38.8 C
Chandauli
Friday, April 3, 2026

Buy now

Home Blog Page 294

Chandauli: उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास दिखा विशालकाय मगरमच्छ शिक्षकों व ग्रामीणों में मचा हड़कंप


चंदौली। चकिया थाना छेत्र के फिरोजपुर गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरे के समीप गुरुवार को विशालकाय मगरमच्छ देखने पर ग्रामीणों व शिक्षकों में हड़कंप मच गया। विद्यालय के शिक्षकों ने तत्काल इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी। वहीं सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे ने वन विभाग को मौके पर भेजे कर मगरमच्छ पकड़े का निर्देश दिया।
बताते हैं कि कई दिनों से मगरमच्छ बाहर निकल रहा है। सुबह मगरमच्छ विद्यालय के समीप पोखरे के पास दिखा है। जिसको देखने के बाद स्कूल के बच्चे भयभीत हो गए हैं। वही ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जल्द ही वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को नही पकड़ा गया तो ग्रामीण व आस पास के लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। हालांकि शिक्षकों द्वारा इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर इसकी सूचना दे दी है। इस बाबत डीएफओ रणवीर मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के पास किसी व्यक्ति का निजी तालाब है। जिसमे मगरमच्छ देखा गया है। पानी के अंदर होने से मगरमच्छ पकड़ा नही गया है। उसको पकड़े के लिए जाल के टीम लगा दी गयी है।

जिला व्यायाम शिक्षक के खिलाफ मुखर हुए खेल अनुदेशक

Chandauli बीएसए कार्यालय पर आंदोलित खेल अनुदेशक।
Chandauli बीएसए कार्यालय पर आंदोलित खेल अनुदेशक।

चंदौली(Chandauli)। जनपद के खेल अनुदेशकों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। इस दौरान खेल अनुदेशकों ने बताया कि जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे द्वारा हम लोगों के साथ द्वेष पूर्ण एवं अनुचित व्यवहार आए दिन किया जाता है। अभी तक जनपद के खेल प्रतियोगिताओं से पहले खेल अनुदेशकों के साथ कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है। जबकि जिला स्तरीय खेलकूद हो या ब्लॉक स्तरीय खेलकूद हो या मंडल स्तरीय खेलकूद हो या प्रादेशिक स्तरीय खेलकूद हो हर जगह खेल अनुदेशक पूरी तन मेहता के साथ खेल करने का काम करते हैं।
कहा कि जिला व्यायाम शिक्षक के व्यवहार से परेशान है। मांग किया कि वर्तमान खेल अनुदेशक जिला व्यायाम शिक्षक को उनके पद से हटाकर किसी योग्य जिला व्यायाम शिक्षक को बनाने की मांग करते हैं। इस दौरान अभिनव सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, विकास यादव, संजय सिंह योगी, संदीप सिंह, सर्वेश कुमार जैसल, अमित कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, कविता सिंह, हरिदास पाल, शिवदास पाल, रविंद्र शंकर सिंह, अभिषेक सिंह, अरविंद कुमार सिंह आदि खेल अनुदेशक मौजूद रहे।

Chandauli: न्ययालय ने जान से मारने की धमकी देने वाले सात आरोपियों को सुनाई सजा, 9-9 हजार का लगाया अर्थदंड

चंदौली। स्पेशल जज पाक्सो राजेंद्र प्रसाद की कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध होने पर सात आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने पांच आरोपियों को तीन साल की जेल और 9-9 हजार जुर्माना लगाया। वहीं दो आरारेपितों को एक-एक वर्ष की करावास और चार-चार हजार रुपये अर्थदंड का फैसला सुनाया।
अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि अलीनगर थाने में 16 जून 2018 को छेडखानी का विरोध करने पर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें रेमुलनिशा, शमीमा, सोनू उर्फ नौशाद, मोनू उर्फ शमशाद टीनू उर्फ मेराज, लक्की उर्फ वसीम, विक्की उर्फ फहीम को आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज पाक्सो राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान उन्होंने साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध होने पर अलीनगर थाने के गोधना स्थित कांशीराम आवास निवासी सोनू, मोनू, टीनू, लक्की व विक्की को तीन-तीन साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं 9-9 हजार का जुर्माना भी लगाया। जबकि रमुलनिशा व शमीमा को एक-एक वर्ष सजा और चार-चार हजार का जुर्माना भी लगाया गया। अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतने का निर्देश दिया। एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित अपराधों में विशेष अभियान चलाकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दोषी आरोपियों को सजा दिलायी जा रही है।

Chandauli सड़क हादसा: कंटेनर और बाइक की सीधी टक्कर में कंटेनर के साथ घसीटता रहा बाइक व बाइक सवार,लोगो ने ऐसे बचाई युवक की जान

चंदौली। पंडित कमला पति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के समीप बुधवार की रात कंटेनर और बाइक में सीधी टक्कर हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक भागने के फिराक में बाइक को घसीटते हुए कुछ देर ले गया। घटना को देख आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया। लोगो ने दौड़ कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद बाइक को ट्रक से बाहर निकाला और तत्काल घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है। वही पुलिस कंटेनर व चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेवरी गांव निवासी संदीप 20 वर्ष बिसौरी गांव में अपने रिश्तेदारी सिपाही के घर आया हुआ था। किसी कार्य के लिए वह चंदौली बाजार गया। और जब बिसौरी गांव वापस लौट रहा था तो पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के समीप निर्माणाधीन सर्विस रोड पर कंटेनर से उसकी बाइक टकरा गई। इसमें संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। यही नहीं संदीप ट्रक के साथ कुछ दूर तक घसीटा चला गया। बाइक कंटेनर में फस जाने का कारण चालक ने कंटेनर को खड़ा कर कर भागने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घालवस्था में आसपास के लोगों व पुलिस ने उपचार के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी सिर्फ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने कंटेनर में फंसे बाइक को निकालकर चालक को कब्जे में ले लिया। इस बाबत सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कंटेनर और चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli:पुलिस ने तीन पिस्टल के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार, गाजीपुर आजमगढ़ और सुल्तानपुर में हत्या सहित दर्ज हैं 15 मुकदमें

डीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने मंगलवार को अंतरराज्यीय असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्थानीय रेलवे स्टेशन से तीन पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार कर जीआरपी आगे की कार्रवाई मे जुट गई। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ आजमगढ़, सुल्तानपुर और गाजीपुर में हत्या, लूट, गैंगस्टर सहित 15 मुकदमें दर्ज हैं।
इस बाबत जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के पश्चिमी छोर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से बिहार में बना 32 बोर के तीन पिस्टल बरामद हुए। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम अब्दुल अहद उर्फ वाहिद अंसारी निवासी राहुल चौराहा डिहवा थाना कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर बताया। उसने बताया कि वह बिहार के अनजान व्यक्तियों से देशी मेड पिस्टल खरीदता है। जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचता है। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि जब तस्कर के आपराधिक इतिहास को खंगालने पर पता चला कि इसके खिलाफ गाजीपुर दो बार हत्या और हत्या का प्रयास, लूट, फिरौती मांगने सहित नौ, सुल्तानपुर में गैगस्टर एक्ट सहित दो और आजमगढ़ में लूट, गैंगस्टर एक्ट सहित तीन मुकदमें दर्ज हैं। कहा कि अन्य जनपदों से और अपराधों की लिस्ट खंगाली जा रही है।

Dhanapur : एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाया दमखम

आगे चलकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे ग्रामीण बच्चेः विनोद राय
25वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

धानापुर(Dhanapur)। अमर वीर इण्टर कालेज क्रीड़ास्थल में आयोजित दो दिवसीय 25वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि अपर सचिव माध्यमिक बोर्ड विनोद राय ने ध्वजारोहण, गुब्बारा और कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ये बच्चे आज अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे है कल जनपद, मंडल और प्रदेश का करेंगे और फिर यही बच्चे कल देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद में प्रतिभाग करना आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। इससे शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। यही बच्चे एक दिन आगे जाकर अपने गांव परिवार सहित जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अमर वीर इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा आकर्षक सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व बीच बीच में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग पांच हजार मीटर की दौड़ में वीरू निशा शहीदगांव प्रथम, बालेश्वर यादव धानापुर द्वितीय स्थान हासिल किए। 800 मीटर की दौड़ में चंदा यादव प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय, गोला प्रक्षेप में फरदीन खान धानापुर प्रथम, हरेराम यादव द्वितीय स्थान हासिल किए। जूनियर बालक वर्ग के 3000 मीटर की दौड़ में बाबूलाल प्रथम, अमित कुमार शहीदगांव द्वितीय, 800 मीटर की दौड़ में धीरज यादव खंडवारी प्रथम, अंश कुमार यादव धानापुर द्वितीय, गोला प्रक्षेप में प्रशांत खरवार शहीदगांव प्रथम व रक्षक नारायण सिंह बरहनी द्वितीय स्थान पर रहे।

उसी प्रकार सब जूनियर बालक वर्ग के 600 मीटर की दौड़ में रुद्र प्रताप मौर्य बबुरी तथा सूरज कुमार खंडवारी क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। लंबीकूद प्रतियोगिता में साहब यादव धानापुर प्रथम व अमन कुमार धानापुर द्वितीय स्थान हासिल किए। सीनियर बालिका वर्ग के 5000 मीटर की दौड़ में अर्पिता पाल चकिया ,प्रिया जिला पंचायत चंदौली ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। 800मीटर की दौड़ में सुमन व अमृता दोनो खंडवारी प्रथम व द्वितीय रहे। गोला प्रक्षेप में आंचल कुमारी सकलडीहा प्रथम, रेशमी बबुरी द्वितीय रही।

जूनियर बालिका 3000 मीटर में नम्रता पाल चकिया प्रथम, सुस्मिता यादव चहनियां द्वितीय 800 मीटर में करिश्मा सिंह खंडवारी प्रथम, श्रद्धा यादव खंडवारी द्वितीय रही। गोला प्रक्षेप में सुधा चौबे प्रथम, सब जूनियर बालिका वर्ग के 600 मीटर की दौड़ में सोनी कुमारी बसगांवा प्रथम, गोला प्रक्षेप में मायावती काजीपुर प्रथम स्थान हासिल क्रिया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, मोती लाल, राम अवतार सिंह, संजय सिंह, डा. एसके लाल, किशोर कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह, कुर्बान अली, गंगा यादव, अयाज़ अहमद, मोनू, विवेकानंद डूबे, पुष्पा राय, अंजू कुमारी, डा राकेश रावत सत्य मूर्ति ओझा,वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश एवं संचालन राकेश सिंह ने किया।

Mission Shakti: कस्तूरबा की छात्रा अंजली गुप्ता बनी सकलडीहा कोतवाल

सकलडीहा कोतवाल की कुर्सी पर बैठक कर फरियाद सुनते एक दिन की कोतवाल अंजली गुप्ता।
सकलडीहा कोतवाल की कुर्सी पर बैठक कर फरियाद सुनते एक दिन की कोतवाल अंजली गुप्ता।

सकलडीहा(Sakaldiha)। शासन की ओर से मिशन शक्ति के तहत विभिन्न प्रकार की रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को एसपी डा. अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय द्वारा एक दिन का सकलडीहा कोतवाली का प्रभारी कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय धरहरा के कक्षा आठ की छात्रा अंजली गुप्ता को कोतवाली का प्रभार दिया गया। नवनियुक्त कोतवाल अंजली गुप्ता ने कस्बा और कोतवाली का निरीक्षण करते हुए एक महिला फरियादी का फरियाद सुनकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। पुलिस प्रशासन की इस पहल से कस्तूरबा सहित सकलडीहा पीजी कॉलेज की छात्राओं में हर्ष है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाकर नुक्कड़ नाटक, महिला हेल्प लाइन नंबर और मुख्यमंत्री हेल्प लाइन सहित विभिन्न प्रकार की अधिकार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय के देखरेख में सकलडीहा पीजी कॉलेज और धरहरा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर पूरे कस्बा में भ्रमण किया। इसके बाद कस्तूरबा बालिका विद्यालय के कक्षा आठ की छात्रा अंजली गुप्ता को एक दिन का केातवाली का प्रभारी बनाया गया। नवनियुक्त कोतवाल अंजली गुप्ता ने पुलिस अधिकारी के साथ कस्बा में भ्रमण करते हुए जाम की समस्या को दूर कराया। इसके अलावा शारदीय नवरात्र में देवी मंदिर और पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इसके पूर्व कोतवाली में महिला हेल्प डेक्स, मालाखाना, शस्त्र और कारागार का निरीक्षण किया। अंत में एक महिला फरियादी की पती पत्नी के विवाद का निस्तारण कराया। पुलिस प्रशासन की इस पहल से छात्राओं में काफी हर्ष था। डिप्टी एसपी राजेश कुमार राय ने बताया कि शारदीय नवरात्र में शासन की ओर से मिशन शक्ति के तहत चौथे चरण के प्रचार प्रसार के तहत महिला और बच्चों से संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, डा.सीता मिश्रा, डा.वंदना, डा.मीनू जायसवाल, डा.रीता वर्मा, डा.अभय कुमार वर्मा, वार्डेन मंजू देवी, कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे।

Employment Camp : रेवसा आईटीआई में रोजगार मेला 21 अक्टूबर को

रोजगार मेला

चंदौली(Chandauli)। जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय आईटीआई कालेज की ओर से 21 अक्टूबर को आईटीआई कालेज परिसर रेवसा में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। उक्त रोजगार मेले में आनलाइन तथा आफलाइन दोनों तरह से बेरोजगार उत्तीर्ण अभ्यर्थी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा शैक्षिक योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके उपरांत पोर्टल पर ही उन्हें मेले से संबंधित सूचनाएं प्रदर्शित होंगी। बताया कि उक्त रोजगार मेले में केएस इंटरप्राइजेज, अशोक लेलैंड आटो सविैसेज, पुखराज हेल्थकेयर, क्वेसकार्प एवं अन्य कम्पनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे, जो साक्षात्कार के जरिए बेरोजगार युवाओं का चयन करेंगे। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी गिरजेश गुप्ता ने दी है।

Mission Shakti: खंडवारी की महिलाओं को सीओ सकलडीहा ने किया जागरूक

खण्डवारी पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देती प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी।
खण्डवारी पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देती प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी।

चहनियां(Chandauli)। ग्राम सभा खंडवारी में पंचायत भवन पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी राजेश राय को ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति यादव व ग्राम प्रधान सावित्री देवी के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति के तहत नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया कि निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक योजना संचालित है।

इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के निर्धन परिवार लाभ उठा सकते हैं। सरकार द्वारा लाभ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सखी राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, वन स्टाफ सेंटर, आयुष्मान योजना, जननी सुरक्षा योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी सर्व संबंधित विभागों के स्थानीय अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाता है। ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति यादव ने बताया कि कि महिला सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश शासनादेश के द्वारा विमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्प-लाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, वन स्टाफ सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108 जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क की सुबिधाये सरकार द्वारा प्रदान की गयी है। इस मौके प्रधान पति सतीश गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आनन्द यादव, सबइंस्पेक्टर कैलाश सिंह, महिला पुलिस रिंकी, रंजीत कुमार, पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता, पवन शर्मा, विजय कुमार, विजय यादव, किरन देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Chandauli:पुलिस ने तीन अंतरप्रांतीय हिस्ट्रीशीटर पशु तस्करों को किया गिरफ्तार,कंटेनर व पशु बरामद


चंदौली। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध रोकथाम व पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान फूटिया गांव के समीप एक कंटेनर से 26 गोवंश बरामद किया। वही तीन अंतरप्रांतीय हिस्ट्रीशीटर पशु तस्कर को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के जेल भेज दिया उक्त मामले का खुलासा सीओ रामवीर सिंह ने सदर कोतवाली में किया।

इस दौरान सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान पशु तस्करों द्वारा एक कन्टेनर ट्रक से 26 राशि जीवित व दो मृत गोवंशों को क्रूरता पूर्वक लादकर बध के लिए वाराणसी के मार्ग से बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा रहे थे। कि थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने फुटिया गांव के समीप नेशनल हाइवे पर तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम मो0 खलील निवासी मुरादाबाद मो0 आजाद निवासी अमेठी कासिम निवासी अमेठी बताया है। जिन्हें गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रावेन्द्र सिंह, उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा, उ0नि0 विजय राज, सरोज यादव, मौजूद रहे।

Chandauli
scattered clouds
38.8 ° C
38.8 °
38.8 °
16 %
4.8kmh
34 %
Fri
41 °
Sat
40 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights