चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने रंगबाजी जुआ खेलने स्टंट दिखाने छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 47 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाई की गई।
साथ ही पुलिस द्वारा एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की कार्रवाई की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ने उपरोक्त प्रकार के व्यक्ति पर कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद के समस्त थाना प्रभारी द्वारा ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक भी कर रही है। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।
Chandauli:नशे की हालत में वाहन चलाने व सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले हो जाए सावधान,पुलिस ने 47 शराबियों के खिलाफ की कार्यवाई
Chandauli:तेज़ रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत,दो गंभीर
बबुरी। थाना क्षेत्र के भट्पुरवा गांव के समीप तेज़ रफ़्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि भदौलिया गांव निवासी गुप्तेश्वर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उसी समय भट्पुरवा गांव के पास सामने से आ रहे। दूसरे बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गए। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। तथा उन्होंने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल चंदौली के लिए भेज दिया। इलाज के दौरान गुप्तेश्वर की मौत हो गई। वहीं दो बाइक सवार युवको की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
Chandauli:रिस्तेदारी में गए युवक की छत से गिरकर मौत,परिजनों में मचा कोहराम
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी सरोज सोनकर 28 वर्ष अपने ही गांव के साथी के साथ अपने नजदीकी रिश्तेदारी में अमडा गांव में गया था। जहां देर रात होने के कारण वहीं रुक गया। खाना खाने के बाद पूरे परिवार के साथ सभी लोग छत पर गर्मी के कारण सोए हुए थे की देर रात लगभग दो तीन बजे के आसपास सनोज बाथरूम करने के लिए उठा वह अंधेरे में दिखाई ना देने के कारण पैर छत पर न रख नीचे की तरफ चला गया और गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद तत्काल रिस्तेदारों ने आनन-फानन में सनोज को चन्दौली कमलापति त्रिपाठी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान कुछ हि छड़ो में सनोज की मौत हो गई। वहीं इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक सनोज के दो पुत्र अमित सोनकर, हिमांशु सोनकर व दो पुत्री काजल और शिवानी है वहीं पत्नी मीरा का रोरो कर बुरा हाल रहा मृतक अपने पिता के पांच भाई थे सबसे बड़ा भाई अतवारू सोनकर, मनोज सोनकर,सनोज सोनकर, लालू सोनकर, राजेश सोनकर व मृतक सनोज तीसरे नंबर पर था।वहीं परिजनों ने सोमवार की सुबह मृतक सनोज का बलुवा घाट पर अंतिम दाह संस्कार कर दिया। मृतक सनोज सोनकर एक बहुत ही गरीब परिवार से था जो अपने परिवार व बच्चों का भरण-पालन पोषण भोजापुर गेट पर एक छोटी सी मड़ई लगाकर फल का दुकान लगाकर किसी तरह किया करता था ।वही पत्नी व बच्चे रो रो कर बार-बार यही कहते रहे कि अब हम लोग किसके सहारे जियेंगे कौन खिलाएगा बच्चे बार-बार यही कहते थे अब हम लोग पापा किसको कहेंगे वही इस घटना को देख पूरे गांव में कोहराम मचा था पूरे परिवार व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
Chandauli:ऑनलाइन लग्ज़री कार बुक कर हरियाणा से चंदौली लाई गई शराब की खेप को पुलिस ने पकड़ा,दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश जनपद में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे। अभियान में सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोडरिया गांव स्थिति एक मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस दौरान पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कोडरिया के एक मकान में अवैध शराब स्टोर करके रखी गय़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कोडरिया गांव में पहुँचकर मकान का घेराबंदी कर तलाशी ली गई। इस दौरान उक्त मकान से 9 बोरियाँ की बरामद की गई। जिसको खोलकर देखा गया। तो उसमें रायल स्टेज प्रीमियर विस्की सेल इन हरियाणा की 750 एमएल की 168 बोतल व 375 एमएल की 216 बोतलें बरामद की गई। बरामद जिसकी कुल मात्रा लगभग 207 लीटर है।पूछताछ में तस्करों ने बताया कि शराब को हरियाणा राज्य के जूमकार से आनलाइन गाड़ी बुक करके लाया था। जिसे रात्रि में बिहार में ले जाकर बेच देनें की तैयारी थी।
मेहनत और लगन के साथ पढाई करने पर हर लक्ष्य होता है हासिल:रमेश यादव
चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के विजयपुर गांव में सोमवार को स्माइल ग्रुप की तरफ से परीक्षा में उत्तीर्ण आए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को सील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने फीता काटकर व माँ सरस्वती चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मानव जीवन में पढ़ाई का सबसे अधिक महत्व है। मेहनत और लगन के साथ पढाई करने पर हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर भय बना रहता है। कि मेहनत के अनुरूप परिणाम आएंगे कि नही। लेकिन कभी भी परीक्षा को लेकर मन में भय न होना चाहिए। विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए सही दिशा में मेहनत करना चाहिए। निश्चित ही लक्ष्य प्राप्त होगा। इस दौरान नीरज कुमार प्रजापति, मुहम्मद अकरम, अशोक कुमार मौर्य, अंकित चौहान बालेश्वर, अमरजीत सिंह, रामअनंत चौहान,आकाश चौहान,बाबूलाल गुप्ता, अतुल मौर्य, सहवाग मौर्य बंशु पासवान, सत्यनारायण प्रजापति, जयहिंद चौहान,शशिकांत चौहान,भोलानाथ चौहान, लेखेंद्र अजय चौहान,आजाद चौहान, ग्राम प्रधान मनीष मौर्या, पूर्व प्रधान घनश्याम चौहान, दयाराम चौहान, सोमार प्रजापति, हरबंश यादव, गंगादयाल आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अशोक कुमार मौर्य ने किया।
Chandauli:शार्ट-सर्किट से सेवानिवृत्त दरोगा के घर में लगी आग,नगदी सहित लाखों के आभूषण व गृहस्थी का सामान जलकर राख
नियामताबाद। कांशीराम आवास गोधना में रविवार की रात आंधी के दौरान शार्ट सर्किट से सेवानिवृत दरोगा के घर में आग लग गई। जिसमें दो लाख नगदी सहित लाखों के आभूषण गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गए। शोर गुल अफरा-तफरी की आवाज सुनकर पड़ोस में बसे काशीराम आवास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड डेढ़ घंटे बाद पहुंची तब तक पड़ोसियों ने आग बुझा दिया फायर ब्रिगेड की लापरवाही से लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले सेवानिवृत्ति दरोगा शत्रुघ्न राय ने गोधना नेशनल हाईवे स्थित कांशीराम आवास के पीछे पक्का मकान बनवाया है। यहां शत्रुघ्न अपनी पत्नी ललिता बेटा मुकेश और बहू के साथ रहते हैं। उनके मकान के बगल से हाई टेंशन तार गुजरा है। बीती रात आंधी के दौरान तार हिलते ही उनके मकान में लगे एसी के उपकरण से सट गया। जिसे पूरे घर में आग लग गई। शत्रुघ्न राय ने जब शोर मचाया तो बगल में बसे काशीराम आवास के लोगों ने दौड़कर अपनी जान की परवाह न करते हुए आग बुझाई उस दौरान शत्रुघ्न राय के बेटे बहु अलीनगर रिश्तेदारी में गए हुए थे। आग बुझाते बुझाते नकदी गहने एसी कूलर पंखा बेड अलमारी कपड़े किचन व गृहस्थी के काफी सामान जल गए। मुकेश ने बताया कि आग लगने से 2 लाख रुपए एसी कूलर पंखा दीवान पलंग किचन के समान व गृहस्थी के समान जल गए हैं। डेढ़ साल पूर्व में भी इस तरह की दुर्घटना पहले भी हो चुकी थी जिसमें कई कीमती सामान जल गए थे। मैंने हाई टेंशन तार हटवाने या अन्य सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल विद्युत निगम के अधिकारियों को इसकी लिखित व ऑनलाइन सूचना दी इसके बावजूद भी विद्युत निगम के लापरवाही व अनदेखी के कारण आज पुनः दुर्घटना हुई इससे हाई टेंशन के अगल-बगल बसे लोगों में भय का माहौल है। मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार घटनास्थल पर आए थे। घटना की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान दीनदयाल गोंड व कांग्रेस नेता शाहिद तौसीफ मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारियां ली।
Chandauli:बेखौफ चोरों ने घर में घुसकर लाखों के आभूषण पर फेरा हाथ सदमे में परिजन,पुलिस ने चोरी की घटना को बताया संदिग्ध
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रविवार की देर रात बेखौफ चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के आभूषण पर हाथ फेर फरार हो गए। सुबह चोरी की खबर जब परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल का जांच पड़ताल कर कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी कमलेश गुप्ता अपनी पत्नी उषा गुप्ता के साथ बाहर बरामदे में सो रहे थे। दोनों पुत्र व एक बहू नौकरी में होने के कारण बाहर थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान के पीछे के रास्ते दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश कर गए। और मकान के एक कमरे में बेड के अंदर रखें बड़ी बहू अंजलि के अलमारी की चाबी लेकर चोरों ने इसमें रखें हार, 6 अंगूठी, नथिया,मांग टीका, दो चैन, मीना, पायल, कंगन, झुमका सहित लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जबकि वहीं आर्टिफिशियल रखे हुए जेवरात नहीं ले गए। इसकी जानकारी सुबह जब बुजुर्ग दंपति सो कर उठा तो अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसमें से जेवरात गायब थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जूटी है। इस बाबत अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आर्टिफिशियल छोड़कर सिर्फ जेवरात ले जाना गले से नीचे नहीं उतर रहा है। इसके साथ ही बगल के कमरे में ही एक बहू का बक्सा अलमारी सुरक्षित पड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
Chandauli:झकझोर कर रख देगा मासूम के मौत का कारण चिकित्सकों ने भी दे दिया जवाब,परिजनों में मच गया कोहराम
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव निवासी पूर्व प्रधान मनोज कुमार का 4 वर्षीय पुत्र अर्पित उर्फ गिल्ली के गले में काजू फंस गया। आनन फानन में इसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव निवासी पूर्व प्रधान मनोज कुमार के दो पुत्री व एक पुत्र अर्पित उर्फ गिल्ली 4 वर्ष सबसे छोटा था। 6 महीने पूर्व सोते समय गिर जाने से हंसली टूट गई थी। जो इलाज के बाद लगभग ठीक हो चुका था। लेकिन पौष्टिक आहार के रूप में काजू बादाम आदि पिसकर दूध में दिया जाता था। वैसे भी एक दो काजू खा लेता था। रविवार को भी गिल्ली काजू खाने लगा। अचानक जाकर गले में फंस गया। इसकी घबराहट देख परिजनों ने काजू को बाहर निकलने का काफी प्रयास किया । लेकिन नहीं निकलने पर आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में ले गए। लेकिन जिला चिकित्सालय के लिए सभी ने रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र के मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।
Chandauli:मनबढ़ युवक ने मंडप में घुसाया टूरिस्ट बस,आधा दर्जन लोग घायल,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार की देर रात एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के एक मनबढ़ युवक ने टूरिस्ट बस मंडप में घुसा दिया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। और शादी समारोह को बीच में ही रोकना पड़ा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। लेकिन सुबह स्थिति को नियंत्रित कर शादी संपन्न कराई जा रही है। वही घराती पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित चार धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
हमीदपुर गांव निवासी राजनाथ यादव की पुत्री की शादी में वाराणसी जिले के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से बारात आई थी। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 10 बजे गांव का ही धर्मेंद्र यादव उर्फ बम्मू खाना खाने के लिए स्टाल पर गया। जहां उसने खाना परोस रहे लोगों से पनीर की मांग की। जब उसे पनीर नहीं मिली तो वह दाल परोस रहे व्यक्ति से करछुल लेकर दाल को बर्तन से निकाल कर फेंकने लगा। जब लोगों ने उसे रोका तो वह पूरे बर्तन को ही उठाकर दाल गिरा दिया। इससे आक्रोशित घराती पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। ततपश्चात धर्मेंद्र वहां से भाग गया। करीब बीस मिनट के बाद वह एक टूरिस्ट बस लेकर राजनाथ के दरवाजे पर पहुंचा। जहां पहले वह खाने के लिए लगे पंडाल में बस घुसा दिया। जहां कई लाइटें और अन्य सजावटी समान टूट गए। उसके बाद उसने बस को बहुत ही तेज गति से पीछे की ओर लेकर आया। बस राजनाथ के मकान के पिछले हिस्से में बने करकटनुमा घर से टकरा गई। इससे दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही करकट, एंगल आदि गिर गए। इससे लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते पड़ते इधर उधर भागने लगे। वही करकट की चपेट में दूल्हे के पिता विनोद यादव कन्या पक्ष के जोगी यादव, बल्लू यादव, दूधनाथ यादव, बाबूलाल पटेल और रवि यादव घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मय वाहन मौके से फरार हो गया। वही बाराती पक्ष शादी करने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। तब जाकर रविवार की सुबह शादी संपन्न हुई। इस बाबत सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही।
Chandauli:भीषण गर्मी में लापरवाही बच्चे को कर सकती है बीमार,अनामिका चाईड केयर के चिकित्सक ने बताया गर्मी में कैसे रखें बच्चों के सेहत का ख्याल
चंदौली। भीषण गर्मी के कारण जनपद में तापमान 40 डिग्री से अधिक है। ऐसी स्थिति में बच्चों के पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। जिससे बच्चों तेज़ी से बीमारी के चपेट में आ जाते हैं। खासकर तपती गर्मी में बच्चों में डिहाइड्रेशन की शिकायत होने की अधिक संभावना होती है। उक्त बातें फुटिया स्थित अनामिका चाइल्ड केयर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ ऋषि कुमार ने बताई।
उन्होंने बताया कि दोपहर की धूप व इस बदले मौसम में बच्चों को बाहर न लेकर जाए। जब भी बच्चों को घर से बाहर ले जाना है तो सुबह और शाम के समय जाएं। गर्मी में बच्चों को अधिक से अधिक घर में रखें। इस समय गर्मी से सबसे अधिक बच्चे डिहाइड्रेशन से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में उनके खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। साथ ही कपड़े मौसम के हिसाब से पहनाएं तभी बच्चे सुरक्षित रह सकते हैं। जरा सी लापरवाही इस गर्मी में बच्चे को बीमार कर सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को ठीक रखना के लिए मौसमी ताजा फल और ताजा भोजन खिलाएं। जिससे बच्चों में भोजन की पाचन क्रिया जल्द पूरी हो और डिहाइड्रेशन जैसी बीमारी से उनको बचाया जा सके। कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। साथ ही बच्चों के अंदर ताकत के लिए पे पदार्थ को दें। गर्मी के दिनों में बच्चों को पानी कम से कम 8 से 10 बार जरूर पिलाएं। इस मौसम में बच्चों के शरीर पर अक्सर दाने निकल जाते हैं। जो उनकी त्वचा के लिए काफी हानिकारक होते हैं। और यह दाने गर्मी के चलते निकलते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को धूप से बचाए और उन्हें सूती कपड़े पहनकर कर ही बाहर ले जाएं। बच्चों में अधिक परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकों को दिखाए।











