29.9 C
Chandauli
Wednesday, April 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 262

अपनी हताशा व हेमंत बिस्वा शर्मा के भ्रष्टाचार को छिपने के लिए Bharat Jodo Nyay Yatra पर हो रहा हमला

Chandauli : पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
Chandauli : पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

चंदौली(Chandauli): असम में Congress के Bharat Jodo Nyay Yatra पर हुए हमले से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंडित कमलापति पार्क में धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेसियों ने असम में हुए हमले को कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ रही भीड़ से घबरा गए है। यदि वजह है कि असम में कांग्रेस के बैनर-होर्डिंग्स फाड़े जा रहे। कांग्रेस नेताओं व भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला करके डराने का प्रयास भाजपा की सरकार कर रही है, लेकिन उन्हें यह पता नहीं कांग्रेसी न कभी डरे थे और ना ही आगे कभी डरेंगे।

इस दौरान Dharmendra Tiwari ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर में शुरू हुई और सफलता पूर्वक मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश से होकर अब असम में प्रवेश कर गई है। वहां के स्थानीय लोगों के दिलों को छूने वाली यात्रा से लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। क्योंकि यह यात्रा देश में युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर रहने वाले लोगों के लिए न्याय की मांग कर रही है। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार का आरेप लगने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा काफिले पर योजनाबद्ध तरीके से हमले हो रहे हैं। भाजपा के इन उपद्रवियों द्वारा हमारी यात्रा के पोस्टरों को फाड़ने की घटनाएं देखी है।

21 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं की इकट्ठी की गई भीड़ ने Rahul Gandhi के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिला पर हमला किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप असम कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेता घायल हो गए हैं। गाड़ियों पर पथराव किया गया है जिससे कि कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। यह हमला भारतीय जनता पार्टी की हताशा और असम के मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास है। आज की धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, नारायण मूर्ति ओझा, मधु राय, विजय त्रिपाठी, शीतला राय, प्रताप नारायण पाण्डेय, राजेंद्र गौतम, गंगा प्रसाद, गुलाब प्रसाद, राहुल सिंह, अरुण द्विवेदी, औसाफ अहमद, शाहिद तौसीफ़, बृजेश गुप्ता, शिव तपस्या तिवारी, निहाल अख्तर बाबू, संत यादव, शिवेंद्र मिश्रा, सत्येन्द्र उपाध्याय, बाबा गोंड, दशरथ चौहान, राकेश सिंह, मोहम्मद आजम, सरफराज अहमद, शमशेर अली, राजकुमार विश्वकर्मा शामिल रहे। संचालन जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा ने किया।

Inauguration: शहाबगंज में चाणक्य डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटित

Inauguration: शहाबगंज में चाणक्य डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते चकिया सीओ।
Inauguration: शहाबगंज में चाणक्य डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते चकिया सीओ।

Shahabganj(Chandauli): शहाबगंज कस्बा स्थित चाणक्य डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन चकिया पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने फ़ीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए युवा पीढ़ी अग्रसर है। डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं को एक नई दिशा देने में मुख्य भूमिका निभाएगी।उन्होंने कहा कि अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कहा कि लाइब्रेरी में सुरक्षा को देखते हुए इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। छात्र यहां फ्री इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे। जिससे उनको ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को ई लाइब्रेरी से कॉफी सहायता मिलेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से चकिया कोतवाल अतुल प्रजापति, प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज मिर्ज़ा रिज़वान बेग,चन्द्रभूषण पाण्डेय,विद्याधर पाण्डेय,चंद्रेशेखर पांडेय आदि उपस्थित थे।

Ram Mandir Pran Pratistha: कमालपुर में विविध कार्यक्रमों के साथ मना उत्सव

Ram Mandir Pran Pratistha: कमालपुर में आयोजित शोभायात्रा में शामिल लोग।
Ram Mandir Pran Pratistha: कमालपुर में आयोजित शोभायात्रा में शामिल लोग।

Kamalpur(Chandauli): अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर राम-जानकी मंदिर कमालपुर मन्दिर के साथ ही रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भंडारे में प्रसाद का वितरण हुआ। श्री अयोध्या धाम का सीधा प्रसारण मन्दिर परिसर में देखा गया। गांव वासियों के सहयोग से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय के नेतृत्व में भक्तगण प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न कराया।
इसके बाद युवा हिन्दू वाहिनी एवं संघ विहिप कार्यकर्ताओं के सहयोग से राम लक्ष्मण की झांकी पूरे कस्बे वासियों के साथ नगर भ्रमण किया गया एवं पूरा वातावरण राममय बना दिया गया। पूरा गांववासियों द्वारा अपने अपने घरों को दीपावली की तरह सजाया एवं अपने घरों से लेकर मंदिरों तक द्वीप बड़े उत्साह के साथ जलाया और भगवान राम को अपने नए घर में विराजमान होने पर बहुत उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर हरिवंश उपाध्याय, प्रधान सुदामा जायसवाल, लल्लन रस्तोगी, सुरेश रस्तोगी, शंकर गुप्ता, ओमप्रकाश रस्तोगी, संजय रस्तोगी, गणेश अग्रहरि, नीरज अग्रहरि, शिवकुमार अग्रहरि, डा. वेदव्यास राय, अरूण गुप्ता, चिन्टू जायसवाल, अरविंद वर्मा, शिवजी वर्मा, नीलेश जायसवाल, काशीनाथ, अमरनाथ, आदि लोग शामिल हुए। थानाध्यक्ष धीना द्वारा पूरे कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया गया।

Cold Weather: कड़ाके की ठंड में ट्रेनों के इंतजार में ठिठुर रहे रेल यात्री

DDU Nagar Station पर ट्रेन का इंतजार करते रेल यात्री।
DDU Nagar Station पर ट्रेन का इंतजार करते रेल यात्री।

DDU Nagar Station पर यात्री हाल में न हीटर और नहीं बनाया गया कोई रैन बसेरा

डीडीयू नगर(DDU Nagar): ठंड व कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार बिगाड़ दिया है। सोमवार को वीआईपी माने जाने वाली दुरंतो, राजधानी, गरीबरथ जैसी ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही है। रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में हीटर की व्यवस्था नहीं की गई है और नहीं बाहर में रेन बसेरा बनाया गया है ऐसे में यात्रियों को बीच ठंड में टूटे हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।

सोमवार को नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से चली। अन्य ट्रेनें भी अत्यधिक विलंबित रही। ऐसे में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को घंटों बैठना पड़ रहा है। हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सोमवार की शाम तीन बजे तक डाउन की ओर जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस सवा घंटे, नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 16 घंटे, सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल फेयर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट रही। इसी तरह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आठ घंटे, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 17 घंटे, भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 17 घंटे, गुवाहाटी पुर्वाेत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे लेट रही। शालिमार विकली एक्सप्रेस सवा घंटे, मगध एक्सप्रेस 12 घंटे, दून एक्सप्रेस सवा चार घंटे, बिकानेर हावड़ा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे लेट रही। दानापुर सिकंदराबाद स्पेशल फेयर एक्सप्रेस चार घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे विलंबित रही। चंबल एक्सप्रेस ढाई घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस सवा चार घंटे, नेताजी एक्सप्रेस ढाई घंटे, आनंद विहार भुवनेश्वर विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से चली। सीमांचल एक्सप्रेस चार घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस तीन घंटे, बाबा वैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस तीन घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, एसएमवीटी बेंगलुरू दानापुर स्पेशल फेयर 11 घंटे की देरी से चली। इसी तरह अप की ओर जाने वाली पुरुषेात्तम एक्सप्रेस सवा घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल नौ घंटे, आनंद विहार टर्मिनस जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे, महाबोधि सा़ढ़े पांच घंटे की देरी से चली। वहीं कोहरे के कारण डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस जबकि अप संतरागाछी आनंद विहार विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रही।

Chandauli:अनंततेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा,हर-हर महादेव और जय श्री राम के उद्घोष से नगर हुआ शिवमय

चंदौली। मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 6 इंद्रानगर में सोमवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ अनंततेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महादेव की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान नगर की महिलाओं और युवतियों ने कलश के साथ पूरे बाजार का परिक्रमा किया। और हर-हर महादेव और जय श्री राम के उद्घोष से समूचा माहौल शिवमय कर दिया।

तत्पश्चात विधि-विधान के साथ शिवलिंग भगवान गणेश व पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसको लेकर सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान नगरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे आह्लादित नजर आए।

वही दूसरी तरफ अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महात्सव के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर चार नेहरु नगर में सभासद संभु लाल श्रीवास्तव की देख रेख वार्ड में रामायण पाठ व हरीकृतन का आयोजन किया गया। वही शाम होते ही पूरे वार्ड को दीप से सजा दिया गया। साथ ही भक्तो में प्रसाद वितरण किया गया।

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्रभु श्रीराम हम सभी के लिए अनुकरणीयः रमेश जायसवाल

Ram Mandir Pran Pratishtha: DDU Nagar में आयोजित भंडारे में भक्तों को प्रसाद परोसते विधायक रमेश जायसवाल।
Ram Mandir Pran Pratishtha: DDU Nagar में आयोजित भंडारे में भक्तों को प्रसाद परोसते विधायक रमेश जायसवाल।

विधायक रमेश जायसवाल ने इस अभूतपूर्व व ऐतिहासिक क्षण के लिए पीएम व सीएम का जताया आभार

चंदौली(Chandauli): अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर रामलाल के प्राण-प्रतिष्ठा अवसर पर सोमवार को विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल डीडीयू नगर सहित चंदौली नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन किया। साथ ही भंडारे में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया।

Ram Mandir Pran Pratishtha

इसके साथ ही उन्होंने रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा अवसर को ऐतिहासिक, अभूतपूर्व व गौरवशाली करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सभी के आदर्श हैं उनका विराट व्यक्तित्व और उनके जीवन का एक-एक क्षण अनुकरणीय है। आज इस पुनीत व पावन अवसर पर हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करके आगे बढ़ने का संकल्प लेना होगा। इस अभूतपूर्व क्षण का साक्षी व भागी बनने पर उन्होंने पर पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधायक Ramesh Jaiswal ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों, समर्पण व संघर्ष का परिणाम है कि आज पूरा देश उत्सव मना रहा है। गली-मोहल्ले, गांव-कस्बे व नगर में जय श्रीराम के उद्घोष व जयकारे लग रहा है। इस क्षण आगे आने वाले दिनों में हमेशा याद रखा जाएगा। इसके साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों, जनहित के प्रति उनके समर्पण को भी लोग याद रखेंगे। कहा कि भाजपा सरकार आमजन को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही देश की संस्कृति, सभ्यता व धर्म के संरक्षण के मुद्दे पर गंभीर है। धार्मिक स्थलों के विकास के साथ ही देश व आम आदमी के विकास को मोदी व योगी सरकार ने सुनिश्चित करने का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बबुरी व पड़ाव बाजार में आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी व जनसेवा की। इस अवसर पर जय प्रकाश, संजय कन्नौजिया, विष्णु अग्रहरी, अमरनाथ आदि उपस्थित रहे।

Cold Weather: घने कोहरे व कड़ाके की ठंड से बढ़ी आमजन की मुश्किलें

Cold Weather: Chandauli में घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर रेंगते वाहन।
घने कोहरे के कारण नेशनल हाइवे पर रेंगते वाहन।

चंदौली(Chandauli): जनपद में कोहरे व कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को मौसम का मिजाज बदला और कई दिनों के इंतजार के बाद धूप खिली तो एक बार लगा कि अब लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन सोमवार को एक बार फिर जनपद चंदौली कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। इसके अलावा शीतलहर व कड़ाके की ठंड से लोग पूरे दिन ठिठुरते नजर आए। जिसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर दिखाई पड़ा। स्थिति यह रही कि पूरे दिन लोग घरों के अंदर कैद रहे, जिस कारण चट्टी-चौराहे, बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विदित हो कि सोमवार को जब लोग सुबह सोकर उठे तो पूरा इलाका कोहरे के आगोश में लिपटा नजर आया। दोपहर 11 बजे तक नेशनल हाइवे समेत जनपद के अन्य प्रमुख रास्तों पर वाहनों के गति पर कोहरे के कारण धीमी रही। दोपहर बाहर धीरे-धीरे कोहरा छटा तो सड़क यातायात सुगम हुआ, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड, गलन व कोहरे का प्रभाव से लोग ठिठुरते नजर आए। स्थिति यह थी कि ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। नगर पंचायत व तहसील प्रशासन की ओर से जलाए गए अलाव से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम खराब होने के कारण जो लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले और शाम होने से पहले ही अपना काम निबटा कर अपने-अपने घरों को लौट गए। इस वजह से पूरे दिन चंदौली सहित आसपास के कस्बाई बाजार में सन्नाटा देखने को मिला। कड़ाके की इस ठंड में सबसे अधिक परेशानी गरीब व मजदूर वर्ग की है, जिनके पास न तो सिर छिपाने के लिए आशियाना है और ना ही तन ढकने के लिए पर्याप्त कपड़े हैं। ऐसे में यह वर्ग आज भी सरकारी मदद पर पूरी तरह से आश्रित हैं।

500 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद मंदिर में विराजमान हुए राम लालः सूर्यमुनी तिवारी

Ram Mandir Pran Pratishtha: 500 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद मंदिर में विराजमान हुए राम लालः सूर्यमुनी तिवारी
Ram Mandir Pran Pratishtha: 500 वर्षों के लम्बे इंतजार के बाद मंदिर में विराजमान हुए राम लालः सूर्यमुनी तिवारी

चहनियां(Chahaniya): अयोध्या में सोमवार को भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन मारूफपुर में श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। उक्त यात्रा मारूफपुर से मजिदहा होते हुए आस पास क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में पहुंची। इसकी शुरूआत भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी की आरती उतारकर किया। इस दौरान पूरा इलाका जय श्रीराम के उद्घोष से भगवामय हो गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत व अभिनंदन किया। सिर में केसरिया पगड़ी तथा हाथ में भगवा ध्वज लेकर चल रहे राम भक्तों से कस्बा एक बार राम मय हो गया। मार्ग में डीजे से प्रसारित हो रहे नारे एवं गीत राम भक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। इस दौरान सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि लगभग 500 वर्षों बाद राम लला अयोध्या धाम आए है। यह क्षण हम सभी हर्षाेल्लास पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा समारोह मना रहे है। कहा कि आज हम सभी संकल्प जरूर लेने की जरूरत है कि अपने अंदर की एक बुराई को जड़ से समाप्त करेंगे। इस मौके पर डा. शंभूनाथ गोंड, विजय गुप्ता, मोनू मिश्रा, रिशु मिश्रा, आरके पाण्डेय, सोनू मिश्रा, अमित चौरसिया, मोनू पाण्डेय, ईश्वर, अन्नत सिंह, चिंटू, जटायु, शमशेर सिंह शामिल हुए।

आंखें ईश्वर का अनमोल उपहारः छत्रबली सिंह

Young Writer: प्रभावती नेत्रालय टीम के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह व अन्य।
प्रभावती नेत्रालय टीम के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह व अन्य।

ब्रिजराजी गैस एजेंसी पर लगा निःशुल्क नेत्र शिविर 859 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इलिया(Chandauli): बिहार की सीमा से सटे समदा पुलिया के पास ब्रिजराजी गैस एजेंसी पर रविवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये 859 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। ग्रामीणों के आखों की जांच व परीक्षण प्रभावती नेत्रालय वाराणसी की कुशल नेत्र चिकित्सकों की टीम ने किया।

परीक्षण के दौरान लोगों को आखों की देखभाल पर परामर्श एवं दवा भी प्रदान की गई। प्रभावती नेत्रालय की टीम ने मौके पर मौजूद सभी लोगों की अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच भी की एंव आवश्यक दवा का वितरण किया। आँख की जांच के बाद 134 रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया। साथ ही 710 लोगों को निःशुल्क चश्मा व 15 लोगों को निःशुल्क दवा भी वितरित किया गया। शिविर में कॉफी दूर से महिला-पुरूष आंख की जांच करवाने पहुंचे थे।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि क्षेत्र के गरीबों को आंखों की समस्या के लिए भटकना नहीं पड़े इसके लिए न्याय पंचायत स्तर पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंखे ईश्वर का अनमोल उपहार है। इन्हीं की मदद से हम दुनिया के खूबसूरत नजारे को देख पाते हैं। उन्होंने कहा कि उम्र ढलने के साथ ही आंख की रोशनी ढलने लगती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गरीबों के कल्याण के लिए नेत्र शिविर का आयोजन आगे भी किया जाएगा। शिविर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, डॉ सूरज, डॉ विनीत, श्रीराम चौबे, एसआर वीएस के डायरेक्टर श्याम जी सिंह, मुन्नू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, सोनू सिंह, सन्तोष सिंह, गोलू सिंह, राहुल सिंह, अनुज सिंह, बिक्कू सिंह आदि उपस्थित थे।

Civil Bar Association के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मौर्य को मनोज सिंह डब्लू ने दी जीत की मुबारकबाद

बोले मनोज सिंह डब्लू‚ अजय कुमार मौर्य ने उम्दा आचरण से पाया अधिवक्ताओं का बहुमत
चंदौली(Chandauli): सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 20 जनवरी को मतदान व मतगणना के साथ सम्पन्न हो चुका है। ऐसे में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े अधिवक्ता अजय कुमार मौर्य 99 मतों से विजयी रहे। उनकी जीत के बाद रविवार को पूरे दिन उन्हें बधाई देने और सम्मानित करने वालों का तांता लगा। इसी कड़ी में सैयदराजा के पूर्व विधायक और समाजवादी साथी मनोज सिंह डब्लू ने रविवार को अजय कुमार मौर्य को जीत के लिए बधाई दी। माल्यार्पण करने के बाद मिष्ठान खिलाकर सम्मान दिया और खुशियां साझा की।

विदित हो कि सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता पद पर हुई सीधी लड़ाई में अजय कुमार मौर्य को 747 वोट प्राप्त हुए, वहीं उनके प्रतिद्वंदी रहे लवकुश पटेल को 648 मत प्राप्त हुए। इस तरह अजय कुमार मौर्य 99 मतों से विजयी रही। उनकी जीत की घोषणा के साथ ही अधिवक्ता साथियों ने माल्यार्पण करने के साथ ही नारेबाजी करते हुए उनकी जीत का जश्न मनाया। रविवार की सुबह कचहरी बंद होने के बाद भी पूरे दिन अजय कुमार मौर्य को जीत का जश्न मनाने का सिलसिला जा रहा। इस दौरान अजय कुमार मौर्य के करीबियों व जानने वाले ने अलग-अलग तरीके से जीत की मुबारक दी। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी उनकी जीत के जश्न में शरीक हुए। समर्थकों के साथ अजय कुमार मौर्य से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई और जीत की शुभकामनाएं दी।

Manoj Singh W ने कहा कि अजय कुमार मौर्य संघर्षशील व्यक्ति हैं और अपने इसी व्यक्तित्व व उम्दा आचरण के बदौलत आज उन्हें अधिवक्ताओं का बहुमत मिला। कहा कि अजय कुमार मौर्य समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण साथियों में से एक हैं जो अपने व्यक्तिगत प्रयासों से समाजवादी पार्टी को सींचने का काम पूरी निष्ठा के साथ करते चले आ रहे हैं। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, चिन्टू सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
24 %
2.8kmh
8 %
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
41 °
Sat
42 °
Sun
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights