30.9 C
Chandauli
Tuesday, April 7, 2026

Buy now

Home Blog Page 302

टाप टेन सूची में शामिल अपराधियों पर रखें पैनी नजर: SP Chandauli

Chandauli पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग बैठक करते एसपी डा. अनिल कुमार।
Chandauli पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग बैठक करते एसपी डा. अनिल कुमार।

Chandauli News : पुलिस अधीक्षक डा.अनिल कुमार ने बुधवार की रात आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के डिफाल्टर से पूर्व की स्थिति में समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सभी संबंधित को सख्त निर्देश दिए गए। कहा कि लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण अत्यंत महत्वपूर्ण व शासन से सम्बंधित है। प्राप्त शिकायतों का अलग से रजिस्टर बनाकर उस पर अंकित किया जाए।
उन्होंने कहा कि टॉप टेन सूची में शामिल अभियुक्तों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही व पर्वों के दौरान संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी-छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। लुटेरे, अवैध शराब व पशु तस्करों आदि पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। कहा कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम पंचायत एवं व्यापारी बन्धुओं व प्रतिष्ठान मालिकों, समाजसेवियों व अन्य लोगों से संग वार्ता कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित कराया जाएं। कहा कि आपरेशन कन्विक्सन के तहत अभियोजक व मानिटरिगं सेल द्वारा समन्वय बना प्रभावी पैरवी कर दिलाई जाए अधिकतम व अविलंब सजा। कहा कि मिशन शक्ति अभियान के क्रम में महिला बीट अधिकारी द्वारा सार्वजनिक स्थानों, कस्बों व गांवों में चौपाल लगा तथा स्कूल व कालेजों में जाकर उन्हें जागरूक करें। उनकी हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराया जाए। एंटी रोमियो टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए मनचलों व अराजकतत्वों पर नज़र रखी जाए। ऐसे लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए।

वामपंथी आह्वानः वामदलों ने भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ का नारा किया बुलंद

लखनऊ में आयोजित सम्मेलन के बारे में जानकारी देते वामपंथी नेता।
लखनऊ में आयोजित सम्मेलन के बारे में जानकारी देते वामपंथी नेता।

Chandauli News : वामपंथी पार्टियां एकजुट होकर मोदी सरकार को घेरेबंदी में जुट गई। इसी क्रम में वाम पंथियों का 11 अक्टूबर को लखनऊ के ईको पार्क में महासम्मेलन होने जा रहा है, जिसके मद्देनजर जिले भर में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से लखनऊ चलने का आह्वान किया। इस रैली को वाम दलों के शीर्ष नेता सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य, देव राजन, जावेद रजा संबोधित करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि वामपंथी दलों ने लगातार जनहित के मुद्दों-महंगाई, बेरोजगारी, रोजगार सृजन, मनरेगा, गरीबी, दलितों, आदिवासियों, भाईचारा को मजबूत करने व अन्य मुद्दों पर अभियान चलाया है। वामपंथी दल प्रदेश में जातिगत सर्वे और देश में जाति जनगणना की भी मांग करते हैं।

लखनऊ चलो का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी भाजपा हटाओं-देश बचाओं, भाजपा हराओ-इंडिया जिताओ अभियान का हिस्सा बने। साथ ही आजाद भारत के इस ऐतिहासिक चुनाव में अपना योगदान दें। इस दौरान सीपीआई के प्रदेश सचिव अरविंद राज स्वरूप ने बताया आज देश में संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा का बड़ा सवाल बन गया है। केंद्र की मोदी सरकार में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। समता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और संघीय गणराज्य की संवैधानिक व्यवस्था को खत्म कर तानाशाही का राज कायम किया जा रहा है। इस प्रकार हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष में जो उपलब्धियां हासिल की थी उसे उन ताकतों द्वारा मिटाया जा रहा है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में आजादी के दुश्मनों का साथ दिया। संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई हमारी आजादी, भाईचारा और भारत को बचाने की लड़ाई है।

सीपीआई मार्क्सवादी के प्रदेश डॉ हीरालाल यादव ने मोदी और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आम जनता के जीवन, जीविका और रोजगार पर कुठारा घात कर दिया है। बेतहाशा बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दुनिया के भूख सूचकांक में भारत की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब हुई है। केन्द्र सरकार जहां पूंजीपतियों का टैक्स कम कर रही है और उनके कर्जे माफ कर रही है। वहीं आम जनता पर टैक्स बढ़ा रही है और मामूली कर्जे भी उनसे जबरन वसूल रही है. केन्द्र सरकार ने बजट में मनरेगा के मद में भारी कटौती करके ग्रामीण गरीबों को काम से वंचित किया है। उत्तर प्रदेश में लाखों मनरेगा मजदूरों की मजदूरी भी बकाया है।

अखिल भारतीय फारवर्ड ब्लॉक के प्रदेश महामंत्री उदय नाथ सिंह प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की नीतियों के चलते आवारा पशुओं की बाढ़ आयी है. जिनसे किसानों की खेती का भारी नुकसान हो रहा है. खेत चर जाने तथा सूखा और बाढ़ से फसलें खराब होने के कारण कई किसानों ने आत्महत्या की है. गोशालाओं में गायें और बछड़े चारा के अभाव में मर रहे हैं। सरकार के पास न्यूनतम इंतजाम भी नहीं है। इसके अलावा सरकार का सिंचाई के लिए फ्री बिजली का वादा खोखला साबित हुआ उल्टे किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाये जा रहे हैं। यूनिट से बिजली बिल चुकता कर खेती करना मुश्किल हो जायेगा. सरकार किसानों की कृषि जमीन बड़े पैमाने पर सरकार अधिग्रहीत कर रही है‚ जिसे पूंजीपतियों को देने का काम कर रही है। 30 हजार एकड़ जमीन केवल दो वर्षों के अंदर ली गयी। किसान सूखा और बाढ़ से परेशान है,किन्तु योगी सरकार की सहायता लापता है। सार्वजनिक क्षेत्रों, राष्ट्रीय संपत्ति निजी हाथों में बेचो अभियान चरम पर है. जनता की मेहनत और उसके योगदान के आधार पर अर्जित संपत्ति मोदी सरकार अपने मित्र पूंजीपतियों को कौड़ी के दाम में बेच रही है।

सीपीआई (एमएल) के प्रदेश सचिव सुधाकर यादव ने योगी सरकार के बुलडोजर नीति पर हमला बोलते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर रही है. बुलडोजर राज गरीबों और अल्पसंख्यकों के लिए कायम है. जंगलों में आदिवासियों को उजाड़ा जा रहा है, किन्तु सैकड़ों एकड़ जंगल की जमीन कब्जा करने वाले वन माफिया सरकार की कृपा से आबाद हैं. आदिवासियों, दलितों तथा भूमिहीनों को जमीन न देकर भू माफियाओं को अवैध रूप से जमीन दी जा रही है। न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों की पैरवी योगी सरकार का प्रशासन नहीं कर रहा है. वह भू माफियाओं से मिलीभगत कर रखा है. उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। पुलिस निरंकुश है। आये दिन बालिकाओं, छात्राओं से बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार की मदद न कर अपराधियों की मदद करती है। दलितों पर भी लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं। यहां कानून का राज खतम हो चुका है। सरकार द्वारा महिला सुरक्षा की सारी घोषणायें खोखली साबित हो रही हैं।

लोजद के प्रदेश अध्यक्ष जुबैर अहमद कुरैशी ने कहा कि आरएसएस ने उत्तर प्रदेश को साम्प्रदायिकता का केन्द्र बना दिया है. मुस्लिमों के खिलाफ नफरत और हिंसा सरकार प्रायोजित है. मुस्लिमों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाकर भाजपा वोटों का ध्रुवीकरण कर 2024 का चुनाव जीतना चाहती है. जनहित के सभी मोर्चों पर फेल, भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए मंदिर-मस्जिद, दंगा-फसाद और किसी भी तरह का काण्ड करा सकती है।

Chandauli:बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार बाइक ने दूसरे बाइक को मारी टक्कर दो घायल

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र सिरसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार को दो बाइको की आमने सामने टक्कर हो गयी। घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक कि हालत चिंताजनक देख वाराणसी के लिए रेफर कर कर दिया।
बताते हैं कि क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी राजू 25 वर्ष व अनरमा 25 वर्ष चंदौली से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही दोनों सिरसी गांव के समीप पहुचे की विपरीत दिशा से आ रहा एक बाइक सवार उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। घटना में दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए वही दूसरा बाइक सवार मौक़े से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने राजू की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Chandauli न्यायालय व मुख्यालय के लिए जारी रहेगी अधिवक्ताओं की लड़ाई

चंदौली कचहरी में भ्रमण के दौरान नारेबाजी करते अधिवक्ता।
चंदौली कचहरी में भ्रमण के दौरान नारेबाजी करते अधिवक्ता।

न्यायालय निर्माण संघर्ष समिति ने प्रशासन व सत्ता पक्ष पर साधा निशाना

Chandauli News: चंदौली जिला न्यायालय एवं जिला मुख्यालय निर्माण का आंदोलन अनवरत 75वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान सर्वप्रथम अधिवक्ताओं ने राष्ट्रगान के बाद चंदौली कचहरी परिसर का चक्रमण किया और चंदौली के जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जिला न्यायालय व जिला मुख्यालय के निर्माण व विकास को तीव्रगति से पूरा किए जाने की पुरजोर मांग की। संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि आंदोलन को अनवरत जारी रखकर अधिवक्ताओं ने बता और जता दिया कि वे संगठित हैं, सशक्त हैं और चंदौली की प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। यही वजह है कि तमाम राजनीतिक व प्रशासनिक दबाव के बावजूद अधिवक्ता अडिग रहे। आह्वान किया कि चंदौली की जनता अधिवक्ताओं के हौसले व उत्साह को बढ़ाने के लिए पदयात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
इस दौरान सत्येंद्र कुमार बिंद ने कहा कि अधिवक्ताओं ने बीते आठ सितंबर को चंदौली से दिल्ली पदयात्रा करते लखनऊ पहुंच चुके हैं। इस दौरान बीच में सत्ता पक्ष के किसी भी नेता, विधायक व मंत्री ने सुधि नहीं ली और ना ही प्रशासन ने ही मांगों को पूरा करने के प्रति तत्परता दिखाने का काम किया। जबकि अधिवक्ता पूरे चंदौली के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस प्रकार की निष्क्रियता उनकी नाकामी को प्रदर्शित करती है। योगेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता चंदौली व चंदौलीवासियों के सम्मान, हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रशासनिक व राजनीतिक उपेक्षा व शिथिलता के कारण चंदौली को विकास से दूर रखा गया। तमाम प्रयास व संघर्ष के बावजूद राजनेता व अधिकारी स्थानीय जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कहा कि यदि जल्द न्यायालय व जिला मुख्यालय के निर्माण को लेकर ठोस पहल नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए पूरी तरह से स्थानीय प्रशासन व सत्ता पक्ष के नेता व जनप्रतिनिधि जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर सत्यप्रकाश केशरी, दिनेश यादव, रामकृत राम, प्रतिमा दुबे, मुन्ना विश्वकर्मा, संतोष सिंह, नीरज सिंह, बहादुर यादव, प्रमोद कुमार सिंह, पूरन यादव, संदीप सिंह, डा.राकेश कुमार मौर्य, मोहम्मद इस्माइल अंसारी, प्रवीण यादव, विद्या विनय शंकर, देवराज मौर्य, पवन दुबे, सोनू शेख आदि उपस्थित रहे। सभा की समाप्ति की घोषणा सुजीत कुमार सिंह व संचालन राजेश दीक्षित ने किया।

समस्या : धरौली गांव में फिर जला विद्युत ट्रांसफार्मर

समस्या : धरौली गांव में फिर जला विद्युत ट्रांसफार्मर
समस्या : धरौली गांव में फिर जला विद्युत ट्रांसफार्मर

Chandauli News : सदर विकास खंड के ग्राम सभा धरौली में 25 केवी का ट्रांसफार्मर 5 दिन पहले जल चुका था बड़ी मशक्कत के बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया, जो मंगलवार की सुबह धू धूकर जल गया। ग्रामीणों ने लाइनमैन को फोन करके बुलाया, जिसे चेक किया गया तो पता चला कि ट्रांसफार्मर जल गया है जिससे घरेलू कनेक्शन धारी नाराज दिखे। आपको बता दें कि 25 केवी का ट्रांसफार्मर पर अधिक ओवरलोड होने के चलते 5 दिन में दूसरी बार ट्रांसफार्मर वहीं 3 महीने के अंदर तीसरी बार ट्रांसफार्मर जल चुका है जिससे ग्रामीणों ने लगातार ट्रांसफार्मर की क्षमता 63 केवी करने की मांग उठाई जो अभी तक नहीं किया गया, जिससे ग्राम सभा में करीब 150 घर अंधेरे में मोमबत्ती के सहारे जीवनयापन करने को मजबूर है।
वही ग्रामीणों ने लगातार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं जिससे कि ग्रामीणों को सहूलियत मिल सके व विद्युत बाधित न हो लेकिन बार-बार शिकायत करने पर अभी तक क्षमता नहीं बढ़ाया गया जिससे कि ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली ग्रामीणों ने 25 केवीए के बदले 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल्द से जल्द लगाने की मांग की। वही ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत ऑनलाइन दर्ज 1912 पर दी गई है।मौके पर अजय सिंह,पिंटू मिश्रा,सोनू सिंह,रविशंकर तिवारी लाइन मैन कृष्णा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Chandauli: महिला की गला दबाकर कर दी हत्या, कोर्ट ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

चंदौली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ की अदालत में हत्या के मामले की सुनवाई की। इस दौरान साक्ष्य सही पाए जाने पर आरोपी बेचू अली उर्फ मेहरबान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं 20 हजार रुपया अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा का फैसला सुनाया।
जिला शासकीय अधिवक्ता शशिशंकर सिंह और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र कुमार पांडेय ने मामले की पैरवी किया। उन्होंने बताया कि धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव में 14 अगस्त 2013 को वीरेंद्र राय की पत्नी अंजली राय की घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी बेचू अली उर्फ मेहरबान के खिलाफ धीना थाने में धारा 302 भादवि मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसमें पुलिस ने विवेचना व प्रभावी साक्ष्य संकलन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था। इस मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में हुई। इसमें गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध पाए जाने पर जिला जज ने आरोपी बेचू अली उर्फ मेहरबान को आजीवन कारावास के साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। उधर एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक लखनऊ के आदेश के क्रम आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित अपराधों में दोषी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से अधिकतम व त्वरित दंडात्मक कार्रवाई के लिए जनपदीय पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आरोपियों की सजा से दंडित किया जा रहा है।

Chandauli:एआरटीओ की वाहन ने मासूम छात्र को मारी टक्कर,अधिकारियों ने पहुचाया जिला अस्पताल

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटरिया गांव के समीप मंगलवार को एआरटीओ के वाहन ने एक चार वर्षीय छात्र को टक्कर मार दिया। घटना ने छात्र सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। और उसके पैर में गंभीर चोट आई।आनन- फानन में अधिकारियों ने तत्काल छात्र को अपने वाहन से इलाज़ के लिए जिला अस्पताल पहुचे जहा उसका इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि कटरिया गांव निवासी राजकुमार यादव का चार वर्षीय पुत्र आदर्श यू.के.जी छात्र है। जो घर स्कूल गया था। छुट्टी होने के बाद वो अपने घर आ रहा था तभी सड़क किनारे बरसात का पानी जमा होने के कारण आदर्श सड़क पर चला गया इसी दौरान अचानक आदर्श एआरटीओ की वाहन के चपेट में आ कर बुरी तरह घायल हो गया। घटाना से वाहन में मौजूद। अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने तत्काल आदर्श को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुचे और घटना की जानकारी परिजनों को दिया। जहा कुछ ही देर में परिजन भी जिला अस्पताल पहुच गए। जहा आदर्श के पैर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भर्ती कर लिया जहा उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत ईएमओ डॉ अजय ने बताया कि आदर्श की हालत सामान्य है उसके पैर में चोट के कारण उसे एडमिट कर इलाज किया जा रहा है।

इनसेट——
सड़क पर जमा बारिश का पानी देता है दुर्घटना को दावत
चंदौली। आदर्श के चाचा पीयूष यादव ने बताया कि प्राइमरी विद्यालय के पास सड़क पर जमा बरसात का पानी बच्चों के दुर्घटना का सबब बन रहा है स्कूल के बच्चे गंदे पानी से बचने के लिए सड़क पर चले जा रहे हैं। जिससे दुर्घटना के आशंका बन जा रही है यही कारण था कि आदर्श एआरटीओ के वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।

RTI : सूचना नहीं देने पर सिरसी के सचिव पर लगा 25-25 हजार का अर्थदण्ड

मामला चंदौली जनपद के सदर ब्लाक क्षेत्र के सिरसी ग्राम पंचायत का

Chandauli News : जन सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के तहत मांगी गई सूचना ना देना चंदौली ब्लाक के सिरसी ग्राम पंचायत के तत्कालीन व वर्तमान ग्राम सचिवों भारी पड़ा। दोनों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। उक्त प्रकरण में राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने अपने आदेश में सिरसी के ग्राम विकास अधिकारी एके साहनी व तत्काल ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पर सूचनाओं में विलंब के संबंध में अपना आदेश जारी करते हुए 25 हजार का अर्थदंड लगाते हुए वसूल किए जाने का आदेश दिया।

दरअसल हिनौती गांव निवासी अखण्ड प्रताप सिंह की ओर से बीते वर्ष सात अक्टूबर को जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत सिरसी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सूचना मांगी थी, लेकिन निर्धारित समयावधि पूर्ण हो जाने के बाद भी आवेदक को सूचना प्राप्त नहीं हुई तो उन्होंने प्रथम अपीलीय अधिकारी के यहां अपील की। बावजूद इसके ग्राम पंचायत हिनौती से संबंधित सूचनाएं अखण्ड प्रताप सिंह को प्राप्त नहीं हुई। ऐसे में जन सूचना अधिकार अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के तहत उन्होंने राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपनी की और बताया कि उन्हें वांछित सूचनाएं नहीं दी जा रही है। ऐसे में राज्य सूचना आयोग ने सूचनाधिकारी एवं तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी सिरसी राजेंद्र प्रसाद को आयोग के समक्ष प्रस्तुत होकर प्रकरण को स्पष्ट करने का आदेश दिया।

बावजूद इसके निर्धारित तिथि को जनसूचनाधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद व ग्राम विकास अधिकारी एके साहनी आयोग के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए और ना ही कोई पत्राचार  किया। ऐसे में आयोग ने इसे खेदजनक स्थिति मानते हुए दोनों को सूचना निर्धारित समय के अंदर नहीं देने का दोषी पाया और दोनों ग्राम विकास अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित करते हुए उसे वसूल किए जाने का आदेश जारी किया है।

Gadda Mukt Sadak के दावाः इमिलिया-घोसवां में सड़क ने लिया तालाब का रूप

क्षतिग्रस्त हो चुके बरहनी-घोसवां-इमिलियां मार्ग पर बने गड्ढों में जमा बारिश का पानी।
क्षतिग्रस्त हो चुके बरहनी-घोसवां-इमिलियां मार्ग पर बने गड्ढों में जमा बारिश का पानी।

News Chandauli : सरकार गड्ढामुक्त सड़क को लेकर हमेशा से बड़े-बड़े दावे करती रही है‚ लेकिन जनपद चंदौली की सड़कें चाहे वो मुगलसराय विधानसभा की हों‚ सकलडीहा की हो या फिर सैयदराजा विधानसभा की। सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी‚ रखरखाव में मरम्मत को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता व लापरवाही के साथ् ही जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सड़कें बड़े-बड़े और जानलेवा गड्ढों से युक्त हो चुके हैं‚ जो बरसात के मौसम में लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

इस वक्त आप जो तस्वीर देख रहे हैं वह चंदौली जनपद में सैयदराजा-जमानियां मार्ग से बरहनी-घोसवा, इमिलिया गांव को जोड़ने वाले मार्ग लगभग तीन किलोमीटर गड्ढे में तब्दील हो सड़क की है। जिसपर लोगों को चलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रहा है। इस मार्ग पर प्रति दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहते है। बरहनी मुख्य सड़क से घोसवा गाँव को जानें के लिए लगभग तीन किलोमीटर रास्ता बना है जो कि कई वर्षाे पूर्व में मार्ग जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गई।

इस मार्ग से घोसवा, इमिलिया, जुड़ा, भरहूलिया, पैनी, नईबाजार दर्जनों आदि के लिए कोट कचहरी थाना ब्लाक बाजार आना जाना लगा रहता है। वहीं राइसमिल व साधन सहकारी समिति  के कारण हमेशा बड़ी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। वही ग्रामीणो का कहना है कि गाँव के राइसमिल के लिए जो बड़ी वाहन आती है सरकार से धान के कुटाई के लिए अनुबंधित रहती है जिसके कारण बडी गाड़ियों आना जाना स्वाभाविक है क्यो कि बडी गाड़ियों से ही धान चावल भूसी ब्रान लाया और एक स्थान से दुसरे स्थान पर पहुंचाया जा सकता है। इस बात को ध्यान में रखकर अधिकारियों को सड़क निर्माण समय से करना चाहिए लेकिन अधिकारियों को सड़क बनाने पर ध्यान नहीं है जिसके कारण आधा दर्जन गाँवों के लोगों को आने जानें में कठिनाइयों का सामना करना पडता है। इस संबंध में जयप्रकाश सिंह, मंटू, सिहं राजेश, मुन्ना, कैलाश, अजय आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

Training : महिला स्वावलंबन में सहयोग कर रहा उद्योग विभागः सिद्धार्थनाथ

समापन समारोह में प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ नाथ।
समापन समारोह में प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ नाथ।

News Chandauli : चंदौली में आयोजित मिशन शक्ति योजना 2.0 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण सोमवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि सिद्धार्थनाथ उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं में प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
इस दौरान उन्होंने उद्योग विभाग की संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं मसलन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण किट योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही यह भी कहा कि विभाग महिला स्वावलंबन के लिए सहयोग करेगा। केनरा बैंक की सहायक प्रबंधक महिमा सिंह द्वारा स्वरोजगार के लिये बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे-मुद्रा ऋण, सीसी टर्म लोन, विभागीय ऋण योजना तथा बैंकिंग बीमा व खाता सम्बन्धी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संयोजक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त उद्योग का अगंवस्त्रम भेंट कर यूपिकान के अधिकारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

रामचंद्र यादव ने बताया कि मिशन शक्ति की थीम-नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन का 03 दिवसीय आत्मरक्षा एवं सुरक्षा प्रशिक्षण में पुलिस विभाग, एडवोकेट, डॉक्टर, मास्टर ट्रेनर्स व ताइक्वांडो एक्सपर्ट द्वारा प्रशिक्षण बैचवार दिया गया। तीन दिवसीय महिला उद्यमिता विकास प्रशिक्षण में एमएसएमई उद्यमिता एक्सपर्ट व जिला उद्योग, बैंक अधिकारी, उद्यमिता मास्टर ट्रेनर व सफल उद्यमी तथा समाजसेवी द्वारा कार्यक्रम प्रतिदिन बैचवार प्रशिक्षण प्रदान किया गय। कार्यक्रम में शक्ति मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित महिलाओं में प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर खुशी व उत्साह प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में राम मनोहर, अनिता शर्मा, शीला देवी, आकांक्षा तिवारी, मास्टर ट्रेनर, श्रीकान्त, अवधेश, सुनील कुमार, राहुल तिवारी, माधुरी, मान्यती, आदर्ष, दिनेष, सनी, आनन्द आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
16 %
3kmh
90 %
Tue
30 °
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights