चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर के मजरा गाँव रामपुर में 32 वर्षीय युवक सुनील यादव ने फांसी के फन्दे से झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रसूलपुर गांव के रहने वाले सुनील यादव उर्फ किट्टू यादव पुत्र स्वर्गीय निर्मल यादव ट्रक ड्राइवर था। वह अपने ससुराल बिरना में ससुर भरत यादव के यहां गया था। जो बुधवार की सुबह ससुराल से घर आया। शाम कही से घूमकर आया और पंखे के हुक में रस्सी लगाकर फांसी के फन्दे से झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। कुछ देर बाद जब वह नही आया तो परिजन घर मे गये। फंदे से लटकते देख शोर मचाने लगे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तीन बच्चों सहित मां सुदामी देवी, पत्नी सरोजा देवी व बच्चो का रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अगली कार्यवाही में जुटी रही।
Chandauli,रामपुर में फन्दे से झूल युवक ने की खुदकुशी
घने कोहरे में पैर फिसला तालाब में डूबकर युवक की मौत
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव में सुबह पैर फिसल जाने से 20 वर्षीय मजदूर रमाकांत की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। वही परिवार के लोगों में बेटे की मौत पर कोहराम मच गया।
पौरा गांव के मुसाफिर राम के तीन पुत्र शशीकांत, रमाकांत उर्फ अंतिम, और बादल है। दो पुत्री है। मजदूरी करके पिता बच्चों का देखभाल करते है। रमाकांत सुबह घर से पांच बजे शौच के लिये बाहर निकला हुआ था। गांव में तालाब के किनारे कोहरे की धुंध के कारण पैर फिसल जाने से तालाब में सर के बल पोखरे में डूब गया। करीब डेढ़ दो घंटा बाद बकरी चराने वाली महिलाओं ने तालाब में युवक का पैर दिखायी देने पर शोरगुल मचाने लगी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकालकर आनन-फानन में क्षेत्र के निजी हास्पीटल में ले गये, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची केातवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। घटना के बाद पिता मुसाफिर और भाई व बहनों माता लक्ष्मीना का रोते रोते बुरा हाल हेागया। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई की जा रही है।
चंदौली की सिंचाई समस्या के लिए अफसर व ठेकेदार जिम्मेदारः Manoj Singh W
किसानों ने रोककर झगड़ूचक माइनर की सफाई नहीं होने की समस्या से कराया अवगत
चंदौली(Chandauli)। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू किसानों की समस्या को लेकर एक बार फिर मुखर नजर आए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पिपरदहा ग्राम पंचायत के बरली गांव के ग्रामीणों ने मनोज सिंह डब्लू को रोक लिया और झगड़ूचक माइनर की सफाई नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। उक्त मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मनोज सिंह डब्लू ने सिंचाई विभाग से सवाल किया कि झगड़ूचक माइनर की सफाई के लिए 1.86 लाख अवमुक्त हो चुके हैं। ऐसे में माइनर की सफाई नहीं होने पर इसके लिए कौन जिम्मेदार है और इसका कौन ठेकेदार है।
उन्होंने सिंचाई विभाग के जेई पर तंज कसते हुए कहा कि अधिकारी किसानों पर एफआईआर कराने में जितनी तेजी व गंभीरता दिखाते हैं और विभागी दबाव का हवाला देते हैं। क्या नहरों व माइनरों की सफाई के लिए उन पर दबाव नहीं है। यह किसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपद के किसानों का आह्वान किया। साथ ही यह जानकारी दी कि 31 तक जनपद में नहरों व माइनरों की सफाई का कार्य होना है। इसके बाद नहरों व माइनर पर पानी आ जाने के बाद कुछ भी नहीं किया जा सकता है। ऐसे में किसानों को अपनी समस्या के समाधान के लिए जो भी करना है अभी करना होगा। 31 दिसंबर के बाद नहरों में पानी आ जाने के बाद किसान कुछ भी नहीं कर पाएंगे।
Manoj Singh W ने बताया कि किसानों की हर लड़ाई में वह साथ हैं जिन-जिन इलाकों में नहरें व माइनर साफ नहीं हुई किसान उसकी वीडियो बनाकर समस्या से अवगत कराएं, उनके हक के लिए लड़के का काम किया जाएगा। साथ ही सिंचाई विभाग को उनकी जिम्मेदारी भी याद दिलाने का काम होगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में नहरों व माइनरों की स्थिति यह बता रही है कि सफाई के नाम पर अब तक मात्र कोरमपूर्ति हो रही है। कुछ हिस्सों की सफाई कर अधिकारी व ठेकेदार मौन साध जा रहे हैं जिस कारण सिंचाई के वक्त किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है।
Chandauli: ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
चंदौली। अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ऐसी स्थिति में सर्द हवाओं के चलते मौसम विभाग लखनऊ ने अगले तीन दिवस के लिये घने कोहरा की संभावना व्यक्त की है। ऐसी स्थिति में जिला आपदा प्रबन्धन चंदौली ठंड, पाला व घने कोहरेे की स्थिति से बचाव गाइडलाइन जारी की है।
उन्होंने बताया कि गर्म तथा ऊनी स्वेटर, शाल, मफलर, टोपी आदि का प्रयोग करें। बच्चों को अच्छी तरह ढंक कर रखें तथा बुर्जुगों का विशेष ध्यान रखें। पीने व स्नान हेतु गुनगुने पानी का प्रयोग करें। कोहरे से बचाव हेतु वाहन धीरे चलाये, डिफादर लगायें एवं हेलमेट का प्रयोग करें। अपने वाहनों पर नारंगी रंग का चेतावनी स्टीकर लगायें, जिससे घने कोहरे में वाहनों के उचित दूरी बने रहे। रेडियो सुने, टीवी पर मौसम संबंधित सूचनाएं समाचार देखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान के लिये समाचार पत्र पढें। एडीएम ने किसानों से अनुरोध है कि ठंड व पाला से बचाव हेतु कृषि कार्य दिन में ही पूर्ण कर लें। फ्लू, बहती नाक या नाक से खून बहने जैसी विभिन्न बीमारियां ठंड में लम्बे समय के कारण बढ़ जाती है। ऐसे लक्षणों के लिए डाक्टरों से सलाह लें, पर्याप्त शारीरिक तापमान का संतुलन बनायें रखने के लिए स्वस्थ प्रोटीन युक्त आहार, गर्म पेय पदार्थ जैसे टी, काफी सूप आदि का सेवन करे। पशुओं को ठंड से बचाने एवं निमोनिया, डायरिया, खुरपका व मुंहपका आदि से बचाव का टीकाकरण अवश्य करायें। ठंड पाला कोहरे में पशुओं को खुले स्थानों पर न छोडें। बताया कि रात्रि में बन्द कमरे में अंगीठी जलाने से जहरीली गैस का बनती है तथा दुर्घटना होने का भय रहता है। इसलिए रात्रि में अंगीठी जलाकर न सोएं। ठंड, पाला व घने कोहरे में खुले आसमान के नीचे ना सोये। बच्चों को जलते हुए अलाव के पास अकेला न छोड़े व उपयोग के पश्चात आग को पानी में डालकर अवश्य बुझा दें।
Chandauli:सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत,गांव में छाया मातम
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन से एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घटना शवों को कब्जे में पर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव निवासी दुखीराम 45 वर्ष अपने बड़े पुत्र भानु प्रताप 24 वर्ष के साथ रामनगर रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम बाइक से ही पिता पुत्र अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही सिंघीताली गांव के पास नेशनल पर पहुंची ही थी। पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को टक्कर मार दी घटना में पिता पुत्र की मौत हो गई। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुचे एसआई मुकेश तिवारी ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत एसआई मुकेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में से पिता पुत्र की मौत हो गयी थी शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गयी है।
इनसेट——-
बेटे के लिए रिश्ता देखते गए थे पिता पुत्र
चंदौली। पुलिस की माने तो पिता अपने बेटे के साथ रिश्ता देखने रामनगर गए थे। देर रात वापस लौटते दौरान सिंघीताली के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। भारी संख्या में परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।
इनसेट——-
पिता पुत्र की मौत से गांव में छाया मातम
चंदौली। पिता पुत्र की मौत से पूरे बिसुन्दरी गांव में मातम छा गया। वही मृतक के ढांढस बधाने के लिए दिन भर रिश्तेदारों के साथ ग्रामीणों का तांता लगा रहा आप पास के लोग रोते बिलखते परिजनों को समझने में जुटे रहे। लेकिन परिजन पिता पुत्र की मौत से रो-रो कर बेसुद हो जा रहे थे।
Chandauli: आबकारी और पुलिस विभाग शराब दुकानों पर की छापेमारी
सकलडीहा(Chandauli)। नये साल को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से जांच पड़ताल तेज कर दिया गया है। मंगलवार को डीएम व एसपी के निर्देश पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सकलडीहा धानापुर और चहनिया ब्लॉक के विभिन्न शराब दुकानों की जांच पड़ताल किया। इस दौरान स्टॉक से लेकर बार कोड रैपर का मिलान किया। विभागीय जांच पड़ताल से दुकानदारों में खलबली मच गया।
सीओ राजेश कुमार राय और आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा के संयुक्त टीम ने सकलडीहा, डेढ़ावल, कमालपुर, धानापुर और चहनिया ब्लॉक के कई दुकानों पर अंग्रेजी, देशी और बीयर की जांच पड़ताल किया। सेल्समैनों से स्टॉक के बारे में गहनता से पूछताछ और पड़ताल किया। शराब बोतलों पर लगे बार कोड का मिलान किया। चेताया कि किसी प्रकार की अवैध शराब दुकान पर पाये जाने पर दुकानदार से लेकर सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। ग्राहकों को ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा के साथ सीसी कैमरा लगाने को बताया। इसके साथ ही दुकान के समीप किसी प्रकार की भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिये चखना के दुकानदारों को हिदायत दिया। बगैर अनुमति की दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दिया। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, आबकारी इंस्पेक्टर दीपक ओझा कोतवाल राजीव कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
सड़क हादसे में दो की मौत, पुलिस जुटी शिनाख्त में
चन्दौली। हाईवे पर रफ्तार की मार से दो लोगों की जान चली गई। हादसा मंगलवार की शाम अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंहीताली के पास हाईवे पर हुआ। पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक अलीनगर क्षेत्र के महेवा गांव निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह के नाम से पंजीकृत है।
अली नगर क्षेत्र के सिंघीताली के पास हाईवे पर मंगलवार के लिए शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बाइक के नंबर प्लेट के आधार पर मरने वालों का पता लगाया जा रहा है।
सुविधाः चकिया से Lanka Varanasi के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू
चकिया(Chandauli। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार की पहल पर चकिया सरकारी रोडवेज बस स्टेशन से लंका वाराणसी तक जाने के लिए बस को हर झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि वाराणसी से सिकंदरपुर जिवनाथपुर होते हुए टेंगरा मोड मार्ग पर यात्री वाहनों के नहीं होने से राहगीरों को भारी असुविधा हो रही थी। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर चकिया से सिकंदरपुर वाया जीवनाथपुर लंका तक सरकारी बस की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा बस की सुविधा होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, अभिषेक मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, सुशील पांडेय, शिव रतन गुप्ता, बदल सोनकर, राजू सैनी मौजूद रहे।
Chandauli: शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया अम्बेडकर की प्रतिमा,आक्रोशित ग्रामीणों को देख जिलाध्यक्ष की पहल पर तहसील प्रशासन ने लगाई नई प्रतिमा
चंदौली। सकलडीहा विधानसभा के शिवगढ़ ग्रामसभा में सोमवार को शरारती तत्वों द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगो की सूचना पर मौके पर पहुँचे बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान बसपा कार्यकर्ता के साथ मिलाकर एसडीएम को पत्रक देकर नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की
इस दौरान बसपा के जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा बोधिसत्व विश्वरत्तन देश के संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे अम्बेडकर वादियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द खंडित मूर्ति को ठीक कराए. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष छोटू भारती, छात्र संघ अध्यक्ष पीजी कालेज सकलडीहा रिषिकेश भारती, जिला उपाध्यक्ष राजन खान, विधान सभा अध्यक्ष संतोष भारती, रविन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, हीरालाल, रिंकू प्रधान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Chandauli:सकरारी में पेड़ से टकराए बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली।धानापुर क्षेत्र के सकरारी गांव के पास सोमवार की देर शाम धानापुर-अवही मार्ग पर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसकी शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताया जाता है कि बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी प्रदीप पुत्र भरत स्प्लेंडर बाइक से अपने ससुराल माधोपुर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सकरारी गांव के सामने पेड़ से टकरा कर गिर पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी। बताया जाता है। कि प्रदीप की शादी दो वर्ष पूर्व माधोपुर निवासी सियाराम राम की पुत्री चमेली से दो वर्ष पूर्व हुई थी, जिससे एक वर्ष की पुत्री परी है। प्रदीप दो दिन पूर्व मुंबई से आया था। और अपने परिवार से मिलने के लिए माधोपुर जा रहा था। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। इस बाबत थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक की पेड़ से टकराकर मौत हो गयी है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











