35.6 C
Chandauli
Monday, March 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 69

Chahaniya Block Politics: अविश्वास प्रस्ताव में चहनियां ब्लॉक प्रमुख ने बचा ली अपनी कुर्सी

अविश्वास प्रस्ताव में कुर्सी बचाने के बाद प्रसन्न मुद्रा में ब्लाक प्रमुख व उनके समर्थक।

Young Writer, Chahaniya: चहनियां ब्लॉक में बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश पर अविश्वास प्रस्ताव की विशेष बैठक बुलाई गई। इस दौरान में आरोप-प्रत्यारोपों और इस्तीफों की होड़ के बीच अंततः भाजपा समर्थक ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। बैठक पूर्ण होने के बाद उन्होंने चहनियां चौराहे पर जश्न मनाया।

विदित हो कि चहनियां ब्लाक में कुल 105 बीडीसी सदस्य है। 2023 से ही ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव चल रहा है, जिसमें 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पहले ही हलफनामा देकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताया था, लेकिन जब अविश्वास प्रस्ताव की बैठक हुई, तो केवल 57 सदस्य ही सदन में पहुंचे। यह संख्या आवश्यक कोरम से कम थी, जिससे प्रस्ताव का पारित होना असंभव हो गया। बैठक से पहले ही माहौल गर्म था।

कई महिला बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए कि उनके प्रमाण पत्र जबरन रख लिए गए और उन्हें स्वतंत्र रूप से शामिल होने से रोका गया। सदन में पहुंचे 57 सदस्यों ने भी सामूहिक इस्तीफा देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाए, लेकिन एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सभी इस्तीफों को खारिज करते हुए प्रक्रिया को नियमतः मान्य बताया। ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी बचने के साथ ही भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। ढोल नगाड़ों के साथ समर्थकों ने विजय यात्रा निकाली और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं।

इसके बाद ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा यह केवल मेरी नहीं, उन सभी बीडीसी सदस्यों की जीत है जो विकास में विश्वास रखते हैं। साजिशों से सत्य को दबाया नहीं जा सकता। अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी रघुराज और बलुआ थाना प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा घेराबंदी के चलते किसी प्रकार की कोई अफरा-तफरी नहीं हुई और पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Pahalgam Terror Attack : कैंडल मार्च निकाल आतंकी घटना में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि

Pahalgam Terror Attack : कैंडल मार्च निकाल आतंकी घटना में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि

Young Writer, डीडीयू नगर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था लक्ष्य सोसायटी एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से चन्दौली जनपद में लोक रंगोत्सव सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल सेवा संस्थान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्य व क्षेत्र जैसे गढ़वा झारखंड,जमालपुर,मुंगेर,आरा बिहार वाराणसी, चन्दौली, प्रयाग उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के लोक नाट्य,नृत्य,गायन के कलाकारों का समागम दिनांक 22 अप्रैल को जनपद के कलासाधकों ने अपने प्रस्तुत होने वाले पूर्वाभ्यास से प्रारंभ हुआ। पूर्व घोषित कार्यक्रम चन्दौली लोकरंगोत्सव के तहत बुधवार को लोक रंग शोभायात्रा निकलना था, जिसे पहलगांव में हुए हादसे के कारण बिहार झारखंड से आये कलाकारों द्वारा मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल जूलूस निकाला।

ततपश्चात बिरहा के गीत बिरहा से कुँवर सिंह निराला एवं ओम तिवारी ने उपस्थित लोगों से दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। यात्रा में संस्कार भारती के प्रान्त उपाध्यक्ष सतीश जिन्दल, शरद चंद मिश्रा, दीपक आर्य, बृजमोहन यादव, रोहित यादव, जयप्रकाश जायसवाल, नारद केशरी, माहे अंजना, रितेश मिश्रा, दिलीप मौर्या, शशि मिश्र, शुशामा रानी, नीना वैश्य, संजय सिंह, दीपक आर्य अम्बुज, पूनम सिंग, अनिता कुशवाहा, अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Chandauli Fish Mandi: मत्स्य व्यवसाय को माडल हब के रूप में करें विकसित

निर्माणाधीन मत्स्य मंत्री का सचिव ने किया निरीक्षण
Young Writer, चंदौली। भारत सरकार के मत्स्य मंत्रालय के सचिव अभिलक्ष लिखी ने बुधवार को नवीन मंडी परिषद स्थित निर्माणाधीन मत्स्य मंडी का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, जिससे मत्स्य व्यवसाय को गति मिले और मत्स्य पालकों को अधिक लाभ मिल सके।

सचिव भारत सरकार ने विशेष रूप से आइस प्लांट, आइस सप्लाई, शीत श्रृंखला (कोल्ड चेन), स्वच्छता, जल निकासी एवं विपणन सुविधा जैसे बुनियादी ढांचे को उच्च प्राथमिकता के साथ विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने मंडी परिसर को मत्स्य व्यवसाय के लिए एक ‘मॉडल हब’ के रूप में विकसित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मत्स्य पालकों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि और सतत विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं वहां उपस्थित मत्स्य पालकों व किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। दुकानों के आवंटन के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में मत्स्य विभाग द्वारा जो भी नियम बनाए जाएंगे उनका पारदर्शिता के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण न केवल परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि सरकार की ‘ब्लू इकोनॉमी’ को मजबूती देने की दूरदर्शी नीति का भी परिचायक है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:जनपद में तीन सब स्टेशनों की बिजली रहेगी गुल,अधिकारी ने बताया कारण


चंदौली। 33/11 के०वी० पॉवर हाउस से निकलने वाले 11 के०वी० पोषक काटा फीडर के विभाजन हेतु नई 11 के०वी० लाईन के निर्माण का कार्य होना है। जिसके लिये 132 के0 वी0 से निर्गत 33 के०वी० पोषक बगही, बिलारिडिह एवं बबुरी से जुडे हुए क्षेत्रों में समय सुबह 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी उपखंड अधिकारी प्रथम विवेक मोहन श्रीवास्तव ने दी।

Chandauli:मेगा ड्राईव चेकिंग अभियान में 1857 व्यक्ति धराए,10 लाख 70 हजार रुपए वसूला गया जुर्माना


डीडीयू नगर। स्थानीय रेल मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी है। पूर्व निर्धारित टिकट चेकिंग मेगा ड्राईव के आलोक में डीडीयू, गया सासाराम डेहरी ओन सोन अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ एवं जपला आदि स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेक मंगलवार की सुबह 06.00 से 22.00 बजे तक करने का निर्णय लिया गया था स जिसमे मंडल के समस्त स्क्वाड-स्टैटिक एवं स्लीपर के टिकट जाँच कर्मी, वाणिज्य निरीक्षक पर्यवेक्षक सहित सभी वाणिज्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बक्सर -डीडीयू खंड, वाराणसी-डीडीयू, सासाराम-डीडीयू, आरा-सासाराम खंड, गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन, किउल-गया, गोमो-गया एवं पटना-गया खंड से आने एवं जानेवाली सभी ट्रेनों को लक्ष्य कर गहन जाँच किया गया। जिसमे प्रीमियम एवं मेल एक्सप्रेस के साथ-साथ पेसेंजर ट्रेन को भी चेक किया गया। बिना टिकट अनुचित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों से नियमानुसार जुर्माने की राशि वसूल की गयी स सभी स्टेशनो पर किलाबंदी कर जाँच कर बिना टिकट,अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालो को नियमित टिकट लेकर चलने हेतु प्रेरित किया गया। शाम 6 बजे अंतिम सूचना तक डीडीयू मंडल द्वारा लगभग 1857 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया है। जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 10 लाख 70 हजार रुपये की राशि वसूली गयी है,मेगा ड्राइव जारी है स इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि सदैव उचित टिकट लेकर संबंधित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें। इस दौरान अन्य यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें।

Chandauli:पुलिया निर्माण के कारण पेयजल की समस्या से मचा हाहाकार


सकलडीहा। सड़क फोर लेने निर्माण के दौरान सकलडीहा राजवाहा तोड़कर चौड़ीकरण किया जा रहा है। जेसीबी से खुदाई के दौरान जल निगम की पाइप दो भाग में बट गया है। जिसके कारण सधन तिराहा से लेकर ईटवा तक के दुकानदार और राहगीर पेयजल की समस्या से परेशान है। सोमवार को दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया है।
चंदौली से सैदपुर वाया सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण कर नव निर्माण किया जा रहा है। सकलडीहा कस्बा में भी सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सघन तिराहा पर कार्यदाई संस्था की ओर से सकलडीहा राजवाहा की पुलिया तोड़कर नई पुलिया निर्माण किया जा रहा है। इसी दौरान वहा से गुजर रही जलनिगम की पाइप एक सप्ताह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे सघन क्षेत्र के दुकानदारों और घरों के साथ ही इटवा गांव में पानी नहीं पहुच पा रहा है। जिसे लेकर दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया।व्यापारियों  ने आरोप लगाया कि तहसील से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी इसी मार्ग से होकर गुजर रहे है। इसके बाद भी समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने चेताया कि शीध्र ही पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं किया गया तो व्यापारी आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे। उधर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभागीय अधिकारी के साथ कार्यदायी संस्था को को बुलाकर पेयजल आपूर्ति शीध्र शुरू कराया जायेगा।

Chandauli:अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


शहाबगंज। कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार की देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक दरोगा राम उम्र लगभग 42 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को राहगीरों ने एम्बुलेंस से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया। जहां उपचार के दौरान चालक की मृत्यु हो गयी।थाना क्षेत्र के करनौल गांव निवासी चालक दरोगा राम गाँव के ही गोपाल सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। जो गेहूँ कटाई के बाद भूसा बनाने का काम करता था। रविवार को रात्रि में काम खत्म होने के बाद चालक सेमरा की ओर से ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था। कस्बा के हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक पलट गयी। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस की सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उपचार उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। चालक की पत्नी चन्द्रावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो नाबालिग पुत्र जयहिंद 17 वर्ष व जयविजय 15 हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जा में ले लिया तथा शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मिर्ज़ा रिजवान बेग ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Chandauli:तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से आटो सवार किशोर की मौत,दो गंभीर


बबुरी। क्षेत्र के दूदे गांव के पास चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्याज लदी तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वही किशोर के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी साजन गुप्ता 22 वर्ष अपने छोटे भाई राजन गुप्ता 15 वर्ष के साथ मुगलसराय जंक्शन पर कानपुर से आ रही अपनी बड़ी बहन राधा देवी को लेने गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही उनका ऑटो दूदे गांव के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही प्याज लदी अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो में बैठे किशोर राजन गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ऑटो चला रहे बड़े भाई साजन गुप्ता और बहन राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जैसे ही घटना की खबर घर पहुंची स्वजन में कोहराम मच गया।

Chandauli:एमडी कालेज आफ फ़ार्मेंसी में डिप्लोमा इन फार्मेसी कोर्स में प्रवेश लेने वाले गरीब बच्चों को मिलेगी फीस में छूट,जाने प्रवेश फार्म भरने की तिथि


चंदौली। एमडी कालेज आफ फ़ार्मेंसी में डिप्लोमा इन फार्मेसी कोर्स में प्रवेश लेने वाले गरीब बच्चों को फीस में छूट और वरीयता देने की घोषणा जाएगी।उक्त बातें कॉलेज के प्रबंधक डॉ बी के वर्मा ने बताया कहा कि डी फार्मा में प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी प्रवेश फर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवेश फार्म भरने वाले बच्चे ही प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जो बच्चे प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नहीं होंगे। उनका प्रवेश संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में डी फार्मा की अंतिम तिथि 30 अप्रैल के पहले यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो कालेज अथवा मोबाइल नंबर 9936173478 व 847081३291 पर संपर्क कर सकते हैं। डा. बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि डी फर्मा का कोर्स दो वर्ष का है। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से पास बच्चे डी फार्मा में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। हमारे यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है। साथ ही छात्रावास की भी उत्तम व्यवस्था है। इसके अलावा प्रैक्टिकल प्रशिक्षण हेतु अत्याधुनिक उपकरण युक्त 120 बेड का चंदौली मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल है।

बाबा साहब ने बहुजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का किया काम:राम दिलास


चंदौली। एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (बटवा) के तत्वावधान में मुगलसराय दामोदर दास पोखरा से मानसरोवर तालाब तक एक विशाल एवं ऐतिहासिक डॉ भीम राव अम्बेडकर झांकी निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि दिनेश चन्द्रा द्वारा रैली को झण्डा दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान रैली मुगलसराय बाजार से होते हुए मानसरोवर तालाब पर पहुची कर सभा आयोजित की गई। जहा लोगों ने बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पिता कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राम दिलास ने कहा कि बाबा साहब तमाम विसंगतियों से लड़ते हुए उच्च शिक्षा हासिल की और उसी शिक्षा की बदौलत उन्होंने संविधान में दलितों, पिछड़ों व कमजोर वर्ग की शिक्षा, समानता के साथ ही उनके अधिकारों को सुनिश्चित किया है। उन्होंने अपने इस ऐतिहासिक प्रयास से बहुजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। कहा कि बाबा साहब ने दलितों को राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक भागीदारी सुनिश्चत करने जैसा ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान जिला महामंत्री ज्ञान चंद्र कांत, फाफ साहब भारती, लल्लन कुमार, प्रेम प्रकाश त्यागी, सत्य प्रकाश भारती, अरुण रत्नाकर, सत्यार्थी, बब्बन चौहान, इरशाद अहमद बब्लू, तिलकधारी बिंद, चन्द्र शेखर यादव, गोविन्द लाल पंकज, राजेश राव, अभिषेक कुमार, इंजीनियर अभिषेक, गुड लक भारती, स्नेहिल भारती, अविनाश लखन, दिलीप दिलदार, बसंत लाल, सलमा, सोनू किन्नर, शैलेश चौधरी, धनंजय कुमार, विजेन्द्र कुमार, अरविन्द कौशल, देवेन्द्र प्रताप सिंह, मोनू जायसवाल, चकरू यादव, सुनील यादव, नन्द कुमार शर्मा आदि शामिल थे.

Chandauli
clear sky
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
11 %
2.9kmh
3 %
Mon
36 °
Tue
39 °
Wed
39 °
Thu
37 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights