31.3 C
Chandauli
Friday, April 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 292

Chandauli:अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार को मारी टक्कर,ग्रामीणों ने पहुचाया अस्पताल हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने किया रेफर


नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर पुल के समीप नौगढ रावर्टसगंज मार्ग पर शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों में तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत चिंताजनक देख संयुक्त चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि सोनभद्र पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी ओमप्रकाश 45 वर्ष व प्रभु 42 वर्ष
शमसेरपुर गांव से मजदूरी करके बाईक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों जनकपुर पुल के समीप पहुचे की किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी घटना में दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगो ने तत्काल दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए चकिया रेफर कर दिया।

Chandauli:पुलिस ने नगर में पूजा पंडालों का किया निरीक्षण,16 लग्जरी वाहनो का काटा चालान वाहन स्वामियों में मचा हड़कंप

चंदौली। आगामी त्योहार शारदीय नवरात्र व दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार रात्रि सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। उन्होंने पूजा पंडालों के निरीक्षण के साथ वहा मौजूद लोगो से बात कर उनकी परेशानियों को जाना और संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ भी किया।

वही पुलिस ने इलिया मोड़ के समीप चेकिंग के दौरान कार चालको पर कार्यवाही करते हुए 16 वाहनो का चलना किया। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। दरसअल कोतवाल राजीव कुमार सिंह पंडालों का निरीक्षण कर के वापस लौट कोतवाली रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर लग्जरी वाहनो के मालिक अपनी वाहन खड़ा कर उसके अंदर बैठ कर शराब का सेवन कर रहे थे। इस दौरान कोतवाल ने 16 लग्जरी वाहनो का चालान कर दिया। और चेताया कि दोबारा इस तरीके से पाने जाने पर वाहन को सीज कर दिया जाएगा।इस दौरान बंटी सिंह, मोहित कुमार अरबिंद कुमार सुनील मौजूद रहे।

रेलवे की कार्यवाहीः टिकट दलालों पर हुई कार्रवाई, 1.52 लाख का टिकट जब्त


डीडीयू नगर। टिकट दलालों पर सख्ती से विशेष जांच अभियान चलाकर जोन में रेलवे ने 48 टिकट दलाल गिरफ्तार किए। जिनके पास से लगभग 1.52 लाख रुपए का टिकट जब्त किया गया। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों को यात्रा टिकट आसानी से प्राप्त हो सके। इसके लिए रेलवे द्वारा आधुनिकतम तकनीक के साथ उन्हें टिकट सेवा मुहैया करायी जा रही है। साथ ही इसमें अवरोध उत्पन्न करने वाले तत्वों के खिलाफ भी पैनी नजर रखी जाती है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है, टिकट दलालों के धर-पकड़ में और तेजी लायी गयी है।
बताया कि आगामी त्योहारों के मौसम में पूर्व मध्य रेल द्वारा 20 अक्तूबर को अवैध रूप से रेल टिकट की खरीद व बिक्री करने वाले टिकट दलालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टिकट दलाली के कुल 45 मामले पकड़ में आए। इन मामलों में अवैध रूप से रेल टिकटों की खरीद, बिक्री में लिप्त कुल 48 टिकट दलालों को हिरासत में लिया गया। 1.52 लाख रूपए का 77 यात्रा टिकट बरामद किया गया। इसी तरह उपयोग कर लिए गए 10.43 लाख के 650 यात्रा टिकट भी बरामद किए गए। पकड़े गए सभी टिकट दलालों के विरूद्ध रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 08 मामलों में 10 टिकट दलालों को हिरासत में लिया गया, जिनसे आगे की तिथि की रूपये 22 हजार से ज्यादा के 12 टिकट तथा उपयोग किए गए 01.81 लाख के 140 टिकट बरामद किए गए। कई स्टेशनों के आरक्षण कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि टिकट दलालों पर सीधी निगरानी रखी जा सके। टिकट दलालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा।

Shahabganj पीएचसी चिकित्सकों के नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शहाबगंज पीएचसी पर प्रदर्शन करते नाराज ग्रामीण।
शहाबगंज पीएचसी पर प्रदर्शन करते नाराज ग्रामीण।

11 बजे महिला अस्पताल की डाक्टर कांति त्रिपाठी ने संभाली ओपीडी

शहाबगंज(Shahabganj)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वास्थ्य व्यवस्था दो हफ्ते से बेपटरी हो गई है। डाक्टरों का अस्पताल आने की कोई समय सारणी ही निर्धारित नहीं है। जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को पीएचसी पर सूबह 11 बजे तक किसी चिकित्सक के नहीं पहुंचने से नाराज मरीजों व उनके तीमारदारों ने प्रदर्शन कर जमकर विरोध जताया। वहीं सीएमओ ने चिकित्सकों के उपस्थित नहीं होने की जानकारी होने पर जच्चा बच्चा-बच्चा केन्द्र पर नियुक्त डा.कांति त्रिपाठी को भेजकर ओपोडी प्रारंभ कराया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नियुक्त प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. निलेश मालवीय के ट्रेनिंग पर चले जाने के कारण चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी हो गयी है। शनिवार को मझुई गांव के कादिर की बेटी सबरीना 19 वर्ष छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन इलाज के लिए आये तो अस्पताल में कोई डाक्टर ही नहीं था। इनके अलावा गोविन्दीपुर के लक्ष्मण, ठेकहां के अनुज कुमार, पालपुर के शिवकुमार, भुड़कुड़ा के छोटक व एकौना की छाया भी इलाज के लिए पहुंची लेकिन काफी इंतजार के बाद ग्रामीणों ने सीएमओ को सूचना दिया। मरीजों ने अस्पताल परिसर में हाथ उठाकर विरोध जताया। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की जानकारी पर जच्चा-बच्चा केन्द्र पर नियुक्त डाक्टर को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी में भेजा। उसके बाद मरीजों का इलाज प्रारंभ हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि ओपोडी से लेकर इमर्जेंसी सेवा पूरी तरह ठप्प हो गया है। और डाक्टर बाहर की दवा भी लिख रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि डाक्टर के ट्रेनिंग में जाने के कारण समस्या हो रही है। एक डाक्टर को चार्ज लेने के लिए भेजा गया है। जल्द ही चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रूप से चलने लगेगा।

Honor : न्याय पदयात्रा के अगुवा झन्मेजय सिंह का हुआ स्वागत-अभिनंदन

बिछियां खुर्द में अधिवक्ता झन्मेजय सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन करते ग्रामीण।
बिछियां खुर्द में अधिवक्ता झन्मेजय सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन करते ग्रामीण।

ग्रामीण बोले, अधिवक्ता झन्मेजय ने दिल्ली पहुंचाई चंदौली की आवाज

चंदौली(Chandauli)। चंदौली जिला मुख्यालय के विकास एवं जिला न्यायालय निर्माण के मुद्दे पर मुखर और न्याय यात्रा के अगुवा अधिवक्ता झन्मेजय सिंह का शनिवार को बिछियां खुर्द में स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनहित के मुद्दे को मजबूती के साथ जिला से लगायत देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाने के लिए झन्मेजय सिंह का आभार व्यक्त किया। कहा कि चंदौली के लोगों को इनसे प्रेरणा लेकर जनहित व जनपद हित में आगे आना चाहिए, तभी चंदौली का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
इस दौरान राजेंद्र यादव ने कहा कि चंदौली के विकास के लिए अधिवक्ताओं का संघर्ष को सदैव याद रखा जाएगा। यह पहली बार है कि जब किसी ने चंदौली के लोगों के लिए जनपद से लेकर दिल्ली तक पैदल यात्रा की और शासन-प्रशासन व सत्ता पक्ष के नेताओं को आइना दिखाने का काम किया है। बावजूद इसके चंदौली के उदासीन व निष्क्रिय हो चुके जनप्रतिनिधियों का आमजनता के प्रति व्यवहार व कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। कहा कि विकास के बड़े-बड़े दांवों के बीच आज चंदौली आकांक्षी जिलों में शामिल है। पूर्व प्रधान बनौली नागेंद्र सिंह ने कहा कि चंदौली की लड़ाई अब नहीं रुकेगी। इसके निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। अधिवक्ता झन्मेजय सिंह के नेतृत्व में निकली पदयात्रा ने लोगों में जागरूकता लाने का काम किया है आज चंदौली की जनता अपना हक और अधिकार चाहती है। जिसे प्राप्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए शासन-प्रशासन तक अपनी बात को अब और मजबूती के साथ पहुंचाने का काम होगा। इस अवसर पर मुट्टुन सिंह, डा. नरेंद्र विक्रम सिंह, नवाब सिंह, पूर्व प्रधान संजय सिंह, भोला सिंह, सनी सिंह, बुलबुल सिंह, अमरनाथ यादव, लोकू यादव, संजय कुशवाहा, कपिल देव आदि उपस्थित रहे।

साहूपुरी में कोयला डंप होने से ग्रामीणों में फैल रही जानलेवा बीमारियांः मनोज सिंह डब्लू

ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंचकर समस्या को देखा और दी चेतावनी

चंदौली(Chandauli News)। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू जन शिकायत के बाद शनिवार को साहूपुरी गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान गांव स्थित फील्ड पर अवैध कब्जा कर किए गए बाउंड्री और वहां भारी मात्रा में अवैध तरीके से स्टोर किए जा रहे कोयले से होने वाली समस्याओं से स्थानीय ग्रामीणों ने मनोज सिंह डब्लू को अवगत कराया। कहा कि कोयले से आसपास के 20 गांव के लोग प्रभावित हैं और उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि साहूपुरी मैदान जो एक वक्त खिलाड़ियों और सेनाभर्ती में शामिल होने वाले धारकों से गुलजार रहता था, आज वहां कोयले को रखकर अवैध कोयला मंडी बना दिया गया है। स्थानीय लोगों ने साहूपुरी फैक्ट्री के लिए अपनी जमीनें इसलिए दी थी कि उनके परिवार को रोजगार मिले। उन्हें संसाधन व सुरक्षा मिले, लेकिन सरकार ने उस जमीन को कोयला माफियाओं को आवंटित करने का काम किया है, क्योंकि वर्तमान में जिस तरह से यहां टीनशेड से घेराबंदी कर कोयले को बड़ी मात्रा में रखा जा रहा है वह इसी ओर इशारा करता है।

Manoj Singh W ने कहा कि कोयला डंप किए जाने से स्थानीय लोग प्रभावित हैं। बड़े-बड़े वाहनों की आवाजाही से गांव की सड़कें पूरी तरह से टूटकर खराब हो चुकी है। वातावरण में व्याप्त कोयले के कण से ग्रामीण टीबी व दमा के साथ ही अन्य घातक और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कहा कि गांव के भ्रमण के दौरान एक युवक कैंसर से पीड़ित मिला, जिसे शासन-प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल पा रही है। कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर जिलाधिकारी से मुलाकात और बात होगी। उनसे यह सवाल किया जाएगा कि आखिर साहूपुरी फैक्ट्री की जमीन पर कोयल रखने और उसकी घेरेबंदी कर उसे कब्जा करने की अनुमति व इजाजत किसने दी।

मनोज सिंह डब्लू ने चेताया कि यदि जिलाधिकारी स्तर से समस्या का समाधान हो जाता है तो ठीक, अन्यथा स्थानीय ग्रामीणों व युवाओं के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव बबलू, ग्राम प्रधान चंदन उपाध्याय, प्रधान चन्द्रजीत यादव, संतोष उपाध्याय, पूर्व प्रधान त्रिलोकी चौहान, रामविलास सोनकर, शिवपूजन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत, परिजनों में छाया मातम

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के महड़ौर गांव निवासी होमगार्ड के जवान अजय कुमार चकिया चंदौली मार्ग के विशुनपुरा गांव के समीप किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे कार्रवाई में जुट गई। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के महड़ौर गांव निवासी होमगार्ड अजय कुमार 24 वर्ष की ड्यूटी उक्त थाने में लगी हुई थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद अजय कुमार बाइक लेकर अपने रिश्तेदार को छोड़ने पीडीडीयू नगर चले गए। जब वे रिश्तेदार को छोड़कर घर वापस लौटते रहे थे कि इसी दौरान शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप चकिया -चंदौली मार्ग पर शुक्रवार की रात बाइक किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इसके चलते उक्त होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने उक्त होमगार्ड को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगे के कार्रवाई में जुट गई। वहीं वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मय वाहन फरार हो गया। जब इसकी जानकारी परिजनों कोई हुई तो उनमें कोहराम मच गया। इस बाबत थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गयी हैं। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Chandauli:मोबाइल व पैसे की छिनैती, ट्रक चालक ने किया चक्काजाम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक को पकड़ा


चंदौली। नगर के सावजी पोखरे के समीप सर्विस रोड पर शुक्रवार को दो उचक्कों ने दिनदहाड़े एक ट्रक चालक से उसका मोबाइल व रुपये छीन लिया और फरार हो गए। घटना से गुस्साए ट्रक चालक ने अपना ट्रक सड़क पर तिरछा खड़ा कर सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरफ चालक को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया और ट्रक चालक को कोतवाली ले जाकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
दरअसल ट्रक चालक इंदौर से खेत में खाद छिड़कने वाली मशीन लादकर कलकत्ता जा रहा था। इस दौरान चालक अपनी वाहन को सर्विस रोड पर खड़ा करके आराम कर रहा था, तभी दो उचक्के उसके वाहन में घुसकर उसका मोबाइल व पैसा छीन कर फरार हो गए।

घटना से गुस्साए चालक ने तत्काल अपनी ट्रक को तिरछा खड़ा कर पूरा नेशनल हाईवे जाम कर दिया और जमकर बवाल करने लगा। देखते ही देखते नेशनल हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतारें लग गयी। वही घटना को देखते हुए मौके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरफ चालक को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया और चालक को अपनी वाहन में बिठाकर कोतवाली ले गयी।

इस बाबत सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नशे की हालत में चालक सर्विस रोड पर अपने वाहन को खड़ा कर ट्रक के अंदर सो रहा था। इसी बीच दो उचक्के उसके ट्रक में घुस कर उसका मोबाइल लेकर भाग गए। पुलिस एक उचक्के को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे की तलाश की जा रही है।

Chandauli:नहाते नहाते गहरे पानी में शमा गया नन्हा माशूम, परिजनों में मचा कोहराम माँ का रो-रो कर बुरा हाल

नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार को ओखरिहवा बंधी मे नहाने के लिए गये
आठ वर्षीय बालक की पानी मे डूबने से मौत हो गयी। आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची ने बालक के शव को पानी से बाहर निकाला और शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही बालक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि परसिया गांव निवासी योगेंद्र का आठ वर्षीय पुत्र शिवम अपने साथियों के साथ गांव के समीप ओखरिहवा बंधी मे नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वो गहरे पानी में चला गया। शिवम को डूबते हुए दोस्तो ने देखा तो शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। जिसे मौके पर ग्रामीणों का हुजूम इकठ्ठा हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल शिवम को पानी से बाहर निकालने का हर संभव प्रयास किया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज शिवम की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और गांव में शोक की लहर ब्याप्त हो गई। मृतक की मां सन्यासी देबी का रो रोकर बुरा हाल है। बार बार गश खाकर अचेत हो जा रही है। वहीं छोटा भाई अंशु टकटकी लगाए गमगीन वातावरण को निहार कर कुछ समझ नहीं पा रहा है। शिवम प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था।
इस बाबत थानाध्यक्ष हरिनाथ प्रसाद भारती ने बताया कि परसिया गांव निवासी योगेंद्र के बेटे का पानी मे डूबने से मौत हो गया है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Mission Shakti: इलिया पुलिस ने महिलाओं को अधिकार के प्रति किया जागरूक

भुड़कुड़ा में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देती पुलिस।
भुड़कुड़ा में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देती पुलिस।

इलिया(Chandauli)। थाना क्षेत्र के बेन रोहाखी, भुड़कुड़ा गांव में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण के तहत कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। बताते चलें कि इन दिनों महिला सशक्तिकरण व महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस गांव गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने की मुहिम चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रोहखी, बेन, भुड़कुडा गांव में महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए।
इस दौरान एसआई अच्छेलाल यादव, एसआई गोविन्द सिंह ने महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं आते जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे, और अपने स्वजन से न कह पाती हो तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप खुद एक्टिव रहें तथा टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तुरंत पुलिस को सूचना करें। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान एसआई मोतीलाल मौर्या, महिला कांस्टेबल श्वेता सिंह, पूजा, बबिता पाल, अनुजा उपस्थित रही।

Chandauli
clear sky
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
23 %
3.2kmh
8 %
Fri
41 °
Sat
40 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights