चकिया। कोतवाली क्षेत्र के गायघाट ग्राम सभा के सुरथापुर बस्ती में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे में 22 वर्षीय विवाहिता काजल विश्वकर्मा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी । परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रखवा दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ।
मृतक विवाहिता के पिता मनोज ने बेटी की दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
सुरथापुर निवासी बीरबल विश्वकर्मा के पुत्र दिलीप विश्वकर्मा की शादी 6 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर (चकरहवा) निवासी मनोज की पुत्री काजल से हिंदी रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। दिलीप फर्नीचर का कारोबार करता है। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के एक कमरे में लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर काजल का शव लटका मिला । काफी देर बाद कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने खिड़की से झांक कर अंदर का मंजर देखा तो अवाक रह गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी काजल के पति दिलीप को देने के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विवाहिता की मौत से अभिषेक,अनुष्का और निशांत का रो रो कर बुरा हाल था।
कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि विवाहिता के पिता मनोज ने घटना के बाबत बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति दिलीप,ससुर बीरबल,जेठ सुनील और जेठानी जानकी के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का समय और कारण का पता चल पाएगा।
Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत,पिता ने ससुराल वालो पर हत्या का लगाया आरोप
UP CM Yogi Adityanath ने Chandauli को दी 1001 करोड़ की सौगात
Chandauli: जनपद स्तर पर NIC सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से कुल 1001 लाख रुपए के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 801.83 लाख शिलान्यास व 199.17 लाख की परियोजनाएं लोकार्पित की।
जनपद चंदौली में हनुमान जी मंदिर धानापुर का पर्यटन विकास कार्य, ग्राम कवई पहाड़पुर स्थित अतिप्राचीन महावीर जी मंदिर का सौंदरीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य, बरहनी में शहीद स्मारक स्थल सैयदराजा का सौंदरीकरण का कार्य, जनपद चंदौली स्थित छानपाथर दरी का ईको टूरिज्म विकास, जनपद चंदौली के सिद्धार्थपुरम में प्राचीन शालिग्राम मंदिर का पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद चंदौली के चकिया स्थित बाबा जागेश्वर नाथ ग्राम सभा हेतिमपुर का सौंदरीकरण एवं पर्यटन विकास का कार्य, पर्यटन संवर्धन योजना अंतर्गत सकलडीहा दुर्गा मंदिर का पर्यटन विकास कार्य, पर्यटन संवर्धन योजना अंतर्गत कोर्ट शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया तहसील से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राजदरी-देवदरी वाटरफॉल भी ऐसे ही खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों में से एक है। यहां के राजदरी और देवदरी जलप्रपात पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, जिला पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी, उपस्थित रहे।
Chandauli:घर से खेलने निकाला बालक दो दिन से नही पहुचा घर,खोजबीन में जुटी पुलिस
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर मारूफपुर निवासी विनोद राय के बड़े पुत्र प्रिंस राय 15 वर्ष दो दिनों से लापता है। परिजन काफी खोजबीन के बाद बलुआ थाने में तहरीर दी है।
दरसल प्रिंस राय दो मार्च की शाम 4 बजे गांव के ही फिल्ड पर खेलने-दौड़ने के लिए घर से निकला।था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर घर वालो ने किसी अनहोनी की आशंका जताने लगे जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। घर के परिजनों ने अपने पास,पड़ोस रिशेतदारी में काफी खोजबीन किया। लेकिन उनका कहीं पता नही चल पाया है। प्रिंस के पिता विनोद राय ने बलुआ थाने में लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाही करने व मदद की गुहार लगाई है। इस बाबत मारूफपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि परिजनों द्वारा बालक के गुमसुदगी की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी खोजबीन की जा रही है।
Chahaniya Block में तख्तापलट की आहट‚ Pramukh के खिलाफ अविश्वास की मांग
चंदौली। जिले के Chahaniya Block क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात की। लोगों ने भाजपा के ब्लाक प्रमुख अरूण जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए 66 बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त हलफनामा सौंपा। साथ ही जल्द ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द मामले में विधिक रूप से कार्रवाई किया जाएगा।

चहनियां ब्लाक के महुआरी के बीडीसी नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि चहनिया के ब्लाक प्रमुख अरूण जायसवाल के द्वारा मनमाना कार्य किया जा रहा हैं। उनके द्वारा बीडीसी सदस्यों को विश्वास में लिए बगैर अनियमित रूप से कई कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा ब्लाक कार्यालय पर बैठक के आयोजन के दौरान BCD सदस्यों के प्रस्ताव को दरकिनार कर दिया जाता हैं। बताया कि क्षेत्र पंचायत के बैठक के दौरान ब्लाक प्रमुख के द्वारा सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कार्य योजना प्रस्तावित किया गया हैं। इसका प्रमाण उनके पास मौजूद हैं। आरोप लगाया कि ब्लाक प्रमुख की कार्यशैली से क्षेत्र पंचायत सदस्यों में आक्रोश पनप रहा हैं। ऐसे में लामबंद होकर लोगों ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास लाने के लिए डीएम को 66 सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त हलफनामा सौंपा गया हैं। डीएम के द्वारा मामले की जांच कराने के बाद अविश्वास लाने का आश्वासन दिया गया हैं। जल्द सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य लामबंद होकर डीएम के सामने परेड करके ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करेंगे। इस दौरान कलीम अहमद, देवेंद्र यादव, तमन्ना बेगम, अरविंद यादव, सुरेंद्र यादव, आशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विश्व श्रवण दिवस:यथार्थ नर्सिंग कालेज के छात्रों ने लोगों को किया जागरूक
चंदौली। विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को एडिशनल सीएमओ डा. सीपी सिंह की अगुवाई में जिला अस्पताल से सदर कचहरी तक जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ डा. वाईके राय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान यथार्थ नर्सिंग कालेज के छात्रों ने लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि कान और श्रवण देखभाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। ताकि बहरेपन और श्रवण हानि को रोका जा सके। इसके लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। कहा कि कान और सुनने की समस्याएं लोगों में पायी जाने वाली आम समस्याओं में एक है। इसमें 60 फीसद से अधिक लोगों को देखभाल के प्राथमिक स्तर पर पहचाना जा सकता है। कानों के अंदर रूई, तेल, लकड़ी अथवा पिन नहीं डालना चाहिए। इस मौके पर यदि कान या सुनने में समस्या है तो डाक्टर से मिलकर उचित इलाज कराना चाहिए। उन्होंने यथार्थ नर्सिंग कालेज के छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को इस समस्या से निदान व जिला अस्पताल में मौजूद उपचार से संबंधित सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर सीएमएस डा. सत्यप्रकाश, डॉ. संजय सिंह, डा. अजय कुमार सिंह सहित फैकल्टी अर्चना राज व विकास यादव मौजूद रहे।
चंदौली सपा प्रत्याशी का टिकट पीडीए की उपेक्षा,प्रत्याशी बदलने के लिए अखिलेश यादव को लिखेंगे पत्र
चंदौली। लोकसभा चुनाव में जीत का चैका लगाने की फिराक में सपा समेत इंडिया गठबंधन ने पीडीए का नारा देकर पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक को साधने का प्रयास किया। लेकिन चंदौली में लोकसभा प्रत्यासी के टिकट घोषणा के बाद उनका यह नारा बुलंद होने की बजाय उसकी धार कुंद होती दिखाई दे रही है। वहीं इस वर्ग से जुड़े लोग व संगठन खुद को ठगा महसूस कर रहे है। सड़क पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद उनकी यह नाराजगी राजनीतिक संगठन का रूप लेती दिख रही है। जहां खुद को इंडिया गठबंधन का हिस्सा बताते हुए व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा का निर्माण कर पीडीए को उसका हक देने की मांग कर रहे है। मुख्यालय स्थित विश्वनाथ चैराहा पर आयोजित बैठक में व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा के घटक दलों के जय भारत समानता पार्टी, राष्ट्रीय कृषक दल, राष्ट्र उदय पार्टी, अपनी पार्टी, बामसेफ,जन अधिकार पार्टी, किसान न्याय मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा, अपना दल (कमेरा वादी) तथा समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के नेता शामिल रहे। इस दौरान हेमन्त कुशवाहा ने कहा कि 76 लोकसभा चंदौली से इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी 15 प्रतिशत से दिया गया है। और 85 प्रतिशत पीडीए मतदाताओं की उपेक्षा की गई है। इंडिया गठबंधन के नेताओं को पत्र भेज कर और मिलकर पीडीए के लोग अपनी बात रखेंगे। और आगामी 10 मार्च को चंदौली धरना स्थल पर बड़ा सम्मेलन कर अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं शमीम मिल्की ने कहा कि सपा की तरफ घोषित प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह न तो पीडीए से है। और न ही भरोसेमंद है। उनका पिछला राजनीतिक इतिहास भरोसे के लिए लायक है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भी पीडीए के लोगों को धोखा मिला है। सपा के सिंबल पर चुनाव जीतकर आये 15 प्रतिशत आबादी के लोगों ने ही धोखा देने का काम किया है। बैठक में हेमंत कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद यादव, शमीम मिल्की, प्रोफेसर श्री राम सिंह चैहान, इंद्रजीत शर्मा, विनय कुशवाहा, सलमा किन्नर, गुरुपुरन पटेल, तस्लीम, श्रीराम यादव, सुशील कुमार लोग उपस्थित है. अध्यक्षता कृष्णकांत यादव ने किया जबकि संचालन वीर बहादुर मौर्य ने किया।
Chandauli:परिजनों ने पढ़ाई के लिए डाटा तो किशोरी ने लगा ली फांसी,मचा कोहराम
डीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में पढ़ाई के लिए डांटने पर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया। रविवार की सुबह घर में पंखे के कुंडी में फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहम्मदपुर निवासी पंचम बिंद की पुत्री एक निजी विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ती थी। शनिवार की शाम को परीक्षा का हवाला देते हुए पिता ने उसे डांटा। इससे वह क्षुब्ध हो गई। देर रात उसने अपने कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को रविवार की सुबह तब हुई जब वह काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकली। जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसकी सूचना परिजनों ने अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर मयफोर्स पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से नीचे उतरवाया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिली है। जिसमें उन्होंने पढ़ाई के लिए अपनी बेटी को डांटने की बात कही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
Chandauli:दूल्हे को छोड़कर जा रही कार नहर में पलटी चालक की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चंदौली।बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी स्थित टेढ़की रेलिंग विहीन पुलिया पर शनिवार की देर रात में कार पलटने से 30 वर्सीय हवलदार कुमार की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने जेसीबी से कार को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
दरसल सकलडीहा थाना क्षेत्र के बरठी गांव के रहने वाले हवलदार कुमार पुत्र रामबृक्ष राम प्राइवेट में दूसरे का कार चलाता था। क्षेत्र के एक बारात में दूल्हे को छोड़कर महुअर स्थित अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। कैथी में टेढ़की रेलिंग विहीन पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण ड्राइवर गाड़ी लेकर नहर में पलट गया। कार के चारो चक्का ऊपर हो गया। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी । ड्राइवर की तत्काल मौके पर मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर बलुआ पुलिस मौके पर पहुँचकर जेसीबी से बड़ी मुश्किल से कार को सीधे करवाकर उसमें से ड्राइवर के शव को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैथी में रेलिंग विहीन पुलिया से दर्जनों लोग गिरकर घायल हो चुके है। यहां आने जाने वाले लोग झटके में गाड़ी एकाएक आ जाने पर पता ही नही चलता है। कई बार सम्बंधित विभाग के अधिकारीयो को ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी नही बनवायी गयी । जिसे लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।
चंदौली से तीसरी बार BJP प्रत्याशी बने डॉ महेंद्र नाथ पांडेय
Chandauli: भारतीय जनता पार्टी ने देश के 195 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए है। वहीं उत्तर प्रदेश में 51 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। चंदौली से तीसरी बार डॉ महेंद्र पांडे को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। चंदौली लोकसभा सीट को लेकर के भाजपा की तरफ से चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लगबग्य है। भाजपा ने अपने अनुभवी नेता पर भरोसा जताया और उन्हें तीसरी बार चंदौली संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई जनपद में भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई जगह जगह पर भाजपाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाई दी और जमकर नारेबाजी की चंदौली सांसद ने पार्टी के भरोसे के प्रति आभार जताया है।
BJP Candidate की सूची—
बीजेपी ने यूपी के 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी प्रत्याशी‚ प्रदीप कुमार को कैराना से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान बीजेपी प्रत्याशी‚ रामपुर से घनश्याम लोधी बीजेपी प्रत्याशी‚ संभल से परमेश्वर लाल सैनी बीजेपी प्रत्याशी‚ अमरोहा से कंवर सिंह तंवर बीजेपी प्रत्याशी‚ नोएडा से महेश शर्मा, बुलंदशहर से भोला सिंह BJP प्रत्याशी
मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से एसपी सिंह बघेल‚ फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर बीजेपी प्रत्याशी‚ लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी बीजेपी प्रत्याशी‚ हरदोई से जय प्रकाश रावत, लखनऊ से राजनाथ सिंह‚ मिश्रिख से अशोक कुमार रावत, अमेठी से स्मृति ईरानी‚ प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, कन्नौज सुब्रत पाठक‚ अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह भोले प्रत्याशी‚ झांसी अनुराग शर्मा, हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र चंदेल प्रत्याशी‚ बांदा से आरके सिंह पटेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति‚ फैजाबाद से लल्लू सिंह, गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह प्रत्याशी‚ बस्ती से हरीश द्विवेदी, गोरखपुर से रवि किशन प्रत्याशी‚ कुशीनगर से विजय दुबे, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव‚ जौनपुर से कृपा शंकर सिंह, चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय प्रत्याशी बनाए गए हैं।
UP Govt को बर्खास्त कर लगाएं राष्ट्रपति शासनः धर्मेन्द्र तिवारी
Congress जिलाध्यक्ष बोले, भाजपा सरकार में बर्बाद हो चुकी कानून व्यवस्था
Chandauli: UP State के बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिले के कांग्रेसी शनिवार को सड़क पर नजर आए। इस दौरान कांग्रेसियों कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और मांग किया कि यूपी सरकार को बर्खास्त करके तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने भाजपा सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
इस दौरान धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार और पक्षपाती मीडिया मिलकर झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कानून में नाबालिग बहनों की लाशें पेड़ों से लटकती मिली। कहीं ईंटों से कुचल कर हत्या की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपाइयों द्वारा आईआईटी बीएचयू कैम्पस में गैंगरेप का दुस्साहस किया। इतना ही नहीं न्याय न मिल पाने पर महिला जज को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। यह उत्तर प्रदेश का हाल है जिसकी कानून व्यवस्था का गुणगान करते पक्षपाती मीडिया द्वारा करके जनता को भ्रमिक व गुमराह किया जा रहा है। कहा कि हाल ही में रामपुर में अंबेडकर स्मारक की मांग पर दसवीं की परीक्षा देकर लौटते दलित छात्र की हत्या कर दी गई, जो उत्तर प्रदेश की जर्जर कानून व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है। सतीश बिंद ने कहा कि पक्षपाती मीडिया द्वारा गढ़ी गई सरकार की झूठी छवि से बाहर निकलकर अब सच्चाई देखने का वक्त आ गया है। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में जंगल राज कायम है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था पर फेल हो चुकी है। ऐसी स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। उक्त अवसर पर मुगलसराय शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल, सतीश बिंद, गंगाराम, रामधार जोसेफ, प्रदीप मिश्रा, श्रीकांत पाठक, राधेश्याम यादव, शिवेंद्र मिश्रा, राकेश सिंह, अमरदेव राम, रवि कुमार, नरेन्द्र तिवारी, इंद्रजीत मिश्रा, राजू गौतम, सुजीत सिंह उपस्थित थे।











