29.1 C
Chandauli
Thursday, August 21, 2025

Buy now

नगर निकायः चंदौली में पुरुषों के साथ महिलाओं में जमकर डाले वोट

- Advertisement -

7475 पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष 6437 महिलाओं ने किया मतदान

Young Writer, चंदौली। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। नगर पंचायत चंदौली में कुल 61.10 प्रतिशत वोट पड़े। इस दौरान पुरुष मतदाताओं के साथ ही महिला वोटर भी मतदान के लिए घरों से बाहर निकले और बूथों तक गए। आंकड़े बताते हैं कि अबकी बार चंदौली नगर पंचायत के मतदाता अपने मताधिकार को लेकर सजग व जागरूक नजर आए। नगर पंचायत चंदौली में पड़े कुल 13912 वोट में 6437 महिला तथा 7475 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
चंदौली नगर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चंदौली पर 664 पंजीकृत मतदाताओं के सापेक्ष 487 वोटरों ने मतदाधिकार का इस्तेमाल किया, जिसमें 240 महिला व 247 पुरुष शामिल हैं। प्राथमिक विद्यालय चंदौली के कक्ष-2 में बने बूथ पर 629 मतदाताओं के सापेक्ष 498 वोट पड़े, जिसमें 235 महिला व 263 पुरुष शामिल हैं। राजकीय महाविद्यालय चंदौली में 1092 पंजीकृत सापेक्ष 609 मत पड़े, जिसमें 307 महिलाएं व 302 पुरुष शामिल हैं। राजकीय महाविद्यालय चंदौली के कक्ष-2 में बने बूथ पर 1301 के सापेक्ष 764 मत पड़े, जिसमें 362 महिलाएं व 402 पुरुष शामिल हैं। प्राथमिक विद्यालय कांशीराम आवास बूथ पर 1007 मतदाता के सापेक्ष 180 महिला व 145 पुरुष शामिल रहे। कांशीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदौली स्थित बूथ पर 741 वोट के सापेक्ष 515 वोट पड़े, जिसमें 233 महिलाएं व 282 पुरुष शामिल है। कांशीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदौली के कक्ष-2 स्थित बूथ पर 778 के सापेक्ष 286 महिलाएं व 256 पुरुष शामिल हैं। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली पु0 बूथ पर 930 के सापेक्ष 563 मत पड़े, जिसमें 253 महिलाएं व 310 पुरुष शामिल हैं। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज म0 में 677 के सापेक्ष 440 वोट पड़े, जिसमें 215 महिलाएं व 235 पुरुष शामिल हैं। आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदौली प0 922 के सापेक्ष 509 मत पड़े, जिसमें 237 महिलाएं व 272 पुरुष शामिल हैं। आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदौली म0 में 806 के सापेक्ष 473 मत पड़े। जिसमें 216 महिलाएं व 257 पुरुष शामिल हैं। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदौली पू0 में 969 के सापेक्ष 533 मत पड़े, जिसमें 226 महिलाएं व 307 पुरुष शामिल हैं। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदौली कक्ष-2 स्थित बूथ पर पंजीकृत 652 के सापेक्ष 171 महिलाएं व 196 पुरुष शामिल रहे। बे0 प्राथमिक विद्यालय चंदौली में 1249 के सापेक्ष 867 वोट पड़े, जिसमें 411 महिलाएं व 456 पुरुष शामिल हैं। स्वामी अड़गड़ानन्द जी महाराज राष्ट्रीय शिक्षा निकेतन चंदौली में 807 के सापेक्ष 462 वोट पड़े, जिसमें 211 महिलाएं व 251 पुरुष शामिल हैं। स्वामी अड़गड़ानंद राष्ट्रीय शिक्षा निकेतन कक्ष-2 में बजे बूथ पर 781 के सापेक्ष 442 वोट पड़े, जिसमें 200 महिला व 242 पुरुष शामिल हैं। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चंदौली में 858 के सापेक्ष 563 वोट पड़े, जिसमें 251 महिलाएं व 312 पुरुष शामिल हैं। इसी कालेज में कक्ष-2 पर बने बूथ पर 807 के सापेक्ष 540 वोट पड़े, जिसमें 252 महिलाएं व 288 पुरुष शामिल हैं। जूनियर हाईस्कूल चंदौली पू0 स्थित बूथ पर 1153 के सापेक्ष 753 वोट पड़े। इसमें 327 महिलाएं व 426 पुरुष शामिल हैं। आलोक उत्तर माध्यमिक विद्यालय उ0 पर 1335 के सापेक्ष 763 वोट पड़े, जिसमें 356 महिलाएं 407 पुरुष शामिल हैं। आलोक विद्यालय के ही कक्ष-2 में बने बूथ पर 1054 के सापेक्ष 593 वोट पड़े, जिसमें 264 महिलाएं व 329 शुरू शामिल हैं। जूनिर हाईस्कूल चंदौली म0 पर 940 के सापेक्ष 679 ववोट पड़े, जिसमें 308 महिलाएं व 371 पुरुष शामिल हैं। जूनियर हाईस्कूल उ0 में 1230 के सापेक्ष 778 वोट पड़े, जिसमें 335 महिलाएं व 443 पुरूष शामिल रहे। आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्या चंदौली म0 पर 1093 के सापेक्ष 797 वोट पड़े। इसमें 361 महिलाएं व 436 पुरुष शामिल रहे।

Chandauli Election News

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights