29.8 C
Chandauli
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 201

Chandauli से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के घोषणा-पत्र से गायब हैं स्थानीय मुद्देः अंजनी सिंह

अंजनी सिंह।
अंजनी सिंह।

Young Writer, चंदौली। जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी विचारक अंजनी सिंह ने एक बार फिर जिले की जनता, गांव, गरीब, किसान, नौजवान, छात्र-छात्राओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अपनी चिंताए जताई है। साथ ही उन्होंने चुनाव लड़ने वाले राजनीति दलों के प्रत्याशियों के समक्ष जनता के प्रतिनिधि के रूप में कई महत्वपूर्ण मांगों को रखा।
उन्होंने कहा कि किसी प्रत्याशी ने चंदौली के बुनियादी जरूरतों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया है।

चंदौली की जनता आखिर किस प्रत्याशी को अपना मतदान करे और क्यों? जब किसी प्रत्याशी को चंदौली के आम गरीब, श्रमिक, किसान, नौजवान, नागरिकों के के मूलभूत जरूरतों का ख्याल ही नहीं है। अंजनी सिंह ने सभी प्रत्याशियों से अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने और चुनाव उपरांत उन मांगों को तत्परता दिखाते हुए पूरा कराने की मांग की है। कहा कि चंदौली में उच्च शिक्षा व्यवस्था के क्रम में जिला के भीतर चकिया व सकलडीहा में दो आईआईटी कालेजों का निर्माण किया जाना जरूरी है।

जनपद के शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कालेज धानापुर में एमएससी, बीकॉम, एमकॉम एवं ला की पढ़ाई शुरू की सुविधा हो। इसके अलावा धानापुर व माधोपुर में बीएससीएजी व एमएससीएजी की पढ़ाई के लिए कालेज का निर्माण कराया जाए। जनपद के कमालपुर में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण व कमालपुर में निर्मित सरकारी हॉस्पिटल पर चिकित्सक फार्मासिस्ट समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति कर उसका संचालन किया जाएगा। बरहनी ब्लॉक के अमड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नतशील बनाकर जन उपयोगी बनाए जाने पर बल दिया।

जनपद मुख्यालय पर पॉलिटेक्निक कालेज में सुधार करते हुए शिक्षकों की नियुक्ति के साथ बीएड, एमएड की पढ़ाई की व्यव्स्था कराना। जनपद के मुगलसराय में सैनिक स्कूल सहित एलबीएस कालेज में पीएचडी की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला मुख्यालय पर न्यायालय निर्माण सहित अधिकारियों के आवास की व्यवस्था कराना। जिला मुख्यालय पर अलग से जिला चिकित्सालय का निर्माण कराना जिला चिकित्सालय में एमआरआई कि सुविधा उपलब्ध कराना। चंदौली जनपद को गंगा कटान से निजात दिलाने की गारंटी स्थानीय लोगों को दी जाए। इसके साथ जनपद के किसानों को कृषि संसाधनों के साथ जरूरी उर्वरक व खाद-बीज समय पर उपलब्ध हो। अंजनी सिंह ने कहा कि इस बार जिला की जनता वोट देने से पहले अपनी जरूरतों पर सवाल करें और प्रत्याशियों से इन मांगों को पूरा कराने की शर्त पर ही उनके पक्ष में मतदान करें, तभी जाकर चंदौली जनपद का समुचित विकास हो पाएगा।

CORRUPTION IN MNREGA : शहाबगंज में मनरेगा योजना में लगे भ्रष्टाचार के दीमक

नौडिहा गांव स्थित चकरोड जिस पर काम किए बगैर हुआ मनरेगा का भुगतान।
नौडिहा गांव स्थित चकरोड जिस पर काम किए बगैर हुआ मनरेगा का भुगतान।

जिम्मेदार अधिकारियों के नाक के नीचे किया जा रहा है भ्रष्टाचार
Young Writer, इलिया। शहाबगंज विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी व झोल किया जा रहा है। यदि वजह है कि ग्राम पंचायत अपने विकास कार्यों से ज्यादा मनरेगा में हुई गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ताजा मामला शहाबगंज के ग्राम पंचायत नौडिहा का है, जहां ग्राम पंचायत में दो आईडी चल रही थी, जिसमें 182 श्रमिकों का मस्ट्रोल जारी किया गया था।

आईडी संख्या 3171008023/एलडी /958486255824514564 नौडीहा में शिव चरन के खेत से ओपी के खेत तक चकरोड निर्माण कार्य जिसपर 123 श्रमिक थे दूसरी आईडी संख्या 3171008023/एलडी/958486255824549898 पर नौडीहा में मिथुन के खेत से लाल मोहन के खेत तक चकरोड निर्माण कार्य पर 59 श्रमिकों का व तीसरे आईडी संख्या 3171008023/एलडी/958486255824549899 पर नौडीहा में अजय पाहुन के खेत से भट्टा तक मेढ़ बन्दी का कार्य पर 54 श्रमिकों का मस्ट्रोल जारी कर ऑनलाइन एनएमएस 11अप्रैल से 24 अप्रैल तक व चकरोड निर्माण कार्य का फर्जी ऑनलाइन एनएमएस दिनांक 28 अप्रैल से 11 मई तक किया जा रहा था। जब कि कार्यस्थल पर एक भी मनरेगा श्रमिक कार्य नही कर रहे थे सिर्फ ऑनलाइन एनएमएस का कार्य चल रहा था। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में आईडी संख्या 3171008023/एलडी/958486255823913697 पर मचवल में मैनवास के खेत से पुनवासी के खेत तक चकरोड निर्माण कार्य पर लगभग ’286272 रुपये’ खारिज किया गया था।

नौडिहा में आनलाइन जारी की गई मनरेगा कार्यों की आईडी का विवरण।
नौडिहा में आनलाइन जारी की गई मनरेगा कार्यों की आईडी का विवरण।

उस कार्य पर ही वित्तीय वर्ष ’2024 – 25’ में उक्त कार्य का नाम बदल कर ग्राम पंचायत नौडीहा में शिव चरन के खेत से ओपी के खेत तक चकरोड निर्माण का कार्य दिखा कर बगैर कार्य का ही फर्जी एमबी दिखा कर के लगभग ’336303 रुपये’ का भुगतान, नौडीहा में मिथुन के खेत से लाल मोहन के खेत तक चकरोड निर्माण पर लगभग ’182490 रुपये’ का भुगतान व अजय पाहुन के खेत से भट्टा तक मेढ़ बंदी पर लगभग ’178224 रुपये’ का भुगतान कर दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि जब ग्राम पंचायत नौडीहा स्तिथ दोनों चकरोडो व मेढ़ बंदी पर काम हुआ ही नही तो मनरेगा वेबसाइट पर भुगतान की फीडिंग कैसे हो गई? प्रथम दृष्टया जो मौके की स्तिथि है उसे देख कर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि चकरोड निर्माण का कार्य धरातल पर न हो कर के ऑनलाइन की गई है, जिससे सरकारी धन का भरपूर दुरुपयोग कीया जा सके। वहीं ग्राम पंचायत के उन गरीब मजदूरों को काम से वंचित कर दिया गया है जो मनरेगा योजना के तहत मजदूरी कर के अपने परिवार का आजीविका चलाते है। साथ ही चकरोड निर्माण का कार्य हुआ ही नही जिसके होने से ग्रामीणों को आने जाने में सहूलियत मिलती। लेकिन सरकारी धन के दुरुपयोग व बंदरबाट की मंशा के लिए किये गए झोल के कारण ग्राम पंचायत को विकास से वंचित रखा गया है।

नौडिहा में आनलाइन जारी की गई मनरेगा कार्यों की आईडी का विवरण।
नौडिहा में आनलाइन जारी की गई मनरेगा कार्यों की आईडी का विवरण।

मनरेगा योजना में हो रहे भ्रष्टाचार का जिम्मेदार कौन
इलिया। इसमें सबसे बड़ा जिम्मेदार ग्राम पंचायत में नियुक्त तकनीकी सहायक हैं, जो पहले ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित कार्य पर स्टीमेट बनाता हैं। उसके बाद रोजगार सेवक की जिम्मेदारी होती हैं। वह स्टीमेट बने कार्य के साइड पर कार्य कराकर हाजिरी लगाने की है। उसमें रोजगार सेवक द्वारा कागजों में प्रस्तावित कार्य पर बिना कार्य कराए फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाना शुरू करता है। जो कभी भी मनरेगा योजना से हो रहें साइड पर कार्य करने नहीं जाते केवल वह कागज़ी आंकड़ों में मजदूरी करते, उन्ही की फर्जी हाजिरी लगती है, वही जब काम कम्पलीट हो जाता तो फर्जी लगे हाजिरी के मुताबिक पंचायत में नियुक्त तकनीकी सहायक द्वारा बिना साइड पर गए आफिस में बैठें बैठें एमबी कर भुगतान के लिए पंचायत सचिव के टेबल से फाइल होते हुए ठक्व् आफिस तक पहुंचती हैं और उस फ़ाइल का भुगतान हो जाता हैं। इस तरह सरकारी धन का बंदरबाट मनरेगा योजना में जमकर हो रहा है। उक्त के बाबत जानकारी लेने के लिए जब एपीओ संदीप बट्स को फोन किया गया तो उनका फोन रिसीव नही हुआ।

Manoj Singh W का दावा : युवाओं के पक्की नौकरी के सपने को करेंगी साकार India गठबंधन की सरकार

तिरगांवा में क्रिकेट प्रतियोगिता में मनोज सिंह डब्लू का माल्यार्पण करते लोग।
तिरगांवा में क्रिकेट प्रतियोगिता में मनोज सिंह डब्लू का माल्यार्पण करते लोग।


Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह इंडिया गठबन्धन के उम्मीदवार के समर्थन में समाजवादी पार्टी के प्रचार को गति प्रदान करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सकलडीहा विधानसभा के विभिन्न गांवों कर दौरे पर रहे। इस दौरान तिरगांवा में खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उन्होंने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो चार साल के अग्निवीर योजना को समाप्त कर युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी। इसके लिए एकबार फिर चंदौली में सेना भर्ती कराने का काम होगा।

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए युवाओं को झूठ बोलने वाले लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव आये तो वह विकास की बहार लेकर आएंगे। भाजपा के लोग गारंटी के नाम पर जनता को छलने का काम करते हैं। पहले चुनाव में 15 लाख रुपये खातों में भेजने की गारंटी जनता को दी थी, लेकिन आज तक यह गारंटी पूरी नहीं हुई। इसके अलावा किसानों की आमदनी दो गुना करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए भाजपा के झूठी गारंटी के चक्कर में न पड़े। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह पूरी तरह से मन लगाकर खेलें। सरकार बदलते ही चंदौली में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंदौली मेडिकल कालेज के निर्माण के नाम पर जनता को ढगने का कार्य किया। इसी तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम के पिता दशरथ जी के नाम पर बने मेडिकल कालेज को भी भाजपा ने प्राइवेट करने का काम किया। ऐसे लोग जनता के प्रति कितने समर्पित व वफादार होंगे। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कहा कि गंगा कटान से जो भी किसान प्रभावित है उन्हें जमीन के बदले जमीन या मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा।

भाजपा ने देश को दिया नोटबन्दी जीएसटी :घनश्याम

कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर की बैठक जिला अध्यक्ष ने बूथ मजबूत बनाने का दिया निर्देश

चंदौली। मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान की अध्यक्षता में आहुति की गई। जिसमें पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विस्तार से चर्चा कि गई। वहीं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिलकधारी बिंद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी दलित शोषित व पिछड़ों को साथ लेकर चलने का काम करती है। और उनके दुख और सुख में हमेशा कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा रहती है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य बनता है। कि बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तेजी से कम करें। जब तक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत नहीं करेंगे तब तक पार्टी मजबूत नहीं हो पाएगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने भूतों को मजबूत करें। और आने वाले समय में अपने पार्टी को शीर्ष पर पहुंचने का काम करें। जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में बैठे लोग बस गरीबों को छलने व ठगने का काम किए हैं। जिससे गरीब परेशान वह हकलाना हो गया है। भाजपा सरकार ने देश को नोटबंदी जीएसटी और कोरोना दिया है। जिससे पूरे देश में आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। इस दौरान राजन खान, बाबूलाल बिंद राम भोग मौर्य, बनारसी प्रधान, मोती मौर्य, राम मूरत यादव, कैलाश प्रजापति, आदि लोग मौजूद रहे।

Chandauli:ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। लोगो की सूचना के बाद मौके पर पहुचे नवीन मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बतातें है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी छोटे का 24 वर्षीय पुत्र पंकज शौच करने नहर की तरफ गया था। इस दौरान वो रात के अंधेरे में रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुचे रावेंद्र सिंह ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत एसआई रावेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Project Chhalang: जन सहयोग संस्थान ने दिया स्वयंसेवी बनने का प्रशिक्षण

विद्‍यालय में विद्‍यार्थियों को प्रशिक्षण देते जन सहयोग संस्था के लोग।
विद्‍यालय में विद्‍यार्थियों को प्रशिक्षण देते जन सहयोग संस्था के लोग।

नरसिंहपुर खुर्द व बबुरी विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजित

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्थान चंदौली की ओर से शनिवार को सदर ब्लॉक के 50 गांव के विद्यार्थियों को स्वयंसेवी बनने का प्रशिक्षित किया। संस्थान ने प्रशिक्षण के लिए ऐसे विद्यार्थियों चुना, जो समाज में कुछ बदलाव और मदद की भावना रखते हैं। इन विद्यार्थियों के बीच संस्था द्वारा संचालित छलांग परियोजना के अंतर्गत प्रथम 15 स्वयंसेवी का प्रशिक्षण कंपोसिट महाविद्यालय नरसिंहपुर खुर्द एवं द्वितीय 16 स्वयंसेवी का प्रशिक्षण कार्यशाला पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबुरी में प्रशिक्षण करवाया गया।

गर्मी की छुट्टियों में गांव के बच्चों को खेल गतिविधियां करने हेतू वॉलटियर्स को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां कराने हेतू प्रशिक्षित किया गया जिसमें उन्हें विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां बताई गई। बच्चों की सुरक्षा हेतु सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गई और समर कैंप के रूप में बच्चों को मनोरंजनपूर्ण तरीके से गांव में ही बाग या खेल के मैदान में सुबह या शाम के समय में खेल गतिविधि कराने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ईएलएमएस टीम से यूपी स्टेट एसोसिएट अनुष्का पांडेय और पिरामल फाउंडेशन से सीनियर प्रोग्राम मैनेजर हेमंत वर्मा और जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी और प्रोग्राम मैनेजर विकास यादव, फील्ड कार्डिनेटर प्रेम मौर्य, अंकित सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, अंबुज मौर्य, प्रज्ञानिधि गुप्ता ने सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Loksabha Election: निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का पार्टी व प्रत्याशी करें पालन

Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती प्रेक्षक व डीएम।
Chandauli कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती प्रेक्षक व डीएम।

सामान्य प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Young Writer, चंदौली। सामान्य प्रेक्षक सिंधु बी रूपेश व व्यय प्रेक्षक ऋषि कुमार बिसेन की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
इस दौरान सामान्य प्रेक्षक सिंधु बी रूपेश ने चुनाव आयोग की ओर से ऑनलाइन सुविधा पोर्टल के बारे में सभी पार्टी पदाधिकारियों को बताया। बैठक के दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, जुलूस, सभाएं, रैली सहित भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुपालन में विस्तृत रूप से चर्चा की। विभिन्न पार्टी पदाधिकारियों द्वारा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के सम्बन्ध में कई सवाल-जवाब भी किए गए। जिसका अफसरों ने निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार जवाब दिया।

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पाण्डेय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया की अपराधिक पृष्ठ भूमि के अभ्यर्थियों को नाम वापसी से मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व तक निम्न विवरण के अनुसार प्रारूप सी-1 पर कम से कम 2 समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशन कराया जाए। उन्होंने इस प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी बैठक में उपस्थित राजनेताओं को प्रदान की। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में लगे सभी अधिकारियों व पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल व स्वस्थ्य संचार के माध्यम से सभी जानकारियां साझा की जानी चाहिए। ताकि कही पर किसी भी प्रकार का भ्रम की स्थिति पैदा ना हो।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से कहा की निर्वाचन को पारदर्शिता से करने के लिए मतदान व मतगणना हेतु आप लोग मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति कर लिस्ट उपलब्ध करा दे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को जिसके द्वारा पोस्टल से मतदान करने हेतु आवेदन किया गया है उनकी कुल संख्या 126 है। इन मतदाताओं को उनके घर पर ही 21 एवं 22 मई, 2024 को मतदान हेतु 18 मतदान दलों का गठन किया गया है। मतदान के दौरान आप सभी अपने मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति कर सकते है। व्यय प्रेक्षक ऋषि कुमार बिसेन ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया की। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन जैसे-पम्पलेट, पोस्टर छपवाने, चुनाव प्रचार करने, उम्मीदवार की ओर से किए जाने वाले व्यय उम्मीदवार के खाते से किया जाना है किसी अन्य के खाते से नही करना है। व्यय के लेखा जोखा पंजिका का रखरखाव सही रहे ताकि मिलान करने में आसानी रहे। किसी भी प्रकार मिलान के समय कोई कठिनाई न हो। एक उम्मीदवार को 95 लाख से अधिक खर्च नहीं किया जाना है।

Naugarh सीएचसी पर मरीजों को नहीं मिल रही एक्सरे की सुविधा

नौगढ़ सीएचसी पर एक्सरे कराने के लिए इंतजार करते मरीज।
नौगढ़ सीएचसी पर एक्सरे कराने के लिए इंतजार करते मरीज।

Naugarh CHC पर लो वोल्टेज व डीजल के अभाव में एक्सरे मरीज बाहर एक्सरे कराने को विवश

Young Writer, Naugarh: नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लो बोल्टेज समस्या व जनरेटर में डीजल नहीं होने से मरीजों को एक्स-रे सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल जितेन्द्र कुमार को एक्सरे कराने के लिए अस्पताल में घंटों बैठाए रखने के बाद चिकित्सकों ने अन्यत्र ले जाने की सलाह दिया। वहीं गांवों से आए अन्य लोग भी सुविधा का लाभ नहीं मिल पाने से काफी परेशान नजर आए।

इस बाबत अधीक्षक डा.अवधेश कुमार सिंह पटेल ने बताया कि अस्पताल में लो वोल्टेज की समस्या व्याप्त है। जनरेटर को चलाने में डीजल की अनुपलब्धता होने से सेवाएं देने में परेशानी हो रही है। एंबुलेंस वाहन सूचना के आधार पर किसी मरीज को ले आने के लिए बाहर गयी हुर्द है। जिसे वापस आने पर डीजल ले आने के लिए जनपद सोनभद्र में डीजल टंकी पर भेजा जाएगा। शनिवार को दोपहर मे बाघी गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र बसंत लाल 24 वर्ष बाइक से अनियंत्रित होकर देवखत गांव के समीप गिर गया, जिसमें उसके हाथ व पैर में चोट आ गई।

वहीं सुनिता देवी 35 वर्ष पत्नी गुलाब यादव ग्राम डूमरिया व सत्यजित 05 वर्ष पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम भरदुआ सुबह से दोपहर बाद तक एक्स रे कराने के लिए अस्पताल में बैठे रहे, जिन्हें सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा.अवधेश कुमार पटेल की मनमानी से अस्पताल में मरीजों को दवा उपचार का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। सामुदायिक कार्यकर्ता मनोज कुमार केशरी ने आरोप लगाया है कि चिकित्सा अधीक्षक कभी भी अस्पताल में मौजूद आवास में प्रवास नहीं करते है। अपने नियुक्ति स्थल पर सप्ताह में एक या दो दिन ही रहा करते हैं।

काम करने वक्त सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की दिलाई शपथ


चंदौली। विद्युत वितरण खंड के उपखंड चकिया के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नौगढ़ एवं चकिया में अधिशाषी अभियंता-चंदौली के द्वारा सभी लाइन कर्मचारियों को विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान सभी लाइन कर्मचारियों को सेफ्टी बेल्ट बांधने का तरीका पुनः दोहराया गया। दौरान निविदा-कर्मचारियों के लिए कार्यदायी संस्था वर्ल्ड क्लास द्वारा संबंधित अवर अभियंता को कुछ सेफ्टी बेल्ट, हैंड ग्लव्स, रस्सा एवं वर्दी दी गयी और आगे और सामान देने का आश्वासन दिया गया। दस दौरान अधिशाषी अभियंता विनोद चौधरी, उपखंड अधिकारी अमित त्रिपाठी एवं अवर अभियंता रवि प्रजापति, मनोज विश्वकर्मा, नवीन शर्मा, सहाब अली व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने जिला अस्पताल में लोगो को हाइपरटेंशन से बचाव उसके लक्षण के बारे में किया जागरूक


चंदौली। विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर पंडित कमला पति त्रिपाठी चिकित्सालय में शुक्रवार को यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने हाइपरटेंशन से बचाव उसके लक्षण के बारे में मरीजों अथवा उसमें मौजूद लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि हाइपरटेंशन एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। जो आज कल 95 प्रतिशत लोगो में बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। अगर इसका सही से ईलाज नही किया गया तो ब्रेन हैमरेज का शिकार हो सकता हैं। इससे लोगो की मौत भी हो सकती है।

बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए लोगो को प्रतिदिन 30 मिनट तक व्यायाम के रूप में तेज चलना दौड़ना व तैरने का लक्ष्य रखना चाहिए। जितना को सकें धूम्रपान से दूर रहना चाहिए। और ऐसी बीमारी की चपेट मे है। तो अपने डॉक्टर से बात करें जो आप का समय से इलाज़ कर सकें। इस अवसर पर डा.अनिल सुमन, ज्ञानप्रकास, जयप्रकाश, आर के वर्मा, फार्मासिस्ट रवि मिश्रा गजाला, नजमीन,प्रगति, शिवम मौर्या, जाबिर अली, सोएब, महिमा, ममता आदि लोग उपस्थित रहें।

Chandauli
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
23 %
3.8kmh
0 %
Tue
32 °
Wed
38 °
Thu
40 °
Fri
38 °
Sat
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights