Young Writer, इलिया। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को पुलिस शांति समिति की बैठक क्षेत्रधिकारी रामवीर सिंह व थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में होली और शब-ए-बरात पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह आपसी सद्भाव और भाईचारे का भी प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम भाईयों का शब-ए-बरात पर्व भी है। इसे सभी सौहार्द पूर्वक मनाएं। यह दोनों पर्व त्योहार की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। बैठक में उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान रमेश पासवान, रामा यादव, अभय कुमार मौर्य, साहब सिंह, मुन्ना भास्कर, आदि लोग उपस्थित रहे।

सकलडीहा। होली की त्योहार को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। एसपी के निर्देश पर रविवार को कोतवाली और डेढ़ावल और नईबाजार चौकी पर सीओ अनिरूद्ध सिंह की देखरेख में सभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। इस दौरान होलिका दहन, होली और जुम्मे की नमाज पर विशेष सर्तकर्ता रखते हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील किया गया। इस मौके पर व्यापारी सहित कई गांव के प्रधान मौजूद रहे।
इस बार होली का त्योहार और जुम्मे की नमाज के साथ सवेरात एक साथ मनाया जायेगा। होली के दिन जुम्मे की नमाज होना है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन के लोग गंभीर है। शंातिपूर्वक त्योहार मनाने को लेकर दोनों समुदाय के सभ्रांत नागरिकों के साथ कोतवाली में बैठक हुई। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने सभी को भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का अपील किया। चेताया कि होली के त्योहार पर चुनावी हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने की जानकारी दिया। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई,भूपेश चन्द्र कुशवाहा, भैरोनाथ यादव, ग्राम प्रधान राजेश सेठ, अमरनाथ, सुरेन्द्र यादव, सतीश चंद्र, संजय यादव, सुभाष बिंद, राजेश, गुलाब मौर्या, नंदलाल, देवचन्द्र, विजय चौहान,अश्वनी श्रीवास्तव, मंजुलिका मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
चहनियां। आगामी होली पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश अनुपालन व सी ओ अनिरुद्ध सिंह के निर्देशन में बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने रविवार को अपने अधीनस्थों व क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों और अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक करके होली पर्व प्रेम व सौहार्द से मनाने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली आपसी भाई चारा बढाने का त्यौहार है। इसलिए हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है कि अपने आसपास के असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाहबानी करते हुए उनके त्यौहार में खलल डालने के मंसुबे को ध्वस्त करने की कोशिश करना है।ताकि शासन की मंशा के अनुरूप होली का पर्व शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से जमालुद्दीन, विनोद कुमार, रामअशीष, संकठा राय, अवधेश कुमार, समसेर, सुरेश सोनकर, बबलू प्रसाद, अनवर अली, रमेश यादव, अजीत यादव, रामाशीष यादव सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। वहीं चौकी प्रभारी मारूफपुर शिवमणी त्रिपाठी ने भी चौकी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक करके उनसे क्षेत्र में शान्ति स्थापित करने में मदद करने की अपील किया । साथ ही होली पर्व पर अपने लोगों को संयमित रहकर पर्व मनाने के लिए जागरूक करने की अपील किया। ऐसा न होने की स्थिति व त्यौहार के दौरान आरजकता फैलाने की कोशिश करने पर कड़ी कार्रवाई होने की भी बात बताई।