39.4 C
Chandauli
Monday, March 30, 2026

Buy now

Home Blog Page 234

Loksabha Election-2024: जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने दी परीक्षा

सकलडीहा। लोकसभा चुनाव के दौरान किन किन बिंदुओं पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों का क्या अधिकार और कर्तव्य है। इसको लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की परीक्षा तहसील सभागार में कराया गया। इस दौरान 45 मिनट में 20 सवालों के प्रश्नों का हल करना था। जिसमें सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा में शामिल रहे।
संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान क्या मापदंड है। मतदान के दौरान मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट समय समय पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा किसको देना होगा। यदि मतदान अपरिहार्य कारणों से विलंब से शुरू हुई तो क्या प्रक्रिया अपनाया जाएगा, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को क्या क्या जानकारी रखना आवश्यक है, जोनल मजिस्ट्रेट की क्या जिम्मेदारी है, पोल डे के दिन कौन सी रिपोर्ट आरो को भेजनी है आदि विभिन्न 20 बिंदुओं पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की परीक्षा हुई। परीक्षा 45 मिनट तक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा और तहसीलदार राहुल सिंह और नायब तहसीलदार अमित सिंह की देखरेख में हुआ। इस दौरान सभी मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा दिया। जिसका परिणाम व जांच जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में होगा। इस बाबत उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम मिश्रा ने बताया कि परीक्षा परिणाम की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय में होगा। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह नायब तहसीलदार अमित सिंह,जोनल मजिस्ट्रेट प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय,डॉ. जितेन्द्र बहादुर चौहान,हवलदार सिंह यादव,जितेन्द्र बहादुर चौहान,डा. उज्जवल कांत,श्रीधर त्रिपाठी,डा.अमरदीप गुप्ता,रोशन कुमार सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, डा.सनातन राय,दिग्विजयनाथ प्रजापति, शशीभूषण सिंह,डा. राजेन्द्र प्रसाद रजक, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्रा आदि रहे।

Murder : नशे के आदि पति ने ईंट से पत्नी की सिर कूचकर की हत्या

इलिया। थाना क्षेत्र के सीहर गांव में सोमवार की देर रात पति ने तीन बच्चों की मां निशा 26 वर्ष की उसके पति ने ही ईट से सिर कूच कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

बताते हैं कि सीहर गांव निवासी इजहार अली उर्फ मुन्ना अपना निजी ऑटो चलाता था। इजहार अली शराब पीने का आदती था, जिसको लेकर पत्नी से प्राय उसका लड़ाई झगड़ा होता रहता था। सोमवार को शाम वह अत्यधिक शराब का सेवन कर घर आया। भोजन के उपरांत दो माह पूर्व खरीदे टोटो का छह हजार किस्त जमा करने हेतु पैसे को लेकर पति-पत्नी में तू-तू, मैं-मैं हुआ। जिस पर इजहार अली ने अपनी पत्नी निशा के गले में दुपट्टा डालकर सीढ़ी के पास पटक दिया और सिर को ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। इजहार अली की शादी 2015 में बिहार प्रांत के कैमूर जिला अंतर्गत चांद थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी सोबराती के पुत्री निशा से हुई थी। जिनको शबाना 6 वर्ष, तबस्सुन 5 वर्ष,यास एक वर्ष के तीन अबोध बच्चे हैं। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई जहरूद्दीन ने बहन निशा की हत्या किए जाने की तहरीर देते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराई। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस तत्काल एक्शन लेते हुए रात में ही चकिया थाना क्षेत्र के बरहुआ गांव मे मौसी के घर से इजहार अली को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि अभियुक्त के खोजबीन के लिए तीन टीम गठित की गयी थी इजहार अली को मौसी के घर से गिरफ्तार कर लिया कर लिया गया है।

BSP News: Chandauli Loksabha से बसपा प्रत्याशी बने सत्येंद्र कुमार मौर्य


बदहाल सड़क, शिक्षा स्वास्थ्य, व्यवस्था व बेरोजगारी पर लड़ेंगे चुनावः सत्येंद्र मौर्या
बसपा ने सत्येंद्र कुमार मौर्या को बनाया प्रभारी प्रयासी कई पदों पर रहकर बहुजन समाज पार्टी के लिए किया है काम
Chandauli : चंदौली संसदीय क्षेत्र 76 के लिए मुख्यालय स्थित एक लान में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से सत्येंद्र कुमार मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया गया। सत्येंद्र कुमार मौर्या मूल रूप से लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अजगरा विधानसभा के गांव गोसाईपुर मोहाव के निवासी हैं। यहीं नहीं युवा होने के साथ-साथ उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की है। बसपा के कई पदों पर रहकर बहुजन समाज के लिए काम किया है।
बताते हैं कि PDA का नारा समाजवादी पार्टी दे रही हो, लेकिन उच्च वर्ग से चंदौली संसदीय क्षेत्र के लिए उतारा है। वही बहुजन समाज पार्टी ने पिछड़ा कार्ड खेलकर जनपद की राजनीति के क्षेत्र में माहौल को खड़ा कर दिया है, लेकिन देखना अब यह हो कि यह कितना सफल हो पता है।जहां विधानसभा अजगरा के गांव गोसाईपुर मोहांव निवासी सत्येंद्र कुमार मौर्य को वाराणसी मंडल कोऑर्डिनेटर रामचंद्र ने प्रत्याशी घोषित किया। तो पूरा कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा हो गया। वे 1995 से बहुजन समाज के लिए कार्यरत थे, लेकिन किसी प्रमुख पद पर रहे हैं, लेकिन बूथ, सेक्टर, भाईचारा समिति जिला संयोजक रूप में काम किया है। परिवार के कई लोग सरकारी नौकरियों मैं है, लेकिन सत्येंद्र कुमार मौर्य सोशल वर्कर हैं। सत्येंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि बसपा ने जो जिम्मेदारी सौंपा है उसका निर्वहन पूरे निष्ठा के साथ करूंगा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा का प्रत्याशी चंदौली के लिए बनाया है। मैं उनका शुक्रगुजार हूं। जिले की बदहाल सड़क शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था और बेरोजगारी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास नहीं हुआ. भारी उद्योग मंत्री रहते हुए नहीं जिले में युवाओं के लिए कोई लगा उद्योग नहीं लगा सके. बसपा अध्यक्ष मायावती ने चन्दौली को जिला बनाकर विकास किया। उनके विकास की इसी कड़ी को आगे बढ़ाएंगे. इस दौरान मंडल प्रभारी बुझारत राजभर  मुख्य मंडल प्रभारी डॉक्टर विनोद कुमार, मंडल प्रभारी अवनीश कुमार,  पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम सुभाष चंद्र, राकेश शर्मा, छोटू कुमार, प्रदीप कुमार,  मुकेश कुमार एडवोकेट, आलोक चौहान, जयप्रताप राजभर, प्रदीप पटेल, राजन खान,  उमापति, अमरेश कुमार, वेद प्रकाश गौतम, रवि कुमार,फूलचंद्र राम, संतोष भारती,  विजय बहादुर, आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी बाबू शिवबोध राम ने किया। संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।

Chandauli: जन सहयोग संस्था का निःशुल्क Library व E-Library उद्घाटित

फीता काटकर ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व डा. उमेश प्रसाद सिंह।
फीता काटकर ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व डा. उमेश प्रसाद सिंह।

चंदौली के लिए जन सहयोग संस्था ने किया ऐतिहासिक कार्यः सुनील यादव
Chandauli: जन सहयोग संस्था की ओर से गरीब व जरूरतमंद बच्चों के लिए निर्मित ई-लाइब्रेरी व लाइब्रेरी का चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू व ललित निबंधकार डा.उमेश प्रसाद सिंह समेत सपा नेता दिलीप पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने संस्था के उद्देश्यों व कार्यों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। साथ ही सचिव प्रियंका गुप्ता समेत लाइब्रेरी के विद्यार्थियों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न व बुके देकर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू ने संस्था द्वारा शिक्षा और रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि संस्था ने कम समय में समाज के जरूरतमंद लोगों तक निःस्वार्थ भाव से मदद पहुंचाने का काम किया है। निःशुल्क लाइब्रेरी व ई-लाइब्रेरी से गरीब व जरूरतमंद बच्चों को बड़ी मदद मिलेगी। संस्था का यह प्रयास चंदौली नगर के लिए किया गया अभिनव व ऐतिहासिक प्रयास है।

ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति व संस्था का प्रयास छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि नियत व मंशा मायने रखती है। जन सहयोग संस्था ने एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण की अहम इकाई को स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उन्होंने कहा कि एक विकसित राष्ट्र के लिए तीन अहम चीजें होनी चाहिए, जिसमें देवालय, विद्यालय और पुस्तकालय शामिल हैं। आज महंगी होगी शिक्षा के दौर में संस्था का प्रयास सदैव याद रखा जाएगा। किताबों के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किताबें निर्जीव नहीं बल्कि एक जीवित मनुष्य के समान है यदि कोई व्यक्ति पूरे मनोयोग के साथ किताबों को पढ़ता है तो वही किताब उसके उत्तम भविष्य की बुनियाद बनती है।

सपा नेता दिलीप पासवान ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि जन सहयोग संस्था ने नगर ही नही आसपास के ग्रामीण इलाके के जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया है। हम सभी को उनसे सीखने और प्रेरित होकर कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर विकास यादव, प्रेम मौर्य, अंकित सिंह, कन्हैया गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन विकास गुप्ता ने किया।

Chandauli:मामूली बहस में पति ने गुस्से में पत्नी का ईट से कूचा सिर,पुलिस की तीन टीमें आरोपी का कर रही तलाश


चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के सीहर गांव में सोमवार की देर रात एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी ईट से सर कूचकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि इजहार अली उर्फ मुन्ना 30 वर्ष ने शराब के नशे में टोटो की किस्त का पैसा न जमा करने की बात को लेकर अपनी पत्नी निशा 28 वर्ष की ईट से हमलाकर हत्या कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। लोगो की सूचना पर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इसको गिरफ्तार कर कार्यवाई की जाएगी।

Chandauli:विद्युत पोल से टकराई बाइक एक युवक की मौत,एक की हालत गंभीर

चंदौली। धरौली चौकी अंतर्गत चंदौली धरौली मार्ग पर सोमवार की रात बिहार के भभुआ जिले के मोकरी गांव निवासी बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर ऐलही गांव के पास विद्युत पोल से टकरा गए।जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद परिजनों को सूचना दी और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

बताते हैं कि बिहार भभुआ जिले के मोकरी गांव के दो युवक बाइक से किसी कार्य के लिए चंदौली आए हुए थे। चंदौली से घर वापस लौटते समय चंदौली धरौली मार्ग पर ऐलही गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराते हुए पेड़ में टकरा गई।जिसके चलते 30 वर्ष युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची धरौली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हरे राम 30 वर्ष नामक घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।वही पुलिस ने इसकी सूचना युवकों के मोबाइल के आधार पर परिजनों को दे दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस आगे कार्रवाई में जुट गई है।धरौली चौकी इंचार्ज आलोक सिंह कहा कि बिहार के कैमूर जिले के मोकरी गांव निवासी दो युवक घर लौट रहे थे।एलेही गांव के पास विद्युत के पोल से बाइक टकरा गई।इससे एक युवक की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हरे राम गंभीर रुप से घायल है।मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के मोबाइल से इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

Corruption: पानी से भरे लेहरा खास रजवाहा की ऑनलाइन हो रही खुदाई

घास-फूस से पटा लेहरा खास रजवाहा।
घास-फूस से पटा लेहरा खास रजवाहा।

डीसी मनरेगा बोले, शिकायत संज्ञान में, जांच के बाद होगी कार्यवाही

इलिया(Chandauli): मनरेगा योजना ग्रामीण अंचलों के विकास व रोजगार से जुड़ी एक अतिमहत्वपूर्ण योजना है। लेकिन यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण इलाकों में हो रहे कागजी व फर्जी काम की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। इससे जहां गांव में विकास कार्य मानक के अनुरूप सही तरीके से मुकम्मल नहीं हो पा रहे हैं। वहीं गरीब ग्रामीण गांव में रोजगार पाने की गारंटी से भी वंचित है। साथ ही इस योजना के क्रियान्वयन के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग भी हो रहा है। इसका ज्वलंत उदाहरण शहाबगंज ब्लॉक में लेहरा खास ग्राम पंचायत स्थित गुलाब राम के खेत से बड़ौरा सरहद तक राजवाहा खुदाई व सफाई का कार्य है।

लेहरा खास रजवाहा की खुदाई व सफाई कार्य का आनलाइन विवरण।
लेहरा खास रजवाहा की खुदाई व सफाई कार्य का आनलाइन विवरण।

आरोप है कि सिंचाई हेतु नहर का संचालन एक हफ्ते से चल रहा है। बावजूद इसके लबालब भरे राजवाहा में ग्राम पंचायत द्वारा खुदाई का कार्य ऑनलाइन प्रतिदिन कराया जा रहा है। यह बात दिगर है की यह करिश्माई खुदाई पहले कागजों पर होती थी पर अब ऑनलाइन मोबाइल पर चल रही है, जिसका बकायदा ऑनलाइन एनएमएस करके प्रतिदिन का 70 मजदूरों की हाजिरी रोजगार सेवक द्वारा लगातार मेंटेन किया जा रहा है। 17 मार्च को तकनीकी सहायक शिव बालक यादव से शिकायत के बावजूद भी रोजगार सेवक द्वारा 18 मार्च को भी ऑनलाइन एनएमएस किया गया। मनरेगा वेबसाइट पर दर्ज मस्टरोल के मुताबिक लेहरा खास ग्राम पंचायत स्थित गुलाब राम के खेत से बड़ौरा सरहद तक रजवाहा की खुदाई सफाई करने के लिए आईडी जनरेट की गई है। जिसका आईडी संख्या 3171008057/आईसी/958486255823591902 के तहत मास्टर रोल 8 मार्च से 21 मार्च तक 70 मजदूरों का मस्टरोल संख्या 15804, 15805, 15806, 15807,16808, 15809, व 15810 के तहत काम करना प्रदर्शित है। इसके विपरीत गांव स्थित रजवाहा की भौतिक स्थिति कुछ और ही बयां कर रही है। तस्वीर में स्पष्ट है कि वह राइट नहर के संचालन से लेहरा साख रजवाहा में पानी भरा हुआ है। साथ ही उसके पश्चिम ओर मेढ़ के किनारों पर भी कोई नया कार्य होना प्रदर्शित नहीं है क्यों खेत में गेहूं का फसल लगी है। अब सवाल यह उठता है कि लेहरा खास गांव स्थित पानी भरे लेहरा साख रजवाहा की खुदाई हुई नहीं तो 8 मार्च से 18 मार्च तक ऑनलाइन एनएमएस बगैर काम के कैसे हो गया। प्रथम दृष्टया जो मौके की स्थिति है उसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि रजवाहा की खुदाई धरातल पर न होकर ऑनलाइन हाजिरी दिखा कर की जा रही है। जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका बनी हुई है। वही ग्राम पंचायत के उन गरीब मजदूरों को काम से वंचित कर दिया गया है जो मनरेगा योजना के तहत मजदूरी करके अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। लेकिन सरकार के धन का दुरुपयोग व बंदर बाट की मंशा व किए गए झोल के कारण ग्राम पंचायत को विकास से वंचित रखा गया है। इस बाबत डीसी मनरेगा रविंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इस बाबत शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Election Commission के दिशा-निर्देशों का करें पालनः DM Chandauli

कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों व राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते डीएम-एसपी। Young Writer
कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों व राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते डीएम-एसपी।

Chandauli: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता व अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की कार्यकुशलता, दक्षता और सजगता अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसमें छोटी से छोटी खामियों को भी नजरअंदाज न किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के जो दिशा निर्देश हैं उनका पूर्णतः पालन कराया जाए। उन्होंने समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाय। अपने-अपने मतदान केंद्रों की सभी मूलभूत सुविधाओं की जांच कर ली जाय। यदि मतदान केंद्रों पर किसी भी मूलभूत सुविधा का अभाव है तो तत्काल संबंधित अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उसकी पूर्ति करा ली जाए, ताकि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं विघ्नरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा सभी बूथों पर साफ-सफाई दुरुस्त रखी जाए तथा बूथों के आसपास अच्छे ढंग से फॉगिंग करा दी जाए। कहा कि बूथों पर प्रकाश, शौचालय, छाया, रैंप आदि की व्यवस्था रखी जाए। क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट ऐसे बूथों की अपने पास लिस्ट अवश्य रखे। इस दौरान एडीएम अभय कुमार पांडेय मौजूद रहे।

Murder: Muzaffarpur में Chandauli के शिक्षक की हत्या से टीचरों में आक्रोश

महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में शोकसभा में श्रद्धांजलि देते शिक्षक।
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में शोकसभा में श्रद्धांजलि देते शिक्षक।

हत्या के विरोध में यूपी बोर्ड के कापियों का मूल्यांकन कार्य ठप, दी श्रद्धांजलि

Chandauli: मुजफ्फरपुर की घटना से चंदौली के माध्यमिक शिक्षकों में सोमवार को गहरा आक्रोश देखने को मिला। बैराठ निवासी शिक्षक की हत्या से गुस्साए शिक्षकों ने चंदौली के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कापियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद मूल्यांकन केंद्र महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में शोक सभा आयोजित कर मृत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग को लेकर अड़े है और दोषी को कड़ी सजा देने की मांग भी रखी गई है।
विदित हो कि चंदौली जिले के तीन कॉपी मूल्यांकन केंद्रो पर मूल्यांकन के लिए एकत्रित शिक्षकों को जैसे ही पता चला कि जनपद के बैराठ निवासी उनके साथी धर्मेंद्र कुमार को मुजफ्फरपुर में सुरक्षा कर्मी द्वारा गोली मार दी गई है तो नाराज शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य ठप कर दिया। इसके बाद शोकसभा आयोजित कर मृतक को श्रद्धांजलि दी और फिर उसे पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा एवं दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर मूल्यांकन के कार्यों का बहिष्कार कर दिया। अध्यापकों ने चेताया कि यदि दोषी की गिरफ्तारी नहीं की जाती है और ना ही उसे सजा दी जाती है तो आगे प्रदेश नेतृत्व के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार आगे भी बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान शोक सभा में बृजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, रजनीश, अरुण मौर्य, अमरेंद्र, इमामुद्दीन, रजत कुमार, अजय कुमार पांडेय, सुनील कुमार, अशोक कुमार, आनंद प्रकाश सिंह, रजनीश, दशरथ प्रसाद, राजनाथ, चंद्रशेखर सिंह, अमित, संजीव, कार्तिक तथा सत्य मूर्ति ओझा, रमाशंकर तिवारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

EVM को लेकर भ्रम फैलाने से बचे राजनीतिक दलः DM Chandauli

कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों व राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते डीएम-एसपी। Young Writer
कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों व राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते डीएम-एसपी।

ADM Chandauli ने कहा‚ रोड शो या प्रत्याशी के काफिले में 10 से अधिक वाहन नहीं होंगे

चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से कहा कि किसी भी दल/प्रत्याशी द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न किया जाए एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी तरह के प्रचार प्रसार के पूर्व परमिशन लेना आवश्यक होगा। सभी राजनीतिक दल सुविधा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन परमिशन ले सकते है। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से यह अनुरोध किया कि ईवीएम के संबंध में किसी तरह के भ्रामक चार-प्रसार न किए जाएं। इस संबंध में उनके जो भी सवाल हैं उसके बारे विधिवत जानकारी ले सकते हैं। इस संबंध में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एक दिग्दर्शिका भी दी गई जिसमे आदर्श आचार संहिता के बिंदुओं की जानकारी दी गई है। व्यय के लेखा-जोखा के संबंध में उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 90 दिन के अंदर सभी कैंडिडेट को अपने व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होगा।यह लेखा जोखा हारे हुए प्रत्याशियों को भी प्रस्तुत करना होगा यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उन्हें अगले चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है। जिलाधिकारी ने सभी से प्रचार प्रसार में सद्भाव एवं गरिमा बनाए रखने की अपील की। एसपी डा. अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशियों द्वारा किसी भी तरह की भ्रामक खबर न फैलाई जाए।भ्रामक खबर फैलाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।प्रचार प्रसार के दौरान शराब आदि का वितरण किसी कीमत पर नहीं किया जाएगा। एडीएम अभय कुमार पांडेय ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को प्रचार प्रसार के दौरान धार्मिक स्थलों का प्रयोग नहीं करना है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर आदि प्रतिबंधित होंगे। हूटर आदि का प्रयोग पूरी तरह से बैन है। रोड शो में 10 से ज्यादा व्हीकल नहीं होंगे एवं रोड शो से पूर्व परमिशन लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि पोस्टर एवं पंपलेट आदि पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए।

Chandauli
clear sky
39.4 ° C
39.4 °
39.4 °
15 %
4.6kmh
10 %
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
43 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights