21.5 C
Chandauli
Thursday, March 12, 2026

Buy now

Home Blog Page 18

Chandauli:एसपी ने नौ उपनिरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदला,जाने किसको कहा मिली तैनाती


चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे ने 9 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इस क्रम में पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक किशोर कुमार चौबे को प्रभारी जनसुनवाई शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई। वहीं उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा तैनाती दी गई है। साथ ही उप निरीक्षक विनोद कुमार व विनयकांत गौतम को न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक रामबाबू यादव को थाना चंदौली से उमाकांत व संजय कुमार को डायल-112 राधेश्याम को न्यायिक सम्मन सेल और सुरेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना सैयदराजा भेजा गया है।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत,शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहनें,पुलिस ने शव के अवशेष को कब्जे में कर भेजा पोस्टमार्टम


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जहा अंधेरा होने ने कारण युवक के शव से कई वाहने गुजर गई। जानकारी होने पर आस पास के लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को मौक़े पर पहुची पुलिस ने युवक के शव के अवशेष को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बाबते हैं कि इलिया थाना क्षेत्र के घोड़सारी गांव निवासी कुंजकमल 35 वर्ष लीलापुर नेशनल हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में कुंजकमल की मौक़े पर ही मौत हो गई। साथ ही अंधेरा होने के कारण उसके ऊपर से कई वाहनें गुजर गईं। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल उसको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत नवीन मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रावेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Chandauli:मानव विकास एवं कल्याण संस्था द्वारा प्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन,जमकर थिरके छात्र-छात्राएं


चंदौली। सकलडीहा रोड स्थित एमडी नरसिंग व पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मानव विकास एवं कल्याण संस्था द्वारा नरसिंग एवं फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं में नाटक मंचन व नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार के मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नर्सिंग एवं फार्मेसी क्षेत्र मानव सेवा का है। चिकित्सक का काम बस दवा की पर्ची लिखना होता हैं। लेकिन मरीजों की देखभाल नर्सिंग को ही करना होता हैं। अपने उपचार से रोगियों में प्रेम और विश्वास पैदा करने से उनका आधा रोग खुद कम हो जाता हैं। हमेशा अपना कार्य को मानव सेवा मानकर करें। उससे अपने जीवन मे कभी असफल नही होंगे।

विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा ने कहा कि मरीज के प्रति आपका व्यवहार व प्रेम उनके लिए दवा का काम करता है। रोगी में विश्वास जगाना बहुत जरूरी है। जिन छात्र व छात्राओं की विदाई हो रही है। वह जिस हॉस्पिटल में भी जाएं रोगियों की सेवा करें निश्चित रूप से सफल रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकार सदर देवेंद्र कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सेवा परमो धर्म की तर्ज पर कार्य करना चाहिए। नर्सिंग क्षेत्र को आपने चुना है। संस्था के अध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि जितना कुछ आप लोग कॉलेज से सीखे हैं। उसकी महक बाहर बिखरते रहिए कभी भी आप छात्र-छात्राओं को हमारी जरूरत पड़ती है। तो हमारा दरवाजा आपके लिए हमेशा खुला रहेगा। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, फेकन प्रसाद, राम भजन, बृजमोहन मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश, बृजेश प्रधान, राम आशीष प्रधान, विजय प्रधान, आनंद, जय सिंह, अर्जुन आर्य, शिवकुमार, यमन सिंह, अजीत सिंह, अमित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, यासमीन, सुशील, रोहित, शिवम, प्रीति, सोनम, खुशबू, आरती, प्रतिमा सरकार, विनीता, दिलीप, रिंकू, अभिषेक, संतोष, बृजेश, अनुष्का, निधि, दिव्या लक्ष्मी, आदि मौजूद रहे।

Chandauli:एक बाइक के साथ दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,रेलवे स्टेशन के समीप मिली सफलता


चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर काली माता मंदिर रेलवे स्टेशन के समीप दो बाइक चोर को धर दबोचा। जिनके कब्जे से एक हीरो का बाइक बरामद किया गया। वही पुलिस दोनों को चोरों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई और विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि नगर व क्षेत्र में अराजकतत्वों वसंदिग्धों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दो बाइक चोर एक चोरी का बाइक लेकर काली माता मंदिर रेलवे स्टेशन मझवार के पास मौजूद हैं। और कही भागने के फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौक़े पर पहुचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की गई। दोनों की पहचान राजकुमार विश्वकर्मा वार्ड नं0-12 गौतम नगर चंदौली व बल्लू अग्रहरि के रूप में हुई हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिह, विनोद कुमार सिह, रवि शंकर प्रसाद, अखिलेश यादव मौजूद रहें।

Chandauli:जंगल की जमीन जोतने को लेकर हुए मारपीट में एक गभीर,पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का लगाया आरोप


नौगढ़। थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में जंगल की भूमि जोतने को लेकर दो दिन पूर्व हुए विवाद के दौरान मारपीट में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगने के बाद विधायक कैलाश खरवार की पहल पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया है।
आरोप है कि विवाद के दौरान पुलिस ने एक पक्ष के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज किया था। मरवटिया गांव निवासी तारा देवी व उसके पति पारसनाथ ने क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार से मिलकर बताया था कि बोदलपुर गांव निवासी पारसनाथ, पुरूषोत्तम व संवरू ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडे व धारदार हथियार से मारपीट किया है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करके हम लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है। शिकायत सुनकर विधायक कैलाश खरवार ने तत्काल नौगढ़ थाना प्रभारी से फोन पर बात कर मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दिया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि ने बताया कि विधायक के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गंभीर रूप से घायल दशरथ चौहान का मेडिकल परीक्षण कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दशरथ चौहान के सिर में गहरी चोट होने से हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Chandauli:बच्चों के उपजे विवाद में लाठी-डंडे से हुई मारपीट,पिता पुत्र और चाचा घायल


डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम पोखरा के पास बच्चों के विवाद में शनिवार को हॉकी और लाठी-डंडों से हुई मारपीट में दो भाई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।
प्रार्थी मनमोहन प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा जुनैद एसआरबी स्कूल मालगोदाम से पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान, जनरल स्टोर के सामने विपक्षी अभिनव, हंस प्रताप सिंह निवासी चतुर्भुज कॉलोनी और अन्य लोगों ने जुनैद को कथित तौर पर गालियां देना शुरू कर दिया। मनमोहन प्रताप सिंह ने इस पर आपत्ति जताई, तो विपक्षी लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। मनमोहन के बड़े भाई भानु प्रताप सिंह (52) ने बीच-बचाव का प्रयास किया, तो उन्हें भी पीटा गया। इस हमले में मनमोहन प्रताप सिंह (35) और भानु प्रताप सिंह  जुनैद घायल हो गए। घायलों को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर हमलावर फरार हो गए। मनमोहन प्रताप सिंह ने मुगलसराय कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और विपक्षी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला,मची अफरा-तफरी


डीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधिताली के पास शनिवार को नेशनल हाईवे 19 पर शनिवार की दोपहर एक चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में बदल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग को बुझाया।
गाड़ी में सवार लोगों ने तुरंत वाहन रोककर खुद को बाहर निकाला जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कार चालक वाराणसी से बिहार साइड जा रहा था। इस बाबत फायरकर्मी सुरेश सिंह ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाई जा सकी और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।

Chandauli:सड़क हादसे में बाइक सवार यूवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वही उसके पत्नी व बच्चे को मामूली चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में परिजन व रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।
बाबते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी धर्मेंद्र जायसवाल 35 वर्ष पत्नी व बच्चे के साथ अपने रिश्तेदार के घर शादी में शरीक होने आया था। जहा शुक्रवार की सुबह ही अपने पत्नी व बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वो नवही गांव के समीप पहुचा की अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्रैक्टर से टकरा गई। दुघर्टना ने धर्मेंद्र की मौक़े पर ही मौत हो गई। वही पत्नी व बच्चे को मामूली चोटे आई। मौक़े पर जुटे ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल धर्मेंद्र के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Blood Donate: मुहम्मद शाहिल ने रक्तदान कर बीमार मां की बचाई जान

Blood Donate
ब्लड बैंक चंदौली में रक्तदान करते मुहम्मद शाहिल।

Young Writer, चंदौली। आपकी रगों में दौड़ता लहू अगर किसी के काम आ जाए वो भी उसकी जिंदगी बचाने के तो इससे अच्छा भला क्या हो सकता है? इस खुशी का एहसास सकलडीहा निवासी मुहम्मद शाहिद को उस वक्त हुआ जब उन्होंने बुधवार को शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत की माता के लिए चंदौली ब्लड बैंक में रक्तदान किया। इसे उन्होंने अपने जीवन का सबसे शानदार अनुभूति बताया। साथ ही उन्होंने दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया।

विदित हो कि सकलडीहा क्षेत्र के घरचित गांव निवासी शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत की माता काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही हैं। ईलाज के दौरान चिकित्सकों ने उनकी माता के उपचार में रक्त की कमी की जानकारी देते हुए रक्त की उपलब्धता की सलाह दी। इस बात की जानकारी होने पर सकलडीहा निवासी मुहम्मद शाहिद ने रक्तदान की इच्छा जाहिर की और वे चंदौली ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। कहा कि रक्तदान की अनुभूति काफी सुखद रही। रक्तदान को लेकर समाज में जो भी भ्रांतियां रही वह मिथक साबित हुई। वास्तव में रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं होती है, बल्कि किसी की मदद करने की खुशी आपको एक नई ऊर्जा प्रदान करती है। निश्चित रूप से स्वस्थ लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। कहा कि वह आगे भी जरूरतमंदों की सेवा व मदद के लिए रक्तदान करेंगे। इस दौरान इंद्रजीत यादव अजीत व अनुरोध राय भी मौजूद रहे।

नैनो डीएपी के प्रयोग से पैदा हुई फसलों को क्रॉप कटिंग कर जांची गुणवत्ता


चंदौली। मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में इफको द्वारा वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र रघुवंशी की उपस्थिति में नैनो डीएपी का प्रदर्शन किया गया। वही नैनो डीएपी के प्रयोग से हुए फसलों को क्रॉप कटिंग कराकर उसकी गुणवत्ता व वजन को देखा गया। जिसमें अच्छी गुणवत्ता के साथ फसल के दानों में अधिक संख्या पाई गई।
इस दौरान कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि फसलों में नैनो डीएपी प्रयोग करने से खेतों में पैदावार अच्छी होती हैं। साथ ही दानों की संख्या बढ़ जाती हैं। एग्रो क्लाइमेट ज़ोन में नर्सरी से लेकर फसलों कटाई कृषी वैज्ञानिकों के उपस्थित में किया जाता है। आगामी रबी की फसलों में किसान गेहूं, चना, जौ, मटर, सरसों, में नैनो डीएपी का शोधन कर बुवाई कर सकते हैं। जिससे बीज की जड़े मजबूत होंगी साथ ही गुणवत्ता के साथ फसल की पैदावार अच्छी होंगी। और खेतों में मिट्टी की भी गुणवत्ता बनी रहेंगी। इस मौके पर एसएफए मयंक सिंह, दिग्विजय सिंह, डॉ प्रतीक सिंह, डॉ मनीष सिंह, डॉ चंदन सिंह, डॉ अभय दीप गौतम, डॉ अमित सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद है।

Chandauli
clear sky
21.5 ° C
21.5 °
21.5 °
29 %
2.9kmh
2 %
Wed
22 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights