28 C
Chandauli
Thursday, March 12, 2026

Buy now

Home Blog Page 22

आईएएस की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा,बोली कामिनी चौहान नीति आयोग के मापदंडों पर कार्य करने की जरूरत



चंदौली। आईएएस कामिनी चौहान रतन की अध्यक्षता में शुक्रवार को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की विकास भवन सभागार में विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान नीति आयोग के इंडिकेटर पर समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों से जनपद की प्रगति जानी एवं आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नीति आयोग के मापदंडों पर जिले को आगे लाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अभी और आवश्यकता है। बैठक में जनपद में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में किए गए कार्य की जानकारी ली एवं बेहतर कार्य की उन्होंने प्रशंसा की। शिक्षा विभाग की समीक्षा में कहा शिक्षा लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके सिखाती है। बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहे और उसका उपयोग होता रहें। ड्राप आउट (शिक्षा छोड़ चुके) बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभिनव प्रयास कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाय। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने बैठक समाप्ति के पश्चात बैठक में उपस्थित अधिकारियों से प्राप्त निर्देश का पालन करने के साथ नीति आयोग के सूचकांकों पर बेहतर ढंग से कार्य करने हेतु निर्देश दिये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, परियोजना अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, प्रभारी सीएमओ, सीएमएस आदि मौजूद रहे।

रेवसा नहर में मिले युवक के शव का पुलिस ने किया शिनाख्त,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेवसा नहर में 25 वर्षीय युवक के मिले शव का पुलिस ने शिनाख्त कर लिया हैं। उक्त युवक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव निवासी दीपक पाण्डेय के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग हैं। फ़िलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की बात कह रही हैं।
दसरल बीते बुधवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के रेउसा झंडा मुजहरिया पुल के पास नहर किनारे शौच करने जा रहे ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक युवक शर्ट, बनियान और पैंट पहना हुआ है. पुलिस ने आसपास के गांव से जुटे करीब सैकड़ो ग्रामीणों से पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार को अलीनगर पुलिस ने युवक की पहचान नेगुरा निवासी दीपक पांडेय के रूप में किया। वही युवक के शिनाख्त की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि युवक के शव का शिनाख्त कर लिया गया हैं। जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

भारतमाला:निर्माण कार्य के दौरान लोहे की प्लेट गिरने से फोरमैन की मौत,मचा अफरा-तफरी


शहाबगंज।थाना क्षेत्र के टिर्रो गांव स्थित कर्मनाशा नदी पर बन रहे पुल पर गुरुवार को कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य में लगे फोरमैन की लोहे की भारी प्लेट गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
मृतक प्रेमचंद शर्मा 50 वर्ष मूल रूप से कोलकाता नौहाटी का निवासी था। और भारतमाला सड़क परियोजना में फोरमैन के पद पर कार्यरत था। गुरुवार को वह पुल निर्माण स्थल पर कार्य की देखरेख कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर से एक लोहे की प्लेट गिर गई, जो सीधे उसके ऊपर आ गिरी। हादसे में प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल चंदौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे की जानकारी संबंधित विभाग व परिजन को दे दी गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli:सीओ ने स्कूल बसों के चालको को यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक,बोले बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सीओ सदर देवेन्द्र कुमार द्वारा मुख्यालय के विभिन्न स्कूल बस चालकों को यातायात नियमों की प्रति जागरुक किया। साथ ही अपील किया कि सभी चालक स्वयं भी जागरूक रहें और अन्य वाहन चालकों को भी सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए जागरूक करें।
इस दौरान उन्होंने चालको से कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट एवं बीमा की वैधता, वाहन में स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर तथा स्कूल का नाम-पता अंकित होने चाहिए। चालकों के लिए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए स्कूल बस चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। वाहन को नशे की हालत में वाहन न चलाएं। और अपने वाहनों को निर्धारित गति सीमा में संचालित करें जिससे सभी दुर्घटनाओं से बचा जा सकें।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत,नगर के काली माता मंदिर दर्शन करने जाते वक्त हुआ हादसा,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। मुख्यालय स्थित चंदौली-मझवार स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना से मौक़े पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची जीआरपी पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बाबते है कि नगर के वार्ड नंबर 7 किदवई नगर निवासी बिहारी केशरी 65 वर्ष सुबह चंदौली-मझवार स्टेशन की तरह से रेलवे ट्रैक पार कर काली माता मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रेन ने उनको टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई।जिसको देख लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने दुर्घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत जीआरपी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

खुशी की उड़ान संस्था द्वारा मनाया गया काशी के अस्सी घाट पर देव दीपावली


चंदौली। भारतवर्ष त्योहारों का देश है यहां एक त्यौहार बीतते ही नए त्यौहार का आगमन हो जाता है। परंतु कुछ ऐसे त्यौहार हैं जिनको मनाने में कितना भी उमंग लगाया जाए कम है। और शिव की नगरी काशी तो अपने आप में ही अलौकिक नगरी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार देव दिवाली के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध करके देवताओं को भय से मुक्ति दिलाते हुए फिर से स्वर्ग का राज्य सौंप दिया था। तब सभी देवताओं ने दीये जलाकर भगवान शिव का स्वागत किया था,तभी से देव दिवाली मनाने की परंपरा है। इसी उपलक्ष्य पर प्रतिवर्ष की भांति खुशी की उड़ान संस्था द्वारा काशी के सुप्रसिद्ध अस्सी घाट पर देव दिवाली पर दीप प्रज्वलन एवं रंगोली का आयोजन करवाती है। रंगोली की अद्भुत अनुपम छटा पूरे घाटों पर सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। क्युकी मान्यता है कि काशी एक ऐसा दैविक स्थान है जहाँ लोग मोक्ष और मृत्यु कि प्रार्थना करते है। यहाँ शरीर त्यागने वाला व्यक्ति सीधे स्वर्ग जाता है, और मृत्यु को भी जश्न के रूप में देखा जाता है।इसी विषय पर संस्था ने रंगोली बनाकर शिव की नगरी काशी मे मृत्यु भी एक उत्सव हो सकता है ऐसा संदेश दिया।सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे ने कहाँ कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था घाट पर उपस्थित है लाखो भक्तो के स्वागत व काशी जिसके लिए जानी जाती है उस विषय को लेकर जो कि है “मृत्यु और उत्सव रंगोली बनाने वाले कलाकार बालाघाट मध्यप्रदेश की वाराणसी में इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्राए आँचल चौधरी, निहारिका प्रधान, मुस्कान मौर्या जिन्होने महादेव के सुन्दर छावी को आकार दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ, डिजिटल हेड विशाल, मार्केटिंग हेड संध्या, कृतिका दुबे,आदित्य जायसवाल, आहिल खान, नेहा,संतोष एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

वाराणसी से देव दीवाली देखकर चंदौली लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,दो गंभीर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बिछिया कला गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रक से पास लेने में टकरा गए। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त बृजेश कुमार 23 वर्ष और गंभीर रूप से घायलों की रवि कुमार 21 वर्ष व अजय 22 वर्ष निवासी पूर्वा मैढ़ी थाना सदर चंदौली के रूप में हुई। रवि का इलाज चंदौली एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अजय को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. तीनों वाराणसी देव दीवाली देखकर वापस लौट रहे थे। सूचना के बाद पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सदर कोतवाल संजय सिंह ने बताया तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मुग़लसराय से चंदौली की ओर आ रहे थे। बिछिया कला के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक पास लेने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक़ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

त्रासदीः चंदौली में फिर हुआ गंगा कटान‚ बुढ़ेपुर नौघरा में बड़ा भूखण्ड नदी में समाया

बुढ़ेपुर नौघरा में गंगा कटान से समाहित हुए भू-खण्ड को देखते मनोज कुमार सिंह डब्लू व ग्रामीण।
बुढ़ेपुर नौघरा में गंगा कटान से समाहित हुए भू-खण्ड को देखते मनोज कुमार सिंह डब्लू व ग्रामीण।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू।

गंगा कटान से समाहित हुई 100 मीटर जमीन

Young Writer, धानापुर। क्षेत्र के बुढ़ेपुर नौघरा में गंगा कटान से करीब 100 मीटर जमीन गंगा में समाहित हो गयी। यह घटना गंगा कटान की रोकथाम के लिए हो रहे प्रयासों पर बड़ा सवाल खड़े कर रही है। घटना की जानकारी पर सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू गंगा तट पर पहुंचे और उन्होंने कटान की भयावहता को देखा। साथ ही उन्होंने सरकार, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि बुढ़ेपुर नौघरा में विगत मंगलवार को करीब 100 मीटर चौड़ी भूमि का हिस्सा गंगा में समाहित हो गया। इस घटना से कई किसान भूमिहीन हो गए। इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद न तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे ना ही स्थानीय विधायक ही मौके पर पहुंचकर किसानों का दर्द बांटने का प्रयास किया। कहा कि विधायक रहते हुए गंगा कटान को रोकने के लिए तीन बार पदयात्रा की और तमाम प्रयास के बाद गंगा कटान को लेकर सरकार ने बजट जारी किया। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह कि गंगा कटान की रोकथाम के लिए जारी 10 करोड़ रुपये से महुजी में काम हुआ।

बावजूद इसके महुजी गांव का किनारा बह गया। साथ ही गुरैनी में भी गंगा कटान का प्रभाव अबकी बार देखने को मिला और अब बुढ़ेपुर नौघरा में भी गंगा ने बड़े भूखण्ड को अपनी धारा में समाहित कर लिया है। आरोप लगाया कि गंगा कटान के लिए किए जा रहे प्रयासों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जनता ने जिन जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या के निवारण के लिए चुना है वह जनता की समस्याओं से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में यदि जल्द इस गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो प्रभावित किसानों को लेकर बड़ा आंदोलन करने का काम होगा।

हास्य-व्यंग्य कविताओं को सुनकर श्रोता हुए लोट-पोट,ग्रापए के तत्वाधान में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन सम्पन्न


शहाबगंज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया के तत्वावधान में मंगलवार की रात ब्लाक कार्यालय परिसर में अखिल भारतीय हास्य-कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव तथा ग्रापए जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि हास्य के बिना जीवन अधूरा है। आधुनिक जीवन शैली में तो हास्य और भी आवश्यक हो गया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन बहुत ही सराहनीय है। हास्य के माध्यम से वर्तमान व्यवस्था पर चोट पहुंचाकर आवाज को सरकार तक पहुंचाई जाती है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के बरांव गांव की दोनों हाथ से दिव्यांग बालिका वंदना प्रजापति को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने खड़े होकर बालिका का उत्साह बढ़ाया। दिव्यांग बालिका अपने पैरों से खूबसूरत पेंटिंग बनाती है तथा पढ़ने में भी तेज है उसने नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा भी पास किया था लेकिन तकनीकी दिक्कतों से एडमिशन से वंचित हो गई। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। सबसे पहले कोटा राजस्थान से आए पैरोडी किंग आदित्य जैन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद एक-एक प्रस्तुति ने ऐसा आनंदित माहौल बनाया कि श्रोता अंत तक बैठे रहे। ठहाका लगा, तालियाँ बजीं, आँखों में हल्की नमी भी आई। उन्नाव से प्रख्यात कवि स्वयं श्रीवास्तव, मोनिका दुबे, प्रयागराज से आए हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी के अलावा प्रतापगढ़ से आईं प्रीति पांडेय ने अपनी प्रस्तुतियों से सम्मेलन में मौजूद लोगों को खूब हंसाया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, शिव तपस्या पासवान, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, कमलेश सिंह,आनंद सिंह,शीतला प्रसाद राय,गुरुदेव चौहान,पवन सिंह,उपेंद्र मिश्रा,केशरीनंदन जायसवाल,अनुराग जायसवाल आदि उपस्थित थे। संचालन तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया।

गंगा कटान से बुढ़ेपुर नौघरा में भूमिहीन हुए कई किसान परिवार,समाहित हुई 100 मीटर जमीन


धानापुर। क्षेत्र के बुढ़ेपुर नौघरा में गंगा कटान से करीब 100 मीटर जमीन गंगा में समाहित हो गयी। यह घटना गंगा कटान की रोकथाम के लिए हो रहे प्रयासों पर बड़ा सवाल खड़े कर रही है। घटना की जानकारी पर सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू गंगा तट पर पहुंचे और उन्होंने कटान की भयावहता को देखा। साथ ही उन्होंने सरकार, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा।
इस दौरान मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि बुढ़ेपुर नौघरा में विगत मंगलवार को करीब 100 मीटर चौड़ी भूमि का हिस्सा गंगा में समाहित हो गया। इस घटना से कई किसान भूमिहीन हो गए। इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद न तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे ना ही स्थानीय विधायक ही मौके पर पहुंचकर किसानों का दर्द बांटने का प्रयास किया। कहा कि विधायक रहते हुए गंगा कटान को रोकने के लिए तीन बार पदयात्रा की और तमाम प्रयास के बाद गंगा कटान को लेकर सरकार ने बजट जारी किया। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह कि गंगा कटान की रोकथाम के लिए जारी 10 करोड़ रुपये से महुजी में काम हुआ। बावजूद इसके महुजी गांव का किनारा बह गया। साथ ही गुरैनी में भी गंगा कटान का प्रभाव अबकी बार देखने को मिला और अब बुढ़ेपुर नौघरा में भी गंगा ने बड़े भूखण्ड को अपनी धारा में समाहित कर लिया है। आरोप लगाया कि गंगा कटान के लिए किए जा रहे प्रयासों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जनता ने जिन जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या के निवारण के लिए चुना है वह जनता की समस्याओं से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में यदि जल्द इस गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो प्रभावित किसानों को लेकर बड़ा आंदोलन करने का काम होगा।

Chandauli
scattered clouds
28 ° C
28 °
28 °
19 %
2.5kmh
32 %
Thu
38 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
41 °
Mon
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights