी पौधरोपण के कार्यक्रम होंगे उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि पेड़ों की देखभाल व पानी देने आदि का काम किया जा सके। कहा कि अब तक जिले के अधिकारियों ने कागजों पर खूब पेड़ लगाए, जिसका नतीजा रहा कि अबकी बार जनपदवासियों ने भीषण गर्मी जैसी दुश्वारियों का सामना किया, लेकिन अब आगे ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

Manoj Singh W ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम की पूरी निगरानी होगी और लगाए गए पौधों का पूरा संरक्षण भी किया जाएगा, ताकि जो पौध लगे वह हम सभी की निगरानी व देखभाल से आगे चलकर पेड़ का स्वरूप धारण करें। पौधरोपण अभियान की इस मंशा को हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा। कहा कि यदि इस मिशन में किसी भी विभाग या अधिकारी के द्वारा गड़बड़ी की गई तो पेड़ों के साथ-साथ उस विभाग व अधिकारी को भी पानी पिलाने का काम होगा। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होगी। क्योंकि मामला पर्यावरण से जुड़ा है और बेहद संजीदा भी है। इसलिए हम सभी को अपने-अपने दायित्वों के प्रति निष्ठावान व सजग होना होगा।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,हालत गंभीर

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक को अपने निजी साधन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि बिहार प्रान्त के चैनपुर निवासी पिंटू पासवान 30 वर्ष बाइक वाराणसी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो जगदीश सराय गांव के समीप पहुचा की किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी। की बाइक के परखच्चे उड़ गए। और बाइक सवार सड़क गिरकर लहूलुहान हो गया। मौक़े पर जुटे लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरो की टीम ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस बाबत एसआई रावेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट ने आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसको इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chandauli:राइसमिल में काम कर रहे वेल्डिंग मित्री का करेंट की चपेट में आने से मौत


चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के धमीना गांव के समीप बन रहे राइस मिल में गुरुवार की शाम करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। मौक़े पर मौजूद लोगों ने उसे एम्बुलेंस की सहायता से निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि बिहार प्रान्त के सिवान जिला तरवां थाना क्षेत्र के खम्हौरी गांव निवासी अशोक यादव 32 वर्ष धमीना गांव के पास बन रहे राइस मिल में कई दिनों से वेल्डिंग का काम कर रहा था। शाम को बिजली आने पर वेल्डिंग करने के लिए ट्रांसफार्मर से तार जोड़ रहा था। कि करेंट की चपेट में आ गया। और बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद साथियों ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सैयदराजा स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत प्रभारी सलिल स्वरूप आदर्श का कहना है। कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आकाशीय बिजलीः दैवीय आपदा पीड़ित परिवारों को Chandauli प्रशासन देगा आर्थिक मदद

Young Writer, चंदौली। जनपद में बीते बुधवार की शाम बारिश के दौरान अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली से बड़ी जनहानि हुई है। एडीएम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि 10 जुलाई की शाम आकाशीय वज्रपात की घटना में कुल छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं एक पशु के मौत की भी सूचना है। इसके अतिरिक्त पांच व्यक्ति घायल हुयें है। ऐसी दशा में शासनादेश के तहत दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि जिला प्रशासन प्रदान करेगा। घटना के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही सभी को राहत सहायता दे दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रीमा देवी (18 वर्ष) व भगवानी देवी पत्नी मुन्सीराम (62 वर्ष) गणेश पुत्र रामराज 32 वर्ष, घायल हुए। घायलों का इलाज पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय चंदौली कराया गया। देवती, 58 वर्ष, नर्मदा 20 वर्ष, माया 18 वर्ष तथा शान्ति 40 वर्ष को अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। उपचार के दौरान रीमा देवी की स्थिति में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है। तथा भगवानी देवी का इलाज चल रहा है। उनके रिपोर्ट के आधार पर उन्हे राहत सहायता दे दी जायेगी। तहसीलदार सदर के द्वारा घटना की जानकारी दी गयी है तथा एक पशुहानि विजयी राम पुत्र रामजतन निवासी धरहरा तहसील सकलडीहा निवासी भैंस की मृत्य हुयी है। बताया कि भुक्तभोगी द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर राहत सहायता दे दी जायेगी।

Chandauli के किसानों की समस्या का समय से निदान करें अधिकारीः Birendra Singh

Chandauli विकास भवन सभागार में पत्रकारों से रूबरू सांसद व अन्य।
Chandauli विकास भवन सभागार में पत्रकारों से रूबरू सांसद व अन्य।

Young Writer, Chandauli: चंदौली विकास भवन सभागार में गुरुवार को सांसद बीरेंद्र सिंह ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान किसानों की समस्याओं को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं ने उठाया और अधिकारियों के साथ समाधान पर चर्चा की। वही पत्रकारों से रूबरू मेडिकल कॉलेज के मान्यता को लेकर अपनी बातों को रखा।

इस दौरान सांसद ने कहा कि किसानों की समस्याओं को समाधान जिले के संबंधित अधिकारी समय से करना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। वर्तमान में किसानों को समय से पानी नहीं मिल पाने से रोपाई का कार्य बाधित हो रहा है। संबंधित अधिकारी किसानों को पानी की व्यवस्था करें। साथ ही बंदी डिविजन के बाबत भी चर्चा की और उसमें जो भी कमियां है उसे दूर करने का निर्देश दिया। मेडिकल कालेज के बाबत चर्चा की। कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय की सुविधाओं में किसी प्रकार का छेड़छाड़ ना किया जाए। कहा कि मेडिकल कॉलेज के 450 बेड पूर्ण होने के बाद ही मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिल पाएगी। इसके अलावा ट्रामा सेंटर सहित तमाम जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी और विकास की कड़ी में जनपद को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव Manoj Singh W ने कहा कि एक्सईएन विद्‍युत ने मीटर रीडरों के मानदेय भुगतान के लिए आश्वासन दिया था‚ लेकिन इस दिशा में उनके द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके अलावा उन्होंने गुरैनी पम्प कैनाल के संचालन को लेकर सिंचाई विभाग व बिजली विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया। वहीं जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को आम मरीजों तक पहुंचाए जाने की आवश्यकताओं पर बल दिया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू, जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, मुसाफिर सिंह चौहान चंद्रभानु यादव, योगेंद्र यादव चकरू, यादवेश यादव उपस्थित रहे।

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने जनसंख्या नियंत्रण के बारे में दी जानकारी


चंदौली। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर गुरुवार को यथार्थ नर्सिंग कॉलेज की ओर से डिग्घी गांव जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा अध्यापक अनुराधा प्रजापति तथा नर्सिंग ट्यूटर सताक्षी व लवकुश के देख रेख में विश्व जनसंख्या वृद्धि के बारे में चर्चा की। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण हेतु विभिन्न विधियों के बारे में बताया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बताया की यदि समय रहते विश्व जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भौतिक सुख सुविधाओं के साथ ही भविष्य में अन्यत्र प्रकार के समस्याओं का सामना करना होगा, जो मानव जाति हेतु पीड़ादायक साबित होगा। अनुराधा प्रजापति ने बताया कि वर्तमान समय में जनसंख्या वृद्धि चिंता का विषय है।

हम सभी को मिलकर विश्व जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण हेतु एकबद्ध होना होगा। बताया कि एक संतान से दूसरे संतान के बीच 3 साल के निर्धारित समयांतराल का जरूर पालन करें। वहीं नर्सिंग ट्यूटर सताक्षी ने जनसंख्या वृद्धि पर सभी के साथ मिलकर विस्तृत चर्चा की तथा विश्व जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। साथ ही नर्सिंग ट्यूटर लवकुश के द्वारा विश्व जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण हेतु सभी लोगों को एकसाथ होने हेतु आह्वान कर प्रतिबद्ध किया गया।

Facebook पर Photo डालने व जुमला लिखने से नहीं चलते पम्प कैनालः Manoj Singh W

सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा विधायक पर जमकर साधा निशाना

Young Writer, धानापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को एक बार फिर गंगा नदी पर स्थित गुरैनी पम्प कैनाल के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पम्प कैनाल को बंद पाया। इसके बाद आक्रोश सपा के राष्ट्रीय सचिव ने सिंचाई व बिजली विभाग के साथ ही सैयदराजा विधायक पर जमकर निशाना साधा। सिंचाई व बिजली विभाग को चेतावनी दी कि अपने आपसी झगड़े को खत्म कर समन्वय स्थापित कर दो दिनों के अंदर पम्प कैनाल का संचालन शुरू कराएं, अन्यथा किसान अधिकारियों को कैनाल के अंदर बैठाने का काम करेंगे।

इसके साथ ही सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा विधायक को भी गुरैनी पम्प कैनाल के संचालन किए जाने की पहल करने की बात कही। साथ ही यह भी कटाक्ष किया कि फेसबुक पर फोटो लगाने व चार जुमले कहने से कैनाल नहीं चलती। उसके लिए प्रयास करने की जरूरत होती है। बनारस में एससी कमरों में बैठक करेंगे तो कैनाल ऐसे ही सूखी रह जाएगी और किसान की फसलें सिंचाई के अभाव सूख जाएगी। लिहाजा किसानों के दुख-दर्द को समझें और अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर बैठक करके समस्या का समाधान करने की दिशा में काम करें।

Manoj Singh W ने आरोप लगाया कि मात्र दो घंटे कैनाल चलवाकर फोटो खींचाकर जनता और किसानों को गुमराह करने से बचे। जनता जागरूक है और अब सब कुछ जान चुकी है। कहा कि क्षेत्रीय किसान इस वक्त सिंचाई की समस्या से जूझ रहे हैं क्योंकि गुरैनी पम्प कैनाल तकनीकी गड़बड़ी के कारण नहीं चल रहा है। तकनीकी दूर करने के नाम पर लघु डाल सिंचाई व बिजली विभाग फंड को लेकर आपस में नूराकुश्ती कर रहे हैं। कहा कि इस समस्या को लेकर डीएम से मुलाकात की जाएगी और दो दिनों के अंदर पम्प कैनाल के संचालन को सुनिश्चित किया जाएगा। यदि ऐसा करने में अधिकारी विफल रहे तो किसान इन अधिकारियों को सूखी कैनाल के अंदर बैठाने का काम करेंगे।

Chandauli जनपद में लोगों पर कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजलीपीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना दिखाए जिला प्रशासनः बाबूलाल


चंदौली। आकाशीय बिजली बुधवार को लोगों के ऊपर कहर बनकर टूटी। इस दौरान तेज आवाज के साथ गिरी बिजली से जहां कई घायल हो गए, वहीं कुछ की मौत भी हो गयी। जनपद में हुई आधा दर्जन लोगों की मौत से उनके परिवार के साथ ही पूरा जनपद में गम का माहौल रहा। ऐसे में कंदवा क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली से कई लोग हताहत हुए। इसकी जानकारी होते ही सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले लोगों को अपने निजी साधन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया और अपनी निगरानी में उनके दवा-ईलाज की सुविधा मुहैया करायी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शाम की घटना के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनके दवा-ईलाज में लापरवाही बरती गयी। जिसकी वजह से आकाशीय बिजली से झुलसे हुए घायलों को समय से दवा-ईलाज उपलब्ध नहीं हो सका। वहीं पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव भी घटना की जानकारी के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतक परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि शाम की घटना है जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराकर शवों को पीड़ित परिजनों के सिपुर्द कर देना चाहिए। दुख की इस घटना में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ है। इस दैवीय आपदा में मारे गए लोगों के आश्रितों व परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराना सुनिश्चित करें, ताकि उनके दर्द को बांटा जा सक

Chandauli:आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक झुलसे

चंदौली। जनपद में बुधवार की शाम हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की भी सूचनाएं प्राप्त हो रही है। इससे जहां मृतक परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया। दैवीय आपदा के बाद जिला प्रशासन व पुलिस भी हरकत में नजर आया। शवों को स्थानीय पुलिस द्वारा पंचनामा कर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया गया, जहां रात के वक्त ही शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विदित हो कि बुधवार की शाम बारिश के दौरान जनपद के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से जहां दर्जन भर लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं इसकी जद में आने से पांच लोगों की मौत हो गयी। जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भिसौड़ी गांव में मोती यादव 50 वर्ष सिवान में भैंस चरा रहे थे, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। वहीं कुण्डा कला निवासी पुल्लू 42 वर्ष मछली मारते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। वहीं कुण्डा कला गांव में ही मछली मार रहे 55 वर्षीय रूपलाल आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और गंगा नदी में जा गिरे। जिनकी खोजबिन पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसके अलावा अलीनगर थाना क्षेत्र के बरईपुर निवासी दो चचेरे भाई अंकित यादव 15 वर्ष व चिंटू यादव 13 वर्ष भैंस चराते समय आकाशीय बिजली की जद में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गयी। वहीं कंदवा थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी मुनीब बिंद 55 वर्ष खेत की मेढ़ बांधते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं कंदवा क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सोनी 15 बेहोश हो गई। वहीं सिसौड़ा गांव में बिजली की चपेट में आने से जित्तन चौहान 55 और प्रिंयका 26 भी झुलस गए। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

वहीं अदसड़ गांव में रोपाई कर रही सुराही 50, चानी 28, किरन 18, चंपा 36, माया 18, शकुंतला 35, देवंती 55, नरदा 20, पोतनी 40, लाली 28, फुलवा 40 और सुढना गांव में खेत में रोपाई कर रही भगमानी 60 और रीमा 20 वर्ष भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। तेज आवाज व चमक देख एकबारगी तो आस पास मौजूद लोग भी दहशत से सहम गये।बिजली की चपेट में आई महिलाओं को परिजन और ग्रामीण तुरंत जिला अस्पताल और आदर्श नुआंव स्थित निजी अस्पताल ले गए।

Chandauli
scattered clouds
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
48 %
2kmh
41 %
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights