चंदौली। मुख्यालय स्थित नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को सीएमओ के बोलेरो की भूसा लदे ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। घटना में सीएमओ की बोलेरो बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। इस दौरान उसमें बैठे सीएमओ डॉ वाईके राय बाल बाल बच गए। वही ट्रैक्टर का चालक मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गया। लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में कर आगे की कार्यवाई में जुट गई।
दरसल सीएमओ डॉ वाईके राय अपने कार्यालय से कलेक्ट्रेट जा रहे थे। जैसे ही पुलिस लाइन के आगे पहुचे की अचानक से धान की भूसी लदी एक ट्रैक्टर सामने आ गयी। जिससे सीएमओ का चालक अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक गाड़ी को दूसरी तरफ मोडता उसके पहले ही ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी। घटना में ट्रैक्टर पर लगे गार्डर से बोलेरो के शीशे में छेद हो गया। और अगला साकर छतिग्रस्त हो गया। यह संयोग अच्छा रहा कि कोई घायल नही हुआ। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि सीएमओ की वाहन में भूसा लड़े ट्रैक्टर की टक्कर हो गई है। मौके पर पहुचकर ट्रैक्टर को कब्जे में कर कार्यवाई की जा रही है।
Chandauli:नेशनल हाईवे पर भूसा लदे ट्रैक्टर से टकराई सीएमओ की बोलेरो छतिग्रस्त,बाल- बाल बचे डॉ वाईके राय
Vidya Gyan Pariksha: परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर चयनित हुईं श्वेता पाल
कंपोजिट विद्यालय हथियान में कक्षा-5 में अध्ययनरत है मेधावी छात्रा
Chandauli: जनपद के परिषदीय स्कूल नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। इससे अभिभावकों का रुझान एक बार फिर सरकारी स्कूलों की तरफ हुआ है। इन स्कूलों में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के साथ ही शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का बच्चों के व्यक्तित्व सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला रहा है। उक्त लाइनों को कंपोजिट विद्यालय हथियानी में कक्षा-5वीं की छात्रा श्वेता पाल ने चरितार्थ किया है।
उन्होंने गत दिनों आयोजित हुए विद्या ज्ञान परीक्षा सत्र 2024-25 में सफलता होकर कक्षा-6वीं में पढ़ाई का अवसर अर्जित किया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय के साथ ही उनकी माता पूनम देवी व पिता विजय पाल खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्वेता पाल ने परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कक्षा का संचालन किया गया था। श्वेता ने शिक्षक रवीन्द्र चन्द्र मिश्र के सानिध्य में अपनी तैयारी की और आल इंडिया स्तर की परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय व जिले के बेसिक शिक्षा विभाग का गौर बढ़ाने का काम किया है। अब कक्षा-6वीं से उनकी पढ़ाई विद्या ज्ञान स्कूल में होगी, जहां वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का काम करेगी। श्वेता पाल की इस सफलता पर विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रवींद्र मिश्र, अजीत, उसद, अनुज, निधि, स्वाति, दीपा आदि उपस्थित रहीं।
होली त्योहार पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए बढ़ाये पुलिस गश्त:लक्ष्मीकांत
चंदौली। पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार की अध्यक्षता में जिले के व्यापारी बंधुओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें व्यापारियों के सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा किया गया।
इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा की जिले में व्यापार मण्डल हमेशा समाज में अच्छे कार्यो के लिये अधिकारियों को सम्मानित करने का कार्य करता है। विगत माह पूर्व सैदूपुर बाजार में व्यापारियों के यहाँ लगातार चोरी की चार घटनाएं हुई थी। जिसका चकिया थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति द्वारा अथक प्रयास से तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी के सामान को बरामद कर अपराधियों को जेल भेजने का कार्य किया है। कहा कि आगामी होली के पर्व को देखते हुए बाजारों में होने वाली भीड़ भाड़ को देखते हुए जिले के सभी बाजारों एवं कस्बो में पुलिस गश्त बढ़ाया जाए जिससे व्यापारियों के साथ आमजन के लोगो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोई भय नही रहे। जिले में तैनात फ़ूड विभाग के अधिकारी त्योंहारो पर भय दिखाकार व्यापारियों को प्रताड़ित करने का काम करते है। जिस पर रोक लगाया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया। इस दौरान राकेश मोदनवाल,अशोक केशरी,प्रदीप कुमार,शिव जायसवाल,शमशेर चौहान, गुरदीप सिंह,सीके राहुल देव् जायसवाल, राजकुमार गुप्ता,शुभम जायसवाल, राजकुमार मोदनवाल,शंकर गुप्ता, राजीव अग्रहरि, श्रीकान्त उर्फ गोपाल गुप्ता,दिलीप त्रिशूलिया, अंकित जायसवाल, जावेद अंसारी, सीके राहुल,भानु यादव,रत्नेश कुमार गुप्ता, धीरज गुप्ता,शिवशंकर अग्रहरि,विकाश,आदि मौजूद रहे।
नकाबपोश बदमाश ने महिला पर चाकू से वार कर छीना मंगलसूत्र,जांच में जुटी पुलिस
पड़ाव । मुगलसराय थाना अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के रतनपुर गाँव में बुधवार की रात नकाबपोश बदमाश ने एक महिला पर चाकू से वार कर उसके गले का मंगलसूत्र छीन फरार हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि रतनपुर गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी पल्लवी 21 वर्ष रात में घर के बाहर बने शौचालय में शौच करने जा रही थी। इसी दौरान घर के बाहर एक नकाबपोश बदमाश ने महिला पर चाकू से वार कर दिया। घटना में महिला के पेट व हाथ में हल्की चोट आई। वही बदमाश महिला के गले का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। घटना से महिला अचेत होकर सड़क पर गिर गई काफी देर होने के बाद परिजन ने महिला को खोजने बाहर निकले तो वो बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने तत्काल महिला को पानी का छीटा मारकर किसी तरह होश में लाए। होश में आते ही पल्लवी ने परिजनों से आपबीती बताई परिजनों ने तत्काल 112 कर कॉल कर तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने महिला से पूछताछ कर आगे की कार्यवाई में जुट गई। वही घटना को लेकर परिवार के साथ गाँव में भय का माहौल कायम हो गया है। इस बाबत मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टिया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Meeting : सैम्पलिंग के नाम पर न हो व्यापारियों का उत्पीड़न व शोषण
त्यौहारों के मद्देनजर एएसपी ने पुलिस लाइन में व्यापारियों संग की बैठक
Chandauli: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सभागार में मौजूद व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसपर एएसपी ने पुलिस की तरफ से सुरक्षा संबंधी जो भी व्यापारियों की समस्या है निराकरण करने का भरोसा दिया, वहीं अन्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निराकरण का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने होली व ईद पर्व की बधाई दी। साथ ही व्यापारियों को सैम्पलिंग के नाम पर प्रताड़ित न करने की जिला प्रशासन से गुजारिश की। साथ ही आगामी होली और ईद के पर्व में बाज़ारों में भीड़ को देखते हुए चौक चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। व्यापारियों के साथ कोई भी दुर्व्यवहार न किया जाए।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि देश के आर्थिक विकास व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ऐसे में यदि व्यापारियों को प्रताड़ित किया जाएगा और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जाएगा तो व्यापारियों के साथ ही देश की आर्थिक उन्नति धीमी पड़ जाएगी, लिहाजा जिला प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने हेतु उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए। कहा कि त्यौहारों पर जनपद के सभी बाजारों में अत्यधिक भीड़ होेगी, जिसे देखते हुए चोरी व उचक्कागिरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के प्रभावी पुलिस गश्त आवश्यक है। वहीं एएसपी ने व्यापारियों से अपील किया कि जिला पुलिस व प्रशासन व्यापारियों के साथ है। इस मौके पर घूरेलाल कन्नौजिया, शीला गुप्ता, मंजू जायसवाल, अर्चना देवी, शीला देवी, अमीय पाण्डेय, आभा चौरसिया मौजूद रही।
Loksabha Election 2024: Fake News public करने से बचे मीडिया
Chandauli: Loksabha Election 2024 के मद्देनजर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को लोकभवन स्थित मीडिया सेन्टर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। उन्होंने संवाद के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू की गई आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की।
UP CEO Navdeep Rinwa ने कहा कि समस्त विज्ञापन एमसीएमसी द्वारा प्रमाणित किये जाने के बाद ही इलेक्ट्रानिक मीडिया पर प्रसारित किए जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की तारीख से पेड न्यूज मामलों को ध्यान में रखा जाता है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट समाचार पत्रों के एक ही पृृष्ठ पर, प्रतिस्पर्धी उम्मीदवारों की प्रशंसा करते हुए एक के ही चुनाव जीतने की संभावना का दावा संबंधी लेख, ऐसा समाचार जिसमें एक उम्मीदवार को समाज के प्रत्येक वर्ग का समर्थन मिला होना और वह उस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतेगा संबंधी प्रकाशित खबर पेड न्यूज की श्रेणी में आयेंगे। पेड न्यूज का प्रकरण सत्यापित होने पर डीएवीपी दरों के आधार पर इसका वास्तविक या अनुमानित व्यय उम्मीदवार के चुनाव व्यय खातों में जोड़ा जायेगा।
कहा कि निर्वाचन के दौरान प्राधिकार पत्र धारित मीडिया प्रतिनिधियों को मतदान एवं मतगणना केन्द्रों में प्रवेश दिया जायेगा। उन्होंने मतदान से संबंधित गोपनीयता बनाए रखने हेतु मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मीडिया केन्द्र स्थापित किए जाएगें। आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व की अवधि में निर्वाचन संबंधी कोई भी प्रचार सामग्री सिनेमा हॉल, टेलीविजन या किसी अन्य विधि से प्रसारित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा।
प्रथम चरण के मतदान से लेकर अंतिम चरण के मतदान की समाप्ति के आधे घंटे बाद तक एक्जिट पोल भी प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में केवल एक ही प्रत्याशी को प्रोजेक्ट नहीं करना है, बल्कि सभी को समान कवरेज देना है।
Chandauli:आचार संहिता का पालन कराने को सड़क पर उतरे अफसर,45 लग्जरी वाहनो का काटा चालान 20 वाहनो की फाड़ी काली फ़िल्म मचा हड़कंप
चंदौली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पुलिस ने विभिन्न जगहों पर सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनो के कागजातों के अभाव में चालान किया । साथ ही वाहनो के शीशे पर लगे काली फिल्में व चुनावी गाड़ियों पर लगे प्रचार पोस्टर को उतारा।
आगामी चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय है। ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में कहीं से भी कोई चुनाव के समय अराजकता फैलाने की कोशिश ना करें। अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह मुगलसराय प्रभारी विजय बहादुर सिंह व अलीनगर अलीनगर के संयुक्त टीम द्वारा चकिया तिराहा पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस चेकिग के क्रम में 45 दो पहिया वाहनों के कागजात सही नहीं पाए जाने पर उनका चालान कर दिया गया। विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान तथा सड़क सुरक्षा की अहमियत बताते हुए आगे से वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों के पालन करने की सख्त हिदायत दी गयी । इसी के साथ इस वाहन चेकिग अभियान में इधर से उधर आने व जाने वाले 20 चार पहिया वाहन पर लगी हुई काली फिल्म को हटाने के बाद उन्हें यह सख्त निर्देश दिया गया कि लोकसभा चुनाव में वाहन चालक अपने वाहनों पर काली फिल्म का प्रयोग ना करें। इसके बाद चेकिग अभियान में 10 चार पहिया वाहन पर लगे चुनावी पोस्टर को भी हटाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनय कुमार सिंह ने अपनी टीम को यह सख्त निर्देश दिया कि सभी वाहनों के डिग्रियों एवं कहां से कहां जा रहे हैं ड्राइवरी लाइसेंस व अन्य कागज का विधिपूर्वक जांच करें यदि इसमें कोई भी कमी पाई जाती है तो इनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करें। हुए इस विशेष चेकिग अभियान में जांच को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि चुनाव को सकुशल पूर्वक संपन्न कराने हेतु यह विशेष अभियान चल रहा है।
IPC की धारा-302, आने वाले दिनों में कहलाएगी धारा-101
फोटो-08
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित डीएम व पुलिस अधिकारी।
तीनों आपराधिक कानून में बदलाव को लेकर पुलिस लाइन में कार्यशाला आयोजित
चंदौली। तीन नए आपराधिक कानून एक जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। सरकार द्वारा 24 फरवरी 2024 तीनो नये आपराधिक कानून से जुड़ी अधिसूचना जारी करने के बाद अभियोजन निदेशालय की ओर से बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजक लालचन्द्र प्रसाद गुप्ता ने इंडियन पीनल कोड (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (CrPC) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने व इनमे हुए बदलाव के बारे में चर्चा कि गयी। नए कानून के लागू होने के बाद जो धाराएं अपराध की पहचान बन चुकी थीं, उनमें भी बदलाव होगा। जैसे हत्या के लिए लगाई जाने वाली आईपीसी की धारा-302, अब धारा 101 कहलाएगी।
ठगी के लिए लगाई जाने वाली धारा-420 अब धारा-316 होगी। हत्या के प्रयास के लिए लगाई जाने वाली धारा-307, अब धारा 109 कहलाएगी। वहीं दुष्कर्म के लिए लगाई जाने वाली धारा-376 अब धारा-63 होगी। कहा कि दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर एक कदम है। कार्यशाला में अपराधी को दण्ड एवं पीड़ित को न्याय के विशेष प्रावधानों का उल्लेख है। नए कानून के व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत है। भविष्य में होने वाले बदलाव की जानकारी पर चर्चा और परिचर्चा कर लोगों के बीच इसकी उपयोगिता को बताना होगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने कहा कि यह बदलाव भारतीय समाज की आवश्यकता और भावनाओं के अनुरूप है। कानून में संशोधन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और न्याय को प्राथमिकता दी गई है। आतंक और संगठित अपराध के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं। वैज्ञानिक और इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के महत्व को नए कानून में स्पष्ट किया गया है।
Naugarh: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 भेड़ 12 बकरियों की मौत
नौगढ़। दो दिनों से हो रही रूक रूक कर बरसात के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 भेड़ व 12 बकरियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने गांव के लेखपाल को क्षति का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में पेड़ के नीचे मौजूद 20 भेड़ो व बुधवार को धोबही गांव में सौरंगी की 03, राजेन्दर का 01 बकरा, 06 बकरी व भगवानदास की 04 बकरियां मौके पर ही दम तोड़ दी।
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी भेड़पालक हीरा पाल व नन्दू पाल परंपरागत भेड़ पालन का कार्य करके गांव गांव जाकर अपनी भेड़ों को चराते है। 03 दिनों पूर्व भेड़ों को चराने के लिए बरबसपुर गांव में लेकर गये थे। दिन में भेड़ों को सीवान में चराकर रात्रि में पेड़ के नीचे बांध कर कुछ दूरी पर स्थित बने मड़ई में सो रहे थे। वहीं धोबही गांव से सटे जंगल में आकाशीय बिजली से चर रही बकरियां मौके पर ही मर गई। उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर गांव के लेखपाल को क्षति का रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश दिया गया है। प्रावधानों के अनुरूप पीड़ित पशुपालकों को क्षति पूर्ति दिलाया जाएगा।
लेखपाल संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुजीत सिकंदर का चंदौली में हुआ स्वागत
सात वोट से जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पहुंचे चंदौली
Chandauli: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव गत दिनों लखनऊ प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। जिसमें चंदौली के लेखपाल सुजीत सिकंदर ने प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा और सात वोटों से जीत दर्ज कर चंदौली का नाम रौशन किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर चंदौली के लेखपालों ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया।
विदित हो कि लखनऊ में आयोजित द्विवार्षिक चुनाव में प्रदेश के जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने मत का इस्तेमाल कर नई कार्यकारिणी का चयन किया। लेखपालों ने अपना बहुमत देकर रामसूरत यादव को प्रदेश अध्यक्ष व सुजीत सिकन्दर को प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया। सात वोटों से जीत हासिल करने के बाद जब लेखपाल संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदौली पहुंचे तो सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष सुजीत सिकंदर ने कहा कि चंदौली समेत पूरे प्रदेश के लेखपालों के मुद्दों को मजबूती के साथ शासन स्तर पर उठने व समस्याओं के निराकरण का प्रयास होगा। साथ ही लेखपालों के हक और अधिकारों की मांगों को बुलंद करना प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर आनन्द राव, पंकज सिंह, अभय सिंह, शिवम सिंह, सुशील सिंह, फरीद अंसारी, माधुरी पांडेय, अब्दुल समद‚ अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।











