Young Writer, चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि यूपी बार कौंसिल के श्रीनाथ त्रिपाठी समारोह में शरीक हुए। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र व महामंत्री संजीव कुमार समेत कार्यकारिणी के लोगों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। साथ ही अधिवक्ता हित में कार्य करने के संकल्पों को दोहराया। इस अवसर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा तहसील सभागार गूंज उठा।
इस मौके पर न्यायालय में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इतजार किया। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष खालिद वकार आबिद, रमा शंकर उपाध्याय, उपाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह, विकास सिंह के साथ संयुक्त मंत्री में प्रभाकर उपाध्याय, पिंटू गुप्ता, सूर्यकांत उपाध्याय व कोषाध्यक्ष पद पर शपथ सत्यप्रकाश ने शपथ लिया। अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने अधिवक्ता हित में कार्य करने की बात कही। वहीं महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ने चंदौली कचहरी परिसर में नई सुविधाओं के सृजन के लिए प्रयास करने का भरोसा अधिवक्ता साथियों को दिया। इस मौके पर चंद्रमौलि उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह, वंश नारायण सिंह, अरुण मिश्रा, मुरलीधर सिंह, रामकीर्तन सिंह उपस्थित रहे। संचालन श्रीनिवास पाण्डेय ने किया।

