सकलडीहा। लोकसभा चुनाव की शंखनाद हो गया है। इसको लेकर शनिवार को तहसील प्रशासन से लेकर पंचायत विभाग और छात्रों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी युवा मतदाताओं को मतदान करने की अपील किया गया। इसके साथ ही बुर्जुग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की जानकारी दिया।
तहसील प्रशासन लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने केा लेकर कटिवद्ध है। इसके अलावा पंचायत विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। एसडीएम अनुपम मिश्रा और तहसीलदार राहुल सिंह सकलडीहा पीजी कॉलेज के छात्रों के साथ जागरूकता रैली निकाली। वही ब्लॉक मुख्यालय से पंचायत विभाग की ओर से एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी। इसके पूर्व राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय, मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी। लोगों को उठो जागों सबसे पहले करों मतदान, मतदान करना सबका अधिकार, लोकतंत्र की है पहचान आदि स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, डा. जितेन्द्र,डा.श्यामलाल, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,प्रबंधक दिनेश सिंह यादव, मनीष सिंह, मिथिलेश गुप्ता,सतीश यादव, लल्लन राय, सुदर्शन,महेन्द्र लहरी,माया देवी, आशा सहित अन्य रहे।
Voter Awareness : लोकतंत्र का है वरदान उठो जागो करों मतदान
Computer ज्ञान पाने के अरमान पूरा करेगा MIIT
डीडीयू नगर। आज के युग में कंप्यूटर की जानकारी होना अति आवश्यक होकम्प्यूटर ज्ञान पाने की अरमान पूरा करेगा एमआइआइटी गया है। हर क्षेत्र में कंप्यूटर से ही काम चल रहा है। ऐसे में कुछ छात्र तो कंप्यूटर सीख कर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। कुछ ऐसे छात्र आर्थिक तंगी उनके अरमान पर पानी फेर देता है। ऐसे बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देने की जिम्मेदारी नगर के कसाब महाल स्थित एमआइआइटी कंप्यूटर एजुकेशन संस्था ने उठाया है। हर साल की भांति इस साल भी 16 मार्च से आफर लेकर एक बार फिर सामने आ रही है। संस्था के निर्देशक जुबेर अहमद ने बताया कि जहां हर लोगों को कंप्यूटर के शिक्षा की जरूरत है वही एमआइआइटी का स्लोगन हैं। कम शुल्क में कंप्यूटर का ज्ञान, यही हमारी पहचान की तर्ज पर इस बार 2024 में भी आफर लेकर आप लोगों के बीच आ चुका है। छात्रों के अरमान को पूरा करने के लिए संस्था पूरी तरह तैयार है।
Chahaniya ब्लाक मुख्यालय के सामने बह रहा है नाबदान का पानी
चहनियां। कस्बा में मुगलसराय मुख्य मार्ग पर खण्ड विकास कार्यालय के सामने नाबदान का पानी बह रहा है और ब्लाक प्रमुख, अधिकारी व कर्मचारी सब कुछ देखते हुए भी मौन हैं। जबकि यह मुख्य मार्ग से दर्जनों गांव के लोग आते जाते है। यहां पास में ही कचरे का अंबार लगा हुआ है।
चहनियां स्थित कस्बा में मुगलसराय मुख्य मार्ग पर दर्जनों गांव को आते जाते है। चहनियां कस्बा में खण्ड विकास कार्यालय के बगल में से नाबदान का पानी कार्यालय के गेट के सामने से बह है। मार्ग पर अगल बगल नाबदान का पानी होने के कारण मार्ग सकरा हो गया है। सामने से चार पहिया वाहन आने पर बाइक वाले पलट जाते है । नाबदान के पानी से मार्ग पर फिसलन भी हो गया है। ब्लाक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारी आते जाते है फिर भी मौन है। ग्रामिणों का कहना है कि बीच सड़क से केवल एक लगा दिया जाय तो नाबदान का पानी नाली में मिला दिया जाय। तो नाबदान का पानी मार्ग पर नही बहेगा। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारीयों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसे दुरुस्त कराने की मांग किया है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस : DM Chandauli ने सुनी आमजन की फरियाद
जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
चंदौली। सरकार के मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में चकिया तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चंदौली में आयोजित समाधान दिवस मे 15 शिकायतों में तीन का निस्तारण हुआ
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित पेंशन योजना से लाभान्वित करने, निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले को तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 मामले आए जिसमें से 04 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। और 03 शिकायत पत्र पर टीम गठित कर तत्काल भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निष्पक्ष भाव से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान पीडी डीआरडीए, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस किया गया। इस दौरान कुल 17 प्रार्थना पत्र में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार अमित सिंह, बीडीओ केके सिंह, विजय कुमार,पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनावः1541 बूथों पर मतदान करेंगे चंदौली के 1459799 मतदाता
कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता कर डीएम ने चुनाव संबंधित तैयारियों व जानकारी को किया साझा
चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि जनपद में सातवें चरण में मतदान संबंधित प्रक्रियाएं पूर्ण होगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक सात मई को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 17 मई को नामवापसी के लिए तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद एक जून को जनपद के बूथों पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। चार जून को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि अबकी बार सामान्य लोकसभा निर्वाचन में जनपद के कुल 1541 बूथों पर 1459799 मतदाता वोट डालेंगे। मुगलसराय विधानसभा में 220581 पुरुष, 189927 महिला के साथ 35 थर्ड जेंडर मतदाता सूची में दर्ज हैं। सकलडीहा विधानसभा में 180719 पुरुष, 157568 महिला व सात थर्ड जेंडर हैं। सैयदराजा विधानसभा में एक लाख 80 हजार 364 पुरुष 155932 महिला दो थर्ड जेंडर, चकिया विधानसभा में 198531 पुरुष, 176129 महिला और चार थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदाता सूची में इस बार 19208 मतदाता 18 वर्षीय युवा मतदाता हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं 17047 80 वर्ष के और 9001 दिव्यांग मतदाता शामिल है। वही जनपद को 21 जोन और 118 सेक्टर में बांटा गया है। जिसमें मुगलसराय 5 जोन 30 सेक्टर, सकलडीहा 5 जोन 22 सेक्टर,सैदराजा 6 जोन 26 सेक्टर चकिया 5 जोन 40 सेक्टर बनाए गए हैं। वही चंदौली में कुल 1541 मतेदय व 616 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले तक वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए इलेक्शन कमीशन के साइट पर जाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कर सकते हैं। बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पालीटेक्निक कालेज को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। वहीं नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा रिसिव सेंटर, स्ट्रांग रूम व मतगणना सेंटर स्थल नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति चंदौली होगा। वहीं एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जनपद के बाहरी सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।
लोकसभा चुनावःचंदौली लोकसभा में एक जून को होगी वोटिंगनिर्वाचन आयोग ने की लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषित
चंदौली। लोकसभा चुनाव-2024 का शंखनाथ शनिवार की शाम हो चुका है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा शनिवार की शाम कर दी। इसके साथ ही जिला प्रशासन व सरकारी तंत्र पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गया है। डीएम-एसपी की नेतृत्व व निर्देशन पर पुलिस व प्रशासनिक टीम जगह-जगह लगे चुनाव प्रचार एवं सरकारी योजनाओं के प्रचार संबंधित होर्डिंग्स व बैनर को हटाने के काम में युद्ध स्तर पर जुट गई।
विदित हो कि लोकसभा चुनाव-2024 सात चरणों में सम्पन्न होंगे। पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। वहीं दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए सात मई, चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई, पांचवे चरण में वोटिंग 20 मई, छठे चरण में 25 मई तथा सातवें चरण में एक जून को मतदान होंगे।

वहीं मतगणना के लिए चार जून की तिथि निर्धारित की गई है। जनपद चंदौली में सातवें चरण में चुनाव की प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने जैसे ही चुनाव की तिथियों की घोषणा की जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया। इस कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद में जगह-जगह लगाए गए प्रचार सामग्री व सरकारी योजनाओं के होर्डिंग्स व बैनर को उतारने का काम किया गया। पुलिस व प्रशासनिक टीमें शनिवार की देर शाम तक बैनर-होर्डिंग्स हटाने के कार्य में युद्ध स्तर पर जुटी रही।
Electoral Bonds: जानिए राजनीतिक दलों व खरीदार कम्पनी का पूरा विवरण…
इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी Young Writer पर हुई Upload
Chandauli: इलेक्टोरल बॉन्ड इन दिनों सुर्खियों में है। हर कोई इलेक्टोर बॉड की जानकारी को जानने की इच्छा रखता है। लोकसभा चुनाव-2024 के शंखनाद को लेकर यह जानकारी लोगों के लिए उत्सुकता भरी और दिलचस्प बनी हुई है। यदि आप भी इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी चाहते हैं। यह जानना चाहते हैं कि अब किस कम्पनी ने कितने का इलेक्टोरल बॉड खरीदा और उस इलेक्टोरल बॉन्ड को कब किस राजनीतिक पार्टी ने भुनाया तो आपने सभी जगह रूख किया है। यंग राइडर इलेक्टोरल बॉड से जुड़ी जानकारी आपके लिए लेकर आया है, ताकि आप भी एसबीआई के पिटारे में बंद जानकारी को करीब से स्पर्श कर सकें और आगामी लोकसभा चुनाव में अपने बहुमूल्य मत के इस्तेमाल के समय इस जानकारी के तराजू में अपने निर्णय को तौल कर परख व जांच सके कि कहीं आपका वोट गलत पार्टी और प्रत्याशी को तो नहीं जा रही है। इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी नीचे संलग्न है। पहली सूची कम्पनियों की है जिन्होंने SBI से इलेक्टोर बॉड खरीद हैं और दूसरी सूची में राजनीतिक दलों के नाम है जिन्होंने इलेक्टोरल बॉड को भुनाया है।
सौजन्य से यंग राइटर टीम
तंबाकू के सेवन से होती हैं कई गंभीर बीमारियांः CMO Chandauli
Chandauli: जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.सत्य प्रकाश और सीएमओ डॉक्टर युगल किशोर राय ने हस्ताक्षर करके किया। इसके साथ ही कर्मचारियों के साथ-साथ अस्पताल में मौजूद लोगों ने हस्ताक्षर कार्यक्रम में भाग लिया और उन्हें विभाग की ओर से पंपलेट देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान सीएमओ ने कहा कि कई गंभीर बीमारियों का एकमात्र सबसे बड़ा कारण तंबाकू का सेवन है। तंबाकू के सेवन करने से लोग अपनी जान गंवाते हैं, लेकिन उन्हें बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर अभियान चला कर नशा मुक्ति का आह्वान करता है। इसी क्रम में 13 से 23 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कर्मचारी व अधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.सत्य प्रकाश ने कहा कि खैनी, जर्दा, पान मसाला और अन्य दुआ रहित तंबाकू से 4000 से अधिक विषैला और कैंसर के तत्व मौजूद होते हैं, जिससे मुंह का कैंसर भी हो सकता है। इससे बचने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है और लोगों को धूम्रपान से बचना चाहिए। धूम्रपान छोड़ने से रक्तचाप, हृदय गति सहित तमाम कई बीमारियों से आप मुक्त हो सकते हैं। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी डा.सीपी सिंह, पूनम पटेल, अनीता पांडेय, डा.अभिषेक सिंह, शिल्पी सिंह, कुसुम मिश्रा, गीता, रक्षित साहनी उपस्थित रही।
CAA : जुमे की नमाज़ के दौरान एलर्ट रही पुलिस
डीडीयू नगर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद रमजान के पहले जुमे की नमाज के दौरान पुलिस काफी सतर्क रही। मुस्लिम बंधुओं ने देश और समाज की तरक्की के लिए दुआ मांगी। शुक्रवार को रमजान का पहला नमाज अता की गई। नागरिक संशोधन कानून लागू होने के बाद कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस एलर्ट रही।
मुगलसराय सीओ अनिरुद्ध सिंह व कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद पर भारी संख्या में पुलिस के जवान के साथ बॉडी वार्न कैमरे से लैस पुलिस कर्मी तैनात रहे। मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न हुई।इस दौरान मुगलसराय सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर पुलिस मुख्यालय से अलर्ट भी जारी किया गया था। सीओ ने बताया कि जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त प्रबंध करते हुए सतर्कता बढ़ाई गई थी। नमाजियों की सुविधा के लिए मस्जिदों के पास भी अतिरिक्त प्रबल के तैनाती की गई है। पुलिस कर्मी बॉडी वार्न कैमरे पहन कर ड्यूटी कर रहे। मुगलसराय के सभी धर्मगुरुओं से बात करके खुले स्थान या सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने को कहा गया है। किसी भी ब्यक्ति द्वारा जाति धर्म के नाम पर अफवाह फैलाने का काम लिया गया तो बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है।
चंदौली में भीषण सड़क हादसा: पुलिस की स्कार्ट वैन व तेज़ रफ़्तार पिकअप की टक्कर में पुलिस वैन के उड़े परखच्चे,चार पुलिसकर्मी वाराणसी रेफर
चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर पुलिया के समीप शुक्रवार की देर रात पुलिस की स्कार्ट वैन व तेज़ रफ़्तार पिकअप में टक्कर हो गई। घटना में पुलिस वैन के परखच्चे और उसमें बैठे पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही पिकअप चालक व उसमें बैठे मौके पर वाहन छोड़ फरार हो गए। लोगो की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल पुलिसकर्मियों को सकलडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां सभी की हालत स्थिर है बताया जा रहा है।




बताया जा रहा है कि स्कार्ट टीम मऊ जनपद की है। जो वाराणसी जा रही थी। वहीं पिकअप सवार दो लोगों को मामूली चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद से ही वे सब फरार हैं। सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मियों में जय शंकर यादव 38 वर्ष , श्रवण कुमार 40 वर्ष पप्पू कुमार 25 वर्ष, अभय राज यादव 28 वर्ष है। सुभम वर्मा,26 वर्ष सभी पुलिसकर्मी मउ पुलिस लाइन में तैनात है। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस वैन व पिकअप के टक्कर में चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। एक पुलिस को मामूली चोट लगी है।कि सभी का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर कराया जा रहा है।











