36.6 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 231

Holi : समाजवादी रथ पर सवार होकर रंगों से सराबोर दिखे Manoj Singh W

सैयदराजा में युवाओं की टोली के साथ होली खेलते मनोज सिंह डब्लू।
सैयदराजा में युवाओं की टोली के साथ होली खेलते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, चंदौली। रंगों का त्यौहार होली हो और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू रंगों में सराबोर नजर न आएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। सोमवार को होली के दिन पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू समाजवादी रथ पर सवार होकर लोगों को रंगों से सराबोर करने के लिए घर से निकले। इस दौरान सैयदराजा में अपने रथ व डीजे के साथ युवाओं की टोली संग जमकर होली खेली और त्यौहार की खुशियां स्थानीय लोगों के साथ साझा की। उनकी मौजूदगी और भोजपुरी संगीत ने होली के माहौल में रंग भरने का काम बखूबी किया है।

विदित हो कि सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू होली पर्व को लेकर खासे उत्साहित रहते हैं। यही वजह है कि वह होली के दिन सबकुछ छोड़कर चंदौली लौट आते हैं। हर बार होली त्यौहार पर वह पूरी तरह से रंगों में सराबोर नजर आते हैं। होली खेलने के उनके अंदाज और लगाव से जनपद ही नहीं पूरा पूर्वांचल भली-भांति वाकिफ है। दिलचस्प यह कि उनके पैतृक गांव माधोपुर में त्यौहार के एक दिन बाद होली खेली जाती है। ऐसे में उन्हें दो दिन होली खेलने और लोगों को रंगने और खुद को रंगों से सराबोर करने का अवसर मिल जाता है। हर बार होली त्यौहार के दिन मनोज सिंह डब्लू जनपद के विभिन्न इलाकों में अपनी टोली के साथ होली खेलते नजर आते हैं। अबकी बार सपा नेता और उनकी टीम सैयदराजा नगर में होली के त्यौहार का जश्न मनाती दिखी।

Holi के जश्न को मनाने के लिए वह पूरी तैयारी के साथ अपने घर से निकले। वह अपने घर से रंगों की बड़ी खेप लेकर होली खेलने के लिए निकले। ऐसे में सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने रास्ते में नाचे-गाते लोगों को प्रेमपूर्वक रंगों से सराबोर किया और होली की खुशियां उनके साथ बांटी। वहीं लोगों ने सपा नेता पर जमकर रंग उड़ेला और भोजपुरी गीत की धुन पर जमकर थिरके। उनका दल जीटी रोड से होते हुए सैयदराजा बाजार जाकर लोगों के साथ होली त्यौहार की खुशियों को साझा किया। उन्होंने रंग लगाने के साथ ही लोगों से गले मिलकर शुभकामनाएं दी, वहीं बड़ों से आशीर्वाद लेकर होली के त्यौहार को भरपूर इंज्वाय किया।

Young Writer

सैयदराजा के पूर्व विधायक Manoj Singh W ने कहा कि अपनी मिट्टी और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का एक अलग की अनुभूति मिलती है। होली प्रेम, सौहार्द और एकता-भाईचारे का संदेश देने वाला त्यौहार है। हम सभी को इसके मूल स्वरूप को बनाए और बचाए रखना होगा।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार कार ने पांच को रौंदा दो की मौत,तीन गंभीर


चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव के समीप सोमवार को तेज अनियंत्रित जाइलो कार ने तीन लोगों को रौंदते हुए पलट गई। घटना में दो लोगो की मौक़े पर ही मौत हो गई वही चार लोग गंभीर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वही शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि चौरहट गांव निवासी बृजमोहन 37 वर्ष मयंक उर्फ गोलू 10 वर्ष रणजीत 23 वर्ष सड़क पर बैठे थे। तभी साहू पुरी की तरफ से पड़ाव जा रही तेज रफ्तार जाइलो कर ने तीनों को रौंदते हुए पलट गईं। जिसमें बृजमोहन व मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। और रंजीत गमी रूप से घायल हो गया। वही कार का चालक व उसमें बैठें तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर मौके पर चीखपुकार मच गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम विराग पांडे ने कहा कि किसान योजना के तहत मृतकों को 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी

संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस


चकिया। कोतवाली क्षेत्र के पुरानाडीह गांव के प्रभु नारायणपुर बस्ती में रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक मिली। मृतक विवाहिता के पिता बैजनाथ यादव की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई है।
इलिया थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी बैजनाथ यादव की पुत्री सुनीता की शादी हिंदू रीति रिवाज से 12 वर्ष पूर्व प्रभुनारायणपुर गांव निवासी कांता यादव के पुत्र पंकज यादव से धूमधाम से हुई थी। पंकज यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर है। रविवार की दोपहर घर के एक कमरे में सुनीता ने संदिग्ध परिस्थितियों विवाहिता का शव मिला घटना के बाद परिजनों ने पहले तो मामले को छुपाने का प्रयास किया। लेकिन पड़ोसियों ने मामले की जानकारी मृतक विवाहिता के पिता बैजनाथ को फोन पर दी। आनन फानन में कोतवाली पहुंचे बैजनाथ यादव ने बेटी के मौत की जानकारी पुलिस को दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। जहां परिजनों द्वारा चौकी पर लेटाया विवाहिता के शव को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। विवाहिता के गले पर कुछ निशान पाए गए हैं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। विवाहिता सुनीता की मौत से पुत्र 12 वर्षीय पवन और 7 वर्षीय प्रीतम माता शिवराति देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

Holi : Jan Sahayog Sansthan ने बस्तीवासियों संग बांटी होली की खुशियां

संस्था ने बच्चों में केक, मिठाई, पिचकारी के अबीर गुलाल बांटा

Young Writer, रंगों का त्यौहार होली वैसे सबके लिए खास है, लेकिन गरीबी और आर्थिक तंगी के कारण आज भी देश का बहुत बड़ा वर्ग होली के उत्साह और उल्लास से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में होली पर्व पर खुद से ज्यादा दूसरों को खुशी देने की जनसहयोग संस्था ने एक नई पहल की। होलिका दहन के पहले शनिवार को संस्था की पूरी टीम भदलपुरा दलित बस्ती पहुंचे। यहां संस्था की सहयोगी खुशी मोदनवाल का जन्मदिन बस्ती के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया।

इसके बाद बच्चों में केक के साथ मिठाईयां, रंग, गुलाल, फुलझड़ी, चाकलेट, पिचकारी, टोपी बांटा गया।  कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि हमें समाज के कमजोर और गरीब वर्ग की खुशियों का भी ख्याल रखना होगा,क्योंकि ये लोग भी समाज का अभिन्न अंग हैं। आज संस्था के माध्यम से चंदौली के कई प्रबुद्ध जनों ने बस्ती के बच्चों की होली को खुशियों से सराबोर करने के लिए अंशदान दिया है। संस्था और समाज ऐसे लोगों का सदैव ऋणी रहेगा जो समय समय पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं।

बताया कि शिक्षा के प्रति गरीब और मजदूर वर्ग को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही गरीब बच्चों को।शिक्षा से जुड़े संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि उनकी शिक्षा में धन की कमी आड़े न आए। इन अवसर पर सचिव प्रियंका गुप्ता, सदस्य प्रेम कुमार मौर्य, दीपक मौर्या, प्रियांशु कुमार, अभय गुप्ता, सहयोगी मंजीत पांडेय, स्वाती सिंह, खुशी मोदनवाल, प्रज्ञानिधि गुप्ता उपस्थित रहे।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक कि मौत दूसरा घायल

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के समीप शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि इलिया थाना क्षेत्र के बराव गांव निवासी सतीश चौहान 32 वर्ष, अपने बाइक से चंदौली आ रहा था। वही दूसरा बाइक सवार सैयदराजा थाना क्षेत्र के पंचदेवरा गांव निवासी मनोहर विश्वकर्मा 30 वर्ष शहाबगंज की तरह जा रहा था। जैसे ही दोनों फत्तेपुर गांव के समीप पहुचे की तेज रफ्तार पिकअप ने सतीश चौहान के बाइक में चक्कर मार दिया। घटना में सतीश चौहान की बाइक अनियंत्रित हो कर मनोहर विश्वकर्मा के बाइक में जा टकराई घटना में सतीश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वही मनोहर विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत नवही चौकी इंचार्ज एसआई सूरज सिंह ने बताया कि पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वही दूसरा घायल हो गया है मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शहादत दिवसःभगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू को किया याद कर,बोले अरबिंद सिंह आजादी के पहले और आजादी के बाद भी चंदौली राजनीतिक, सामाजिक संघर्षों की रही है प्रयोगशाला

चंदौली। शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत प्रख्यात समाजवादी नेता व चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती शनिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से मनाई गई। जहां पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके बच्चों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही नगर में जनवाणी पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन काशी विद्यापीठ के पूर्व प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भगत सिंह की शहादत दिवस और राम मनोहर लोहिया की जयंती पर प्रभु नारायण सिंह स्मृति न्यास की ओर से जनवाणी पुस्तकालय की स्थापना साहसिक और सराहनीय कार्य है। पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह ने कहा कि आजादी के पहले और आजादी के बाद भी चंदौली राजनीतिक, सामाजिक संघर्षों की प्रयोगशाला रही है। वैचारिक दृष्टि से चंदौली की उर्वरा जमीन का स्वर्णिम इतिहास रहा है। जनवाणी पुस्तकालय उसे बिखरी कड़ी को जोड़ने की दिशा में एक प्रयास है। इस दौरान विजय नारायण सिंह, सुरेंद्र पटेल, शिव कुमार सिंह, सुरेश सिंह, सुनील यादव गुड्डू,महेंद्र यादव, उदित नारायण चौबे, हरिदास यादव, श्रीराम यादव, इंजीनियर रामकेश सिंह यादव, सियाराम चौहान, हरदेव कुशवाहा, हीरालाल यादव अवधेश सिंह, रतन यादव उपस्थित है।

Chandauli:होली पर हुड़दंग करने वाले के साथ सख्ती से निपटेगी पुलिस,बोले सीओ शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह करें पालन


चंदौली। आगामी त्योहार होली को देखते हुए सीओ सदर राजेश राय ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गस्त किया। साथ ही लोगो को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगो से आपसी भाई चारे के साथ त्यौहार मनाने का आव्हान किया गया।
इस दौरान सीओ कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम सौहार्द का संदेश देता हैं। इस पर्व को मनाते समय एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान का ख्याल रखना चाहिए।

होली पर कोई भी शरारती तत्व शराब पीकर हुड़दंग करेगा तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी। कहा कि होली पर सभी शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। त्योंहार को शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। त्यौहार में माहौल खराब करने वाले व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा। वही उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों ने अवैध पटाखों की दूकान लगा रहे। दुकानदारों की चेताया कि बिना लाइसेंस कोई भी पटाखे की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।

Chandauli:कथास्थल से चोरों ने उड़ाया लाउडस्पीकर हाईलोजन बल्ब व तार,आयोजकों ने थाने पर दिया तहरीर


शहाबगंज। क्षेत्र के महारथपुर पोखरे पर जय हनुमान श्रीराम कथा रघुवर सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे संगीतमय रामकथा के आठवें दिन चोरों ने लाउडस्पीकर, हाईलोजन वल्ब व तार काटकर चोर ले गये। सुबह जानकारी होने पर कार्यक्रम आयोजकों ने तहरीर थाने पर दिया। वही पुलिस ने कथा स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम कथा का संगीत मय आयोजन कथा वाचक सांतनु महाराज द्वारा किया जा रहा है। वही कथा स्थल पर लाउडस्पीकर, हैलोजन बल्ब लाइट लगाकर मंदिर परिसर को सजा दिया गया है। लेकिन शुक्रवार की रात में कथा समाप्त होने पर चोरों ने लाउडस्पीकर, हैलोजन बल्ब व तार चुरा लिया। शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर कथा प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि कथा स्थल से नहर पुल तक लाईट, लाउडस्पीकर लगाया गया था। कथा समाप्त होने पर 7 लाउडस्पीकर, 6 हैलोजन बल्ब व सात पोल का तार चोरों ने चुरा लिया। जब की एक दिन की कथा होनी बाकी है। थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि सूचना मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Chandauli:अवैध पटाखों के दुकानदारों पर पुलिस मेहरबान,चौकी के सामने ही सजी है दुकान सीओ बोले होगी कार्यवाई

चंदौली। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन होली व दीपावली जैसे त्योहारों पर दावा करते हैं। कि बाजारों व रिहायशी इलाकों में पटाखा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन यह निर्देश दुकानदारों के लिए हवा हवाई साबित होता है। आगामी त्योहार होली को लेकर प्रशासन के सामने ही नगर के पुलिस चौकी के साथ बाजारों में दर्जनों पटाखे की दुकान बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। लेकिन पुलिस ऐसे दुकानदारों पर कार्यवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुई है।

विदित हो कि नगर के बाजारों में होली के त्योहार पर सामानों की खरीदारी करने के लिए क्षेत्रीय लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। लेकिन घनी आबादी के बीचो-बीच तीन दिन पहले से ही दर्जनों अवैध पटाखों की दुकान बिना मानक के धड़ल्ले से संचालित हो रहे है। ऐसे में बाजारों में लगे अवैध पटाखों की दुकानें अनहोनी की सबब बन सकती है। यही नही पुलिस के नाक के नीचे ही सकलडीहा रोड पुलिस चौकी के समीप अच्छी खासी अवैध पटाखों की दुकान सजाई गई है। लेकिन ऐसे दुकानदारों पर पुलिस पूरी तरह मेहरबान दिखाई दे रही है। इस बाबत सीओ सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि बाजारों व रिहायशी इलाकों में पटाखा बेचना पूरी तरीके से प्रतिबंध है। जो भी दुकानदार बाजारों में अवैध पटाखा की दुकान लगाया पाया जाएगा। उसके पटाखे को जप्त कर कार्रवाई की जाएगी।

बुराई को नेकी से दूर करने की होनी चाहिए कोशिशः हाफिज आदिल



चंदौली। जामा मस्जिद चंदौली में गुरुवार कीरात कुरान तरावीह मुकम्मल हुई। इस अवसर पर हाफिज आदिल ने मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की गई। खत्म कुरान तरावीह के मौके पर मौलाना तकरीर करते हुए कहा कि रमजान का महीना नेकियां कमाने का महीना है इसमें नेकियां के भाव बढ़ा दिए जाते हैं।
कहा कि कुरान तराबी मुकम्मल हुई है लेकिन सूरह तराबीह पूरे रमजान माह में चलती रहेगी। अल्लाह ने यह महीना हम सभी को सौगात के रूप में दी है। इसमें ज्यादा से ज्यादा नेकिया अर्जित करें। कहा कि हल को हाल से बदलने की बजाय अमाल से बदलने की कोशिश करें। इस्लाम में यह शिक्षा दी गई बुराई को नेकी से दूर करने की कोशिश होनी चाहिए। बुराई का बदला बुराई इस्लाम के वसूलों के खिलाफ है। हर बुराई का जवाब अच्छाई से देना है। कोई अगर इन वसूलों के इतर जिंदगी गुजरता है तो वह नुकसान में है तमाम इंसानियत की भलाई के लिए दीन इस्लाम लाया गया है। पड़ोसी के हक को तफ्सील से बयान करते हुए कहा कि हर एक के घर के सभी दिशाओं में 40-40 घर पड़ोस का बताया गया था। इन सबके घर का हाल लेना हर एक की जिम्मेदारी है। कोई भूखा ना रहे इसकी फिकर सभी को करनी होगी। कहा कि रमजान का एक अशरा रहमत का समाप्त हो चुका है। दूसरा अशरा मगफिरत का शुरू हो चुका है ज्यादा से ज्यादा इबादत में वक्त गुजरने की जरूरत है। इस दौरान लोगों ने हाफिज आदिल को कुरान तराबीह मुकम्मल होने पर बधाइयां दी और मुसाफा किया। इस मौके पर अयूब खान, यासीन राइन, कलाम हाशमी, सरफुद्दीन खान, शाहिद खान, फिरोज खान, सद्दाम अंसारी, इश्तियाक अंसारी, मुराद अली, पखंडी अली, निसार, अलाउद्दीन हवारी, मुस्ताक हाशमी, फैजान, इम्तियाज़ आदि शामिल रहे।

Chandauli
clear sky
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
20 %
1.3kmh
0 %
Mon
40 °
Tue
37 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights