33.5 C
Chandauli
Monday, March 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 182

Traffic Police: विशेष चेकिंग अभियान में 228 वाहनों का काटा चालान

Chandauli में वाहनों के कागजात चेक करती पुलिस।
Chandauli में वाहनों के कागजात चेक करती पुलिस।

Young Writer, चंदौली। यातायात प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में गुरुवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया व प्रवर्तन की कार्यवाही में 228 वाहनों का चालान किया।

इस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन यातायात विभाग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गई। इस क्रम में जनपद के प्रमुख चौराहों तिराहों व सार्वजनिक मार्गाें पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस चंदौली द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिये सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत रोड़ पर लोगो को जागरुक किया गया। साथ ही आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें। अवयस्क को वाहन चलाने के लिए ना दें। सीट बेल्ट व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करें। वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। अवगत कराया कि सीटबेल्ट का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। प्रवर्तन की कार्यवाही में 228 वाहनों का चालान किया गया। बताया कि 228 लोगों का चालान कर 367000 राजस्व कारित किया गया। वहीं दो गाड़ियों को सीज करने की कार्यवाही भी की गई। इस मौके पर TSI,एलबी पांडेय, आनंद कुमार, जितेंद्र कुमार, ज्ञान चंद्र, हीरालाल शाह आदि उपस्थित रहे।

संसद में नेता विपक्ष Rahul Gandhi की आवाज दबाना चाहती BJP: धर्मेन्द्र तिवारी

Chandauli कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने पहुंंचे कांग्रेसी।
Chandauli कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने पहुंंचे कांग्रेसी।

भाजपा ने धर्म आधारित राजनीति करके देश व समाज को तोड़ने का किया काम

Young Writer, चंदौली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसी गुरुवार को सड़क पर नजर आए। इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा ने धर्म आधारित राजनीति करके देश व समाज को तोड़ने का काम किया है। ऐसे में संसद के अंदर जब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के धर्म आधारित राजनीति से पर्दा उठाकर देश को सच का आइना दिखाने का काम किया है। ऐसे में एक बार फिर भाजपा देश को गुमराह करने का षड्यंत्र कर रही है।

उन्होंने कहा कि गत दिनों लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी द्वारा बेरोजगार नौजवानों के बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। नीट-2024 की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में हुई अनियमितता और धांधली का मुद्दा उठाया। साथ ही भाजपा के नकली हिन्दू धर्म के एजेंडे का सच उजागर किया, जिससे भाजपा सरकार की किरकिरी हुई। इसके बाद भाजपा सदन में राहुल गांधी की आवाज दबाने का पूरा प्रयास कर रही है। विपक्ष के तेवर से भाजपा तिलमिलाई हुई है तथा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए फिर से धर्म की आड़ लेने लगी है।

Dharmendra Tiwari ने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, नौजवानों की बेरोजगारी, महंगाई व विकास के नाम पर हो रहे घोटालों और घटिया निर्माण के सवाल सरकार से पूछने के लिए प्रतिबद्ध है। अब इस आवाज की कोई दबा नही सकता है। कहा कि लोकसभा के चुनाव में विपक्ष विहीन लोकसभा और कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वाली भाजपा का सपना देश की जनता ने चकनाचूर किया है। इस बौखलाहट में भाजपा ने विपक्ष की आवाज दबाने के लिए विगत दिनों कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, के वाराणसी स्थित निजी आवास पर अराजक और उग्र प्रदर्शन कर के विपक्ष के नेता की फोटो को जलाने का प्रयास किया और उनके परिवारीजनों को डराने का कार्य किया है।

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि भाजपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के विरुद्ध उनके वाराणसी स्थित आवास पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में अराजक प्रदर्शन,पुतला फूँकने और अमर्यादित नारेबाजी की गई, जिसके विरोध में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांग किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए ऐसे प्रदर्शन करने वालो को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाय। इस अवसर पर डा.नारायण मूर्ति ओझा, मधु राय, आनंद शुक्ला, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, तौफीक खान, अरुण द्विवेदी, राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा, श्रीकांत पाठक, शिवेंद्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अविनाश, चंद्रशेखर लोग मौजूद रहे।

Naugarh: देवरानी व जेठानी के बीच विवाद में मारपीट‚ आधा दर्जन घायल

Young Writer, नौगढ़। थाना क्षेत्र के बाघी गांव में देवरानी व जेठानी के बीच घर में सामान रखने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान मारपीट में आधा दर्जन महिलाएं शामिल हो गयी। सूचना के आधार पर थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
बताते हैं कि बाघी गांव निवासी दो सगे भाइयों धर्मेंद्र व नागेन्द्र के बीच कायम मनमुटाव से काफी दिनों से अलग अलग रहते हैं। बुधवार को घर में सामान रखने को लेकर देवरानी कंचना देबी पत्नी नागेन्द्र यादव व जेठानी फूलकुमारी पत्नी धर्मेन्द्र यादव के बीच हुई कहासुनी के दौरान मारपीट गई। जिसमें एक पक्ष के कंचना देवी पत्नी नागेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बाघीं व जनपद सोनभद्र के थाना चोपन अन्तर्गत मारकुंडी गांव निवासिनी पन्ना देवी पत्नी श्यामा यादव उम्र 55 वर्ष, वंदना देवी पत्नी अरविंद यादव उम्र 21 वर्ष ने दूसरे पक्ष के फुलकुमारी पत्नी धर्मेंद्र यादव उम्र 22 वर्ष फूला देवी पत्नी पांचू यादव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बाघी व बिहार राज्य के चौनपुर थाना क्षेत्र के झरिया गांव निवासी रानी पुत्री सीता यादव उम्र 20 वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें फूला देबी व रानी की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिया। सूचना के आधार पर थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किया गया है।

Crime : मुगलसराय पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा


Young Writer, डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जीटीआर ब्रिज के पास एक व्यक्ति को 30 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।

कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा है। रेलवे चौकी इंचार्ज हेमंत यादव मय हमराह को मुखबीर से सूचना मिली कि जीटीआर ब्रिज के पास एक व्यक्ति सूटकेश व एक काला पिट्ठू बैग लेकर खड़ा है।जिसमें कुछ अवैध पदार्थ होने की संभावना है। उक्त सूचना पर पुलिस जीटी आर ब्रिज के पास पहुंची। संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान गनेश कुमार शाह उर्फ प्रिंस कुमार पुत्र गुड्डू शाह निवासी अमरा तालाब थाना सासाराम जिला रोहतास के रुप में हुई। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति के कब्जे से कुल 30 किग्रा गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

अधूरे PM Awas व CM Awas को समय से करें पूरा: Sakaldiha BDO

सकलडीहा ब्लॉक में सचिवों के साथ बैठक करते बीडीओ केके सिंह।
सकलडीहा ब्लॉक में सचिवों के साथ बैठक करते बीडीओ केके सिंह।

Young Writer, सकलडीहा। ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ केके सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बीडीओ ने आगामी दस जुलाई तक अपूर्ण पीएम और सीएम आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आगामी शुक्रवार से पुनरू गांवों में जनचौपाल लगाये जाने का निर्देश दिया। विकास कार्याे में लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।

गांवो के विकास को लेकर शासन स्तर पर कवायत तेज कर दिया गया है। सरकार की योजनाए क्रियान्वयन ठीक ढंग से हो इसके लिए बीडीओ ने सचिवों के साथ बैठक करते हुए अपूर्ण आवास को दस जुलाई तक पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके साथ 302 चयनित आवास के लाभार्थियों की सूची का सत्यापन करके पात्र लाभार्थियों का चयन करने का निर्देश दिया। गांवो में वृक्षारोपण के लिए मनरेगा के तहत गड्ढा खुदाई हो। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरों को कार्य देने पर जोर दिया। कहा गांवो का विकास शासन के मंशा अनुरूप हो। आमजन की संतुष्टि ही आपके कार्य का मानक है। इस मौके पर एपीओ अभिनव पाण्डेय,सचिव गणेश अहीर, पवन दुबे, अरविंद गौतम, महेंद्र यादव, शशिकांत, राजेश्वर पाल, संजय यादव, प्रिया मौर्या, संदीप गौतम आदि मौजूद रहे।

हादसाः विद्युत करेंट से तीन भेड़ों की मौत, पशुपालक ने बचा ली दर्जनों की जान

Young Writer, इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बुधवार को रामराज पाल के तीन भेड़ों की मौत हो गई। जबकि मौके पर मौजूद पशुपालक के चलते दर्जनों भेडों की जान बचा ली गई।
विदित हो कि रामराज पाल का मुख्य व्यवसाय भेड़ पालन है। जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। दोपहर 2 बजे विद्युत पोल से बिजली का लटका तार किसान नंदलाल मौर्य की फसल सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए कटीले तार से छू गया, जिससे उसमें 440 वोल्ट का विद्युत करंट स्वचालित होने लगा था इसी बीच रास्ते से गुजरी रामराज की तीन भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। संयोग अच्छा रहा कि पशुपालक मौके पर मौजूद रहे जिससे अन्य भेडो के साथ किसी बड़े घटना को होने से बचा लिया गया। घटना की सूचना पशुपालक रामराज पाल ने तहसील प्रशासन को देते हुए दुर्घटना में मृत्यु हुए भेडों के मुआवजा का मांग किया है।

School Management Committee: सतर्कता व स्वच्छता से खुद को संचारी रोगों से बचाएं

हथियानी पर आयोजित स्कूल प्रबंध कमेटी की बैठक में उपस्थित अभिभावक।
हथियानी पर आयोजित स्कूल प्रबंध कमेटी की बैठक में उपस्थित अभिभावक।

हथियानी स्कूल पर हुई स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक

Young Writer, चंदौली। कंपोजिट विद्यालय हथियानी पर बुधवार को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मोहम्मद सुराका ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों व अभिभावकों को संचारी रोगों से बचने के लिए स्वच्छता को अपनाने व सतर्कता बरतने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में जल जनित और गंदगी के कारण बहुत सी संक्रामक बीमारियां फैलती है, जिससे बचने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। इसके अलावा घर के अंदर और आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। बताया कि बच्चों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए समयबद्धता व टाइम मोशन पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा हम सभी को पर्यावरण के प्रति गंभीर व जिम्मेदार होने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने डीबीटी, नामांकन, हाउस होल्ड सर्वे पर विशेष फोकस करने की सलाह दी।

प्रधानाध्यापक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों में शैक्षिक उन्नति के लिए बेहतर माहौल देने का आह्वान किया। कहा कि बच्चों पर पढ़ाई को लेकर दबाव न बनाएं, बल्कि उन्हें विभिन्न माध्यमों से पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें। विद्यालय के द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें खेल गतिविधियों के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर उनके व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश यादव, रामाज्ञा तिवारी, रवि मिश्र, स्वाति, दीपा, ममता, निधि, सरिता आदि उपस्थित रहीं।

Agriculture News: सिंचाई के नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली‚ किसानों ने किया प्रदर्शन

धरौली गांव में बिजली आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
धरौली गांव में बिजली आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के ग्राम सभा धरौली में किसानों में धान की रोपाई बाधित होने से किसानों ने बुधवार को इकट्ठा होकर खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। विदित हो कि इन दिनों धान की रोपाई का कार्य व नर्सरी में पानी का समय है अपने निजी साधन पंप सेट से किसान अपनी खेत की रोपाई व अन्य कार्य करने में जुटे हुए हैं वहीं आपको बता दे की बिजली कटौती से परेशान किसान का कार्य बाधित हो रहा है। ऐसे में किसानों को इस समय पानी की अत्यंत आवश्यकता है। फसल में पानी लगाने की जरूरत होती है लेकिन इस मौके पर बिजली कटौती के चलते किसान परेशान दिख रहे हैं।

किसानों का कहना है कि बिजली कटौती ऐसे ही होती रही तो किसान धान की रोपाई करने से वंचित रह जाएंगे। इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों का ध्यान भी आकृष्ट कराया कि जल्द से जल्द अगर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो हम लोग प्रदर्शन व धरना करने को बाध्य हो जायेंगे। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, नीरज तिवारी, हनुमान, भरोस, सहजाद, राजेंद्र, बलारू आदि मौके पर भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस संबंध में जेई मेराज खान ने बताया कि शासन से 18 घंटा बिजली आपूर्ति के लिए आदेश आ चुका है। उसके अनुरूप बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

Chandauli:पुलिस ने असलहा तस्कर को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में पिस्टल व कारतूस बरामद

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस सर्विलांस व स्वाट टीम ने मंगलवार की देर रात जगदीश सराय गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मुखबिर की सूचना पर एक असलहा तस्कर को धर दबोचा जिसके पास से पांच पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया। उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस सर्विलांस व स्वाट टीम को मुखविर से सूचना मिली कि जगदीशसराय ओवर ब्रिज के पास में एक व्यक्ति एक काले पिठ्ठु बैग के साथ खड़ा है। जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है। उपरोक्त सूचना पर गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक व हरिनारायण पटेल प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस स्वाट मय हमराह द्वारा जगदीशसराय ओवर ब्रिज की ओर आगे बढे संदिग्थ व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देख भागने का प्रयास करने लगा मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेरान्दी करके गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान राजू यादव अमहर थाना बड़ेसर जनपद -गाजीपुर के रूप में हुई। जिसके कब्जे से 05 तमंचा, 05 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके कब्जे से बरामद पिस्टल खंडवा,मध्य प्रदेश से कम मूल्य पर खरीद कर वाराणसी,चंदौली व आसपास के जनपदों में अधिक मूल्य पर बेचकर अच्छा मुनाफा कसा लेता हु। आज भी चंदौली में किसी व्यक्ति को तमंचा बेचने के लिए इंतजार ही कर रहा था। कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी गगन राज सिंह,हरिनारायण पटेल, रावेन्द्र सहजान्नद चौधरी संतोष कुमार मौजूद रहे।

UP Fisheries : बोट सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन करें मत्स्य पालक

https://fisheries.up.gov.in/

Young Writer, चंदौली। सहायक मत्स्य निदेशक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 मे मत्स्य विभाग के अंतर्गत निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु अर्ह मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को आच्छादित करने के लिए आनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in/ एक जुलाई से खोला जा रहा है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 21 जुलाई है। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग के जनपदीय, मण्डलीय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Chandauli
clear sky
33.5 ° C
33.5 °
33.5 °
20 %
4.5kmh
2 %
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
38 °
Thu
40 °
Fri
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights