20.5 C
Chandauli
Thursday, March 12, 2026

Buy now

Home Blog Page 20

Chandauli:नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों दुर्घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही युवक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बाबते हैं कि सैयदराजा नगर निवासी निर्भय पांडेय 21 वर्ष मुगलसराय से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वो झांसी गांव के समीप पहुचा की अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार निर्भय की घटनास्थल पर पर जी मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई हैं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ युवा के अध्यक्ष विशेष राजवंशी का अधिवक्ताओं ने किया सम्मान



चंदौली। जिले के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को जनपद दौरे पर आए हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष राजवंशी का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने चंदौली न्यायालय निर्माण के लिए दिए गए योगदान की सराहना की। कहा कि आज न्यायालय निर्माण की जो भी प्रगति दिखाई दे रही है उसमें इनका अभूतपूर्व योगदान रहा। क्योंकि न्यायालय निर्माण की न्यायिक लड़ाई में अधिवक्ताओं के पक्ष को इन्होंने हाईकोर्ट में मजबूती के साथ रखने का काम किया।
इस दौरान पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह ने कहा कि चंदौली न्यायालय निर्माण के लिए लम्बे समय तक स्थानीय अधिवक्ताओं ने लड़ाई लड़ी। इस लड़ाई में हाईकोर्ट इलाहाबाद में चंदौली के अधिवक्ताओं का पक्ष रखने में विशेष राजवंशी व उनके दादा नरेश चन्द्र राजवंशी ने मजबूती साथी के रूप में अपना योगदान दिया और निरंतर सहयोग की भूमिका में बने रहे। ऐसे में चंदौली आगमन पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया है। यह सम्मान अधिवक्ताओं ने चंदौली की जनता की ओर से समर्पित करने का काम किया है। इस दरम्यान विशेष राजवंशी ने अधिवक्ताओं व चंदौली के लोगों को यह भरोसा दिया कि चंदौली के विकास के लिए जो भी सहयोग होगा और निःस्वार्थ भाव से आगे भी करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने चंदौली के संघर्षशील व जुझारू अधिवक्ताओं के प्रयासों की भी जमकर सराहना की। कहा कि न्यायिक मोर्चे पर आमजन की आवाज को उठाने वाले चंदौली के अधिवक्ताओं ने जनपद के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर जिस तरह से मुखरता दिखाई है वह सराहनीय और दूसरों के लिए प्रेरणादायक भी है। इस अवसर पर चन्द्रभूषण यादव, पंकज सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीरज, अभिषेक, अवकाश कुमार, हिटलर सिंह, अभिनव आनंद सिंह, रमाशंकर यादव, नवीन सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:बेख़ौफ़ बदमाशों ने दावा कारोबारी को बीच सड़क पर मारी गोली इलाज के दौरान मौत,बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने गठित की टीम


चंदौली। हौसला बुलंद बदमाशों ने मंगलवार की रात मुगलसराय के सबसे व्यस्ततम शहर में दुस्साहकि घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने नगर के बड़े दवा कारोबारी रोहितास पाल उर्फ रोमी (45 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही धर्मशाला रोड की तरफ फरार हो गए।
एसपी आदित्य लांग्हे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही टीम गठित कर बदमाशों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वही पुलिस धर्मशाला रोड में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। दरसअल दवा कारोबारी रोहितास दुकान बंद होने के बाद अपनी स्कूटी स्टार्ट कर रहे थे। ठीक उसी समय बदमाशों ने एकदम नजदीक जाकर उन्हें गोली मारी। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत चिंता जनक देख ड्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Chandauli:मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने मारी गोली,हालत गंभीर


चंदौली। मुगलसराय में मंगलवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारकर फरार हो गए। घटना को लेकर मौक़े पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ने घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख रेफर कर दिया।
बाबत हैं कि रोहतास पाल उर्फ रोमी 45 वर्ष मुगलसराय साथीजीटी रोड पर स्थित अपनी मेडिकल की दुकान बंद कर स्कूटी से घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान एक युवक ने पीछे से आकर गोली मार दी। और मौक़े से फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस घटनास्थल की जांच कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश की तलाश में जुट गई हैं। घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत का माहौल हैं। इस बाबत कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।

भूमि बंटवारे को लेकर चले लाठी डंडे किशोरी व महिला घायल,दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेगी पुलिस


नौगढ़। थाना क्षेत्र के बटौवां गांव में भूमि बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद में बीती रात लाठी डंडे से हुई मारपीट में एक किशोरी व एक महिला घायल हो गयी। आरोप है कि चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लालतापुर गांव का रहने वाला उदय यादव ने अपने ननिहाल बटौवां गांव में साथियों के साथ पहुंच कर के ननिहाल पक्ष की सरोज देवी व प्रीति को गाली गलौज देने लगा। जिसका विरोध किए जाने पर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा। जिसमें सरोज देवी व प्रीति घायल हो गईं।
ग्रामीणों के अनुसार जमीन में हिस्सेदारी को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार हुई पंचायत में समझौते की कोशिश भी किया गया। जिसमें सहमति नहीं बनने पर रविवार को आरोपित पक्ष के युवक बटौवां गांव में पहुंच कर के कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे। इस बारे में बताया जाता है कि उदय के नाना की संपत्ति की वारिस उसकी माता कबूतरी देबी है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

Chandauli:भारतमाला परियोजना के तहत दर्जन घरों को किया गया जमींदोज,ठंड में मकान स्वामियों को संकट


नियमताबाद। भारतमाला एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर धरना शनिवार को समाप्त होने के बाद सोमवार को एसडीएम व सीओ के देखरेख में भारी फोर्स और तहसील प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन से लगभग एक दर्जन घरों को जमींदोज किया गया। इस दौरान मकान स्वामी अपने सामानों को बाहर रखकर ठंड में अपने परिवार के बचाव के लिए जगह तलाश करने में जुट गए। हालांकि अभी तक प्रशासन द्वारा पुनर्वास नहीं दिए जाने से बेघर हुए ग्रामीणों को तमाम समस्याओं का दंश झेलना पड़ रहा है।
भारतमाला एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत काफी लंबे समय से रेवसा बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में पुनर्वास व उचित मुआवजा आदि को लेकर लंबे समय से ग्रामीण धरना प्रदर्शन के अलावा क्रमिक भूख हड़ताल तक किया। लेकिन शनिवार को एसडीएम के आश्वासन के बाद क्रमिक भूख हड़ताल ग्रामीणों ने समाप्त कर दिया। इसके बाद सोमवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन द्वारा लगभग एक दर्जन घरों को जमीनदोज कर दिया गया। इस दौरान ग्रामीण अपने घरों के सामान बाहर खुले में रख दिया। इसके साथ ही अभी तक पुनर्वास नहीं मिलने से रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। वही गांव के डॉक्टर कैलाश को अभी तक मात्र एक लाख 90 हजार रुपया मकान का मुआवजा दिया गया है। इनको आश्वासन दिया गया था उचित मुआवजा दिए बिना मकान नहीं गिराया जाएगा। लेकिन जिस पर नोटिस चश्पा हुआ था और मुआवजा मिला था। उनके साथ इनका भी मकान गिरा दिया गया। इसको लेकर ग्रामीणों में असंतोष की स्थिति भी बनी हुई है। इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जिनका मुआवजा दिया गया है उनका ही घर गिराने का काम और अतिक्रमण हटाने का काम किया गया है।

कांग्रेसियों ने चंदौली के पूर्व सांसद बालकृष्ण सिंह की मनाई पुण्यतिथि,इंटर कालेज के साथ बिछाया था नहरों का जाल


चंदौली। नगर स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में सोमवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में कांग्रेसियों द्वारा चंदौली निवासी कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व बालकृष्ण सिंह की 48वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि चंदौली जिले के अकोड़ा गांव निवासी कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद स्व बालकृष्ण सिंह एक महान नेता के रूप में जाने जाते है। उन्होंने अपने जीवनकाल में 354 प्राइमरी स्कूलों की नींव रखी। बबुरी में अशोक इंटर कालेज के साथ ही किसानों के लिए क्षेत्र में नहरों का जाल बिछाया। साथ ही पड़ाव स्थित अवधुत भगवान राम आश्रम के संस्थापक सदस्य के रूप में काम किया। वही वाराणसी शिक्षा परिसर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवा प्रदान की और वाराणसी में सभी अस्सी घाट के अध्यक्ष रहे। कहा कि ऐसे कुशल महान नेता को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि वर्तमान भाजपा की सरकार को शिक्षा किसान व खेती से कोई सरोकार नही हैं। सरकार ने गरीबों को बस छलने का काम किया हैं। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, सूर्यनाथ सिंह, सतीष बिन्द, मधु राय, परमहंश सिंह, राजपूत, गंगा प्रसाद, मुनीर ख़ान, राजकिशोर सिंह, अविनाश विश्वकर्मा मौजूद रहे।

कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को जमकर हंसाया


चकिया। उपजिलाधिकारी आवास परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार की सायं किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन विधायक कैलाश आचार्य व  ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव, उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा और नगर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
इसका शुभारंभ लखनऊ से पधारी शशि श्रेया ने वाणी वंदना से किया। इसके बाद नोएडा से प्रियंका राय प्रियदर्शी, रीवा (मध्य प्रदेश) से आए कामता माखन, लखनऊ के गौरव गौरवान्वित, मध्य प्रदेश के शशिकांत यादव, रीवा (मध्य प्रदेश) के हास्य कवि अमित शुक्ला, मनोज द्विवेदी मधुर, बाराबंकी से प्रमोद पंकज, फतेहपुर से शिवम हतगामी, प्रयागराज से बिहारी लाल अंबर आदि कवियों ने काव्य पाठ कर खूब तालियां बटोरी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षकों को और सभी संकुल प्रभारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक सुशील सिंह जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह पूर्व विधायक शारदा प्रसाद डॉ कृष्णानंद पांडे ब्लाक राजन पासवान, उमाशंकर सिंह अभिषेक मिश्रा श्री राम द्विवेदी अजय पांडेय कैलाश जायसवाल सत्य प्रकाश गुप्ता  रामू पटेल अरविंद गुप्ता कोतवाल अर्जुन सिंह शाहबगंज थाना प्रभारी अशोक मिश्रा मिश्रा इलिया थाना सहित तमाम ग्राम प्रधान, शिक्षक आदि श्रोता गण मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन तहसील इकाई अध्यक्ष वैभव मिश्रा व संचालन शशिकांत यादव ने किया।

Chandauli:हरिओम हॉस्पिटल द्वारा वृद्ध आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन


चंदौली। मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल द्वारा वृद्ध आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवा वितरण किया गया। वही आयुष्मान कार्ड धारकों का नाम सूची में नही होने पर उनका गोल्डन कार्ड बनाया गया। हॉस्पिटल के संचालक डॉ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम द्वारा शिविर में कुल 75 वृद्धों का चेकअप किया गया। और उनके रोगों के अनुरूप चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। और उन्हें उचित दवा करने की सलाह दी गई हैं।

डॉ ममता राय द्वारा महिलाओं मरीजो को वृद्धावस्था में खान पान रहन-सहन और साफ़-सफ़ाई के बारे में बताया गया। डा स्वप्निल पाठक (चेस्ट रोग विशेषज्ञ) ने बुजुर्ग मरीजों को दमा और सांस रोग संबंधी बीमारी का इलाज किया और बदलते मौसम में बच के रहने की सलाह दी गई। इस दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव सिंह,राजेश तिवारी, करन यादव, अमरेन्द्र, संदीप शर्मा रितेश कुमार , अमरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, शालिनी कुमारी, सरिता कुमारी, राजेश राम अजोर चौहान मौजूद रहे।

संदिग्ध परिस्थिति में पीसीएस की तैयारी कर रहे युवक ने लगाई फांसी,मौत


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव में सोमवार को एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसके खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने मौक़े पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बाबते हैं कि कैथी गांव निवासी राजदेव मौर्य 22 वर्षीय पुत्र गोपी मौर्य पीसीएस की तैयारी कर रहा था। सभी परिवार के लोग अपने काम मे व्यस्त थे। गोपी घर से दूर मशीन पर गया। जहाँ उसने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पिता खेत पर किसी कार्यवश गए तो कमरे में शव लटकता देख सन्न रह गए। ओर शोर मचाने लगे। और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पहुँचे बलुआ एसओ अतुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही ग्रामीणों से पूछताछ किया । हालांकि आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया । गांव में गोपी बहुत ही शरीफ था। उसके मौत से परिजनो में हाहाकार मच गया। मृतक के पिता राजदेव,मां निर्जला देवी,बड़ा भाई गोपाल और परिजनो का रोकर बुरा हाल है।

Chandauli
few clouds
20.5 ° C
20.5 °
20.5 °
30 %
2.3kmh
16 %
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
41 °
Mon
37 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights