चंदौली। नौगढ़ क्षेत्र के चकर्घट्टा थाना अंतर्गत धनकुआंरी के पास जंगल में शुक्रवार को सूट केश में एक अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिला घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गय। आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस दी सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने सूट केश खोलकर शव का जांच पड़ताल किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। उन्होंने तत्काल घटना को अपने उच्च अधिकारियों से अवगत कराया अपने दल बल के साथ मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक डा०अनिल कुमार ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि मृतक महिला की उम्र 30 वर्ष है। और उसके बायें हाथ पर ‘सरिता व दीपक नाम लिखा हुआ है। शव सूटकेस के अंदर अर्ध नग्न अवस्था मे प्लास्टिक से बांधा हुआ है। शव दो तीन दिन पुराना होने के कारण उसमें से दुर्गंध उठ रहा है। जिसे पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वही महिला के शव को लेकर लोगो में तरह-तरह की चर्चाएं व्यप्त थी। इस बाबत पुलिस अधीक्षक डा०अनिल कुमार ने बताया कि धनकुआंरी के जंगल में सुटकेश के अंदर एक महिला का शव मिला है। मौके पर पहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। शव के बारे में लोगो से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Chandauli: सुटकेश में खून से लथपथ मिला 30 वर्षीय महिला का शव, जाँच में जुटी पुलिस
बदलावः काशीनाथ सिंह को मिली Chandauli BJP की कमान
Chandauli News: राजनीतिक चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को सूबे के कई जिलों के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष बदल दिए। इसमें चंदौली जनपद भी शामिल है। चंदौली में अब भाजपा की कमान काशीनाथ सिंह के हाथों में संगठन ने सौंप दी है। नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी होते ही काशीनाथ सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नवागत जिलाध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान काशीनाथ सिंह ने नए दायित्व के लिए भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया। कहा कि भाजपा कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम करती है। कहा कि संगठन सर्वोपरि है और संगठन के कामकाज को निर्वाध गति से आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। संगठन से जुड़े सभी दायित्वों को पूरा करने में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग लिया जाएगा। कहा कि भाजपा आज अपने जनकल्याणकारी व विकासपरक योजनाओं के कारण जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बना चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में बड़ी जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने रिकार्ड को और बेहतर बनाएगी। हालांकि उन्होंने हाल-फिलहाल जिला इकाई संगठन में बदलाव की बातों से इन्कार किया और संगठित हित में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। विदित हो कि इसके पूर्व भारतीज जनता पार्टी की अगुवाई चंदौली अभिमन्यु सिंह कर रहे थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के ठीक पहले संगठन में हुए बदलाव के बाद उनकी जगह काशीनाथ सिंह को तरजीह दी गई है।
Chandauli: ग्रापए तहसील इकाई चकिया की बैठक सम्पन्न 30 अक्टूबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का होगा आयोजन मंगला सिंह,सद्दाम खान,व इबरार अली बने कार्यक्रम संयोजक
News शहाबगंज: स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय परिसर स्थित प्रमुख कक्ष में गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चकिया की बैठक तहसील अध्यक्ष मुसाफ़िर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मज़बूती पर विस्तार से चर्चा की गई तथा 30 अक्टूबर को विकास खण्ड कार्यालय परिसर में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कार्यक्रम का संयोजक मंगला सिंह,सद्दाम खान व इबरार अली,कार्यक्रम व्यवस्थापक मिथिलेश कुमार,डॉ देवेंद्र नारायण सिंह,मनोज कौशल,रत्नेश यादव,कार्यक्रम संरक्षक उदय प्रताप सिंह व राजन सिंह,निवेदक ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह व जिला उपाध्यक्ष रतीश कुमार होंगे।

स्वागत समिति में शशिशेखर सिंह,तनवीर अहमद,इरफान अंसारी,श्याम सिंह यादव,मो. तसलीम,रामअशीष भारती,संदीप कुमार गुप्ता,सत्येन्द्र कुमार,अंकित सैनी,महानंद,होरीलाल, रितेश श्रीवास्तव,जयशंकर सिंह,चन्द्रजीत,प्रशांत कुमार होंगे।इस दौरान अध्यक्षता कर रहे मुसाफ़िर विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन देश का सबसे बड़ा ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों का संगठन है सभी सदस्यों का कर्तव्य है कि संगठन की गरिमा को बनाए रखें। उन्होंने सभी सदस्यों से मिल जुलकर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन को सफल बनाने की अपील किया। तहसील महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती में ही पत्रकारों का हित है।उन्होंने कहा कि आज भागमभाग की जिंदगी में लोग हंसना भूल गए हैं जबकि हंसना स्वास्थ्य के लिए काफ़ी लाभप्रद है।अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन कराने का भी यहीं उद्देश्य है।उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से सभी सदस्यों को तैयारी में लग जाने की अपील किया।
Manoj Singh W का आरोप डबल इंजन की सरकार में नहीं बना एक भी पावर हाउस और कैनाल
महुजी से मनोज सिंह डब्लू ने गंगा कटान मुक्ति यात्रा का किया आगाज
News Chandauli: सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बुधवार को महुजी गंगा तट से गंगा कटान मुक्ति यात्रा का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने काली माता मंदिर पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और गंगा का दुग्धाभिषेक कर यात्रा को आगे बढ़ाया। पदयात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, क्षेत्रीय लोगों का कारवां जुड़ता गया। इस दौरान सपा नेता नेता ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गंगा कटान से जुड़ी उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना और उसे संग्रहित किया। कहा कि यात्रा के दौरान गांव स्तर पर गंगा कटान से हुई क्षति और उसके निस्तारण के लिए ग्रामीणों द्वारा दिये गए सुझावों को प्रशासन के जरिए शासन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही डबल इंजन की भाजपा सरकार के साथ दो-दो बार विधायक, सांसद और मंत्री बने भाजपा नेताओं को भी आड़े हाथ लिया।

इस दौरान मनोज सिंह डबलू ने कहा कि बात करना आसान है, लेकिन किसी संकल्प को लेकर आगे बढ़ना मुश्किल है। भाजपा के लोगों ने किसान हित और जनहित में ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसे वह जनता के बीच बता सकें। भाजपा के लोग काम करने की बजाय बड़ी बड़ी बातें करते हैं। सरकार में रहते हुए भाजपा के मंत्री, विधायक व सांसद एक कैनाल व पावर हाउस तक नहीं लगवा पाए। कहा कि जनता को इनके झूठ और वास्तविक सच को समझना होगा। कहा कि जब विधायक था तो रैथा में फायर स्टेशन के साथ ही दर्जन भर पावर हाउस बनवाने का काम किया। क्षेत्र की जनता और नौजवान के लिए मेडिकल कालेज की सौगात लेकर आया, लेकिन भाजपा के लोगों से उसे छिनने का काम किया है।
Manoj Singh W ने कहा कि जनता की बात कहने और उसे उठाने के जुर्म में मेरी गाड़ियों की सीज कर थाने में बंद कर दिया गया है। यदि में आज आपके बीच खड़ा हूँ तो इसके पीछे आप सभी की ताकत और अपना स्नेह है। आज हम सभी गंगा कटान से जुड़ी छोटी छोटी मांगों को लेकर जमा हुए हैं ताकि प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा और जमीन पीड़ित परिवारों को मुहैया कराई जाय। गंगा कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी परियोजना को अमल में लाया जाये। जिन बस्तियों व मकानों पर कटान का संकट है उन्हें चिन्हित के विस्थापित किया जाय। महुंजी में जिस स्थान पर क्षेत्र की पांच महिलाएं डूबी थी उक्त स्थान पर पक्का पुल निर्माण के संकल्प के जनसम्पर्क यात्रा शुरू की जा रही है। भरोसा दिया कि सपा की सरकार बनी तो पक्का पुल जरूर बनेगा। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि जिन महिलाओं की मौत डूबने से हुई थी प्रशासन ने उन्हें मकान देने का वादा किया था, आजतक वो वादा पूरा नहीं हुआ है। यात्रा के बाद उन परिवारों को मकान दिलाने का काम किया जाएगा। जिला प्रशासन और शासन गंगा कटान के मुद्दे को संज्ञान में लेकर प्रभावी कार्यवाही करे, अन्यथा ग्रामीणों की अगुवाई में जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अंत में भव्य गंगा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

डीएम के आश्वासन पर 19 का आंदोलन स्थगित
चंदौली। सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि 19 सितंबर को फगुइया समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों के मुद्दे को लेकर आंदोलन प्रस्तावित था, लेकिन डीएम चंदौली मुआवजे के मुद्दे को लेकर गंभीर हैं उन्होंने बैठक कर इस बात का भरोसा दिया है कि एक एक ग्रामीण को उचित मुआवजा मिलेगा। जिनके पास जमीन नहीं बचेगी उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। उनके सकारात्मक पहल को देखने हुए आंदोलन को स्थगित रखा गया है। कहा कि जनता को अपनी समस्याएं और उसके निवारण के लिए तैयार रहना होगा।
Chandauli:मिर्जापुर की घटना को लेकर सक्रिय हुई पुलिस कोतवाल राजीव कुमार ने आधा दर्जन बैकों का किया निरीक्षण शाखा प्रबंधकों को समय कैमरा चालू रखने का दिया निर्देश
चंदौली। मिर्जापुर लूट की घटना को लेकर जनपद की पुलिस लगातार बैंकों पर चेकिंग अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार को सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने नगर में संचालित एसबीआई, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक इंडियन आदि बैंकों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरा के साथ सुरक्षा के इंतजामों को परखा व शाखा प्रबंधक को निर्देश दिया कि बैंक शाखा के बाहर अथवा अंदर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है। तो तत्काल पुलिस को सूचित करे। जिससे ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जा सके।

उन्होंने बैंकों में खड़े लोगों से पूछताछ किया। और बैक में आने की वजह पूछी। इसके साथ ही संचालित विभिन्न बैंकों की शाखाओं का उपकरण सायरन, अलार्म, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरों को देखा। और बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह बैंक में सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रखें। वही उन्होंने बैंक के सुरक्षा गार्डों से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात करने के साथ ही उन्हें निर्देश दिए कि बैंक में आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें।

यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल इसकी सूचना शाखा प्रबंधक अथवा कोतवाली पुलिस को दें। ताकि उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके। कोतवाल ने बैंक के बाहर खड़े लोगो से बातचीत कर उनकी तलासी ली। एवं बैंक के बाहर खड़ी बाइकों को भी हटवाया। इस दौरान एसआई रामशंकर, बंटी सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, आदि मौजूद रहे।
महुजी में आज Manoj Singh W फूकेंगे गंगा कटान मुक्ति का बिगुल
गंगा कटान से हुए नुकसान, उसकी भरपाई व समस्या के निदान पर होगी चर्चा
News Chandauli: गंगा कटान जैसे गंभीर व अतिमहत्वपूर्ण जनसरोकार से जुड़े मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को महुजी से पदयात्रा करेंगे। गंगा कटान मुक्ति जनसम्पर्क यात्रा उन निरीह, बेबश व लाचार ग्रामीणों की आवाज को उठाने का काम करेगा, जिसे आज तक स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व शासन ने अनसुना किया। पदयात्रा में गंगा कटान से हुए नुकसान, उसकी भारपाई के लिए पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। साथ ही इस बात पर स्थानीय लोगों से सुझाव लिए जाएंगे, जिससे उनके इलाके में गंगा कटान को पूरी तरीके से निष्प्रभावित किया जा सके। साथ ही उन सुझावों को सरकारी अमलीजामा पहनाने की कवायदें भी पदयात्रा में तय की जाएगी और यह सबकुछ सपा नेता मनोज सिंह डब्लू की अगुवाई में होगा।
14 सितंबर यानी गुरुवार को महुजी के तट पर शुरू हो रहे कार्यक्रम के बाबत जानकारी देते हुए सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि यह कार्यक्रम जनता के द्वारा जनता के लिए प्रभावित है जिसे जनता ही सफल व सशक्त बनाएगी। बताया कि गंगा कटान मुक्ति जनसम्पर्क यात्रा गुरुवार को सुबह 10 बजे महुजी गांव से शुरू होगी। इसके बाद उक्त यात्रा वीरासराय, अवही, हिनौता, जिगिना, मेढ़ना, दवनपुरा, नदहा, मन्नी पट्टी होते हुए गुरैनी पहुंचेगी, जहां जनसम्पर्क यात्रा गंगा आरती के साथ उस दिन के लिए स्थगित रहेगी। अगले दिन शुक्रवार को डबरीया से आगे के पड़ाव की ओर कूच किया जाएगा।
Manoj Singh W ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में गंगा कटान रोकने हेतु तत्काल कार्ययोजना बनाने की मांग होगी। इसके अलावा गंगा कटान में जिन किसानों की जमीन चली गयी है उन्हें उचित मुआवजा व जमीन का आवंटन करने की मांग को उठाया जाएगा। गंगा के तटवर्ती इलाके में निवास करने वाले जिन लोगों के मकान व बस्तियों के अस्तित्व पर कटान का संकट है उन्हें अन्यत्र विस्थापित व बसाने की दिशा में त्वरित कार्यवाही किए जाने की मांग स्थानीय प्रशासन व शासन से होगी, ताकि जन व धन हानि को रोका जा सके। इसके अलावा गंगा कटान से चंदौली जनपद में जितना नुकसान आमजन का हुआ है उसके सापेक्ष पीड़ित व प्रभावित परिवारों को शासन जरूरी सुविधाएं व सहायता प्रदान कराए। नुकसान के आंकलन के लिए शासन स्तर पर एक कमेटी गठित हो। आह्वान किया कि उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर गंगा के तटीय इलाके में बसे लोग शामिल हों और अपनी बातों को मजबूती के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आगे आएं।
Chandauli में University स्थापना की अपना दल एस ने उठाई मांग
कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर मांगों के साथ ही जमीन की उपलब्धता का सुझाव भी दिया
Chandauli News: चंदौली जनपद में तेजी से अपनी राजनीतिक जमीन मौजूद कर रही अपना दल एस मौजूदा हालात में उच्च शिक्षा को लेकर गंभीर नजर आ रही है। मंगलवार को अपना दल एस के जिलाध्यक्ष उदित नारायण पटेल की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां डीएम से मुलाकात कर पार्टी नेताओं ने चंदौली के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आ रही दिक्कतों व समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही यह मांग किया कि उच्च शिक्षा के लिए चंदौली में कोई भी विश्वविद्यालय नहीं है जिससे बहुत से गरीब बच्चे उच्च शिक्षा हासिल करने से वंचित रह जाते हैं, क्योंकि उन्हें दूसरे जिले में रहकर पढ़ने-लिखने के लिए पर्याप्त आर्थिक संस्थान नहीं होते हैं। ऐसे में चंदौली में गरीब वर्ग के विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाना बेहद जरूरी है।
अपना दल एस जिलाध्यक्ष उदित नारायण पटेल ने कहा कि जनपद में कोई विश्वविद्यालय नहीं है, जिससे उच्च शिक्षा के लिए जिले के छात्रों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है हमारे जनपद में यदि विश्वविद्यालय बन जाता तो जिला में निवास करने वाले तमाम छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में बहुत ही सहूलियत हो जाती। वहीं हमारे जिले का शैक्षिक एवं वैश्विक विकास तेजी से होने लगता। हमारे जिले के साहूपुरी क्षेत्र में बखरों, चौरहट, चांदीतारा, भुजहुआँ, खुटहाँ, पुरैनी, आदि गाँव के किसानों की लगभग 350 एकड़ जमीन को सरकार द्वारा जुट मिल के लिए अधिग्रहण किया गया, लेकिन जुट मिल न बनाकर उस जमीन पर डालमियाँ ग्रुप द्वारा हरि फर्टीलाइजर नाम से उर्वरक की फैक्ट्री लगायी गई, जो फैक्ट्री कुछ दिन चलने के बाद बंद हो गई, लगभग तीन दशक से यह कम्पनी बंद हो गयी है।
Chandauli बैंक आफ बडौदा शाखा में वृद्ध महिला से दिनदहाडे उचक्कागिरी
Chandauli में फटा नोट बदलने के नाम उचक्कों ने वृद्धा के नोट की गड्डी बदले
Chandauli News: जिला मुख्यालय स्थित बैंक आफ बडौदा बैंक परिसर के अंदर उचक्कों ने वृद्ध महिला से 22500 रूपये लेकर फरार हो गए। उचक्कों के द्वारा वृद्धा के साथ की गई हेराफरी की घटना बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई है। घटना की जानकारी होने पर महिला की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस बैंक पहुंची और घटना के सभी तथ्यों को खंगालने में जुटी है। बैंक के अंदर हुई घटना को लेकर चर्चाएं तेज रही।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव निवासी उर्मिला देवी मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कैश निकालने के लिए पहुंची। बैंक के काउंटर से कैश निकालने के बाद महिला नोट का मिलान कर रही थी। इसी बीच पास खड़ा एक व्यक्ति महिला के नोट से फटे हुए नोट को बदलने की बात कही। इसके बाद महिला से नोट की गड्डी लेने के बाद दूसरी गड्डी थमा दिया और वहां से चला गया। बाद में महिला ने शंका जताते हुए नोट का मिलान किया तो उसके पास 22500 ही मिले। जबकि मौका देख नोट बदलने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि बैंक से उसने 45 हजार रूपये निकाला था, लेकिन उसके पास वर्तमान में 22500 हजार रूपये मौजूद है। जबकि उचक्का हेराफेरी करके 22500 हजार रूपये लेकर फरार हो गया है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम सीसीटीवी खंगालने के बाद मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच किया जा रहा है। पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया है।
Manoj Singh W व DM की मुआवजे के मुद्दे को लेकर हुई मीटिंग
बोले‚ बेघर हो रहे ग्रामीणों को मिलेगी जमीन व उचित मुआवजा
Chandauli News: सैदपुर-चंदौली मार्ग चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित फगुईयां समेत तमाम ग्रामीणों के समस्याओं व मुआवजे के मुद्दे पर सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे से उनके आवास पर बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित तमाम विसंगतियों व ग्रामीणों की आशंकाओं पर चर्चा की। कहा कि जिन ग्रामीणों का मकान डीह की जमीन पर बना है और उसे अधिग्रहित किया जा रहा है तो ऐसे ग्रामीणों को उसके मकान का मुआवजा देने के साथ ही डीह की दूसरी जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, उसका घर किसी भी हाल में उजड़ने नहीं दिया जाएगा।
बैठक के बाद डीएम आवास से बाहर आए सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा फगुईयां समेत तमाम प्रभावित ग्रामीणों व किसानों को लेकर सकारात्मक बातचीत की गई है। उन्होंने मुआवजे को लेकर सारी बातें स्पष्ट की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी भी ग्रामीणों को अधिग्रहण के संबंध में कोई आपत्ति है तो वह अग्रिम तौर पर उसे प्रशासन को अवगत कराए। उसकी आपत्तियों का निस्तारण समय से करते हुए उसके उचित मुआवजे का प्रबंध जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। साथ ही डीएम ने इस बात का भरोसा दिया है कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित हो रहे किसी भी ग्रामीण परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। मकानों का मुआवजा देने के साथ ही जमीन के बदले जमीन जिला प्रशासन मुहैया कराएगा, लेकिन यह सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जाएगा, जिसके पास दूसरी कोई जमीन उपलब्ध नहीं है। जिलाधिकारी यहां तक कहा है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो पुनः सर्वे कराने का काम भी होगा, लेकिन भी हाल में ग्रामीणों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन ग्रामीणों के हक और उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। बताया कि इसके साथ ही डीएम से गंगा कटान मुक्ति जनसम्पर्क यात्रा को लेकर बातचीत हुई और कार्यक्रम की अनुमति के मुद्दे को रखा गया है। बताया कि अनुमति के लिए एडीएम चंदौली के यहां प्रत्यावेदन दिया जा चुका है।
मिशन इंद्रधनुषः चंदौली में 16 सितंबर तक चलेगा टीकाकरण अभियान
News Chandauli : चंदौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष-5 कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा किया गया। इस दौरान 11 जानलेवा बीमारियों टी.वी., पोलियो, डायरिया, निमोनिया, काली खांसी, गलाघोटू, टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, खसरा, रूबेला इत्यादि से बचाव हेतु पूर्णतः प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। तीन चरणों में से प्रथम चरण 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चला, जिसमें पूरे राज्य में जनपद चंदौली की स्थिति छठे स्थान पर रही है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनपद चंदौली में कुल 1357 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें शून्य से 5 वर्ष के कुल 3401 बच्चों एवं 827 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसके बाद नौ अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक तीसरा चरण संचालित होगा। कार्यक्रम के दौरान रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन कार्ययोजना अनुसार प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर निःशुल्क टीके 0 से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को लगाया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील किया गया कि अपने व आस-पास के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण सत्र स्थल पर ले जाएं या जाने के लिए प्रेरित करें। कहा कि प्रथम चरण में जो बच्चे व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से वंचित रह गई हैं उनका भी इस चरण में टीकाकरण अवश्य कराया जाए। साथ ही साथ निर्धारित लक्ष्य के अतिरिक्त जो भी बच्चे व गर्भवती महिलाएं वंचित हैं उनका समय अंतर्गत टीकाकरण अवश्य कराया जाए। साथ ही ग्रामीण स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर सभी गर्भवती महिलाओं की जांच भी निःशुल्क किया जाता है। अपने नजदीक के केंद्र पर अपनों व अपने आस-पास के लोगों को टीकाकरण अवश्य लगवाएं, जिससे स्वस्थ्य व्यक्ति, स्वस्थ्य परिवार व स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाई के राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, आरबी शरन, डा.कुणाल सिंह, अजय उपाध्याय, आसिफ कलाम, प्रवीण कुमार, मोहम्मद असलम उपस्थित रहे।











