चहनियां। गेहूं की फसल पककर तैयार है। अप्रैल के महीने में अत्यधिक धुप व गर्मी से सम्भवत आग भी ज्यादा लगती है। किसान चाहे तो उनकी फसल बच सकती है। इसके लिए किसानों खुद जागरूक होना होगा।
बिजली विभाग के जेई सुभाष यादव ने कहा कि गेंहू की फसल पककर तैयार है। गर्मी की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में जगह जगह गर्मी से ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने से आग लगने का खतरा है। यदि किसान जागरूक हो तो फसल बच सकती है। ज्यादातर फसल बिजलीं के ट्रांसफार्मर से निकलने वाली चिंगारी से जलता है। ट्रांसफार्मर के इर्द गिर्द कुछ दूर तक यदि सुखी फसल को हटा दिया जाय तो चिंगारी जमीन पर गिरकर समाप्त हो जायेगी। आग से ज्यादा फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील किया कि ट्रांसफार्मर के इर्द गिर्द फसलों को हटा लें। क्योंकि हर जगह अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंच पायेगी। लोगों को जागरूक होना होगा।
Chandauli:सावधान ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द तैयार फसल को हटा लें किसान,जरा चिंगारी उठी तो हो सकता है भारी नुकसान
Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भवानपुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस बाबत मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि भगवानपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त नही हो पाई है। युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार बाइक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत,वाराणसी से लौट रहा था घर
चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के जलखोर गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित बाइक से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि शहाबगंज निवासी दीपक 30 वर्ष शाम में वाराणसी से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वो जलखोर गांव के समीप पहुचा की उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वो सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। साथ ही उसके सर में गंभीर चोटें आई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों में घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे इलाज़ के दौरान मृत घोषित कर दिया। जहा पुलिस ने उसके शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Chandauli:ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम महाल निवासी रेलकर्मी चालीस वर्षीय अनवर अली उर्फ पिंटू की मंगलवार की सुबह वाराणसी में ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दस वर्ष पहले अनवर के पिता मोहम्मद शमी की भी वाराणसी में ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। रेलकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम महाल निवासी अनवर अली उर्फ पिंटू वाराणसी में रेलवे में की-मैन के रूप में तैनात था। वह माह ए रमजान में सुबह सहरी करने के बाद ड्यूटी करने निकल गया था। सुबह छह बजे रेलवे लाइन पर काम करते समय बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही अनवर की मौत हो गई। अनवर के मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार के पुरुष सदस्य और मुहल्ले के लोग वाराणसी के लिए रवाना हो गए। अनवर के पिता भी वाराणसी में रेलवे में की-मैन के पद पर तैनात थे। दस वर्ष पहले कार्य के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। पिता के स्थान पर अनवर उर्फ पिंटू की नौकरी लगी। आज पिता की तरह उसकी भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां घर में कोहराम मच गया है। जानकारी होने पर मुहल्ले में मातम पसर गया। अनवर की मां कैमरून निशा बेटे की मौत की सूचना के बाद गुमशुम हो गई हैं। वहीं पत्नी नगमा खातून का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। अनवर की पहली पत्नी का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। पांच वर्षीय पुत्र रेहान और दस वर्षीय बेटी फलक भी लोगों को रोते देख कर रोते बिलखते रहे।
Chandauli:आवारा कुत्तों ने 26 ग्रामीणों को बनाया निशाना,आतंक से क्षेत्र में दहशत
चंदौली। नौगढ़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विभिन्न गांवों में 26 ग्रामीणों को कुत्तों ने अपना निशाना बना लिया जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है। जख्मी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एंटीरेबीज लगवाने वाले की संख्या से चिकित्सक भी हैरान रह गए। ओपीडी के दो घंटे में ही 26 ग्रामीणों को एंटी रेबीज व टीटी का इंजेक्शन लगाया गया।
सभी ग्रामीणों को पहले साबुन से हाथ धुलवाकर चिकित्सक डा. नीरज कुमार ने एंटी रेबीज का डोज लगाया। जिनमें जनकपुर निवासी त्रिलोकी बाघी गांव निवासी योगेंद्र, सूरज, अमदहां चरनपुर गांव निवासी विमल, राजनाथ, मंगरही गांव निवासी चंद्रप्रकाश, जयमोहनी गांव निवासी सुगंधा, आयुष, अमृत, मजगावा गांव निवासी रंभा बजरडीहा गांव निवासी अरविंद, चमेली, सुरेंद्र, बसौली गांव निवासी सुशीला, प्रियवंती, मलेवर गांव निवासी अनीता, फुलवंती, मजगाई गांव निवासी आदर्श, सोनवार गांव निवासी शिवशरण, मरवटिया गांव निवासी अशोक, डुमरिया गांव निवासी पंकज, आकाश, नर्वदापुर गांव निवासी आर्यन,खटखरी गांव निवासी सावित्री को कुत्तों ने निशाना बनाया। जहा गांव में दहशत का माहौल है।
Congress News: शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने संभाला दायित्व‚ बोले मिलकर करेंगे पार्टी को मजबूत
Young Writer, डीडीयू नगर। नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को पूर्व अध्यक्ष ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि नवनियुक्त मुगलसराय शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को संगठन सृजन से लेकर पार्टी कार्यक्रम व आंदोलन में सभी कांग्रेस जनों के साथ मिलकर उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया जाएगा। बृजेश गुप्ता एक जुझारू व जमीनी कार्यकर्ता है, जो निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे, जिससे पार्टी को मजबूती प्रदान होगा। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि सभी के साथ मिलकर संगठन का कार्य करना है। साथ ही आमजन की लड़ाई को पूरे सिद्दत से लड़ा जाएगा। संघर्ष के साथ शहर में पार्टी को और नई ऊंचाईओ तक पहुंचाने की जो मुहिम निरंतर चलती आ रही है। उसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में आंनद शुक्ल, दिनेश चन्द्रा, शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, सतीश बिंद, नवीन पाण्डेय, परमहंस सिंह, दशरथ चौहान, नेहाल अख्तर, विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, कमरुल बारी, संगीती सिंह, ऊषा यादव, ट्रिजा एलियट, तारिक अब्बास, हेलन पैट्रिक, हम्मीर शाह जायसवाल, अनवर सादात, रामसेवक पटेल, धर्मवीर, मृत्युंजय शर्मा, शाबिर राईन, मोहन गुप्ता,ऋषि दयाल,दिपक गुप्ता, रमेश सिंह, सोनू श्रीवास्तव, इसरार कुरैशी, संजय जायसवाल, रुपेश चौहान, दिलीप पाल, दिपक जायसवाल, विक्की गुप्ता, रंजीत जायसवाल, सोनू सोनकर, आकाश कुमार, प्रदीप जायसवाल, मंटू शर्मा, प्रवीण कुमार, अंकज कुमार, मनोज यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
DDU Nagar News: बैलेंस खो बैठा चालक‚ टोटो पलटने से मां व पुत्री घायल
Youing Writer, डीडीयू नगर। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय के पास सोमवार की शाम 4:30 बजे के करीब टोटो पलटने से 50 वर्षीय अधेड़ महिला व 15 वर्षीय बालिका घायल हो गई। लोगों ने घायलों को पीपी सेंटर में ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छोड़ दिया।
क्षेत्र के पटपरा निवासिनी महिला व उसकी बेटी टोटो पड़कर मुगलसराय सामान खरीदने के लिए आ रही थी। जैसे ही टोटो राज की महिला चिकित्सालय के करीब पहुंचा, तभी टोटो डिस बैलेंस होकर पलट गया। उसमें सवार महिला व उसकी लड़की को हाथ में मामूली चोट आई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने टोटो चालक को पकड़ कर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। गौरतलब हो कि नगर में नाबालिक बच्चों द्वारा बे हिसाब टोटो चलाया जा रहा है। इसके खिलाफ पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इनके पास वाहन चलाने का कोई लाइसेंस भी नहीं रहता है।
Chandauli:सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगो की मौत,मातम में बदली शादी की खुशियां
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया पट्टीदारी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी नौशाद अंसारी 35 वर्ष व उनका भतीजा शहरे आलम 24 वर्ष बाइक से अपने रिस्तेदारों के घर शादी का कार्ड देने गए थे। वापस आने के दौरान जैसे ही दोनों सवैया गांव के समीप पहुचे की किसी अज्ञात वाहन ने उसने बाइक में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। घटनास्थल जुटे आस पास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा दोनों की मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष विंदेश्वर पांडेय ने बताया कि दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गए। घटना में दोनों सर में गंभीर चोटे आई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा इलाज़ के दौरान दोनों की मौत हो गई।
इनसेट——
मातम में बदली शादी की खुशियां
चंदौली। मुस्तफापुर गांव में चाचा और भतीजे की मौत से घर मे शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। जिसको लेकर पूरे गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि 4 अप्रैल को घर में लड़की की शादी पड़ी थी जिसको लेकर दोनों रिस्तेदारी में कार्ड देने निकले थे लेकिन सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। जिसकी खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
Chandauli:सदर कोतवाली में कोतवाल ने सभ्रांत नागरिकों संग की पीस कमेटी की बैठक,बोले परंपरागत तरीके से ही मनाए त्योहार
चंदौली आगामी त्योहार जमात-उल-विदा व ईद को देखते हुए सदर कोतवाली परिसर में सोमवार को कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने नगर के सभ्रांत नागरिकों संग बैठक की और लोगों से आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की साथ ही चेताया कि त्योहार में कोई भी व्यक्ति खलल डालने का प्रयास करेगा तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीके से ही त्योहार मनाया जाए। किसी तरह की कोई नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। अगर ऐसा किसी ने करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ईदगाहों में लाउडस्पीकर की आवाज सीमित रखे। जिससे किसी को कोई परेशानी ना हो सभी लोग आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाएं। त्योहार हमारे घरों में खुशियां लेकर आते हैं। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ आमजन की भी है। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। बाजारों व क्षेत्रों में किसी की भी गतिविधियां संदिग्ध हैं। तो उसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी इस दौरान वसीम कादरी, इशहाक, गुलाम हुसैन, जुम्मन, आजाद, अनीस, रमेश कुमार, राहुल सेठ, भरत वर्मा, सर्वजीत प्रधान, आदि मौजूद रहें।










