19.6 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 179

खोखले व झूठे वादों से नहीं थोड़े प्रयास से अपग्रेड होगा अमड़ा विद्‍युत उपकेंद्रः Manoj Singh W

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू बुधवार को अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या को लेकर जवाब-तलब किया। इस पर अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उपकेंद्र पर ही बिजली नहीं है। कहा कि जब तक अमड़ा को 132 केवी उपकेंद्र में अपग्रेड नहीं किया जाता, तब तक यहां बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान होना संभव नहीं है। इस पर मनोज सिंह डब्लू ने सैयदराजा विधायक के साथ जिलाधिकारी चंदौली पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सैयदराजा के विधायक पिछले दो कार्यकाल से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को 132 कराने का वादा स्थानीय किसानों व ग्रामीणों से करते चले आ रहे हैं। उनके यह वादे झूठे और खोखले हैं यही वजह है कि आज तक अमड़ा विद्युत उपकेंद्र 132 केवी में उच्चीकृत नहीं हो सका। कहा कि पिछले दिनों जिलाधिकारी चंदौली भी अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के दौरे पर आए थे उस वक्त उनके द्वारा जल्द ही क्षेत्रीय लोगों को अमड़ा विद्युत उपकेंद्र 132 केवी करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन उनके भी भरोसे का दम निकलता नजर आ रहा है।

Manoj Singh W ने कहा कि धान की रोपाई का वक्त चल रहा है और क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि बिजली बार-बार ट्रिप हो रही है। इतना ही नहीं बिजली होने पर भी लो-वोल्टेज के कारण किसानों के मोटर नहीं चल पा रहे हैं। बताया कि क्षेत्रीय किसानों द्वारा लगातार इस बात की शिकायत की जा रही है, जिसे संज्ञान में लेकर अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर व्याप्त इस समस्या के समाधान को लेकर उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की गई। कहा कि सैयदराजा विधायक यदि इस विषय पर थोड़ा प्रयास कर दें तो अमड़ा उपकेंद्र का कायाकल्प होने के साथ ही किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं जिलाधिकारी को भी अमड़ा विद्युत उपकेंद्र 132 केवी के शिलान्यास कर किसानों को राहत देने की प्रयास करना चाहिए।

Chandauli:सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत,पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल


नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के राजवाहा पुल के समीप मंगलवार की देर रात एक बाइक सवार छुट्टा पशु से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल उसको 108 एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगावां गांव निवासी संजय कोल 38 वर्ष पास के गांव तेंदुआ में कुछ जरूरी काम से गया हुआ था। देर रात बाईक से वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वो नौगढ़- रावर्टसगंज मार्ग पर राजवाहा पुल के समीप पहुचा की उसकी बाईक सड़क पर घूम रहे छुट्टा गाय से टकरा गई। घटना में संजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सरिता देवी दो बच्चे वयस्क व अवयस्क का रो रोकर काफी बुरा हाल है।

Chandauli:सड़क हादसे में घायल छात्रा की इलाज़ के दौरान मौत,परिजनों में आक्रोश


बबुरी। विगत दिनों पूर्व शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल छात्रा की इलाज़ के दौरान मौत हो गई। मृतक छात्रा का शव जरखोर गांव में पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। वही शव को देखते ही परिजन कोहराम मच गया। छात्रा की मां उर्मिला बेटी का शव देखते ही अचेत हो जा रही थी। जिसको लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

विदित हो कि मृतिका संगीता 18 वर्ष बीते शुक्रवार को वह अपने स्कूल से साइकिल द्वारा घर को लौट रही थी। कि जरखोर गांव के पास एक अनियंत्रित कार की चपेट में आ गयी। उसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम मौत हो गई। मृतिका दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी थी। जो बबुरी स्थित दुर्गा इंटर कॉलेज में बारहवीं की छात्रा थी। छात्रा की मौत की सूचना पर पहुचे क्षेत्राधिकारी मुगलसराय अनिरुद्ध सिंह ने परिवार वालों से मिल कर ढांढ़स बंधाया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली/सैयदराजा। थाना अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि नगर पंचायत वार्ड नंबर 6 गांधीनगर निवासी नखड़ू ठठेरा का पुत्र दिनेश रेलवे ट्रैक पार कर ही रहा था कि किसी तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुचे थानाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और परिजनों को सूचित किया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में परिजनों पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। वही दूसरी तरफ सदर कोतवाली क्षेत्र के छितो गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत जीआरपी प्रभारी हरिशंकर ने बताया कि ट्रेन की चपेट ने आने से युवक की मौत हो गई है। जिसका शिनाख्त अभी नही हो पाया है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चंदौली के शहीदी धरती पर गरजे राज्य सभा सांसद संजय सिंह,बोले देश में नफरत की राजनीति को मारने की जरूरत

धानापुर। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर धानापुर शहीद स्मारक परिसर में 24 का जनादेश क्या है संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के फायर ब्रांड नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शरीक हुए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात कर उससे सीखने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर सिंह हमेशा अपने विचारों के प्रति दृढ़ता के साथ खड़े रहे। उन्होंने सदन में हमेशा समाजवादी विचारधारा, भाईचारा, गांधीवाद, हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। समाजवादी विचारधारा से आशय एक ऐसे समाज के निर्माण से है जहां भेदभाव के लिए कोई जगह न हो। छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीति ना हो। लेकिन दुर्भाग्य यह कि आज आजादी के 77 साल बाद भी भाजपा ने पांच साल यूपी के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव का सरकारी आवास को गंगा जल से धोया गया। यही अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव में जब कन्नौज मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए तो उनके जाने के बाद भाजपा के लोगों ने मंदिर को धोने का काम किया। कहा कि नफरत व लोगों को बांटने की भाजपा की इस विचारधारा को हम सभी को मिलकर मारना होगा। आज भी दलित समाज का युवक घोड़ी चढ़ने के लिए संघर्ष करता है। मध्य प्रदेश में भाजपा के नेता ने दलित के सिर पर पेशाब किया। ऐसी घटना आज भी लोगों को आहत करती है। संजय सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव कई घटनाओं का साक्षी बना। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री की भाजपा न्यूनतम स्तर पर चली गयी। उन्होंने चुनाव के दौरान मुगल, मदरसा, मुसलमान, मछली, मटन व मुजरा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन उन्हें म से महंगाई, मजदूर व मणिपुर का ख्याल नहीं आया। कहा कि जब मणिपुर पर सदन में चर्चा के लिए आवाज उठाया तो 11 माह के सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद जब मोदी व अडानी के नारे लगाए तो सरकार ने छह माह तक जेल में रखा। बावजूद इसके मेरे विचार नहीं बदले और जेल से बाहर आते ही भाजपा के नफरत की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाना शुरू किया। इसके अलावा सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र पटेल, सांसद बीरेंद्र सिंह, शिवकुमार सिंह, रोहित सिंह, शाह आलम खान,जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, रमेश यादव,जगमेन्द्र यादव, बुल्लू यादव आदि लोग उपस्थित थे। संचालन रामधनी यादव एवं अध्यक्षता राधेश्याम सिंह ने किया। आभार प्रकट संयोजक कुंवर सुरेश सिंह तथा पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह ने किया।

शिक्षकों ने डिजिटलाइजेशन के अव्यवहारिक आदेश का किया विरोध,बोले जब तक मांगे पूरी न होगी तब तक चलेगा इसका पूर्ण बहिष्कार


चंदौली। शासन द्वारा प्रतिकूल धरातलीय परिस्थितियों को नजर अंदाज कर बिना हमारी मांगे पूरी किये, मनमाने उत्पीड़न युक्त डिजिटाइजेशन के अव्यावहारिक आदेश के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व शिक्षक मोर्चा चंदौली ने इस आदेश का विरोध किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों में इस व्यावहारिक आदेश का आज विरोध किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे जैसे अन्य विभागों की भांति आकस्मिक अवकाश की श्रेणी में हाफ डे लीव का विकल्प दिया जाए। शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति 30 ईएल प्रदान किया जाए। अवकाश के दिनों में कार्य करने पर प्रतिकर अवकाश का विकल्प दिया जाए। प्राकृतिक आपदा स्थानीय स्तर पर मौसम की प्रतिकूलता होने पर विभाग द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति में शतिथिलता प्रदान किया जाए। पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन के नेटवर्क के अधीन होता है एक ही समय में अधिक लोड से सर्वर क्रैश होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। महिला शिक्षकों का फोटो बीईओ को भेजना उनके निजता का हनन इसमें संशोधन किया जाए आदि मांगे जब तक पूर्ण नहीं की जाएंगे। इसका विरोध अनवरत चलता रहेगा। डा.सुनीता तिवारी ने बताया कि इस अव्यावहारिक आदेश के खिलाफ जनपद स्तर पर हर संगठन शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक एकजुट हैं। कहा कि जब तक शिक्षक समस्याओं जैसे शिक्षकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा, कैशलेस मेडिकल की सुविधा, शिक्षकों को पुरानी पेंशन की व्यवस्था, शिक्षामित्र अनुदेशक को शिक्षक के रूप में समायोजित कर समान कार्य समान वेतन दिया जाए। विद्यालय अवधि के बाद कोई बैठक नहीं बुलाई जाए। एमडीएम से प्रधानाध्यापक को मुक्त रखा जाए। माध्यमिक शिक्षकों की भांति 12 वर्ष पर प्रोन्नत चयन वेतनमान आदि समस्याओं को समाधान किया जाए। समाधान नहीं होने तक आदेश का पूर्णतः विरोध जारी रहेगा। काली पट्टी बांधकर शिक्षक शिक्षण कार्य करेंगे। इस मौके पर संतोष सिंह, मनोज पांडेय, आनंद, संजय सिंह, इम्तियाज खान, फैयाज अहमद, सुनील सिंह, विनोद सिंह, यशवर्धन सिंह, आनंद मिश्रा, संदीप दुबे, सुनील यादव, इंद्रजीत यादव, विकास यादव, अभिनव सिंह, राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

सौहार्द व सद्भाव के साथ मनाएं मोहर्रम का त्यौहारः डीएम


चंदौली। आगामी त्योहार मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में समस्त अधिकारीगण के साथ सभी थाना क्षेत्रों के ताजियादारों, धर्मगुरुओं, गणमान्य सम्भ्रांत लोगों के बैठक हुई। इस दौरान बैठक में आए ताजियादारो ने जुलूस के आने वाली समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। साथ ही साफ-सफाई व बिजली तारों को ठीक कराने को कहा। सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी ने वहा मौजूद अधिकारी को समय से समाधान करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीएम निखिल टीकाराम फुंडे कहा कि सभी लोग मुहर्रम के त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए। जुलूस में शस्त्रों के प्रदर्शन को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। डीजे माइक लाउडस्पीकर को निर्धारित डेसीबल तक ही बजाने की अनुमति दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दिन समस्त एंबुलेंस को चालू हालत में रखा जाए तथा सभी चिकित्सा केंद्रों पर 24 घंटे चिकित्सकों व चिकित्सीय टीम के साथ जीवन रक्षक सहित अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के संबंध में समुचित कार्रवाई करें। बैठक के दौरान कुछ लोगों द्वारा बिजली, पानी तथा सड़क की समस्याओं से अवगत कराया गया।एसपी ने ताजियादारों से कहा कि किसी नई परंपरा की शुरुआत नही करना है। किसी नए मार्ग से ताजिया को नहीं ले जाना है। सरकार द्वारा जारी किये गए गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी से आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ अपना अपना त्योहार मनाए। बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से की जाएगी निगरानी, जनपद की अमन-शांति प्रभावित करने की कोशिश करने वाले तत्वों पर होगी कड़ी कार्यवाही, त्यौहार के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पैनी नजर रहेगी। इस दौरान एडीएम अभय कुमार पांडेय, ज्वॉइन मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह, तहसीलदार अजित सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह,डॉ अनिल यादव, क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह,राजेश राय,रघुराज आशुतोष कुमार मौजूद रहे।

किसानों के हित वीरासराय व गुरेनी पम्प कैनाल का करें संचालनःमनोज डब्लू


दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू सोमवार को वीरासराय स्थित पम्प कैनाल के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्हें पम्प कैनाल का संचालन नहीं होने से खफा किसानों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने सिंचाई विभाग व प्रशासन से नाराज किसानों को धरना-प्रदर्शन करने से रोका। इसके अलावा उन्होंने मौके से ही सिंचाई विभाग के एक्सईएन व जिलाधिकारी को वीडियो संदेश के जरिए दो दिनों के अंदर पम्प कैनाल का संचालन किए जाने की मांग की और चेताया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो तीसरे दिन किसान आंदोलन पर बैठ जाएगा और वे स्वयं इस आंदोलन की अगुवाई करेंगे। इसके बाद उन्होंने डीएम व एक्सईएन से टेलीफोनिक बातचीत कर क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं से भी अगवत कराया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि वीरासराय व गुरैनी पम्प कैनालों की स्थिति ठीक नहीं है। हालात इतने खराब है कि यदि पम्प कैनाल का संचालन पूरी क्षमता से किया जाए तो जगह-जगह नहर टूट जाएगी और किसानों के खेत जलमग्न हो जाएंगे। लिहाजा किसानों की मांग है कि एक्सईएन मौके का मुआयना करके समस्या का समाधान करते हुए पम्प कैनालों का संचालन शुरू कर दें, ताकि क्षेत्रीय किसान अपने खेतों में धान की रोपाई का कार्य मुकम्मल कर सके। कहा कि अपने कार्यकाल में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए क्षमता वृद्धि करने का काम किया। पम्प कैनालों की क्षमता 30 क्यूसेक से बढ़ाकर 50 क्यूसेक किया गया, ताकि क्षेत्र के सभी किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। लेकिन भाजपा सरकार में पम्प कैनालों के प्रति अधिकारी व जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं है। निर्माण, मरम्मत व रखरखाव के मद में आने वाले धन का अधिकारी व जनप्रतिनिधि मिलकर बंदरबांट कर ले रहे हैं। यदि वजह है कि आज क्षेत्र की नहर, माइनर के तटबंध जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सफाई के अभाव में टेल के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे आज धान का कटोरा कहे जाने वाले जनपद चंदौली का किसान सिंचाई की समस्या से जूझ रहा है। अंत में उन्होंने एक्सईएन सिंचाई के साथ क्षेत्रीय विधायक को भी चेताया। कहा कि किसानों की समस्याएं दो दिनों में दूर करते हुए वीरासराय व गुरेनी पम्प कैनाल का संचालन शुरू नहीं हुआ तो आक्रोशित किसान धरना-प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर रामभवन पाशवान, शिवमूरत विश्कर्मा, रामअवध मौर्या, गुड्डू मौर्या, कालीचरण बिन्द, परवेंदर बिन्द, सुरेंदर बिन्द, महंत कुशवाहा, अनिल बिन्द, रामअवध कुमार, श्यामनारायण सिंह, डॉ संजय सिंह, रजेन्दर यादव, चिरकुट मौर्या, सुदर्शन बिन्द, अमरनाथ विश्कर्मा, शिवमूरत मौर्या, रविशंकर मौर्या, अजीत खरवार आदि उपस्थित रहे।

कार्य लापरवाही में दो उपनिरीक्षक व दो सिपाही निलबिंत,एसपी ने विभागीय जांच के दिये निर्देश

चंदौली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण व वांछित वारंटी अभियुक्तो के गिरफ्तारी के साथ अपराध रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने रात्रि को समय 3 बजे जनपद मे बार्डर के थानो को चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया था।
जिसमे धरौली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह आरक्षी शैलेन्द्र कुमार सरोज आरक्षी उमेश कुमार अपने चेकिंग प्वाइंट पर मौजूद नही मिले। चौकी प्रभारी सैदुपुर दुर्गादत्त यादव भी चेकिंग अपने प्वाइंट पर मौजूद नही मिले। पुलिसकर्मीयो द्वारा इस प्रकार की लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त पुलिसकर्मीयो को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जाँच के आदेश दिया।

Chandauli:सपा कार्यकर्ताओं ने बिछिया गांव में किया पौधरोपण


चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा एवं पीडीए परिवार के कार्यकर्ताओं रविवार को बिछिया कला गांव में पौध रोपण किया। और उसको  संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान सपाइयों ने पौधरोपण में नीम, आम, अमरूद, एवं अन्य फलाहारी, हितकारी पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत, वृक्षारोपण से हरियाली बढ़ाने एवं प्रदूषण को कम करने का संदेश समाज में दिया गया। कहा कि वर्तमान में हर तरफ फैले हुए तरह-तरह के प्रदूषण को दूर करने के लिए, आवश्यकता पेड़ की है। जिससे लोग विभिन्न बीमारियों से दूर हो सके। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अयूब खान गुड्डू, हाजी परवेज अहमद जोखू पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधाकर कुशवाहा, चकरू यादव, पूर्व प्रमुख महेंद्र पासवान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष महेंद्र माही, युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष दानिश इकबाल,विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी, अमित यादव, मृत्युंजय कुशवाहा, नवीन मौर्य राजू वर्मा  रत्नेश यादव, संतोष यादव तनवीर अहमद रामाश्रय फौजी, विक्की प्रधान देवेंद्र प्रधान चुनमुन भाई, सोनू पासवान, भरत सिंह, अजीत पासवान मौजूद रहे।

Chandauli
scattered clouds
19.6 ° C
19.6 °
19.6 °
48 %
2kmh
41 %
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
39 °
Thu
40 °
Fri
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights