29.8 C
Chandauli
Tuesday, March 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 202

Naugarh: हैंडपम्प खराब, एक महीने से एक किलोमीटर की गणेश परिक्रमा कर ग्रामवासी बुझाते हैं पानी

तेंदुआ नई बस्ती में पेयजल के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।

खराब हैण्डपम्प की मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Young Writer, Chandauli: नौगढ़ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझगावां के तेंदुआ नई बस्ती में हैण्डपम्प खराब पड़ा है, भीषण गर्मी के बाद भी उक्त हैण्डपम्प की मरम्मत नहीं कराई गयी। इसके अलावा टैंकर से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से क्षुब्ध बस्तीवासियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान सुनीता देवी की मनमानी से प्रचंड गर्मी में पेयजल के लिए बस्ती में हाहाकार मचा हुआ है।

नौगढ़ में पेयजल संकट

हैण्डपम्प खराब होने से ग्रामीण करीब एक किलोमीटर दूर ठठवां गांव से पानी लाकर प्यास बुझाने के साथ ही अन्य आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति करने को विवश हैं। कहा कि कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से हैण्डपम्प मरम्मत व टैंकर से पेयजलापूर्ति कराने को कहा गया। फिर भी इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत मझगावां में समाहित तेंदुआ गांव के नई बस्ती में दलित वर्ग के करीब 40 परिवारों का वर्षों से रहन सहन है। जहां पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए एक सरकारी हैण्ड पम्प लगाया गया है। एक महीने से अधिक समय से हैण्डपम्प में तकनीकी खराबी आ जाने से पानी नहीं निकल रहा है।

बस्ती में टैंकर से पेयजलापूर्ति भी नहीं कराई जाती है, जिससे एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। शुक्रवार को बस्ती वासी बहुत काफी आक्रोशित होकर के खराब हैण्डपम्प स्थल पर विरोध प्रदर्शन करके नारेबाजी करने लगे। जानकारी पाकर मौके पर पहूंचे सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन प्रसाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर आक्रोश शांत कराया। खण्ड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायतों में पेयजल की समुचित सुविधा कायम रखने के लिए खराब हैंडपंपों का तत्काल मरम्मत व टैंकर से पेयजल आपूर्ति कराने का सख्त निर्देश सभी ग्राम प्रधान व सचिवों को दिया गया है। ग्राम पंचायत मझगावां के तेंदुआ नई बस्ती मे हैण्डपंप खराब होने के बारे में अभी तक कोई भी सूचना नहीं मिली है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मंगरू, रामजनम, नन्दू, राजेन्द्र, सुनील, सूरज, प्रदीप कुमार, प्यारी, संतरा, रजनी, निशा, फूलतारा आदि मौजूद रहे।

Loksabha Election: पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का का निरीक्षण कर डीएम ने लिया जायजा

नवीन मंडी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का जायजा लेते डीएम।
नवीन मंडी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल का जायजा लेते डीएम।

पोस्टल बैलेट वोटिंग स्थल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था, दिए आवश्यक निर्देश

Young Writer, चंदौली। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल नवीन मण्डी परिसर का डीएम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने रवानगी स्थल पर बैरिकेटिंग एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही लाइट व पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने निर्देशित करते हुए कहा कि पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर मोटे लेयर का टेंट लगाया जाए, जहां पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर विधानसभा वार स्टैंडी बैनर, दिशा सूचक, कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद डीएम ने बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कालेज नौबतपुर में लोक सभा-76 चंदौली हेतु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त किये गये मतदान कार्मिकों हेतु संचालित किये जा रहे पोस्टल बैलेट फैसिलिटी सेन्टर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कार्मिक प्रशिक्षण स्थल पर मतदान कार्मिकों को पोस्टल मतदान की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से विधानसभावार पोस्टल बैलेट फैसिलिटी सेन्टर स्थापित किये गये है तथा प्रत्येक सेन्टर पर एआरओ की तैनाती भी की गयी है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय, प्रभारी अधिकारी कार्मिक एसएन श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मुगलसराय, पीडी डीआरडीए आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:माँ को मौत के घाट उतारने वाली बेटी को पुलिस ने भेजा जेल,सील के बट्टे व खुर्पी से मारकर की थी हत्या

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव में बृहस्पतिवार को जमीन को अपने नाम करने के लिए सील बट्टे व खुर्पी से माँ की हत्या करने वाली बेटी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।
दरसल झांसी गांव निवासी लक्ष्मण मौर्य की 10 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। जिसकी पत्नी लालमणि देवी 50 वर्ष अकेले अपने घर में रहती थी। वही कुछ दिन पहले उसकी बेटी शशि मौर्य 30 वर्ष घर आई थी। जिससे जमीन अपने नाम करने को लेकर विवाद हो गया। बस इसी बात को लेकर बेटी ने सील के बट्टे व खुर्पी से माँ पर हमला कर दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई उक्त घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौक़े पर पहुचे सीओ राजेश राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुच कर जांच पड़ताल किया वही मृतक के शव शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बेटी को जेल भेज दिया।

जीत मिली तो देश की आर्थिक तरक्की और उन्नति करेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : Manoj Singh W

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह व गुरुवार को भाजपा पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास चाहते हैं तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी छोटेलाल खरवार को अपना मत देकर विजई बनाएं। समाजवादी पार्टी राबर्ट्सगंज का विकास चाहती है क्योंकि विकास हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि वह राबर्ट्सगंज के साथ ही चंदौली लोकसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलना जानती है और पिछले 10 सालों से झूठ बोलकर चंदौली और राबर्ट्सगंज की जनता को छलने का काम किया है। सपा की सरकार थी तो चंदौली में सेना भर्ती कराने का काम किया गया और आगे भी सरकार में वापसी के साथ ही फिर से युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए भार्ती कराई जाएगी। कहा कि एक तरफ भाजपा ने जहां रोजगार के अवसरों को खत्म किया है वहीं इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो रोजगार के नए अवसर सृचित किए जाएंगे। युवाओं के हित में अग्नि वीर योजना को खत्म किया जाएगा। ताकि युवा सेना में स्थाई नौकरी पा सकें।

Manoj Singh W ने कहा कि छोटेलाल खरवार बहादुर साथी हैं और चकिया सहित संपूर्ण राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र का विकास करने की इच्छा रखते हैं। हम सभी उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए सपा सरकार की सोच और चुनावी घोषणा के साथ जनता के बीच जाने का काम करेंगे। सपा ने हमेशा दलित, आदिवासी व अति पिछड़ों का सम्मान किया है और आगे भी अतिपिछड़े इलाके के लोगों को उनका अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान लौटाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेगी। इसी उद्देश्य के साथ आज हम सभी चकिया में जुटे हैं ताकि इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के संदेश को यहां के लोगों के बीच पहुंचाकर उन्हें भाजपा के भ्रम और छलावे से बाहर निकाला जा सके। कहा कि इंडिया गठबंधन युवाओं की नौकरी, महिलाओं को आर्थिक सम्बल, किसानों के एमएसपी की कानूनी गांरटी, बेटियों को मुफ्त शिक्षा, भ्रष्टाचार से मुक्ति, समाज में एकता और बंधुत्व कायम कर सकती है। इसके अलावा भारतीय सीमाओं की सुरक्षा और आतंकवाद पर नियंत्रण के साथ ही बेहतर आर्थिक नीति से देश को तरक्की की ओर ले जाने का माद्दा रखती है। इसलिए मतदाता बेहतर भविष्य के लिए मतदान करें।

Chahaniya : हाइवे निर्माण के लिए खोदी सड़क, व्यापार हुआ ठप तो बढ़ी व्यापारियों की मुश्किलें

चहनियां कस्बा में सड़क पर खोदी गयी सड़क की पटरी।
चहनियां कस्बा में सड़क पर खोदी गयी सड़क की पटरी।

चहनियां के व्यापारियों को प्रतिदिन हो रहा है लाखो रुपये के नुकसान

Young Writer, चहनियां। हाइवे निर्माण के लिए चहनियां कस्बा में खोदी गयी सड़क से व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कच्छप गति से चल रहे कार्य से ब्यापारियों का प्रतिदिन लाखो रुपये का नुकसान हो रहा है। ऊपर से लोगों को घरों में आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विदित हो कि चंदौली से लेकर चहनियां तक 30 किलोमीटर हाइवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इन दिनों चहनियां कस्बा में हाइवे बनाने के लिए सकलडीहा मार्ग पर सड़क के किनारे पटरी खोदी जा रही है, जिससे ब्यापारियों के समक्ष परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विगत पांच दिन पूर्व सड़क खोदकर कच्छप गति से कार्य चलने से व्यापरियों का प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। सड़क पर गड्ढे इस कदर कर दिये गये है कि ग्राहक तो दूर कस्बावासियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यही आलम सैदपुर मार्ग की भी है जो विगत बीस दिनों से सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है। कस्बावासियों का कहना है कि कस्बा के बाहर तो सड़क खोदकर कार्य किया जा रहा है। बताया कि कस्बा में जिस कच्छप गति से कार्य चल रहा है और गड्ढे के कारण ग्राहक भी नहीं आ रहे है। बोहनी तक को लोग तरस गये है। यदि ऐसे ही चलता रहा तो बिजलीं व पानी का बिल, बच्चों के पढ़ाई के फीस, जीएसटी, बच्चों के दूध का खर्च आदि कहा से आयेगा। सभी लोग इसी धंधे पर निर्भर है। पिछली बार भी नाली निर्माण के दौरान भी एक माह तक लोगों को धंधा बन्द करना पड़ा था। आखिर इस महंगाई के जमाने मे लोग कैसे ब्यापार करे। कस्बावासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कस्बा में इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है।

Corruption in MGNREGA: सिंचाई विभाग की जमीन पर रातों-रात जेसीबी से खोद दिया तालाब

Corruption in MGNREGA: सिंचाई विभाग की जमीन पर रातों-रात जेसीबी से खोद दिया तालाब
Corruption in MGNREGA: सिंचाई विभाग की जमीन पर रातों-रात जेसीबी से खोद दिया तालाब

Young Writer,इलिया(Chandauli): शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय में इन दिनों मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्य भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गए हैं। इसका एक नमूना बसाढ़ी गांव में देखने को मिला, जहां सिंचाई विभाग की जमीन पर रातों-रात जेसीबी लगाकर तालाब खुदाई का कार्य किया गया उसके बाद आईडी संख्या 3171008/डब्लू सी/958486255823403280 जनरेट कर प्रतिदिन 25 मजदूरों की हाजिरी भरी जा रही है। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का खुदाई सिंचाई विभाग की जमीन में कराया जा रहा है। जबकि उक्त जमीन खरौझा ग्राम सभा में पड़ता है। बावजूद आईडी बसाढी गांव में जनरेट है।

एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र पंचायत से ईसापुर ग्राम पंचायत में जंगल विभाग की जमीन पर बिना एनओसी लिए 4 लाख रुपए के लागत से सीसी रोड का निर्माण करा दिया गया था। मामला तुल पकड़ ही रहा था कि अब नया मामला बसाढी गांव का आ गया जहां सिंचाई विभाग का लगभग खरौझा मे 175 बीघा ताल के नाम से जमीन है जिस जमीन पर क्षेत्र पंचायत से आईडी जनरेट कर रातों-रात जेसीबी से खुदाई करवा दी। इतना ही नहीं दो दिन बाद एनएमएमएस पर विधिवत हाजिरी भी मजदूरों की भरी जा रही है जिस पर 25 मजदूर कार्य कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि बसाढी गांव में मनरेगा से तालाब खुदाई कार्य अगर जेसीबी से हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सिंचाई विभाग के एसडीओ ने कहा कि शिकायत मिली है अगर सिंचाई विभाग की जमीन में मनरेगा से तालाब खुदाई की जा रही होगी तो जांच कर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।

Shahabganj: MNREGA मजदूरी के भुगतान को लेकर मुखर हुए मजदूर

Shahabganj: MNREGA मजदूरी के भुगतान को लेकर मुखर हुए मजदूर
Shahabganj: MNREGA मजदूरी के भुगतान को लेकर मुखर हुए मजदूर

Young Writer, इलिया। शहाबगंज विकास क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव मे पूर्व व वर्तमान प्रधान के कार्यकाल में कराए गए मनरेगा कार्य का वर्षों का भुगतान न होने से मजदूरों का धैर्य गुरुवार को जवाब दे दिया। दर्जनों की संख्या में आए मजदूरों ने ब्लॉक मुख्यालय जाकर बीडीओ को पत्रक सौंपा। कई मजदूर ऐसे हैं, जिन्होंने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में महीनों पहले काम किया था, लेकिन उसकी मजदूरी उन्हें आज तक नहीं मिली है। यह बानगी मात्र जिला प्रशासन को चेताने के लिए काफी होगी, जो आये दिन होने वाली समीक्षा बैठक में मजदूरों को 100 दिन का काम व भुगतान समेत परदेस न जाकर गांव में जाकर काम करने की नसीहत देते हैं।
मजदूरों ने आरोप लगाया कि रोजगारसेवक ने मजदूरी मांगने पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया। बताया कि उनके गांव के बेरोजगार युवक मजदूरी करते थे, लेकिन किसी को किए गए काम का समय से भुगतान नहीं मिला। इस दौरान पवन कुमार, मुमताज, उमाकांत, शंकर राम, लाल चंद, चिंता इसरार, पूनम सहित दर्जनों की संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित थे। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि मनरेगा में काम करने वाले हर एक मजदूर को मजदूरी देने का प्रावधान है। अगर किसी मजदूर को किए गए काम का भुगतान नहीं हुआ है, तो इस मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई होगी।

Union Bank of India ने RSETI प्रशिक्षुओं का खोला खाता

हिनौता में उद्यमिता विकास कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व अधिकारी।
हिनौता में उद्यमिता विकास कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व अधिकारी।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के हिनौता गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्रशिक्षण 35 महिलाओं को आरसेटी के वरिष्ठ संकाय एजाज अहमद के नेतृत्व में दिया जा रहा है। जहां पहुंचकर यूनियन बैंक चन्दौली के क्षेत्रीय कार्यालय के सीनियर मैनेजर बाल्मीकी प्रसाद ने प्रशिक्षुओ का खाता खोला एवं प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला।
विदित हो कि आरसेटी के द्वारा हिनौता गांव के पंचायत भवन मे 35 महिलाओं को सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें सभी 35 महीलायो को सोडा, साबुन, फिनाइल आदि का हुनर दिया जा रहा है। सभी महीलाये प्रशिक्षण के बाद अपना स्वयं का कारोबार शुरू कर सकती है। जिसके लिए यूनियन बैंक मदद के लिए तैयार रहेगा। इसी मौके पर पहुंचकर यूनियन बैंक चन्दौली के क्षेत्रीय कार्यालय के सीनीयर मैनेजर बाल्मीकी प्रसाद एवं मार्केटिंग अधिकारी किशोर कुमार गोल्डी दर्जनो प्रशिक्षुओं का खाता खोला एवं सभी प्रशिक्षुओ को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके प्रशिक्षक प्रतीक सिंह, मनोज कुमार, देवी, संगीता, असगरी, सीमा, प्रियंका, दीपा, रजनी, अनिता, सुनिता, प्रीति बाला, रजनी सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे।

Chandauli Loksabha : प्रेक्षक ने ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का भी लिया जायजा

नवीन मंडी में ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते लौटते प्रेक्षक व अधिकारी।
नवीन मंडी में ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते लौटते प्रेक्षक व अधिकारी।

Young Writer, चंदौली। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर मण्डी में बनाए गये ईवीएम स्ट्रांग रूम व पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का सामान्य प्रेक्षक सोनभद्र जी. जया लक्ष्मी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसी टीवी कैमरा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्टी रवानगी, निर्वाचन में प्रयोग होने वाले सामग्रियों का बस्ता सहित अन्य बारीकियों के बारे जाना तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा की स्थिति को जाना।

उन्होंने तत्पश्चात लोकसभा सामान्य चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद में चुनाव के गतिविधियों पर पैनी नजर रखने हेतु कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गये निर्वाचन कंट्रोल रूम का सामान्य प्रेक्षक महोदया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल सेंटर में लगाए गए वीडियो अवलोकन टीम, मीडिया प्रमाणन व अनुविक्षण समिति, डिस्ट्रिक्ट कान्टैक्ट सेंटर, सोशल मीडिया सेंटर, आईटी एप्लिकेशन, सी विजिल, ईवीएम आदि का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम में मीडिया मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण एवं इस दौरान मौके पर रजिस्टरों को देखा तथा कामों के बारे में पूछताछ की। मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) मीडिया सेंटर के अन्तर्गत प्रतिदिन मीडिया सेंटर में समाचार पत्रों की कटिंग का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि टीवी पर न्यूज चौनल का अवलोकन करते हुए विज्ञापनों एवं पेड न्यूज नजर रखे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसपी डा.अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्याययिक डा. केएस पांडेय उपस्थित रहे।

National Dengue Day: डेंगू को रोकने की चिकित्सकों व कर्मियों ने ली शपथ

सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शपथ लेते चिकित्सा अधिकारी।
सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शपथ लेते चिकित्सा अधिकारी।

Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में गोष्ठी व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. युगल किशोर राय ने जनमानस में डेंगू के प्रति जागरूकता लाने के लिए चिकित्सकों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डेंगू की बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। सरकार इस बीमारी को रोकने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रही है। कहा कि सभी चिकित्सकों की जिम्मेदारी है कि लोगों को जागरूक करें,ताकि इस बीमारी से लोगों को बचाया जा सके। सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि अचानक तेज बुखार होना, आंखों के पीछे दर्द होने के साथ सिर दर्द और आंखों के हिलने में कठिनाई होना, पूरे शरीर में दर्द होना, बुखार के साथ उल्टी और भूख कम लगना, छाती और ऊपरी बांहों पर दर्द होना डेंगू के लक्षण और संकेत है। इसके बचाव के लिए लोगों को अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डेंगू से बचने के लिए सबसे पहले अपने आसपास मच्छरों को पनपने नहीं देना और मच्छरदानी का प्रयोग करना शामिल है। इस दौरान डा. आरबी शरण सिंह, डा.सीपी सिंह, डा.निशांत कुमार, डा.कल्पना उपस्थित रही।

Chandauli
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
23 %
3.8kmh
0 %
Tue
32 °
Wed
38 °
Thu
40 °
Fri
38 °
Sat
38 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights