32.3 C
Chandauli
Sunday, March 29, 2026

Buy now

Home Blog Page 221

Police Action: चोरी की बाइक व बैट्री के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अभियुक्त

नियामताबाद। प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान सकलडीहा तिराहे से आगे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों इरफान निवासी सरेसर थाना अलीनगर, अफजल निवासी नसीरपुरपट्टन थाना अलीनगर व रफीक निवासी मचियाव थाना भभुआ जनपद कैमूर भभुआ बिहार को रोक कर तलाशी ली गई।

इस दौरान सभी के पास से एक-एक तमंचा 315 बोर व एक-एक जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। जिस मोटरसाइकिल पर तीनों सवार थे जांच में वह वाहन चोरी का पाया गया। पूछताछ के दौरान यह भी पाया गया कि पकड़े गए अभियुक्त एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं तथा ये वाहनों व सड़क पर खड़े वाहनों की बैटरी के चोरी के अपराधों में विगत कई वर्षों से लिप्त हैं तथा ये लोग बिहार जाकर चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे। इनके द्वारा चोरी की तीन और मोटरसाइकिल व बैटरी इरफान के घर के पीछे झाड़ियों में पुआल से ढ़ककर रखना की जानकारी दी गई। उनकी निशानदेही पर उक्त स्थान से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल व दो चोरी की बैटरियों को बरामद किया गया है पुलिस टीम में निरीक्षक शेषधर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर, निरीक्षक हरिनरायण पटेल, राजेश कुमार सिंह, जितेन्द्र उपाध्याय, विजेन्द्र कुमार सिंह, प्रीतम कुमार, रामानन्द यादव, आनन्द कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश यादव, मन्टु सिंह, अनन्त देव, नीरज मिश्र, अजीत सिंह, मनीष कुमार, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, आशुतोष यादव मौजूद रहे।

Homeopathy के जनक सैमुएल हैनीमेन को चिकित्सकों ने किया याद

चंदौली में सैमुएल हैनीमेन की जयंती मनाते चिकित्सक।
चंदौली में सैमुएल हैनीमेन की जयंती मनाते चिकित्सक।

चंदौली। प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ जिला इकाई की ओर से शनिवार को मुख्यालय स्थित एक लान में होम्योपैथिक के जनक सैमुएल हैनीमेन (Samuel Hahnemann) की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान होम्योपैथिक चिकित्सकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
इस दौरान डा.बृजेश सिंह ने कहा कि यह शताब्दी होम्योपैथी की है आज यह सीमित संसाधन में भी विश्व की नंबर दो की चिकित्सा पद्धति बन चुकी है। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा.बजरंग प्रसाद ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके जनक सैमुएल हैनीमेन है। उन्होंने होम्योपैथ दवा की खोज की थी, जो लोगों के लिए संजीवनी का काम किया। इस दौरान डॉक्टर इंदु रानी विश्वकर्मा, डा.राजेंद्र प्रसाद रजक, डा.राज पाल, डा.पन्नालाल, डा.सावित्री, डा.आलोक गुप्ता, डॉ रूपेश सिंह, डा.विजय कुमार, त्रिभुवन नारायण उपस्थित रहे।

Road Accident : डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार कार, सात घायल

Road Accident घायलों को बाहर निकालती पुलिस व एनएचएआई की टीम।

कलकत्ता से सुल्तानपुर जा रहा था परिवार एसपी आवास के समीप हुई घटना

Chandauli: चंदौली मुख्यालय स्थित एसपी आवास के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार इनोवा कार अगला टायर ब्लास्ट कर गया। जिसमें कार अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई की टीम ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि सुल्तानपुर निवासी संदीप मिश्रा 56  वर्ष कलकत्ता से अपने परिवार को इनोवा कार से लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एसपी आवास के पास पहुचा की उसका अगला टायर ब्लास्ट कर गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। और कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। घटना में कार में सवार संजय मिश्रा वर्ष 45 वर्ष सुजल मिश्रा 30 वर्ष किरण मिश्रा 35 वर्ष सृष्टि मिश्रा 16 वर्ष व दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने संदीप मिश्रा की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अन्य सभी की प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि अनियंत्रित कार पलटने से 7 लोग घायल हो गए एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी सुरक्षित है।

प्रयास: अगहर वीर बहुरिया नदी को अस्तित्व में लाने के लिये जुटे मनरेगा कर्मी

दिघवट गांव के रायल ताल में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करते डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी व बीडीओ केके सिंह।
दिघवट गांव के रायल ताल में मनरेगा कार्य का निरीक्षण करते डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी व बीडीओ केके सिंह।

डीसी मनरेगा ने अधिकारियों के साथ मनरेगा कार्य का किया निरीक्षण

Sakaldiha: विकास खण्ड के दिघवट ग्राम पंचायत स्थित रायल ताल से निकली अगहर वीर बहुरिया नदी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसको लेकर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सैकड़ो की संख्या में लगे मनरेगा मजदूर इस कार्य को तेजी से कर रहे है। शुक्रवार को डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी ने कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुंडवत्तापूर्ण कार्य को लेकर दिशा निर्देश दिया।
बीडीओ केके सिंह ने बताया कि सकलडीहा विकास खण्ड में अगहर वीर बहुरिया नदी काफी प्राचीन है। यह सकलडीहा के दिघवट,कटसिल, नोनार,महेसुआ,नागनपुर गांव से होते हुए लगभग 15 किलोमीटर में गुजरी है। इस नदी का अस्तित्व बना रहे। इसको लेकर ब्लाक प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृत दी है। जिसके तहत ग्राम पंचायत मनरेगा से वह सभी गांव जीर्णोद्धार का कार्य कराएंगे जिस गांव से यह नदी गुजरी है। इस कार्य के लिए धन भी आवंटित कर दिया गया है। दिघवट ग्राम पंचायत में इसके लिए 37.94 लाख का बजट है। कार्य पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए डीसी मनरेगा रविन्द्र चतुर्वेदी मौके पर पहुँच निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को तय समय मे पूर्ण करने की बात कही।  कार्य मे लगे भारी संख्या में मजदूरों को देखकर उन्होंने संतोष जताया। इस दौरान बीडीओ केके सिंह,ग्राम प्रधान रामसूरत राजभर सहित अन्य अधिकार व ग्रामीण रहे।

DDU Nagar : बजट के बावजूद मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश

बैंक के लापरवाही से नहीं हुआ भुगतान डीपीओ

DDU Nagar News: डीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित रेलवे चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। शुक्रवार की दोपहर में जिले के डीपीओ प्रभात कुमार ने रेलवे चाइल्ड लाइन का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीपीओ प्रभात कुमार ने बताया कि रेलवे चाइल्ड लाइन संस्था भारत सरकार के द्वारा एनजीओ प्रयत्न नामक संस्था द्वारा संचालित था। जिसे एक सितंबर 23 राज्य सरकार के महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। एनजीओ द्वारा कर्मचारियों का शोषण कर रहा था। कम वेतन के साथ 23 से 25 प्रतिशत सर्विस जीएसटी काट लेता था।जिसका शिकायत काफी दिनों से था। प्रशासन के द्वारा जांच के दौरान संस्था को वेतन बढ़ाने के लिए निर्देश दिया गया।तब जाकर कुछ वेतन बढ़ाया गया था जो नाकाफी रहा। पूरे प्रदेश में 31 अगस्त को संस्था को बंद कर एक सितम्बर से प्रदेश सरकार अपने हाथ में ले लिया। जिसे जिले के महिला कल्याण विभाग के अधिकारी के देखरेख में पुनः कार्य शुरु कर दिया गया। कहा कि पूर्व में बजट नहीं मिल पाया था। जिससे इनका मानदेय नहीं दिया जा सका।

अब शासन से बजट मिल गया। जिससे इनके मानदेय के लिए 31 मार्च को पंजाब नेशनल बैंक में भेज दिया गया। लगता है कि किसी तकनीकी कारणों से इनका मानदेय नहीं मिला। जिसके लिए जिलाधिकारी से मिलकर शासन को पुनः पत्र भेजा जाएगा। बताया कि हमारे विभाग वन स्टॉप सेंटर भी है। जो अक्टूबर माह में शासन के द्वारा चालू किया गया है। यहां के कर्मचारियों के वेतन के लिए 27 मार्च को बैंक में भेजा गया। इसमें अनाथ बच्चा, बाल श्रम, स्कूल ड्रॉपआउट, जिनके माता-पिता किन्हीं कारणों से जेल में हों। ऐसे बच्चों के लिए चार हजार रुपए दिया जाता है। जिससे बच्चों का पालन पोषण हो सकें। साथ ही घर से भागी युवतियां, घर परिवार से प्रताड़ित महिलाओ के लिए वन स्टाफ सेंटर बनाया गया है। ऐसी महिलाओं के लिए मेडिकल सहायता, कानूनी सहायता, काउंसिलिंग के साथ पांच दिनों तक सेंटर में रहने,खाने पीने की व्यवस्था है। जिससे ऐसी महिलाएं व बच्चे दर दर भटक न सके।

गौरतलब तलब हो कि रेलवे चाइल्ड लाइन में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों से कार्य लिया जाने लगा। यहां केस वर्कर व सुपरवाइजर नियुक्ति कर दिया गया। कहने को बिना पगारी फुल अधिकारी बना दिया गया। कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिलने से किराए के मकान में रह रहे लोगों से मकान खाली कराया जा रहा है। दुकानदार भी उधारी देने से इनकार करने लगा है। जिससे कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। बावजूद कर्मचारी अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। डीपीओ ने निरीक्षण के दौरान रेलवे चाइल्ड लाइन को एक लैपटॉप, प्रिंटर, पावर बोर्ड, वायरिंग, दो वाटर कूलर आरो सहित स्टेशनरी दिलाने का आश्वासन दिया।

मझवा विधायक बिनोद बिंद को भाजपा ने भदोही से लोकसभा चुनाव का बनाया उमीदवार, विषमताओं के बीच अपनी प्रतिभा का मनवाया चुके हैं लोहा

चंदौली। भाजपा ने भदोही सीट से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया है। विनोद बिंद वर्तमान में मझवां सीट से विधायक हैं। मौजूदा सांसद रमेश बिंद का टिकट काटते हुए। भाजपा ने उन्हें प्रत्यासी घोषित किया है
2022 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर के मझवां से समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे डॉ. विनोद कुमार बिंद को असफलता मिली थी। सपा के लिए उन्होंने लंबे समय तक प्रचार भी किया था। आखिरी समय में उन्होंने निषाद पार्टी का दामन थामा था। और फिर एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर बड़ी जीत दर्ज किए थे। भाजपा प्रत्यासी मूलरूप से चंदौली के कवई पहाड़पुर के रहने वाले है।जो कि बेहद ही सामान्य परिवार जन्मे और आर्थिक विषमताओं के बीच अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए आर्थोपेडिक सर्जन बने. उन्होंने बतौर डॉक्टर गरीब जरूरत मंदों की दिल खोलकर मदद की, और बहुत ही कम दिनों में चन्दौली जिले के सबसे बड़े डॉक्टर के तौर पर अपनी पहचान स्थापित की इस दौरान वे अपने समाज और लोगों के बीच एक आइडियल के तौर पर उभरे बिंद बिरादरी समेत गरीब बच्चियों की सामूहिक शादी का बीड़ा उठाया। पिछले 10 सालों में करीब 1 हजार बेटियों की शादी का जिम्मा उठाया। उनकी उभरती सामाजिक क्षवि से प्रभावित होकर अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी जॉइन कराते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया। लेकिन मिर्जापुर के मझवां विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर निषाद पार्टी जॉइन करते हुए बतौर एनडीए उम्मीदवार चुनाव लड़े और कम समय मिलने के बावजूद प्रचंड जीत दर्ज की इस जीत ने उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर से एक मझे हुए राजनेता के तौर पर पहचान दी विधायक बनने के लिए बाद उनका राजनैतिक और सामाजिक दायरा बढ़ा. वे मिर्जापुर के साथ ही भदोही में ही खासे सक्रिय रहे। जिसके बाद लोगों के बीच उन्हें सांसद बनाने आवाज बुलंद होने लगी. खास बात यह है कि डॉ विनोद बिंद चन्दौली मिर्जापुर भदोही समेत पूर्वांचल में बिंद बिरादरी के बड़े नेता माने जाते है।

Fire Incident : आग लगने से मजदूर की रिहायशी मड़ई जली

चिरईगांव में जलती प्यारे गोंड की रिहायशी मड़ई।

जलकर नष्ट हो गयी प्यारे गोंड के जीवन भर की जमा-पूंजी

Chandauli: जनपद के चिरईगांव गांव में बुधवार को प्यारे गोंड की रिहायशी मड़ई में अज्ञात आग लग गयी, जिस कारण उनके घर-गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। साथ ही उनके जीवन भर की जमा पूंजी भी आग की जद में आकर खाक हो गयी। जिस वक्त यह घटना हुई परिवार के लोग गेहूं की फसल कटाई कर रहे थे। जैसे ही आग की लपटों को देखा प्यारे गोंड के परिवार समेत आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर जुट गए और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था।

बताते हैं कि चिरईगांव निवासी प्यारे गोंड मजदूरी करके अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। बुधवार की सुबह खाना-खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर के पास सिवान में गेहूं की कटाई के लिए चले गए। इसी बीच 11ः30 बजे के करीब उनकी मड़ई से धुंआ और आग की लपटें उठने लगी। यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया शुरू किया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के साथ ही स्थानीय थाने को घटना की सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, तब तक फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गयी।

अगलगी की इस घटना में प्यारे गोंड की मड़ई में रखा खाद्यान्न, बिस्तर, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, बर्तन, साइकिल, सगड़ी, मोबाइल फोन व नकदी जलकर नष्ट हो गया। इस घटना से जहां प्यारे गोंड के परिवार के सिर से आशियाना छिन गया, वहीं अब उनके पास खाने को एक दाना अन्न ही है। ऐसी स्थिति में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन ने अग्निपीड़ित प्यारे गोंड को अहेतुक सहायता राशि व खाने के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने की आवश्यकता जताई है। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने अगलगी से हुए क्षति का मूल्यांकन किया।

शार्ट सर्किट से किसानों की खड़ी गेहूं खाक,विद्युत आपूर्ति बंद होती तो बच जाती फसल


सकलडीहा। क्षेत्र के पदुमनाथपुर के ओड़वली गांव में मंगलवार को दोपहर में बिजली की शार्ट सर्किट से आधा दर्जन किसानों की 60 बिस्सा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल धू-धूकर जलने लगी। सूचना मिलते ही ग्रामीण लाठी डंडे के साथ दौड़ पड़े। चिलचिलाती धूप में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम अनुपम मिश्रा के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान हुए फसलों का आंकलन में जुट गयी। वही सूचना के बाद फायर विभाग की टीम मौके पर समय से नही पहुंचने पर किसानों में आक्रोश है।
ओड़वली गांव में सुभाष पांडेय, रंजीत राजभर, शशी भूषण और रामस्नेही के खेत में अचाकन बिजली की शार्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल धूं धूंकर जलने लगी। तेज हवा के कारण आग की लपट तेजी से बढ़ने लगा। खेतों की निगरानी में जुटे किसान सूचना मिलते ही लाठी डंडे के साथ दौड़ पड़े। किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान किसानों का करीब तीन बीघा (60) बिस्सा से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक होगया। इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया है। नुकसान हुए फसलों का आंकलन टीम के माध्यम से कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जायेगा।
इनसेट में………
दोपहर में विद्युत आपूर्ति बंद होती तो बच जाती फसल
सकलडीहा। किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि गांवों में किसानों के खेतो से होकर हाईटेंशन के तार गये हुए है। कई बार शिकायत के बाद भी लटकती हुई तारों को ठीक नही कराया गया है। यही नही एक अप्रैल से दोपहर में विद्युत आपूर्ति गांवों में बंद रखने का निर्देश है। विद्युत आपूर्ति बंद रहता को किसानों का फसल खाक होने से बच जाता। गर्मी की चिलचिलाती धूप का मौसम है। किसानों की खेतों में गेहूं की खड़ी फसल काटने को तैयार है। लेकिन अक्सर शार्ट सर्किट या अज्ञात कारणों से आग लगने पर सूचना के बाद भी फायर विभाग की टीम मौके पर समय से नही पहुंच पाती है। किसानों ने तहसील मुख्यालय पर फायर विग्रेड की टीम स्थापित करने की मांग किया है।

Blood Donate : Kidney Patient के मदद के लिए आगे आया जन सहयोग संस्था

किडनी पीड़ित मरीज के लिए रक्तदान जन सहयोग संस्था के पदाधिकारी।
किडनी पीड़ित मरीज के लिए रक्तदान जन सहयोग संस्था के पदाधिकारी।

संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी ने 20वीं व प्रेम कुमार मौर्य ने पांचवीं बार किया रकतदान

Chandauli : जन सहयोग रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर लोगों को मदद मुहैया कराने के कार्य में पूरी शिद्दत के साथ जुटी है। इसी क्रम में संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीज के परिजनों के आग्रह पर दो यूनिट रक्तदान दिया। परिजनों के आग्रह पर जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी और सक्रिय सदस्य प्रेम कुमार मौर्य द्वारा लहुराबीर वाराणसी में स्थित आईएमए में रक्तदान कर एक बार फिर पुण्य के भागी बने।
विदित हो कि मानवता की राह में लोगों के मदद करने के क्रम में अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने 20वीं और प्रेम मौर्या ने चौथी बार रक्तदान किया। विषय परिस्थिति में संस्था के सहयोग से दो यूनिट रक्त पाकर शहर अफरोज के परिजनों ने जन सहयोग संस्थान के सहयोग के प्रति आभार जताया और संस्था की सराहना की। इस दौरान अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि संस्था रक्तदान के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है। जरूरत मंद लोगों की सेवा और मदद का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। इस मुहिम को आगे बढ़ाने में संस्था के सदस्यों और पदाधिकारियों का सहयोग और समर्पण सराहनीय है। कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती, बल्कि कई फायदे होते हैं। लिहाजा कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करके मानव जीवन को बचाया जा सकता है।

Medical College Chandauli में ट्रेनिंग लेंगे पीठासीन व मतदान अधिकारी

मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।
मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते डीएम निखिल टीकाराम फुंडे।

चंदौली। लोकसभा सामान्य निर्चाचन-2024 को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं सेक्टर ऑफिसर के प्रशिक्षण कार्यक्रम नव निर्मित बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज, नौबतपुर में आयोजित किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं का अवलोकन किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान अधिकारियों को वीडियो के माध्यम से भी निर्वाचन प्रक्रिया की गहनता से जानकारी दी जाए। कहा कि गर्मी के मौसम के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण स्थल पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय। इसके लिए मेडिकल कॉलेज नौबतपुर उत्तम स्थल है। यहां पर टायलेट, शीतल पेयजल, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी कार्मिक एसएन श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभय कुमार पांडेय, मास्टर ट्रेनर, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
21 %
3.5kmh
0 %
Sun
30 °
Mon
40 °
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
42 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights