37 C
Chandauli
Tuesday, April 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 299

बिजली बिल में गड़बड़ी, एक महीने में भेज दिया 18 हजार का बिल

चहनियां कस्बा में बिल दिखाता रमेश गुप्ता।
चहनियां कस्बा में बिल दिखाता रमेश गुप्ता।

Chandauli News : चहनियां बिद्युत उपकेंद्र से जुड़े कस्बा व गांवो में बिजलीं बिल में लगातार त्रुटियां सामने आ रही हैं। किसी महीने में जितना भी बिल आता है अगले महीने में उसका डेढा या दूना बिल लोगों के सामने पेश कर दिया जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला चहनियां कस्बा के रमेश गुप्ता के साथ हुआ है। बिजलीं विभाग के कारस्तानी से क्षेत्र के लोग परेशान है।
चहनियां कस्बा के रहने वाले रमेश गुप्ता 21 मई 2023 को नया कनेक्शन हुआ है। इनके दुकान में मात्र एक सीएफएल जलता है। पहले महीने में 426 रुपये का बिल आया है और तीन महीने बाद रीडिंग करने आये तो जीरो बैलेंस का बिल आया। रविवार को रीडिंग किये तो 18 हजार रुपये का बिल आ गया है। रमेश गुप्ता इसे लेकर परेशान है। इसकी शिकायत जेई सुभाष यादव से भी किया है। चहनियां कस्बा सहित क्षेत्र के लोगो का बिल किसी महीने में कम आता है तो किसी महीने में डेढा या दूना आ जा रहा है जबकि इन दिनों बिजलीं की कटौती क्षेत्र में जबरदस्त हो रही है। बिजलीं विभाग की कारस्तानी से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। लोगांे का कहना है कि बिजलीं विभाग द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है। ये गड़बड़ी मीटर रीडिंग से हो रही है। बिल न देने पर केबिल काट दी जा रही है। इसकी जांच नही हुई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

कांशीराम ने दलितों, पिछड़ों व सताए हुए वर्ग का किया भलाः धर्मेन्द्र तिवारी

कांग्रेस कार्यालय पर कांशीराम को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी।
कांग्रेस कार्यालय पर कांशीराम को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी।

परिनिर्माण पर कांग्रेसियों ने कांशीराम को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Chandauli News : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को चंद्रा त्रिपाठी भवन कांशीराम का परिनिर्माण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कांशीराम के चित्र माल्यार्पण कर नमन किया एवं गोष्ठी कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि कांशीराम ने दलितों, शोषित, वंचित तथा पिछड़े वर्गाें के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन इस उद्देश्य व मिशन के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने व्यक्तिगत हित के लिए कभी कुछ नहीं किया। यही वजह है कि आज उन्हें दलित, कमजोर व सताए हुए वर्गों की दशा बदलने वाले महान विभूतियों में गिना जाता है। आज उनके आदर्शों को हम सभी को आत्मसात करने की जरूरत है। क्योंकि वह समता व समानता में विश्वास रखते थे। लेकिन आज राजनीति दल निजी स्वार्थ व सत्ता को हासिल करने के लिए समाज व देश को तोड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं। ऐसे लोगों से आमजन को सतर्क रहते हुए देश में एकता की मिशाल कायम करना होगा। कमजोर वर्ग की मदद के लिए हम सभी को आगे आना होता, ताकि समाज में समरसता कायम हो सके। इस दौरान रामजी गुप्ता, मधु राय, आनंद शुक्ला, श्रीराम यादव, गंगा प्रसाद, डॉ रीना, राहुल सिंह, अरुण द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, श्रीकांत पाठक, सतेंद्र उपाध्याय, कमलेश संत, शिवेंद्र मिश्रा, इन्द्रजीत मिश्रा अभिषेक मिश्रा, चंद्रमा राजभर, सम्पूर्णानंद दिवान, जुगुल किशोर, अमरदेव राम, विक्रम चौहान, विकाश खरवार, नरेंद्र तिवारी, सरफराज खान उपस्थित रहे।

नशे को त्यागकर खेलों के प्रति अपनी रूचि दिखाएं युवाः डा. विनोद बिन्द

बुधवारे गांव में दंगल का शुभारंभ करते मझवा विधायक डॉ विनोद बिन्द।
बुधवारे गांव में दंगल का शुभारंभ करते मझवा विधायक डॉ विनोद बिन्द।

Chandauli News : ग्राम सभा बुधवारे गांव में जय बजरंग युवा समिति द्वारा विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए पहलवानों ने दांव पेच आजमाएं। दंगल का शुभारंभ मझवा विधायक डॉ विनोद बिन्द ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। मुख्य अतिथि डॉ विनोद बिन्द ने कहा कि दंगल कुश्ती हमारी प्राचीन सभ्यता व संस्कृति की पहचान है। ग्रामीण क्षेत्रों में दंगल की एक अलग पहचान थी। इसलिए पुरानी परंपरा को कायम रखने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए। खेलों में कुश्ती का विशेष महत्व होता है खास करके ग्रामीण क्षेत्रों में। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से जहां लोगों में आपसी भाई-चारा पनपता है। वहीं प्राचीन संस्कृति को जीवित रखने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में नशें जैसी बुराईयां त्यागकर युवा वर्ग अपने प्राचीन खेलों के प्रति अपनी रूचि दिखाएं ताकि यह खेल प्रतिभाएं लुप्त न हो जाए। वही आए हुए अतिथियों का सम्मान ग्राम प्रधान रामभरोष बिन्द द्वारा अंग वस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर किया गया। जहां बड़े-बड़े पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया तो वहीं छोटे पहलवानो ने भी उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। और कला बाजी से लोगों का मन मोह लिया। वही इस दंगल में बिहार के पहलवान का दबदबा रहा। इस दौरान पीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, उदय प्रताप, मंगल सिंह, रामभरोष बिंद,ग्राम महेंद्रलाल श्रीवास्तव, ज्ञानधर बिंद, राजेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिलीप बियार ने किया।

पुण्यतिथि पर पासवान समाज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास को दी श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाते पासवान समाज के लोग
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाते पासवान समाज के लोग

डीडीयू नगर। चकिया तिराहा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रामविलास पासवान की तृतीय पुण्यतिथि पासवान समाज द्वारा धूमधाम से इनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। वहीं गोष्टी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। गोष्टी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रामविलास पासवान का जन्म बिहार के खगड़िया जिले के साबरमती गांव में गरीब परिवार में हुआ था। यह अनुसूचित जाति में पैदा हुए थे। इन्होंने भारतीय राजनीतिक के प्रमुख नेताओं में से एक थे। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केंद्र मंत्री रहे। 16वीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि कर करते थे। 9 बार लोकसभा सांसद तथा दो बार राज्यसभा सांसद रहे। रामविलास पासवान 32 वर्षों में 11 चुनाव लड़ चुके थे। और उनमें से नौ जीत दर्ज की। यह ऐसे राजनेता थे। जो 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी किया है। उन्होंने खनिज मंत्री, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री,भारत के रेल मंत्री, उपभोक्ता मामलात मंत्री, भारत सरकार केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री रहे। ऐसे महान पुरुष का पासवान समाज  सत सत नमन करता है। वक्ताओं ने कहा कि इन्होंने दबे कुचले व दलित समाज के लोगों के आवाज के रूप में उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पासवान, पूर्व प्रधान अरविंद पासवान,उमेश पासवान, दिलीप पासवान, ओम प्रकाश पासवान, संतोष पासवान, संजय पासवान, हंसराज, राधेश्याम पासवान, राजकुमार पप्पू सही तमाम लोग उपस्थित रहे।

कुएं पर कब्जे को लेकर विवाद‚ फावड़े से काट डाली युवक की नाक 

Chandauli News: सैयदराजा थाना क्षेत्र के बेदहा गांव में रविवार को कुआं पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर फावड़े से हमला कर नाक काट दी। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया‚ जहां चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

दरअसल गांव में कुआं की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। घायल नीरज सिंह का आरोप है कि उनके घर के सामने कुआं है। पिता के कुछ वर्षों पहले जमीन दूसरे पक्ष को बेच दी थी‚ लेकिन कुआं नहीं बेचा था। वहीं दूसरे पक्ष के कमलेश सिंह, विशाल आदि जमीन के साथ कुआं अपने कब्जे में ले लेने का प्रयास करने लगे। कुंए पर कब्जे की जानकारी होते ही नीरज मौके पर पहुचे और विरोध किया। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दूसरे पक्ष के किसी व्यक्ति ने फावड़े से नीरज पर हमला कर दिया, जिससे नीरज की नाक कट गई और वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. यह देखकर दूसरे पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। परिजनों ने घायल नीरज को जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया, जहां चोट गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत सैयदराजा इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस ने हिरासत मेंले लिया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli: संदिग्ध परिस्थिति में मोबाइल व मिठाई की दुकान में लगी आग,लाखो का सामान जलकर राख


चंदौली। नगर में गंगा रोड के समीप रविवार को मिठाई व मोबाइल की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखो का सामान जलकर राख हो गया।
बताते हैं की नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 इंदिरा नगर स्थित वेलकम मोबाइल व लड्डू गोपाल मिठाई की है। दुकान संचालक पिंकू अग्रहरि रात में अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। तभी देर रात अचानक मोबाइल की दुकान में तेज से धुआं उठने लगा तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। और इसकी जानकारी तत्काल उन्होंने मोबाइल दुकान के मालिक पिंकू अग्रहरि को दिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुचे दुकान मालिक ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना
मौके पर पहुँची पुलिस और फायर ब्रिगेड व आसपास के लोगों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया था। दुकानदार पिंकू अग्रहरि ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल पाया है। इससे भारी नुकसान हुआ है। मिठाई की दुकान में भी कई सामान ज राख हो गए।जिससे भारी छति हुई है।

Chandauli: फेसबुक पर भोजपुरी गाने का स्टेटस लगाना युवक को पड़ गया भारी, गांव के मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर तोड़ा दाँत


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवडील गांव में शनिवार को एक दलित युवक द्वारा अपने मोबाइल फोन में पवन सिंह का भोजपुरी गाना हई एहि गांव के बाहुबली बुझलु का बबुआन के गाने का स्टेटस लगाने पर गांव के ही मनबढ़ युवकों को नागवार गुजरा और उन्होंने युवक को बुलाकर मार- पिट कर घायल कर दिया। घटना से गुस्साए परिजन तत्काल कोतवाली पहुच गए। और सदर कोतवाल राजीव कुमार को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
दरअसल देवली गांव के पूर्व प्रधान राजेन्द्र राम का पुत्र वैभव चंद्र गौतम अपने फेसबुक पर भोजपुरी गायक पवन सिंह के बाहुबली का गाना अपने मोबाइल फोन में स्टेटस लगाया था। जो गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों को नागवार गुजरी बस इतनी सी बात को लेकर मनबढ़ युवकों ने वैभव को बुलाकर बुरी तरह मार दिया। मार पीट में पीड़ित युवक दाँत टूट गया। जिससे वैभव लहूलुहान हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों हुआ। परिजन तत्काल युवक को लेकर सदर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल राजीव कुमार सिंह को घटना की पूरी जानकारी दी और लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। उधर तहरीर पाते ही पुलिस बल युवकों के खोजबीन में जुट गई। इस बाबत हल्का इंचार्ज एसआई विजय राज ने बताया कि मनबढ़ युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किया गया है। पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

कटेसर के ग्रामीणों संग नहीं होने दी जाएगी जोर–जबरदस्तीः Manoj Singh W

कटेसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते Manoj Singh W
कटेसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते Manoj Singh W

डीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू शनिवार को कटेसर गांव के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की मुआवजा संबंधित समस्या व शिकायतों को गंभीरता से सुना। कहा कि अब कोई भी ठेकेदार आम आदमी से गुंडई नहीं कर सकेगा। मुआवजा का मुद्दा गंभीर है और जनहित से जुड़ा हुआ है। लिहाजा रामनगर-पड़ाव सड़क चौड़ीकरण करा रहे विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ ही क्षेात्राधिकारी से बातचीत की। कहा कि किसी भी हाल में ग्रामीणों के साथ ज्यादती नहीं होनी चाहिए।

कटेसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते Manoj Singh W
कटेसर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते Manoj Singh W

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन के बदले मुआवजा नहीं मिला है और कार्य कराने वाले ठेकेदार के लोग ग्रामीणों को डराने-धमकाने का काम कर रहे है। हम सभी मुआवजा चाहते हैं जबकि कार्यदायी एजेंसी के लोग मनमाने ढंग से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। कहा कि हम सभी अधिग्रहित अपनी-अपनी जमीन के बदले मुआवजा चाहते हैं जो अब तक हमें नहीं मिला। इस पर सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि ग्रामीणों का उत्पीड़न किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने एसडीएम, सीओ के साथ ही डिवीजन के एक्सईएन से टेलीफोनिक बातचीत की, जिस पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन द्वारा बताया गया कि जल्द ही कैम्प लगाकर एक-एक ग्रामीण को मुआवजा देने का काम होगा। मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में ग्रामीणों को सताया और परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। क्योंकि डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो मनोज सिंह डब्लू को कटेसर आने की जरूरत नहीं पड़ती। कटेसर के ग्रामीणों के साथ भी ऐसा हुआ तो उन्होंने मुझे अपनी आवाज उठाने के लिए बुलाया है। भरोसा दिया कि कटेसर के किसी भी ग्रामीण के साथ किसी भी परिस्थिति में जोर-जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी। यदि मुआवजे के मुद्दे पर प्रशासनिक अमला वादाखिलाफी करता है तो स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन की बिगुल फूंका जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:डॉ पंकज पांडेय बने विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष, बोले पूरी ईमानदारी से करूंगा जिम्मेदारियों का निर्वहन

चंदौली। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर शनिवार को आदित्य मेटरनिटी हॉस्पिटल के प्रबंधन डा० पंकज पांडेय को विश्व हिन्दू महासंघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे कार्यकर्ताओं में हर्ष है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल पहुचकर उनको माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी
इस दौरान डॉ पंकज ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ मजबूती के साथ हिंदू समाज के उत्पीडऩ के खिलाफ संघर्ष करने का काम कर रहा है। और आगे भी तेज़ी से काम करता रहेगा। मुझे जो जिम्मेदारी मिली है। उसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।

Chandauli प्रशासन एक माह में खरीदे ले किसानों का काला धानः Manoj Singh W

Manoj Singh W ने किसानों की समस्याओं को लेकर नवीन मंडी में की बैठक, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Chandauli News: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बहुप्रतिष्ठित काला धान के मुद्दे पर शुक्रवार को मुखर नजर आए। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ नवीन मंडी समिति में बैठक की और उनकी समस्याओं को एक-एक कर सुना। साथ ही उन्होंने काला धान समिति के महासचिव वीरेंद्र सिंह से काला धान के सापेक्ष किसानों को होने वाले भुगतान में आ रही दिक्कतों को जाना। इस दौरान किसानों से जानकारी मिली कि नवीन मंडी के गोदाम में रखे 1200 कुंतल धान में से करीब 400 कुंतल धान की बिक्री किसानों को बिना सूचना के ही कर दिया। बावजूद इसके अभी तक किसी भी किसान को एक फुटी कौड़ी नसीब नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने किसानों की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र तैयार कराकर एसडीएम सदर दिग्विजय प्रताप को फोन करके अवगत कराया।

इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि काला धान की पहचान को जिला प्रशासन, शासन ने चंदौली पहचान से जोड़कर इसे देश ही नहीं विश्व पटल पर ख्याति प्राप्त कराने का काम किया।एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत जिले के अधिकारियों ने चंदौली के किसानों को प्रेरित करके इसकी खेती को अपनाने का आह्वान किया था। अफसरों का यह तर्क था कि इसकी खेती अपनाने से किसानों को फसल की अच्छी कीमत मिलेगी। इन्हीं उम्मीदों व आकांक्षाओं के साथ आकांक्षी जनपद चंदौली के किसानों ने काला धान की खेती की। दुर्भाग्यपूर्ण यह कि काला धान की फसल सिवान से कटकर खलिहान तो पहुंची, लेकिन बड़े-बड़े दावों के विपरीत जिला प्रशासन व शासन ने इसकी खरीद करने में हाथ खड़े कर दिए। लम्बे समय तक 1200 कुंतल काला धान मंडी के गोदाम में पड़ा रहा। हाल फिलहाल यह सूचना मिल रही है कि उसमें से 400 कुंतल धान को बेच दिया गया है, लेकिन किसानों को एक पैसे का भुगतान नहीं हुआ। लिहाजा एक सप्ताह के अंदर एक रेसियो निर्धारित कर किसानों का भुगतान किया जाए। साथ ही जो काला धान बेचने से रह गया है उसे एक माह के अंदर खरीद करना सुनिश्चित किया जाए। मांग किया कि काला धान को सामान्य धान की तरह क्रय केन्द्रों के जरिए खरीद की जाए। साथ ही किसानों के धान की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित की जाए और उसका कड़ाई के साथ पालन हो, क्योंकि मामला अन्नदाताओं से जुड़ा है।

Chandauli
broken clouds
37 ° C
37 °
37 °
11 %
3.7kmh
65 %
Tue
36 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
37 °
Sat
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights