37.4 C
Chandauli
Tuesday, April 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 298

दलित गौरव संवाद कार्यक्रम के तहत दलितों के इलाके व गांव में वक्त गुजारेगी कांग्रेसः धर्मेन्द्र तिवारी

जनपद चंदौली में दलितों की समस्याओं को सुनेंगे, नोट करेंगे और सरकार आने पर करेंगे समाधान

Chandauli News : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले दलित गौरव संवाद यात्रा की रूपरेखा को साझा किया। बताया कि जिले के सभी दलितों के इलाके व गांव में उनके अधिकारों के लिए मांग पत्र भरा जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी दलितों के गांव में रात्रि विश्राम और चौपाल का भी आयोजन करेंगे। साथ ही भाजपा सरकार की नाकामियों को भी लोगों के सामने रखेंगे। कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर से संविधान दिवस 26 नवंबर तक कांग्रेस डेढ़ महीने तक दलित समुदाय के बीच अलग-अलग कार्यक्रम चलाएगी।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा 9 अक्टूबर से दलित अधिकार संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभाओं में कांग्रेस के कार्यकर्ता दलित बहुल गांव में संपर्क करेंगे। इस दौरान दलित जाति के लोगों से निर्धारित प्रारूप पर कुछ सवालों के उत्तर लिए जाएंगे, जिसमें उनके अधिकार, परिवार के भरण पोषण, रोजगार सहित अन्य मांगे शामिल है। कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक विधानसभा के ज्यादा से ज्यादा दलित बहुल गांव में संवाद यात्रा किया जाएगा। इसके बाद 2024 में हमारी सरकार बनने के बाद दलित जाति के लोगों के द्वारा उठाए गए सभी सवालों का समाधान करते ही उनके पूर्ण अधिकारों की बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्र की सरकार ने हमेशा दलित जाति के लोगों को उपेक्षा का शिकार बनाया। इसलिए दलित जाति के लोग विकल्प के रूप में कांग्रेस की ओर दोबारा से रुझान बना चुके हैं। ऐसे में हम उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार बनने के बाद उनकी सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Chandauli: ट्यूबवेल टेक्निकल एंप्लाइज ने मागों को लेकर किया प्रदर्शन

नलकूप उपखंड कार्यालय पर धरना देते ट्यूबवेल टेक्निकल एम्पलाइज एसोसिएशन के लोग।
नलकूप उपखंड कार्यालय पर धरना देते ट्यूबवेल टेक्निकल एम्पलाइज एसोसिएशन के लोग।

Chandauli News : ट्यूबवेल टेक्निकल इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से बुधवार को मुख्यालय स्थित नलकूप उपखंड कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और तत्काल सरकार से मांग किया कि 17 सूत्री मांगों को पूरा किया जाए। अगर इस पर सरकार ने विचार नहीं किया तो हम कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस दौरान खंडी अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि संघ की ओर से विभिन्न जलन समस्याओं को लेकर कई बार पत्राचार और मांगों को लेकर सरकार को अवगत कराया गया,लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसका खामियाजा आज कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। तकनीकी पर्यवेक्षक सेवन नियमावली 2018 को अति शीघ्र प्रख्यापित कराया जाए जिससे तकनीकी सोमवार कि भारतीय और विभागीय कार्य में तत्परता आ सके। विभाग में भारी कर्मचारियों कमी है, लेकिन सरकार भारतीय नहीं कर रही है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है और इसका बोझ कर्मचारियों को रहा है। कहा कि रिक्त पदों के सापेक्ष विहित परीक्षा उत्तीर्ण कर नलकूप मिस्रियों की डीपीसी कराकर अवर अभियंता यांत्रिक पद पर पदोन्नति शीघ्रता से किया जाए। अभियंता संशोधित नियमावली शासन में लंबित है। इसे तत्काल प्रख्यापित कराया जाए, ताकि पदोन्नति का कोटा 24 प्रतिशत से बढ़कर 29 प्रतिशत हो सके। जो भी हमारी मांगे हैं उसको संस्कार तत्काल पूरा करें, ताकि कर्मचारियों का हित हो सके। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद, मंगल प्रसाद, सुनील सिंह, विनोद सिंह, जौहर अहमद, प्रताप सिंह, भगवान दास, संजय कुमार उपस्थित रहे।

चंदौली की सारिका दुबे को स्वर्ण पदक व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सद्भावना सम्मान

Chandauli News : खुशी की उड़ान संस्था लगातार महिलाओं ,दिव्यांगों और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इन्ही कार्यो को मद्देनजर रखते हुए पूरे भारत के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासकों एवं उद्यमिताओं से सम्मिलित इंडियन सॉलिडारिटी काउंसिल, नई दिल्ली में इनके द्वारा सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्वर्ण पदक के साथ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान निम्न भारत के अतिविशिष्ट महानुभावों के कर कमलों द्वारा इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ (सुप्रीमकोर्ट गेट नं – सी) के सभागार में प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में माननीय राजदूत, डॉ. वी.बी. सोनी जी, डॉ. जी.वी. राव, वरिष्ठ अधिवक्ता (सुप्रीम कोर्ट) और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय कानून संगठन के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी.एन. राव के पूर्व लीगल उपदेष्टा और पूर्व चुनाव आयुक्त श्री जी.वी.जी. कृष्णमूर्ति के पुत्र। डॉ. नरेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय कानून आयोग, जेनेवा और पूर्व अतिरिक्त सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत। श्री डेविड जोसफ हिल्टन, अध्यक्ष, ऑल इंडिया अंग्लो-इंडियन शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली और फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल्स के अध्यक्ष डॉ. एन.एस.एन. बाबू, महानिदेशक, इंडियन सॉलिडारिटी कॉउन्सिल और इंटरनेशनल बिज़नेस कॉउन्सिल द्वारा सर्टिफिकेट, गोल्ड मेडल तथा डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सद्भावना सम्मान से हुई सम्मानित।यह जिले के साथ साथ पूरे पूर्वांचल के लिए अत्यंत गौरव का विषय है की पूरे भारत वर्ष से आए समाजसेवियों में सारिका दुबे एक मात्र पूर्वांचल से चयनित की गई समाज सेवी थी।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवसः खराब स्वास्थ्य, अशिक्षा व सुरक्षा की चुनौतियां से जूझ रही बालिकाएं

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ग्राम्या संस्थान ने केविके में किया जागरूकता कार्यक्रम

Chandauli News: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ‘डीएमए प्रोजेक्ट’ के तहत ग्राम्या संस्थान एवं महिला कल्याण विभाग की ओर सेकृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आमंत्रित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित किशोरियों के एक छोटे समूह के स्वागत गीत प्रस्तुति एवं पुष्पगुच्छ देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

ग्राम्या संस्थान की प्रमुख बिन्दु सिंह ने कहा कि आज लड़कियों के समक्ष कई चुनौतियां हैं जिनमें अशिक्षा, खराब स्वास्थ्य, कुपोषण, जेण्डर आधारित भेदभाव के कारण उनका समुचित प्रतिनिधित्व की चुनौती है। इसके अलावा ना, घरेलू हिंसा के मुद्दे, यौनिक हिंसा एवं कम उम्र में विवाह, सुरक्षा जैसी कुछ प्रमुख चुनौतियां हैं। बालिका दिवस के दिन हम सभी यह सुनिश्चित करें कि उनको भी आगे बढ़ाने के लिए हम बराबरी का दर्ज़ा दें, उनका स्वास्थ्य बेहतर हो, उनके अनुकूल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, वे शिक्षित हो और जेण्डर आधारित हिंसा, भेदभाव के मुद्दों पर आवाज उठाने में सक्षम हों सके। रिजवाना ने लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा तथा पंचायत बैठकों, योजना निर्माण में किशोरियों के समुचित प्रतिनिधित्व पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि बालिकाओं को यह समझने की जरूरत है कि उन्हें भी बालकों के समान अधिकार प्राप्त हैं। आज बालिकाओं की शिक्षा एवं उनकी स्थिति में दो-तीन दशक पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीओ ने बच्चों के लिए चार मूलभूत अधिकारों, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सहित बच्चों के प्रति होने वाले यौन दुर्व्यहार से सुरक्षा कानून के बारे में मूलभूत जानकारी दी। नारी शक्ति के रूप में उपस्थित किशोरियों को शिक्षित होने पर जोर दिया। इसके लिए सपने देखना, बड़े सपने देखना, अच्छे करियर के बारे में सोचने और आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया किया। डीपीओ ने सभी किशोरियां के द्वारा साझा किए गए अनुभवों एवं समारोह में उनके द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होनें कहा कि किसी प्रकार के दुर्व्यवहार, हिंसा, इत्यादि होने पर खुलकर बोलने, शिकायत करने के बारे में बताया। लड़कियां आज लड़कों से किसी मामले में पीछे नहीं हैं। वे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। हमें अपनी मानसिक सोच को बदलने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से प्रभात कुमार, सीडब्ल्यूसी सदस्य धर्मेंद्र एवं डॉ. किरन त्रिपाठी, रिज़वाना मण्डलीय तकनीकी सलाहकार आदि उपस्थित रहे। संचालन परियोजना समन्वयक नीतू ने किया।

DM Chandauli को समूदपुर में जल जीवन मिशन का 10 कनेक्शन नहीं दिखा पाए अधिकारी

समुदपुर में बन रहे पानी टंकी का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
समुदपुर में बन रहे पानी टंकी का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।

पम्प हाउस की फिनिशिंग व छत टेढ़ी देख डीएम ने दंडात्मक कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Chandauli News: चहनियां क्षेत्र के समुदपुर गांव में जलजीवन मिशन के तहत बन रहे पानी टंकी का निरीक्षण बुधवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने किया। निरीक्षण के दौरान खामियां देख नाराजगी ब्यक्त किया। एक्सईएन जलनिगम राकेश कुमार से पूछताछ कर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

विदित हो कि शासन के निर्देश पर जलजीवन मिशन के तहत गांव गांव में पानी टंकी व कनेक्शन का निर्माण कराया जा रहा है। समुदपुर में बन रहे टँकी का निर्माण का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। इस दौरान पम्प हाउस को देखकर फिनिशिंग की गुणवत्ता पर कंसट्रक्शन कम्पनी के विशाल राय से सवाल किया। छत पतला व टेढ़ा था। संतुष्ट जवाब न मिलने पर नाराजगी ब्यक्त करते हुए कहा कि इससे अच्छा तो गांवो में प्रधान द्वारा सरकारी भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने जल निगम के एक्सईएन राकेश कुमार से मानक की फाइल देखी। फिर गांवो में कनेक्शन देखने की बात कही। कड़ी धूप में ठेकेदार द्वारा दस घरों तक कनेक्शन न दिखा पाने पर जिलाधिकारी भड़क गये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि केवल इधर से उधरघुमा रहे हो। यहां दस घर घूमने के बाद भी कनेक्शन नही किया गया। नाराजगी ब्यक्त करते हुए पम्प हाउस, टंकी की मानक, गांव में पानी का कनेक्शन न मिलने पर दंडात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया। इस दौरान साथ में मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित थे।

PM Kusum Scheme: निजी नलकूपों का सोलराइजेशन कर रही यूपी सरकार

PM Kusum Scheme

Chandauli News : उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के निजी नलकूपों का सोलराइजेशन कर रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा निति 2022 के अन्तर्गत एमएनआरई, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM Kusum Scheme) प्रभावी रूप से अमल में लाया जाना है। कम्पोनेन्ट-सी योजना के क्रियान्वयन हेतु पीएम कुसुम घटक सी-1 योजनांतर्गत प्रदेश में विभिन्न क्षमता के स्थापित निजि आनग्रिड पम्प (किसानों के सामान्य बिजली से संचालित निजि नलकूपों) का सोलराईजेशन किया जाना है।
PM Kusum Scheme के तहत केन्द्र सरकार द्वारा लागत का 30 प्रतिशत एवं राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इस प्रकार कुल अनुदान 90 प्रतिशत अनुमन्य किया जा रहा है मात्र 10 प्रतिशत का भुगतान कृषकों द्वारा किया जाना है। प्रदेश में निवास कर रहे अनुसूचित जनजाति, वनटांगिया एवं मुसहर जाति के कृषकों को प्रदेश सरकार द्वारा 70 प्रतिशत एवं केन्द्र सरकार द्वारा 30 प्रतिशत कुल 100 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य किया जा रहा है। इस प्रकार इस श्रेणी के कृषकों को निःशुल्क सोलराईजेशन अनुमन्य किया जा रहा है। सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना पर अनुमान्यतः 65000 प्रतिकिलोवाट आनी सम्भावित है। निजि आनग्रिड के सोलराईजेशन हेतु कृषको द्वारा यूपीनेडा के वेबसाइट https://upnedakusumc1.in पर आनलाईन आवेदन किया जा रहा है। कृषक का चयन प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जा रहा है। कुसुम सी-1 योजना के सम्पूर्ण जानकारी के लिए जनपद की यूपीनेडा कार्यालय विकास भवन वाराणसी अथवा मो0नं0 9415609067, कम्प्यूटर आपरेटर यूपीनेडा मो0नं0 9936174262 पर सम्पर्क करके किया जा सकता है।

Chandauli: अपहरण के मामले में बाल अपचारी को मिली जमानत

अधिवक्ता लवकुश पटेल।
अधिवक्ता लवकुश पटेल।

किशोर न्याय बोर्ड ने सुनवाई के दौरान बाल अपचारी की जमानत को स्वीकारा

Chandauli News : सैयदराजा थाना अंतर्गत नौबतपुर स्थित रिलायंस पेट्रोल के पास बीते 21 अगस्त को हुए अपहरण के मामले में किशोर न्याय बोर्ड चंदौली ने सुनवाई की। इस दौरान मामले में बाल सुधार गृह में निरूद्ध चल रहे बाल अपचारी सागर गुप्ता को किशोर न्याय बोर्ड ने दोनों पक्षों की बहस व तर्क को सुनने के बाद जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। किशोर न्याय बोर्ड ने किशोर के संरक्षक पिता की ओर से 25 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र व दो प्रतिभू के साथ ही अंडरटेकिंग देने पर जमानत को स्वीकार किया।
इसके साथ ही किशोर न्याय बोर्ड ने यह आदेश दिया कि रिहाई के दौरान संरक्षक इस बात का ध्यान बाल अपचारी आपराधिक प्रवृत्ति की संगति से दूर रहे तथा बाल अपचारी को सामाजिक, शारीरिक व मनोवैज्ञानिक खतरे से दूर रखा जाए और जब भी मुकदमे के विचारण तिथि निर्धारित हो बाल अपचार को लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष उपस्थित हो। सैयदराजा थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार बीते 21 अगस्त को नौबतपुर के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पम्प पर सैयदराजा के राकेश कुमार गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र अनिश गुप्ता को अपहरण कर लिया गया था। पीड़ित राकेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दो अभियुक्तों को पकड़ा था। उक्त मामले में आरोपी सागर गुप्ता के नाबालिग होने की दशा में उसे रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। उक्त प्रकरण में सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष सुनवाई हुई। जिसमें बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता लवकुश पटेल ने तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत किया। बताया कि अपहरण के उक्त मामले में रंजिशन परेशान करने की नियत से किशोर को फंसाया गया था।

मुलायम सिंह यादव ने तय किया अखाड़े से संसद तक का सफरः वीरेंद्र बिंद

परसिया में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते वीरेंद्र बिंद डाक्टर।
परसिया में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते वीरेंद्र बिंद डाक्टर।

सैयदराजा। बरहनी ब्लाक के ग्राम सभा परसिया में दया यादव के आवास पर मंगलवार को सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार बिन्द डाक्टर ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पहलवानी का शौक रखने वाले मुलायम सिंह यादव राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे जिन्होंने कम उम्र में विधायक बनकर अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया और अपनी नेतृत्व क्षमता के बल पर तेजी से आगे बढ़े और प्रदेश की राजनीति के साथ ही देश की राजनीति में सूरज की तरह अपनी चमक बिखेरी।उन्होंने अखाड़े से देश की संसद तक का सफर तय किया और राजनीति में आने के बाद कई दिग्गज नेताओं को शिकस्त देकर यह साबित किया है वह केवल अखाड़े के नहीं, बल्कि राजनीति के क्षेत्र के उम्दा पहलवान हैं। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, नौजवान व देश की रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्मान किया। हम सभी को उनके दिखाए पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रामजन्म यादव, नन्द कुमार राय, अजय यादव, दयाराम यादव, गुरू प्रकाश, रामधनी यादव, अयोध्या गोंड, महेंद्र यादव, राकेश यादव, जीवनाथ प्रधान, राम नारायण, पप्पू यादव, रघुनाथ, बृजेश यादव, लल्लन बिन्द, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सूबेदार रामलखन यादव व संचालन अशोक यादव ने किया।

Crime : कैमरा लूटने वाला बाल अपचारी व अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

Crime : पुलिस लाइन चंदौली में पकड़े गए अभियुक्तें के साथ पुलिस टीम।
Crime : पुलिस लाइन चंदौली में पकड़े गए अभियुक्तें के साथ पुलिस टीम।

दो दिन पूर्व हुए लूट की घटना का धानापुर पुलिस ने किया खुलासा

Chandauli News : दो दिन पूर्व धानापुर में हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त व एक बाल अपचारी को धानापुर पुलिस ने धर दबोचा। धानापुर पुलिस ने अभियुक्तों व बाल अपचारी की धर-पकड़ सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर की। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त व बाल अपचारी द्वारा अपना जुर्म स्वीकारा किया गया। साथ ही लूटे गए कैमरे के बारे में पुलिस को जानकारी दी। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए बैग व कैमरा को बरामद कर लिया। हालांकि इस प्रकरण को अंजाम देने वाले दो अन्य अभियुक्त अभिमन्यु सिंह उर्फ श्वेत सिंह व शिवम चौबे उर्फ हण्टर की तलाश की जा रही है। उक्त प्रकरण का मंगलवार को पुलिस लाइन में एएसपी विनय कुमार सिंह व सीओ राजेश राय ने खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि एसपी डा.अनिल कुमार ने निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं घटित घटनाओं के अनावरण व अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु धानापुर पुलिस प्रयासरत थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह मय टीम को थाना स्थानीय पर पंजीकृत एफआईआर 147/2023, धारा-94 आईपीसी में वांछित अभियुक्तगणों को पकड़ने के प्रयास में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर रहे थे, जिससे कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे। पुलिस के हत्थे चढ़े संदिग्ध बाल अपचारी व अभियुक्त अजय पुत्र तुलसी निवासी ग्राम धानापुर से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म को स्वीकार किया। बताया कि वह अपने साथी सन्दीप यादव पुत्र निर्मल यादव निवासी ग्राम सिहावल थाना धानापुर जनपद चन्दौली, अभिमन्यु सिंह उर्फ श्वेत सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ग्राम महेशी थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली व शिवम चौबे उर्फ हण्टर पुत्र सिंघा चौबे निवासी ग्राम धरहरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली ने मिलकर डीएसएलआर कैमरा लूटने का प्लान बनाया। इसके तहत बाल अपचारी तथा साथी अजय पुत्र तुलसी नें धानापुर कस्बा स्थित डीके मोबाइल को फोन करके फोटो शूट करने हेतु बताया। वहां से एक व्यक्ति को कैमरे के साथ फोटो शूट करने के लिये भेजा गया, जिसे अभियुक्त चहनिया-धानापुर मार्ग पर ले गये, जहां उससे फोटो शूट करवाया।

प्लान के तहत सन्दीप यादव, अभिमन्यु सिंह उर्फ श्वेत सिंह व शिवम चौबे उर्फ हण्टर जो कुछ दूर पर थे। फोन पर मिली लोकेशन के आधार पर अभियुक्तों ने सूफियान कोचिंग के पास रायपुर पुलिया के पास सन्दीप यादव, अभिमन्यु सिंह उर्फ श्वेत सिंह व शिवम चौबे उर्फ हण्टर बिना नम्बर प्लेट की अपाचे से आये और सड़क पर खड़ा कैमरामैन सुजीत मौर्या को असलहा दिखाकर डराया और थप्पड़ मारकर कैमरा बैग छीन कर भाग गये। बताया कि अभियुक्तगण व बाल अपचारी के निशानदेही पर लूट के बैग व कैमरे को बरामद कर लिया गया है। साथ ही अभियुक्तों को हिरासत में लेकर वांछित अभियुक्तगण अभिमन्यु सिंह उर्फ श्वेत सिंह व शिवम चौबे उर्फ हण्टर की तलाश की जा रही है। अभियुक्तगण व बाल अपचारी के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, एसआई शिवबाबू यादव, आशीष कुमार, शिवा सोनकर आदि शामिल रहे।

900 किलोमीटर की पदयात्रा करके दिल्ली पहुची न्याय पदयात्रा,सुप्रीम कोर्ट के बार अध्यक्ष डा. आदीश अग्रवाल ने दिया समर्थन

चंदौली। न्यायालय निर्माण और जिला मुख्यालय के विकास के मुद्दे को लेकर सदर कचहरी से विगत महीने दिल्ली के लिए निकली न्याय पदयात्रा दिल्ली पहुंची। यहां सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आदीश अग्रवाल ने न्याय पदयात्रा का स्वागत व सम्मान किया। साथ ही अधिवक्ताओं को पूरी तरह से समर्थन और सहयोग करने का वादा किया। कहा कि अब चंदौली का दर्द सुप्रीम कोर्ट का भी दर्द है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं की हर लड़ाई में सहयोग देगी।
जिला न्यायालय एवं मुख्यालय निर्माण संघर्ष समिति दीवानी न्यायालय भवन का निर्माण के साथ न्यायिक अधिकारियों के आवास के निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन, जिला जेल, रोडवेज डीपो व रोडवेज स्टैंड, जिला स्तरीय स्टेडियम, विकास भवन, एआरटीओ दफ्तर, सेल टैक्स व इनकम टैक्स आफिस जनपद चंदौली मुख्यालय पर एनएच-2 पर सड़क का निर्माण फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने को लेकर आवाज उठा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य महत्वपूर्ण जिला स्तरीय सरकारी कार्यालयों को चंदौली मुख्यालय पर अविलंब स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। इन मुद्दों को लेकर न्याय संघर्ष समिति के अध्यक्ष झन्मेजय सिंह की अध्यक्षता में लंबे समय से सदर कचहरी में आंदोलनरत हैं। इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की उदासीनता के नाराज अधिवक्ता आठ सितंबर से चंदौली से दिल्ली तक न्याय पदयात्रा निकाले हैं। ताकि दिल्ली में प्रधानमंत्री को जिले की समस्याओं से अवगत कराया जा सके। साथ ही जिले का चहुंमुखी विकास हो सके। डिस्ट्रिक्ट डेमोके्रटिक बार के पूर्व महामंत्री झंमेजय सिंह के नेतृत्व में न्याय पदयात्रा दिल्ली पहुंची। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन ने न्याय पदयात्रा का स्वागत व सम्मान किया। सुप्रीम कोर्ट के बार अध्यक्ष ने कहा कि चंदौली के अधिवक्ता जिले के विकास को लेकर 900 किलोमीटर की पदयात्रा करके दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली के अधिवक्ता उनका सहयोग करने के लिए तैयार है।

Chandauli
scattered clouds
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
11 %
3.9kmh
33 %
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
37 °
Sat
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights