37.5 C
Chandauli
Sunday, March 15, 2026

Buy now

Home Blog Page 48

Chandauli News: पौधरोपण के मद्देनजर सरेसर पौधशाला में तैयार हैं पांच लाख पौध

सरेसर पौधशाला में तैयार पौध।
सरेसर पौधशाला में तैयार पौध।

Young Writer, Chandauli: नियामताबाद क्षेत्र के सरेसर पौधशाला में कुल 5 लाख पौधे तैयार किए गए थे। जिसमें ग्राम पंचायत, नगर पालिका, औद्योगिक क्षेत्र सहित समस्त विभागों में आवंटित कर भेजवाया गया है। अभी बहुत से जगह पर पौधे नहीं जा पाए हैं। उसे भी विभाग द्वारा भेजवाने की कवायद की जा रही है।

पर्यावरण शुद्ध रखने के उद्देश्य से शासन स्तर पर वन विभाग द्वारा लाखों पौधारोपण विभिन्न विभागों के माध्यम से कराया जा रहा है। सरेसर स्थित पौधशाला में आम, आवला, अमरूद, सागौन, कांजी, शीशम, जामुन, नींबू, इमली, अनार सहित 5 लाख पौधे तैयार किए गए थे। जिसको ग्राम पंचायत नगर नगर पालिका औद्योगिक क्षेत्र अस्पताल विद्यालयों सहित समस्त विभागों को आवंटित किया गयाहै। इसमें बहुत से पौधों का वितरण कर दिया गया है। कुछ पौधे बाकी है जिसको जल्द वितरित कर पर्यावरण को शुद्ध रखना के लिए खाली जमीनों पर लगवाने का काम किया जाएगा।

इस संबंध में रेंजर रामनारायण ने बताया कि सरेसर नर्सरी में तैयार किए गए पौधों का वितरण किया जा चुका है ।अभी कुछ बाकी है। जिसको जल्द ही वितरण कर दिया जाएगा। अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी होने की जरूरत है। ताकि लगाने के बाद इसकी रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभाले। जिससे पर्यावरण की रक्षा और सुरक्षा हो सके और हमारी जिंदगी को बेहतर बना सके।

SP Chandauli का फरमान‚ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही करे पुलिस

पुलिस लाइन चंदौली में परेड करते पुलिस कर्मी व अधिकारी।
पुलिस लाइन चंदौली में परेड करते पुलिस कर्मी व अधिकारी।

Young Writer, चंदौली। एसपी आदित्य लांग्हे ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराया गया। परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता हेतु टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही को और प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त विभिन्न नामित थानों से परेड में सम्मिलित थानाप्रभारी व पुलिसकर्मियों को असलहों की हैंडलिंग तथा असेम्बलिंग कराई गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 के वाहनों का निरीक्षण किया गया और 112 वाहनों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को रात्रि में लगातार भ्रमणशील रहने, नौगढ़ व चकिया सर्किल क्षेत्रान्तर्गत खुले व सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों पर कार्यवाही व बॉडी कैमरे के इस्तेमाल हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया। क्राइम सीन को सुरक्षित करने व साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।

शिविर पुलिस लाईन चन्दौली अन्तर्गत निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही शिविर पुलिस लाईन की स्वच्छता और व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए साफ-सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी आकांक्षा गौतम, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास मौजूद रहे।

Crime Branch & Kandwa Police ने पाक्सो व गैंगरेप के चार आरोपियों को दबोचा

पकड़े गए वांछितों के साथ्ज्ञ कंदवा थाना पुलिस।
पकड़े गए वांछितों के साथ्ज्ञ कंदवा थाना पुलिस।

Young Writer, चंदौली। कंदवा पुलिस, क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को पॉक्सो व गैंगरेप जैसे संगीन मामले में फरार चल रहे चार वांछित अभियुक्त धर दबोचा और उन्हें गिरफ्तार कर धारा-363, 366, 376, 384, 506, 120बी व पाक्सो एक्ट के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्राइम ब्रांच व सर्विलांस सेल की सहायता से आरोपी रमेश राम को बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस टीम ने अदसड़ गांव में दबिश देकर शेष तीन अभियुक्त सुनील राम, उसके पिता रामचरित्तर और पत्नी मधु उर्फ मधुबाला को उनके गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कन्दवा में धारा-363, 366, 376, 384, 506, 120बी भादंवि व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इनमें से रामचरित्तर पूर्व में भी गंभीर धाराओं में अभियुक्त रह चुका है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक रविकांत चौहान, हेड कांस्टेबल हरिशंकर यादव और महिला कांस्टेबल रूबी सिंह शामिल रहीं।

Chandauli News: केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वामपंथी दलों ने दिया धरना

बिछियां धरनास्थल पर आयोजित धरने को संबोधित करते वक्ता।
बिछियां धरनास्थल पर आयोजित धरने को संबोधित करते वक्ता।

Young Writer, चंदौली। केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रब्यापी  हड़ताल के समर्थन में आंगनबाड़ी, आशा, रसोइया कर्मचारी वर्कर्स, खेत मजदूर  किसान नौजवान महिलाएं व वामपंथी दलों के नेतृत्व में ब्लाक परिसर से जुलूस निकालकर धरनाथल बिछियां पर आमसभा किया गया। हड़ताल में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
जुलूस में कार्यकर्ता चार श्रम संहिता कानून रद्द करो, बिजली का निजीकरण बंद करो, 200 यूनिट बिजली फ्री करने की मांग की।

इसके अलावा स्कीम वर्कर्स का न्यूनतम वेतन 26000 देने, नरेगा में 200 दिन काम और 783 रुपए मजदूरी दिया जाय। प्राथमिक व जूनियर स्कूलों को मर्जर नीति को तत्काल वापस लिया जाए, एमएसपी गारंटी कानून लागू करो आदि नारे लगा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे देश मोदी सरकार के कार्पाेरेट परस्त नीतियों के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक संस्थान और जनता के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है, जिसके प्रतिरोध में देश का मेहनतकश जनता आज हड़ताल के रूप में सरकार को चेतावनी दे रही है कि जनता अपने हक की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगा। सभा को जनवादी नौजवान सभा के प्रांतीय सचिव कामरेड गुलाब चन्द, राजेश सचान, रामप्यारे यादव, मिठाईलाल, सतीश चन्द्र, जीरा देवी, हनीफ जी, अभिषेक कुमार, जोखू बिंद ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामदुलार व संचालन नेता ठाकुर प्रसाद ने किया।

Mustard Oil: Chandauli के ग्रामीण बाजारों में दुकानदार बेखौफ बेच रहे मिलती सरसों तेल

Young Writer Chandauli: चहनियां क्षेत्र के मजीदहां, मारूफपुर, टांडाकला, मथेला तथा रामगढ़ के बाजार समेत आस पास मार्केट में मिलावती सरसो का तेल, रिफाइन आयल तथा खाद्य के समान खुलेआम धड़ल्ले से बिक रहे हैं, जिससे रामगढ़ व आसपास के गांव के लोग घटिया सामन का इस्तेमाल कर अपनी सेहद बिगाड़ कर हॉस्पिटल पहुंच जा रहे हैं। इस पूरे प्रकरण से खाद्य विभाग अंजान बना हुआ है।

बताते हैं कि रामगढ़ व आस पास के कई बाजारों में गांव के अंदर कई दुकानों में खुलेआम मिलावटी तेल सरसांे के तेल के नाम पर बिक रहा। गांव के लोग इन्हीं दुकानों से अपने और अपने बच्चों के लिए जहर खरीद रहे, जिससे गांव के लोगों के बीमार होने की संख्या लगातार बढ़ रही। मिलावट खोरी से परेशान ग्रामीण अपनी बात किससे कहे आये दिन ख़राब घटिया व मिलावटी समान के लिए दुकानदारों व ग्राहकों में तू-तू, मैं-मैं हो रहा। क्षेत्र के रासबिहारी पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता समित सिंह, डा.रमेश चंद्र पांडेय, दीना सिंह दादा, राजकुमार सिंह, जयप्रकाश, मनोज शर्मा, प्रभुनाथ पाण्डेय, अरविन्द सिंह, प्रभात सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अजय सिंह आदि लोगों ने खाद्य विभाग व जिलाधिकारी चन्दौली से क्षेत्र में बिना किसी मानक के संचालित हो रही दुकानों की जांच कर कार्यवाही करने की मांग किये है।

अलग पूर्वांचल राज्य व काशी को राजधानी बनाने की उठी मांग

अलग पूर्वांचल राज्य के लिए आंदोलन की रणनीति बनाते पूर्वांचल संगठन शक्ति के पदाधिकारी।
अलग पूर्वांचल राज्य के लिए आंदोलन की रणनीति बनाते पूर्वांचल संगठन शक्ति के पदाधिकारी।

Young Writer, चंदौली। मुख्यालय पर मंगलवार को पूर्वांचल शक्ति संगठन की बैठक हुई। इसमें  अध्यक्ष राजेश पांडेय ने अलग पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए हूंकार भरी। इस दौरान पदाधिकारियों ने अलग पूर्वांचल राज्य के लिए आंदोलन की रणनीति भी बनाई। बताया कि पूरे देश में सबसे बड़े आबादी वाले यूपी के पूर्वांचल का विकास रूका हुआ हैं। ऐसे में अलग पूर्वांचल राज्य बनाने और काशी को राजधानी बनाना जरूरी है। पूर्वांचल के लोग भी इस मुहिम को तेज करने के लिए संगठन के साथ खड़े हैं।

उन्होने कहा कि यूपी की जनसंख्या 20 करोड़ से अधिक हो चुकी हैं। ऐसे में यूपी को विभाजित करके पूर्वांचल राज्य बनाना जरूरी हो गया हैं। क्योंकि पूर्वांचल के चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी सहित कई जिले आज भी विकास की गति से काफी पीछे हैं। कहा कि पूर्वांचल के जिलों में रोजगार की संभावना नहीं हैं। ऐसे में लोग परिवार के भरण पोषण के लिए पलायन करके दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में जाते हैं। कहा कि पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने के बाद सड़क, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को तेजी से गति मिलेगी। साथ ही लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्य में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय किया हैं। लेकिन अब संगठन के द्वारा अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की मुहिम को तेज किया जाएगा। इस अभियान में तमाम सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। ताकि पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा मिल सकें। इस दौरान संगठन के संरक्षक राजेश द्विवेदी, जिला प्रभारी रजनीकांत पांडेय, अजय पाठक, सत्येंद्र उपाध्याय, नरेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखे पुलिस-प्रशासन, सावन माह के मद्देनजर डीएम ने की शांति समिति की बैठक


चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर की उपस्थिति में पुलिस लाइन चंदौली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान श्रावण माह के त्यौहार को आपस में मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई है।  
इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने मीटिंग में मौजूद समस्त गणमान्य व्यक्तियों से अपने आस-पास असामाजिक तत्वों व होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखने तथा उसके बारे में अधिकारियों को सूचित करने की बात कहीं। डीजे की ऊंचाई व लाउडस्पीकर की ध्वनि नियंत्रित रहे तथा किसी भी तरह का कोई आपत्तिजनक गाना नहीं चलाये जाये, जिससे किसी व्यक्ति या किसी धर्म को आपत्ति हो। साथ ही हाइवे, शिवालय, मन्दिरों व रेलवे लाइन के आस पास आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग कराने करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। कहा कि कावडियों के विश्राम के लिए रास्ते में पड़ने वाले सभी पेट्रोल पम्प व कार्यदायी संस्थाओं को सूचित कर दें, जिससे वे अपने यहां साफ सफाई व पीने के लिए पानी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा बताया कि सभी मन्दिरों पर पर्याप्त महिला व पुरूष पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगायी जायेगी। मन्दिरों/शिवालयों के आस पास सादे में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जायेगी, जिससे मन्दिरों परिसर के आस-पास किसी भी असमाजिक तत्व द्वारा किसी प्रकार की घटना को अंजाम ना दिया जा सके। साथ ही समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से कावड़ियों के रास्ते में पड़ने वाले जर्जर विद्युत तारों, रास्ते की साफ सफाई व रास्ते में पीने वाले पानी की व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण कर सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। कावडियों के रास्तों में पड़ने वाले मीट मुर्गा की दुकाने बंद रहेगी। कहा कि यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता भ्रामक खबर को फैलाने के लिए पायी जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, उपजिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, उपजिलाधिकारी चकिया, उपजिलाधिकारी नौगढ़ आदि मौजूद रहे।

दलितों के छूटे व कटे हुए नाम को सूची में कराए शामिल‚ मतदाता सूची पर फोकस करें बसपा कार्यकर्ता : दिनेश चन्द्रा

भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते अतिथिगण व बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान।
भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते अतिथिगण व बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान।

बसपा ने पंचायत चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती पर की चर्चा

Young Writer, चंदौली। बहुजन समाज पार्टी की बैठक सोमवार को मुख्यालय स्थित एक लान में हुई। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व नेता विपक्ष विधान परिषद व मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी-आजमगढ़ मंडल दिनेश चन्द्रा ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर तैयारियों को पूर्ण रखने का निर्देश दिया। साथ ही दलित पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नामों को सूची में जोड़वाने के लिए कार्य करने की सलाह दी। कहा कि मतदाता सूची की समीक्षा कर लोगों के छूटे व कटे हुए नामों को फिर से जोड़वाने का काम करें, ताकि बसपा में आस्था रखने वाले मतदाता मताधिकार से वंचित न होने पाए।

इस अवसर पर बसपा की नीतियों, सिद्धांतों व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व व विचारों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ली। इसमें प्रमुख रूप से शिव नारायन उपाध्याय, राजू उपाध्याय, विजय नारायन उपाध्याय, पीयूष उपाध्याय, प्रदीप लाल श्रीवास्तव, गोविंद राव, कांशी कुमार ने भाजपा को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली। मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी रामचंद्र गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। प्रदेश से अराजकता व अपराध को मिटाना है तो एक बार फिर सूबे की सत्ता में बसपा को लाना होगा। कहा कि आगामी पंचायत चुनाव, मिशन-2027 के मद्देनजर काफी अहम है। कार्यकर्ताओं को इसमें पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने की जरूरत है आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान के साथ ही आरक्षण को समाप्त करने पर तुली है। समय समय पर भाजपा नेताओं व मंत्रियों के बयान उसकी मानसिकता को प्रदर्शित करते रहते हैं।

विशिष्ट अतिथि विनोद बागड़े ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और उन्हें जीत का मंत्र दिया। कहा कि बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत एक बार फिर सत्ता में लौटने आ रही है। जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने नए सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही बाबा साहब व कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व भी सौंपा। कहा कि बाबा साहब शिक्षित व समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। आज हम सभी को उनके दिखाए राह पर चलकर समाज में व्याप्त अराजकता को दूर करना होगा। इस अवसर पर डा. विनोद कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, सत्येंद्र मौर्या, उमापति,  तिलकधारी बिंद, होरीलाल पाल, राकेश शर्मा, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, जय प्रकाश मौर्य, मुन्ना चौहान, आनन्द चौहान, प्रेम सिंह, कमलाकांत बिंद, संतोष कुमार, धर्मराज, विनोद प्रधान, राहुल भारती, पप्पू लहरी, श्री भगवान, मुहम्मद फरीद अली, छोटू भारती, संदीप कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन राजन खान ने किया।

Chandauli Crime News: अलीनगर थाना पुलिस ने 1.12 करोड़ की अवैध शराब पकड़ा

अलीनगर पुलिस ने बरामद शराब एवं पकड़ा गया तस्कर।
अलीनगर पुलिस ने बरामद शराब एवं पकड़ा गया तस्कर।

Young Writer, Chandauli: अलीनगर पुलिस की शराब बरामदगी क्रम जारी है। पुलिस ने शनिवार की देर रात सिंघीताली से एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
शनिवार की देर रात करीब दो बजे अलीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिंघीताली के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोका। जिसकी तलाशी के दौरान वालपुट्टी की आड़ में बिहार ले जाई जा रही पंजाब निर्मित 720 पेटी अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत करीब 1.12 करोड़ बताई गई।

एक साथ ही एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस वैधानिक कार्यवाई करने में जुटी है। इस संबंध में एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि बिहार की मद्य निषेद विभाग किसी सूचना के आधार पर अलीनगर पुलिस द्वारा कार्यवाई के क्रम में सिंघीताली से एक ट्रक से 720 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.12 करोड़ बताई गई। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई जारी है। इसके साथ ही ट्रक मालिक को भी ट्रेस कर उसके खिलाफ भी कार्यवाई की जाएगी।

पौधरोपणः शहाबगंज में लगाए जाएंगे 2.6 लाख से अधिक पौध‚ जोरों पर चल रही प्रशासनिक तैयारियां

पौधरोपण

Young Writer, Chandauli: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना वृक्षारोपण जनांदोलन 2025 के अंतर्गत 9 जुलाई को पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जनपद चंदौली के शहाबगंज विकास खंड में भी व्यापक स्तर पर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

इस कड़ी में शहाबगंज में कुल 262,264 पौध लगने हैं, जिसमें 127800 पौधों का लक्ष्य ग्राम विकास विभाग को दिया गया है। इसी तरह 134464 पौधों का लक्ष्य पंचायती राज विभाग को सौंपा गया है। इसके अंतर्गत ग्राम विकास विभाग की ओर से 1775 पौधरोपण प्रत्येक ग्राम पंचायतों में व पंचायती राज विभाग की ओर से 187 पौधरोपण प्रत्येक ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया जाना है। इस अभियान की तैयारियाँ ज़ोरों पर चल रही है। ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, व अन्य सभी संबंधित विभागीय कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि 9 जुलाई से पूर्व गड्ढा खुदाई, जिओ टैगिंग, मास्टर रोल तैयार करना, पौधों की उठान, स्थल चयन जैसे सभी कार्य पूरे कर लेगा। अभियान के दौरान अटल वन, शौर्य वन, एकता वन, ऑक्सी वन, गोपाल वन, त्रिवेणी वन और एकलव्य वन जैसे विशिष्ट थीम आधारित वन क्षेत्रों की भी स्थापना की जाएगी, जो न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे, बल्कि सामाजिक चेतना का भी प्रतीक बनेंगे।

यह सिर्फ एक अभियान नहीं, एक हरित क्रांति है। जनपद के प्रशासन से लेकर पंचायत स्तर तक सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने में जुटे हैं। राज्य सरकार ने इस व्यापक वृक्षारोपण अभियान की निगरानी के लिए अभय, सचिव सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश को जनपद का चन्दौली का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे पौध वितरण, रोपण स्थल, विभागीय समन्वय और संपूर्ण प्रगति की समीक्षा व मूल्यांकन करेंगे।

Chandauli
scattered clouds
37.5 ° C
37.5 °
37.5 °
10 %
1.5kmh
35 %
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
40 °
Wed
39 °
Thu
40 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights