35.4 C
Chandauli
Saturday, March 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 35

Chandauli:1 करोंड़ 40 लाख के अवैध शराब संग पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार


ट्रक में बुरादे की नीचे रख कर हो रही थी शराब की तस्करी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा
चंदौली। अलीनगर पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिन्घीताली पुल के समीप एक ट्रक से 6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोंड़ 40 लाख बताई जा रही हैं उक्त मामले का खुलासा रविवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे में नवीन पुलिस लाइन सभागार में किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि अलीनगर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वाराणसी की तरफ से एक ट्रक बिहार जाने वाली हैं। जिसमें नीली व पीली तिरपाल से ढक कर बोरियों की आड़ में भारी संख्या में अंग्रेजी शराब मौजूद हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर अलीनगर पुलिस व स्वाट सर्विलांस टीम ने सिन्घीताली पुल पर पहुचकर वाराणसी से बिहार जाने वाले सड़क वाहनों की चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक ट्रक वाराणसी की तरफ से आती हुई दिखाई दी जो नीले व पीले तिरपाल से ढकी हुई थी।जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया। लेकिन पुलिस टीम को देखकर ट्रक चालक ट्रक की स्पीड बढ़ा कर भागने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस टीम द्वारा ट्रेलर व डन्फर की मदद से घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। और ट्रक की तलाशी ली गई जिसमें कुल 107 बोरी बुरादे के नीचे 6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को छिपा रखा गया था। बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पुलिस द्वारा 432/25 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 109 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर तस्करों को जेल भेजा गया। इस दौरान अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक, अनन्त कुमार भार्गव, अनिल यादव, आशीष मिश्रा मौजूद रहे।

धानापुर में दौड़: हर चक्र में एक्सीलेंट दौड़ लगाने वाले को साइकिल देकर पुरस्कृत करेंगे सपा नेता मनोज सिंह डब्लू

मनोज सिंह डबलू

सपा के पूर्व विधायक बोले‚ सरकार बदलते ही फिर से होगी सेना भर्ती की रैलियां

Young Writer, चंदौली। शहीदी धरती धानापुर स्थित अमरवीर इंटर कालेज के मैदान पर 15 सितंबर को बालक-बालिका दौड़ का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की ओर से की गई। उन्होंने प्रतिभोगिता में प्रतिभागी युवक-युवतियों को पुरस्कृत करने की भी योजना बनाई है, ताकि सेना में भर्ती का सपना देखने वाले युवाओं के गिरते मनोबल को सशक्त बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सरकार बदली तो फिर सेना भर्ती की रैलियां आयोजित होंगी।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर भारतीय सेना को कमजोर करने का काम किया है। अग्निवीर योजना से युवाओं का मनोबल टूटा है। यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में दौड़ लगाने वाले युवाओं की संख्या में बेतहाशा कमी देखने को मिली रही है। सरकार के षड्यंत्र से युवा हताश और निराश हैं। ऐसे में युवाओं को मनोबल को मजबूत बनाने की मंशा के साथ 15 सितंबर को अमरवीर इंटर कालेज में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की है। बताया कि बेटा हो या बेटी हर चक्र में एक्सीलेंट दौड़ लगाने वाले युवा को एक साइकिल पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी। इसके अलावा सबसे अच्छा दौड़ लगाने वाली एक बेटी को स्कूटी देने का काम होगा। यह पुरस्कार व सम्मान उन युवाओं के हौसले को मजबूती देगा, जो भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का सपना अपने अंदर पाले हुए हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि हताश और निराश होकर दौड़ना बिल्कुल ना छोड़े। अपनी तैयारी मुकम्मल रखें। सरकार बदलते ही अग्निवीर योजना को रद्द करके सेना भर्ती की रैलियां आयोजित की जाएगी, ताकि युवाओं के सपनों को साकार करने का काम हो सके।

SBI के ग्राहक सेवा केंद्र ने किया गबन‚ नाराज महिला ग्राहकों ने बैंक शाखा पर जड़ दिया ताला

शहाबगंज में एसबीआई बैंक शाखा के बाहर बैठी महिलाएं।
शहाबगंज में एसबीआई बैंक शाखा के बाहर बैठी महिलाएं।

Young Writer, Chandauli: शहाबगंजकस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) में भारी गड़बड़ी सामने आने के बाद शुक्रवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा।आरोप है कि दर्जनों लोगों के खाते से लाखों रुपये की हेराफेरी कर ली गई है।इस गबन के मामले को लेकर महिलाएं शुक्रवार करीब सुबह नौ बजे बैंक शाखा पहुंचीं और विरोध स्वरूप बैंक के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बैंक कर्मियों ने जब ताला खोलने की कोशिश की तो महिलाएं और उग्र हो गईं। आरोपित सीएससी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए महिलाओं  ने बैंक प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई।

जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित एसबीआई सीएससी में कई महिलाओं ने अपने खातों में पैसा जमा की थी।लेकिन जब उन्होंने अपने खाते की जानकारी ली तो पता चला कि उनकी जमा राशि में भारी कटौती हो चुकी है या पैसा गायब है। कई महिलाओं को तो अपने पूरे पैसे ही खाते से निकलने की जानकारी मिली, जबकि उन्होंने कोई निकासी नहीं की थी।महिलाओं ने आरोप लगाया कि सीएससी संचालक ने फर्जी तरीके से उनके अंगूठे का इस्तेमाल कर खाते से लाखों रुपया की निकासी की है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि दो-तीन महीना बीत जाने के बाद भी बैंक प्रशासन ने इस पूरे मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। बैंक की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया गया,जिससे महिलाओं का धैर्य टूट गया और उन्होंने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया।

घटना की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक संगम दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि आरोपित सीएससी संचालक के खिलाफ जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने विरोध खत्म किया और ताला खोला।इस संबंध में शाखा प्रबंधक जय कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है सोमवार को सीएससी के डायरेक्टर शाखा पर आयेंगे और जल्द ही मामले का निस्तारण कर लिया जाएगा।वहीं महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो बैंक पर फिर ताला लगाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से फेंकना देवी, निरा,सावित्री,माधुरी, जैरुन, दुर्गा, मुन्नी,उषा देवी, राधिका, झरिया,आशा कुमारी,कुसुम आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

रिंग रोड पर लगेंगे बैरियर व स्पीड ब्रेकर,एआरटीओ ने दिए निर्देश

चंदौली। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन अब सख्त कदम उठाने जा रहा है। शुक्रवार को एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने रिंग रोड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एआरटीओ ने कहा कि रिंग रोड पर बिना रोक-टोक गुजर रहे ट्रक हादसों का प्रमुख कारण बन रहे हैं। इसके मद्देनज़र बैरियर गेज लगाकर ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इससे भारी वाहनों की अंधाधुंध आवाजाही नियंत्रित होगी। वही निरीक्षण के दौरान डॉ. गौतम ने एनएचएआई के इंजीनियरों को निर्देशित किया कि जगह-जगह स्पीड बैरियर बनाए जाएँ, ताकि तेज गति से दौड़ रहे वाहन नियंत्रित हो सकें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ ने बताया कि रिंग रोड पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के पीछे लापरवाही और गलत दिशा में चलने की प्रवृत्ति भी जिम्मेदार है। ऐसे में लोगों को सड़क पर सही दिशा में चलने के लिए जागरूक किया जाएगा। दोनों साइड से एक ही दिशा में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए विशेष निर्देश बोर्ड लगाए जाएँगे। इस मौके पर एनएचएआई के अधिकारी आर.आर. मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जल्द ही आवश्यक बदलाव किए जाएँगे।
रिंग रोड के किनारे बसे लोगों का कहना है कि यदि स्पीड बैरियर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाते हैं तो हादसों में निश्चित रूप से कमी आएगी।

Chandauli:कृषि वैज्ञानिकों के देख-रेख में नैनो का हुआ ACZ प्रदर्शन


चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के प्रक्षेत्र पर शुक्रवार को इफको की ओर से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक एवं सागरिका का ड्रोन के माध्यम से छिड़काव किया गया। इस दौरान इफको के अधिकारियों ने बताया कि खेती में तरल उर्वरकों के प्रयोग से किसानों की आया दोगुनी करने में सहायक सिद्ध होगी। इस तकनीकी से किसानों की कृषि लागत में कमी आएगी और मिट्टी को स्वस्थ बनाएगा।

और जब तक मिटटी स्वस्थ रहेगी तभी आपकी फसल भी स्वस्थ रहेगी और अधिक उत्पादन होगा। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि नैनो की छिड़काव हेतु जिले में ड्रोन उपलब्ध है जो कम दर पर उपलब्ध है जो किसान इच्छुक हो वह ड्रोन से नैनो डीएपी, नैनो यूरिया व सागरिका का छिड़काव कर सकते हैं, कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि धान की खेती में नैनो यूरिया 75 उस या 3 ढक्कन एव उसमे 15 उस नैनो जिंक प्रति टंकी (15 लीटर) का उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आगे आनी वाली फसल गेहू में नैनो डीएपी 5 उस प्रति किलो से बीज उपचार करने के बारे में बताया। बाद में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एव सागरिका का स्प्रे करने के बारे में विस्तार से बताया गया। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि इससे लागत में कमी आती है और किसानों की आय में वृद्धि होती है। डा. चंदन सिंह वैज्ञानिक मृदा विज्ञान ने बताया कि इससे पोषक तत्वों की उपयोगिता निरंतर बनी रहती है जिससे पौधे स्वस्थ एवं उत्पादन अच्छा होता है। इस परीक्षण के द्वारा किसानों को नैनो उर्वरको के प्रयोग के प्रति जागरूकता एवं विश्वास बढ़े साथ ही इसका उपयोग किसान भाई ज्यादा से ज्यादा करें स इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.अभयदीप, डॉ चंदन, डॉ अमित, डा.प्रतीक, डा.मनीष व इफको के मयंक सिंह, अनिल सहित आसपास के किसान भाई उपस्थित रहे।

कचरे की दुर्गंध व गंदगी से आवागमन में परेशानी‚ नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर जताया ऐतराज

दुर्गन्ध और गंदगी के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी करते लोग।
दुर्गन्ध और गंदगी के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी करते लोग।

Young Writer, DDU Nagar: मुगलसराय क्षेत्र के साहुपुरी मार्ग पर मछली और मुर्गा व्यवसायियों द्वारा कचरा फेंकने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। मार्ग पर फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

बखरा के प्रधान सतीश पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि साहुपुरी मार्ग पर मछली-मुर्गा की दुकानें खुलने के बाद से समस्या शुरू हुई है। जिससे सुबह की सैर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है। जलीलपुर चौकी प्रभारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि कचरे व दुर्गंध से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। यही नहीं दुर्गंध के कारण कई लोगों ने सुबह-शाम मॉर्निंग वॉक करना बंद कर दिया है। आम नागरिकों भी नाक पर रुमाल व गमछा लपेट कर आवागमन करने के लिए बाध्य है।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है। तब क्षेत्र के लोग बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

Chandauli:पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यालय पर किया विरोध प्रदशर्न


चंदौली। देशभर के बेसिक शिक्षकों में सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश के बाद भारी आक्रोश और असमंजस की स्थिति है। बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बैनर तले शिक्षकों ने मुख्यालय पर विरोध प्रदशर्न किया। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुचकर प्रशासनिक अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोश कुमार सिंह और जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि 2001 से पूर्व नियुक्त कई शिक्षक केवल इंटरमीडिएट व बीटीसी योग्यता धारक हैं। जिन्हें नई व्यवस्था में आवेदन करने का अवसर ही नहीं मिलेगा। वहीं आयु सीमा 40 वर्ष तय होने के कारण भी अधिकांश शिक्षक पात्र नहीं रह जाएंगे।

शिक्षकों मांग की है कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी बेसिक शिक्षकों को टेट से मुक्त किया जाए। और इसके लिए सरकार अध्यादेश लाकर कानून में संशोधन करे। अन्यथा लाखों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस कार्यक्रम में विकाश चंद सिंह, विनोद सिंह, अरविंद यादव, शादानंद दुबे, प्रशांत सिंह जय गोविंद सिंह धीरेन्द्र सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।

अस्पताल की छवि धूमिल करने वाले के खिलाफ दर्ज होगा केस


चंदौली। चिकित्सकों ने बुधवार की शाम को जिला मुख्यालय पर बैठक करके निर्णय लिया। वही पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि मुगलसराय के आयुष हास्पिटल के संचालक डा. एके सिंह के छवि को घूमिल करने के आरोपी के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल केस दर्ज कराया जाएगा। इसमें मानहानि और अन्य चीजों का आरोप लगाया जाएगा।
इस दौरान चिकित्सकों के संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शैलेश कुमार राय ने बताया कि 23 अगस्त को बिहार के कैमूर जिले के एक मरीज को बेहोशी की हालत में परिजनों के की ओर से मुगलसराय के हास्पिटल में भर्ती कराया गया। सुबह तक मरीज की हालत में सुधार नहीं होने पर मरीज के परिजनों को रेफर कराकर ले जाने को कहा गया। परन्तु मरीज के परिजन अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देकर रेफर नहीं कराया। उक्त मरीज की चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज चलता रहा एवं मरीज को वेन्टीलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन अथक प्रयास के बाद भी 25 अगस्त की शाम को मरीज की मृत्यु हो गयी। इस मामले में परिजनों के द्वारा पुलिस से कोई शिकायत नहीं कराया गया और बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को बिहार राज्य लेकर रवाना हो गए। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा हैं। ऐसे में संगठन उक्त युवक के खिलाफ मानहानि और अन्य मामलों में कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों से मांग किया जाएगा। इस दौरान डा. ओपी सिंह, डा. एके सिंह, डा. आनंद तिवारी, डा. शैलेश श्रीवास्तव, डा. एसके शर्मा, डॉक्टर कपिंद्र सिंह, डा. दिनेश सिंह उपस्थित रहे।

वाराणसी कूच कर रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट


चंदौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता वाराणसी कुच करने वाले थे। इससे पहले ही सदर कोतवाली पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी को हाउस अरेस्ट कर लिया। साथ ही घर से ना निकलने की शख्त हिदायत दी।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार तानाशाही पर उतर आई हैं। साथ ही भारत के संविधान को कुचलना चाहती हैं। भाजपा सरकार में देश के साथ साथ पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल हैं। प्रदेश में हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं आम हो गई। जब भी विपक्ष की सरकारें संविधान को बचाने का काम करती हैं। भाजपा की सरकार हमेशा पुलिस को आगे कर देती हैं। साथ ही उनके पीछे ईडी व सीबीआई लगा देती हैं। लेकिन कांग्रेसी इससे डरने वाले नही हैं। इस दौरान क्राइम प्रभारी अरबिंद यादव, कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह, व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

वाटसअप स्टेटस पर अवैध तमंचे का रील लगाना युवक को पड़ा महंगा,पुलिस ने भेजा जेल


सकलडीहा। कोतवाली पुलिस ने डेढ़ावल चौकी के रमरेपुर पुलिया के पास से एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है पकड़ा युवक सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ स्टेटस लगाया था। जिसकी शिकायत मिलने पर युवक को मंगलवार की देर शाम साढे आठ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक को विभिन्न धारा के तहत जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले और स्टेटस लगाने वाले युवकों में खलबली मच गयी है। डेढ़ावल गांव का 19 वर्षीय अमर चौहान वाटसअप के स्टेटस पर अवैध तंमचा लेकर रील बनाया था। कई लोगों ने स्टेटस के माध्यम से देखा था। इसकी जानकारी डेढ़ावल चौकी पुलिस को होने पर सीओ स्नेहा तिवारी के निर्देश पर कोतवाली दिलीप श्रीवास्तव ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी में जुट गयी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के सख्त निर्देश पर मंगलवार की देर शाम वाहनों की जांच के दौरान मुखबीर की सूचना पर रमरेपुर पुलिया के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये युवक के पास से देशी अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस बाबत काेतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की ओर से सख्ती से निगरानी किया जा रहा है। इस प्रकार की हरकत करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे। गिरफ्तार टीम में कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी मनोज सिंह,संतोष तिवारी, अभिलाष यादव और सौरभ पटेल रहे।

Chandauli
overcast clouds
35.4 ° C
35.4 °
35.4 °
9 %
3.9kmh
85 %
Sat
35 °
Sun
40 °
Mon
39 °
Tue
39 °
Wed
39 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights